Corona - Sach Kahoon Hindi
चोरी व कोरोना महामारी उल्लंघन में चार को कारावास व अर्थदंड
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। कोर्ट ने चोरी व कोरोना (Corona) महामारी अधिनियम उल्लंघन के तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को दोष सिद्ध पाए जाने पर कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसपी शामली अभिषेक झा ने बताया कि वर्ष-2018 में अनवर उर्फ जोनी, तसलीम उर्फ बब्लू व फिरोज उर्फ दहिया निवासीगण मोहल्ला रेतेवाला आर्यपुरी कस्बा कैराना के विरुद्ध चोरी के आरोप में कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। यह मामला कैराना स्थित न्यायालय में विचाराधीन था। Kairana News
उपरोक्त तीनों के खिलाफ चोरी का एक अन्य मामला भी कैराना कोर्ट में विचाराधीन था। सोमवार को सीजेएम कोर्ट ने चोरी के दोनों मामलों में आरोपी अनवर उर्फ जोनी, तसलीम उर्फ बब्लू व फिरोज उर्फ दहिया को दोषी करार देते हुए 5-5 वर्ष व 2-2 माह के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों मामलों की सजाए साथ-साथ चलेगी। तीसरा मामला वर्ष-2020 का है। क्षेत्र के ग्राम तीतरवाड़ा निवासी रिजवान के खिलाफ कैराना कोतवाली पर 147, 188 व 353 आईपीसी व 3 महामारी अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। यह मामला कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन था। सोमवार को कोर्ट ने आरोपी रिजवान को दोषी मानते हुए 5200 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर कोर्ट ने एक माह के कारावास का प्रावधान किया है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– घटिया सामग्री लगाने का विरोध किया तो पेयजल सप्लाई बंद करने की दी धमकी
कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटे में Corona संक्रमण के 864 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में तीन मरीजों की मौत हुई है। इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 1,050 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,95,872 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,84,923 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 1087 घटकर 9,092 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,818 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1,948 बढ़कर 4,44,44,013 पर पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम में सक्रिय मामलों की संख्या में 12 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, कर्नाटक में नौ, मिजोरम में चार, गोवा में तीन, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में दो-दो मामले बढ़े हैं।
इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में ओडिशा में सबसे ज्यादा 381 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में केरल में 165 और आन्ध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। वहीं महाराष्ट्र, मेघालय और तमिलनाडु में क्रमश: एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गयी।
देश में कोरोना के एक हजार से अधिक नये मामले
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के एक हजार (Corona Update) से अधिक नये मामले दर्ज किए गए हैं, हालांकि एक दिन पहले की तुलना में इसमें करीब पांच सौ की कमी दर्ज की गयी है। इसी अवधि में 11 मरीजों की मौत हुई है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 2,780 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,82,515 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,72,800 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,436 घटकर 22,742 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 531707 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 3,752 बढ़कर 4,44,18,351 पर पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान गोवा में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 10 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, मिजोरम में छह, त्रिपुरा में चार, नागालैंड में दो और पुड्डुचेरी में एक मामले बढ़े हैं।
इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में हरियाणा में सबसे ज्यादा 621 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में केरल में 248, दिल्ली में 211, तमिलनाडु में 185, पंजाब में 146, राजस्थान में 130, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में 101-101 सहित अन्य राज्य आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है।
कोरोना की चौथी लहर में तेजी से पैर पसार रहा संक्रमण
अप्रैल में दो बुजुर्गो की कोरोना संक्रमण से हुई मौत
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। अप्रैल महीने में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 30 दिनों में स्वास्थ्य विभाग (Sirsa News) की ओर से 3018 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। जिनमें से 252 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को मिले संक्रमितों में एक मरीज कालांवाली, दो मरीज नाथूसरी चौपटा, एक मरीज रानियां व एक मरीज बडागुढ़ा से शामिल है। अब तक जिलाभर से 7 लाख 40 हजार 650 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 34 हजार 472 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 33 हजार 868 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 166 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। (Sirsa News) जिला में अब तक 549 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
अब तक यहां यहां मिले संक्रमित
कोरोना वायरस की चौथी लहर में पहला मरीज जिले में सरसा शहर के अंदर 31 मार्च को मिला था। अब तक सरसा शहर ही कोरोना हॉट स्पॉट बना हुआ है। अकेले सरसा शहर में 80 कोरोना वायरस संक्रमित मिल चुके है। दूसरे नंबर पर डबवाली शहर व नाथूसरी चौपटा क्षेत्र है। जहां अब तक 31-31 संक्रमित आ चुके है। इसके अलावा रानियां में 25 व ऐलनाबाद और ओढां में 19-19 संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। (Sirsa News) कालांवाली में 18, बड़ागुढां में 12, चौटाला में 10 व माधोसिंघाना में 7 संक्रमित मिले है।
अपै्रल के महीने में जिले में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है और संक्रमण के बढने का सिलसिला लगातार जारी है। कोरोना बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए।
-डा. बुधराम, उप सिविल सर्जन सरसा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
फिर जानलेवा हुआ कोरोना, चौथी लहर में हुई तीसरी मौत
बालसमंद निवासी की वृद्धि ने दम तोड़ा
हिसार। (सच कहूँ/संदीप सिंहमार) हिसार में वैश्विक महामारी कोविड-19 (Coronavirus) एक बार फिर जानलेवा हो गई है। कोविड-19 की चौथी लहर के दौरान हिसार में बुधवार को तीसरी मौत हुई। बालसमंद निवासी 80 वर्षीय वृद्ध को 22 अप्रैल को कोविड-19 के चलते हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस चौथी लहर के दौरान तीसरी मौत के बावजूद भी लोगों में किसी भी प्रकार का कोई खौफ नहीं है। प्रशासनिक तौर पर भी किसी भी प्रकार की सावधानी नहीं बढ़ती जा रही है। बल्कि जैसे-जैसे कोविड 19 के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।
वैसे वैसे लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे हैं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह में एकत्रित भीड़ इसका ताजा उदाहरण है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के 14 नए मामले सामने आए हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 106 तथा रिकवरी रेट बढकर 97.99 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 10 लाख 3 हजार 666 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 64 हजार 469 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 63 हजार 174 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814, तीसरी लहर में 45 तथा चौथी लहर में 3 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।
कैथल में मिले कोरोना के 35 पॉजिटिव मामले | (Coronavirus)
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। दो दिन शांत रहने के बाद कोरोना ने फिर कैथल में कहर बरपा दिया। यहां कोरोना संक्रमण के 35 नए रोगी मिले हैं जबकि 23 रोगी स्वस्थ हुए हैं। अब यहां कुल 84 रोगी एक्टिव हो गए हैं जिनमें से 82 को होम आइसोलेशन में रखा गया है और दो अस्पतालों में भर्ती हैं। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि अब यहां कोरोना पॉजिटिव रोगियों की कुल संख्या 15367 हो गई है जबकि 14906 रोगी स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।
कैथल में अब तक कोरोना से 377 रोगियों की मौत हो चुकी है। (Coronavirus) आज कोई मृत्यु की रिपोर्ट नहीं है। यहां पर कोरोना रोगियों की रिकवरी दर 97.3 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.4 प्रतिशत है। पॉजिटिव केसों की दर 2.8 प्रतिशत है। जिले में अब तक कुल 546762 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिसमें से 14186 लोग पॉजिटिव मिले हैं जबकि 531811 सैंपल नेगेटिव आए हैं। 765 सैंपल के रिजल्ट आने अभी बाकी हैं। आज कुल 376 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
सरसा में कोरोना से दो बुजुर्गो की मौत
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला सरसा में कोरोना के कारण एक साथ दो बुजुर्गों की मौत (Coronavirus) हो गई है। दोनों बुजुर्ग सांस के रोग से पीड़ित थे। जिनका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनमें एक शहर के ए ब्लॉक निवासी 80 वर्षीय महिला थी। जोकि लंबे समय से सांस व दमा की बीमारी से पीड़ित थी। वहीं दूसरा लोर्ड शिवा कॉलेज क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष की भी कोरोना के कारण मौत हो गई। यह भी सांस के रोग से पीड़ित था। कोविड गाइडलाइन के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार किया गया है। जिले में करीब चार माह बाद बुधवार को कोरोना के कारण एक साथ दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि 15 मरीज नए संक्रमित मिले है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
लुधियाना में कोरोना का कहर, लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यालयों से निकले स्वास्थ्य कर्मी
गत दिवस को जिले में कोरोना के 51 पॉजिटिव केस आए सामने
लुधियाना। (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल) राज्य सहित कोरोना का कहर स्थानीय महानगर में भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे चिंतित विभाग (Ludhiana News) के अधिकारी लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य हित्त कार्यालयों से बाहर निकल आए हैं। जिसके तहत जिला मास मीडिया टीम द्वारा शहर की विभिन्न जगहों पर कोरोना संबंधी जारी विभागीय हिदायतों को लोगों को मानने के लिए कहा जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत सिविल सर्जन डॉ. हितिन्द्र कौर के नेतृत्व में जिला मास मीडिया टीम ने जिले भर में बढ़ रहे कोरोना के केसों के संबंध में शहर में प्रताप चौक, लोहा मार्केट व रोजगार कार्यालय नजदीक लेबर सहित आम लोगों को जागरूक किया। इस मौके परमिन्द्र सिंह व बरजिन्द्र सिंह बराड़ ने बताया कि कोरोना से बचाय के लिए सभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई हिदायतों की पालना करें, जिसमें सामाजिक दूरी बनाकर रखना, बार-बार हाथों को धोना व सैनेटाईज करना शािमल है।
डेंगू व मलेरिया संबंधी जानकारी
इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करना, मास्क लगाना, खांसी, बुखार, गला खराब जैसे लक्षण होने पर तुरंत अस्पताल में दिखाना या कोविड की जांच करवाना शामिल है। वहीं डेंगू व मलेरिया संबंधी जानकारी देते उन्होंने बताया कि मलेरिया व डेंगू बिमारी मच्छर के काटने से फैलता है, जिससे बचाव के लिए सभी को अपने घरोंं के आसपास व घरों में रखे गमलों, कूलरों आदि में जमा पानी बदलना चाहिए ताकि इसमें मच्छर पैदा ना हो सके।
विभाग से जारी रिपोर्ट मुताबिक भेजे गए 1327 सैंपलों में से 23 अप्रैल को जिले में 51 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिससे (Ludhiana News) जिले में कुल गिणती 114178 हो गई है, जिनमें से 250 केस मौजूदा समय में एक्टिव हैं। जबकि अब तक कोरोना के कारण जिले में 3023 मौतें हो चुकी हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
सिरसा में मिले 24 कोरोना संक्रमित
एक दिन में मिले 24 संक्रमित, संख्या हुई 69
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। एक दिन की गिरावट के बाद रविवार (Sirsa News) को एक बार फिर जिले में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। रविवार को एक साथ 24 मरीज मिलने से जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 69 हो गई है। इनमें से एक मरीज सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। जबकि 68 मरीज होम आइसोलेशन में है। कोरोना की चौथी लहर में सरसा शहर का एरिया कोरोना हॉट-स्पॉट बना हुआ है। अब तक सरसा शहर में 45 संक्रमित मिल चुके है। दूसरे नंबर पर नाथूसरी चौपटा क्षेत्र है, जहां 18 संक्रमित सामने आ चुके है।
यह भी पढ़ें:– डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की मुरीद हुई राजस्थान की पुलिस
रविवार को सरसा शहर व डबवाली से 5-5 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए है। इसके अलावा कालांवाली व नाथूसरी चौपटा से 4-4, रानियां व बडागुढा से दो-दो व माघोसिंघाना तथा चौटाला से एक-एक संक्रमित मिला है। इसके अलावा रविवार को तीन मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.20 प्रतिशत है। अब तक जिलाभर से 7 लाख 39 हजार 840 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, (Sirsa News) जिनमें से 34 हजार 351 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 33 हजार 735 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
521 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिला में अब तक 547 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। उप सिविल सर्जन डा. बुधराम ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रफ्तार पकड?े लगा है। सभी लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करना चाहिए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
दिल्ली, पंजाब में कोरोना से हो रही मौते, देश में 12 हजार से ज्यादा नए मामले, सरकार ले सकती है कोई बड़ा फैसला?
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामलों के बीच पिछले 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा नये मामले सामने आये है और इस दौरान संक्रमण से 32 लोगों की मौत हुई हैं। देश भर में संक्रमण दर 6.17 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 5,602 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,37,581 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में 1,386 सक्रिय मामले आने से इनकी संख्या बढ़कर 67,556 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,48,81,877 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,300 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 10,765 बढ़कर 4,42,83,021 पर पहुंच गया है।
हरियाणा में आए 369 मामले
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में सक्रिय (Coronavirus) मामलों की संख्या में सर्वाधिक 376 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, हरियाणा में 369, छत्तीसगढ़ में 289, ओडिशा में 286, राजस्थान में 219, उत्तर प्रदेश में 213, पश्चिम बंगाल में 146, पंजाब में 133, कर्नाटक में 93, हिमाचल प्रदेश में 58, बिहार में 53, उत्तराखंड में 40, तमिलनाडु में 34, चंडीगढ़ में 28, तेलंगाना में 12, झारखंड में 25, मध्य प्रदेश में 15, मिजोरम में चार, अंडमान और निकोबार द्वीप, मेघालय और नागालैंड में एक-एक मामला बढ़ा है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में आठ, महाराष्ट्र में पांच, छत्तीसगढ़, केरल और उत्तर प्रदेश में तीन-तीन, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु में दो-दो, मध्य प्रदेश, पुड्डुचरी, पंजाब और उत्तराखंड में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पटियाला में फूटा कोरोना बम, 44 नए पॉजिटिव मरीज आए सामने
एक्टिव केसों की संख्या हुई 155
पटियाला। (सच कहूँ/नरेन्द्र सिंह बठोई) जिले में आज कोरोना बंम फूटा है। शुक्रवार को 44 मरीज कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं, जिससे जिले में (Patiala News) एक्टिव केसों की संख्या 155 हो गई है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने जिले के लोगों को कोरोना प्रति सरकार द्वारा जारी की गई हिदायतों की पालना करने के लिए कहा है ताकि कोरोना के बढ़ते केसों को रोका जा सके।
जानकारी देते सिविल सर्जन डॉ. रमिन्दर कौर ने बताया कि जिले में 44 नये कोविड केस रिपोर्ट होने से कोविड एक्टिव केसों की संख्या 155 हो गई है। उन्होंने बताया कि इन 44 कोविड केसों में 28 पटियाला शहर, 3 समाना, 4 राजपुरा, 3 ब्लाक कौली, 4 दुद्धणसाधां, 1 हरपालपुर व 1 शुतराणां से संबंधित है, जिससे जिले में कोविड पॉजिविट एक्टिव केसों की संख्या 155 हो गई है।
डॉ. रमिन्दर कौर ने कहा कि जिन लोगों को जुकाम, बुखार, खांसी है, वह अपनी कोविड जांच यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि हाथों को बार बार पानी से धोना व मास्क पहनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है व घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन इससे बचाव के लिए सावधानियां अपनाने की जरूरत है।
डॉ. रमिन्दर कौर ने कहा कि जिन लोगों को जुकाम, बुखार, खांसी है, वह अपनी कोविड जांच यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि हाथों को धोना व मास्क पहनना जरूरी है।
जिला एपीडोमोलोजिस्ट डॉ. सुमीत सिंह ने बताया कि प्राप्त हुई रिर्पोटों के (Patiala News) अनुसार मौजूदा कोविड केसों में विस्तार नये कोविड वेरीऐंट एक्सबीबी 1.16 के कारण हो रहा है, जोकि पंजाब के अन्य जिलों व देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि जिस व्यक्ति में भी लक्षण नजर आ रहे हैं, वह खुद जांच करवाए व मास्क पहने।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कोरोना पर केन्द्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
कोविड संक्रमण की तेजी पर आठ राज्यों को अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश
नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) केंद्र सरकार ने कोविड संक्रमण (Coronavirus) में तेज वृद्धि को देखते हुए दिल्ली, तमिलनाडु और केरल समेत आठ राज्यों को अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उप जिला स्तर पर तैयारियां की जानी चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के पांच, तमिलनाडु के 23, राजस्थान के 17, महाराष्ट्र के 17, केरल के 14, कर्नाटक के एक, हरियाणा के 18 और दिल्ली के 11 जिलों में कोविड संक्रमण की दर पांच प्रतिशत या दस प्रतिशत से अधिक दर्ज की गयी।
भूषण ने कहा है कि सभी राज्यों को कोविड संक्रमण से बचाव और इसके प्रकोप से निपटने की तैयारियां करनी चाहिए। इसके लिए उप जिला स्तर के अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर संबंधित बुनियादी तैयार किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य अवसंरचना और रसद, दवाएं और टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। (Coronavirus) इसके अलावा उभरते हुए ‘हॉटस्पॉट’ की पहचान पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।
कोविड स्थिति पर कड़ी निगरानी रखें
कोविड संक्रमण के परीक्षण के लिए पर्याप्त नमूने भेज जाने चाहिए और पूरे जीनोम अनुक्रमण की गति बढ़ानी चाहिए। टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और पालन कोविड उपयुक्त व्यवहार की रणनीति को लागू किया जाना चाहिए और कोविड उपयुक्त व्यवहार के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। केंद्रीय सचिव ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे कोविड स्थिति पर कड़ी निगरानी रखें और इसके प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।
कोविड संक्रमण के मामले 66 हजार से ज्यादा
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 66 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 11692 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 66170 हो गयी है और संक्रमण दर 5.09 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 10780 व्यक्ति कोविड संक्रमण (Coronavirus) से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.67 प्रतिशत है। इसी अवधि में 229739 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 3647 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
सावधान: हिसार में कोरोना संक्रमण के 68 नये मामले, सावधानी बरतें
हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के हिसार जिला में शुक्रवार 68 नए कोरोना संक्रमित मामले आए हैं। हिसार जिला डिप्टी सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 68 नए मामले सामने आए हैं। जिला में अब कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 205 तथा रिकवरी रेट घटकर 97.83 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि जिला में 10 लाख दो हजार 779 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 64 हजार 267 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 62 हजार 875 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814, तीसरी लहर में 45 तथा चौथी लहर में एक संक्रमित मरीज की मृत्यु हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और मास्क का प्रयोग करें।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।