economic survey - Sach Kahoon Hindi

Economic Survey 2023-24: वर्ष 2024-25 में आर्थिक वृद्धि 6.5-7.0 प्रतिशत के दायरे में रहेगी: आर्थिक सर्वे
Economic Survey 2023-24:मुम्बई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वर्ष 2023-24 का आर्थिक सर्वेक्षण लोक सभा के सदन पटल पर रखा, जिसमें वर्ष 2024-25 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5-7.0 प्रतिशत के दायरे में रहने का अनुमान है। वर्ष 2023-24 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अनुमानित 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि सरकार द्वारा निरंतर मजबूत आर्थिक सुधारों से देश की आर्थिक वृद्धि की संभावनायें मजबूत हुयी हैं। श्रीमती सीतारमण मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे लोक सभा में वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट प्रस्तुत करेंगी, जिसमें अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ रोजगार संवर्धन की योजनाओं और कार्यक्रमों पर विशेष बल दिये जाने की उम्मीद की जा रही है। वित्त मंत्री ने आम चुनाव से पहले फरवरी में अंतरिम बजट प्रस्तुत किया था।

NCLT और NCLAT नियुक्तियों पर वित्त मंत्री की राय | Economic Survey 2023-24

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “हम विभिन्न न्यायाधिकरणों में नियुक्त करने के लिए सही सदस्यों को पाने के लिए SC के साथ काम कर रहे हैं। केवल एक NCLAT है जो चेन्नई में है। हमें अधिक संख्या में अपीलीय न्यायाधिकरणों की आवश्यकता है। NCLT और NCLAT नियुक्तियों को गंभीरता से लिया जा रहा है और उन्हें तेज़ी से किया जाएगा।” सीतारमण ने आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) और NCLAT के लिए नियुक्तियों को गंभीरता से लिया जा रहा है और उन्हें तेज़ी से किया जाएगा।

सीतारमण ने कारोबार करने में आसानी पर बात की

लोकसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “कारोबार करने में आसानी के लिए कई कदम उठाए गए हैं। जवाब में लगभग 11 कदमों का उल्लेख किया गया है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 63 अपराधों को अपराध से मुक्त किया गया है और इसके परिणामस्वरूप आज कंपनियां अनुपालन की चिंता किए बिना अपना काम कर पा रही हैं। एक केंद्रीय प्रसंस्करण प्रणाली भी स्थापित की गई है।”

खुदरा निवेशकों द्वारा एफएंडओ ट्रेडिंग को हतोत्साहित करने के लिए बजट में क्या कदम उठाए जाएंगे?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में रिटेल रिसर्च के प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि खुदरा निवेशकों द्वारा एफएंडओ ट्रेडिंग को हतोत्साहित करने के लिए बजट में या उससे पहले कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कम फ्लोट वाले पीएसयू शेयरों में कुछ हिस्सेदारी बेचने की अपनी मंशा की घोषणा कर सकती है क्योंकि वे वैल्यूएशन बबल देख रहे हैं, हालांकि विनिवेश लक्ष्य में बड़ी बढ़ोतरी नहीं की जा सकती है।

बजट, आर्थिक सर्वेक्षण पर रहेगी निवेशकों की नजर
शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का बजट प्रस्तुत करेंगी | Investors

मुंबई (एजेंसी)। बीते सप्ताह शेयर बाजार में रही गिरावट (Investors will keep an eye on budget, economic survey) के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर बजट तथा आर्थिक सर्वेक्षण पर रहेगी। अगले सप्ताह शुक्रवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश होना है जबकि शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का बजट प्रस्तुत करेंगी। निवेशकों को उम्मीद है कि बजट में अर्थव्यवस्था की सुस्ती दूर करने के लिए सरकारी निवेश बढ़ाने के उपाय किये जायेंगे। साथ ही उन्हें उद्योगों के लिए राहत मिलने की भी उम्मीद है। संसद में बजट पेश किये जाने के मद्देनजर अगले सप्ताह 01 फरवरी को शनिवार होने के बावजूद शेयर बाजार खुले रहेंगे। इस प्रकार बाजार में छह दिन कारोबार होगा।

बीते सप्ताह पहले तीन दिन बाजार में गिरावट रही जबकि अंतिम दो दिन इसमें बढ़त दर्ज की गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 332.37 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूटकर 41,613.19 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.10 साप्ताहिक गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 2,248.25 अंक पर रहा।

दिग्गज तथा बड़ी कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में गत सप्ताह लिवाली का जोर रहा।

मारुति सुजुकी ने सर्वाधिक 5.28 प्रतिशत का नुकसान उठाया

बीएसई का मिडकैप 113.26 अंक यानी 0.72 प्रतिशत चढ़कर 15,822.54 अंक पर और स्मॉलकैप 137.26 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,845.96 अंक पर पहुँच गया। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और शेष 18 में बढ़त रही। ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्यादा 5.58 प्रतिशत टूटे।

एनटीपीसी में 5.32 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.73 फीसदी और पावरग्रिड में 0.23 फीसदी की गिरावट रही।

वाहन निमार्ता कंपनियों में मारुति सुजुकी ने सर्वाधिक 5.28 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

बजाज आॅटो के शेयर 1.38 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के 0.21 प्रतिशत टूटे।

वहीं, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 0.68 फीसदी चढ़ गये।

आईसीआईसीआई बैंक में 0.57 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त

बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक में 3.17 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक में 2.70, एचडीएफसी बैंक में 2.64, बजाज फाइनेंस में 0.89, एक्सिस बैंक में 0.34 और एचडीएफसी में 0.12 प्रतिशत की गिरावट रही। भारतीय स्टेट बैंक के शयेर में 1.90 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक में 0.57 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त रही।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।