blackmoney - Sach Kahoon Hindi

‘कांग्रेस हाईकमान से है काले कुबेर का तालुक’
दावा। हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने मोहम्मद तारिक सिद्दीकी के फोटो सार्वजनिक कर लगाए आरोप

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहूल गांधी व शीला दीक्षित के साथ दिखाई दे रहा है नोटों का सौदागर

फोटो में दिखाई दे रहे नेताओं को कांग्रेस से निकालने की मांग

ChandiGarh, SachKahoon News:  एक टीवी चैनल द्वारा किए गए स्टिंग आॅपरेशन में जिस मोहम्मद तारिक सिद्दीकी नामक व्यक्ति का 40 प्रतिशत लेकर कालेधन को सफेद करने का खुलासा हुआ है उसके कांग्रेस पार्टी के उच्च पदस्थ नेताओं से नजदीकी संबंध हैं। यह दावा बुधवार को हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने किया है। उन्होंने मोहम्मद तारिक सिद्दीकी की कांग्रेस हाइकमान के नेताओं संग फोटो भी सार्वजनिक किए हैं। बुधवार को वे यहां चंडीगढ़ में अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने जो फोटो दिखाए उनमें मोहम्मद तारिक सिद्दीकी देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,उपाध्यक्ष राहुल गांधी,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद, अहमद पटेल, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित,पूर्व सांसद कुमारी शैलजा के साथ फोटो में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्दीकी ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में जहां उक्त वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ अपनी फोटो लगाई हुई है वहीं उसने अपने आप को कांग्रेस का वरिष्ठ नेता और एक विभाग का चेयरमैन भी लिखा है।

क्या सिद्दीकी के साथ फोटो में खड़े नेताओं को निकालेगी कांग्रेस

जाट आंदोलन का जिक्र करते हुए जवाहर यादव ने कहा कि इसी साल फरवरी माह में हरियाणा में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी उसमें शामिल एक अपराधी सुदीप कलकल जिसका कांग्रेस पार्टी से सीधा संबंध रहा है,पिछली सरकार में उसकी सास व पत्नी को लाभ मिला था। घटना के बाद कुलदीप शर्मा व करण सिंह दलाल ने इस अपराधी के फोटो को भाजपा के नेताओं के साथ फोटो होने की बात कहकर आरोप लगाए थे कि भाजपा को इस बारे में जवाब देना चाहिए। उन्होंने कुलदीप शर्मा व करण सिंह दलाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर अपराधी के साथ फोटो होने से फोटो में साथ खड़ा व्यक्ति भी अपराधी होता है तो मैं कुलदीप शर्मा व करण सिंह दलाल से आग्रह करूंगा कि वे सिद्दीकी के साथ फोटो में खड़े उक्त सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को कांग्रेस से निकालने की मांग करें।

काले धन को सफेद करने का धंधा कांग्रेस का

हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने कहा कि शर्मा व दलाल ने कहा था कि फोटो सच बोलती हैं,अगर ये सच है तो 40 प्रतिशत लेकर कालेधन को सफेद करने के धंधे में कांग्रेस हाईकमान शामिल है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस अपने काले धन को सफेद करने में लगी हुई है, इसी कारण कांगे्रस के ये लोग नोट विमुद्रीकरण का विरोध कर रहे हैं। कैशलेस के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि यह एक अच्छी प्रणाली है और इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। लोगों में विमुद्रीकरण के प्रति उत्साह है। इसका विरोध करने वाले वे लोग हैं जिनकी सरकार के समय टू-जी व थ्री-जी घोटाला,कोल घोटाला व अगस्ता घोटाला आदि हुए हैं और जिनके पास कालाधन है।

अब जवाब दे कांग्रेस

हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने मीडिया के माध्यम से कांग्रेसी नेता एवं विधायक कुलदीप शर्मा व करण सिंह दलाल से सवाल किया कि अगर अपराधी के साथ फोटो होने के आधार पर कोई व्यक्ति अपराधी माना जाता है तो क्या वे मानते हैं कि मनमोहन सिंह ,सोनिया गांधी, राहुल गांधी,शकील अहमद,अहमद पटेल, शीला दीक्षित,कुमारी शैलजा भी मोहम्मद तारिक सिद्दीकी, जो 40 प्रतिशत लेकर कालेधन को सफेद करता है, के धंधे में शामिल हैं।

नोटबंदी के आएंगे सकारात्मक परिणाम

जवाहर यादव ने कहा कि लाइनों में लगने के कारण कुछ लोगों को थोड़ी-सी परेशानी जरूर हो रही है परंतु बाद में इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 8 नवंबर को देश के नाम अपने संबोधन में भी नोटबंदी की घोषणा करते हुए 50 दिन की मोहलत मांगी थी और कहा था कि इससे जनता को थोड़ी बहुत तकलीफ होगी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री के फैसले से खुश है।

‘जल्दबाजी में नहीं, योजनाबद्ध है नोटबंदी’
मौद्रिक समीक्षा में यथावत रखी नीतिगत दरें

आरबीआई गर्वनर उर्जित पटेल बोले

विकास अनुमान आधा फीसदी घटाया

Mumbai: रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर उर्जित पटेल ने बुधवार को कहा कि नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में नहीं किया गया था तथा वर्तमान में भले इससे लोगों को दिक्कत हो रही हो, लेकिन मध्यम तथा दीर्घ अवधि में इससे अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। पटेल ने यहाँ चालू वित्त वर्ष की पाँचवीं मौद्रिक नीति समीक्षा जारी करने के बाद संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा कि एक हजार रुपये तथा पाँच सौ रुपये के पुराने नोटों को बंद करने से पहले पूरी योजना बनाई गई थी। सरकार और आरबीआई को यह पता था कि इससे आम लोगों को तत्काल दिक्कत हो सकती हैं। लेकिन, इसके फायदे को देखते हुए तात्कालिक परेशानी और लागत के बावजूद इसे लागू करने का फैसला किया गया। केंद्रीय बैंक ने अक्टूबर की समीक्षा में चालू वित्त वर्ष के लिए सकल मूल्य वर्द्धन (जीवीए) 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था, जिसे बुधवार को जारी समीक्षा में 50 आधार अंक घटाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया गया है। पटेल ने कहा कि इसमें करीब 15 आधार अंक की कटौती नोटबंदी को ध्यान में रखकर की गई है। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद गवर्नर पटेल ने नीतिगत दर को 6.25 प्रतिशत पर स्थिर रखे जाने का फैसला सुनाया। आठ नवंबर को 500 और 1,000 रूपए के पुराने नोट अमान्य किए जाने के बाद यह समिति की पहली तथा कुल मिला कर दूसरी समीक्षा बैठक थी। इससे पहले समिति ने अक्तूबर में मुख्य नीतिगत ब्याज दर रेपो में 0.25 प्रतिशत कटौती कर इसे 6.25 प्रतिशत कर दिया था। रेपो दर वह दर है जिस पर आरबीआई वाणिज्यिक बैंकों को नकदी की तात्कालिकि जरूरत के लिए धन उधार देता है।

बैंक अधिकारी और दो कारोबारी गिरफ्तार

नई दिल्ली (एजेंसी)। केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को 500 और 1000 रुपये के नोटों को रद्द करने संबंधी रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने पर बैंगलूर में सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया के एक वरिष्ठ मैनेजर और एक कंपनी के दो मालिकों को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया की बासावांगुडी शाखा के वरिष्ठ मैनेजर तथा शाखा प्रमुख एस लक्ष्मीनारायण और ओंकार परिमल मंदिर के निदेशक एस. गोपाल तथा अश्विन जी. सुनकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और विभिन्न ठिकानों पर तलाशी भी ली थी। इन तीनों को बुधवार सुबह बंगलूर स्थित सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जब वह कथित तौर पर कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एजेंसी ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की भारतीय दंड संहिता की संबंद्ध धाराओं और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। बंगलूर में बैंक अधिकारियों और अन्य लोगों के आवास समेत कई स्थानों पर तलाशी के बाद एजेंसी ने दावा किया कि उन्हें अपराध में लिप्तता साबित करने वाले दस्तावेज मिले हैं, जिसमें बैंक रसीद, काउंटफॉइल, डीडी, संपत्ति के दस्तावेज, हार्ड डिस्क और 500 तथा 1000 रुपये के पुराने नोटों में 5,91,500 नकद शामिल हैं। बंगलूर की सीबीआई अदालत में दर्ज की गई प्राथमिकी में जांच ब्यूरो ने आरोप लगाया है कि 15 नवंबर से 18 नवंबर के बीच बैंक मैनेजर ने आरबीआई के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करके पुणे की एक वित्त कंपनी के लिए 50,000 रुपये से कम राशि के 149 डिमांड ड्राफ्ट जारी किए थे। कुल 71 लाख रुपये के डीडी जारी किए गए थे, जिसे शाखा प्रमुख ने कंपनी के मालिकों से अमान्य नोटों के जरिए स्वीकार कर लिया। एजेंसी के मुताबिक ऐसा अमान्य नोटों को बदलने के लिए किया गया। कंपनी के मालिकों ने बाद में ड्राफ्ट रद्द करवाकर नकद प्राप्त कर लिया।

नोटबंदी: बैंक शाखाओं के रिकॉर्ड की जाँच शुरू

नई दिल्ली (एजेंसी)। नोटबंदी के बाद वित्तीय अपराधों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को देशभर में 50 से अधिक बैंक-शाखाओं के ‘रिकॉर्ड की जांच’ शुरू की। इसका मकसद मनी लांड्रिंग और हवाला सौदों का पता लगाना है। अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की कई टीमों ने सुबह-सुबह कम से कम 10 बैंकों की 50 शाखाओं पर यह अभियान शुरू किया। इनमें निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों के बैंक हैं। यह जांच बैंक आॅडिटरों के साथ मिल कर की जा रही है, जिससे लेनदेन के रिकॉर्ड और लेखा खातों की जांच की जा सके।

बैंकों में 11.5 लाख करोड़ के पुराने नोट जमा

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर आर. गाँधी ने बताया अब तक 19.5 अरब नए नोट बाजार में उपलब्ध कराए जा चुके हैं,नोटबंदी के बाद से 11.5 लाख करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित नोट बैंकों में वापस जमा कराए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कुल 15 लाख करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित नोट प्रचलन में होने का अनुमान था।

35 लाख रुपये से भरा लावारिस बैग मिला

गया। बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया जंक्शन स्टेशन से रेल पुलिस ने रात 12366 अप पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस से 35 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं। रेल पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि रांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस रात जब गया जंक्शन पहुंची तो विशेष चैकिंग अभियान के दौरान बॉगी संख्या डी-दस में दो लावारिस बैग मिले।

हिसार: कॉल डिटेल से काले कुबेरों की तलाश
जांच दीमापुर में पकड़ा गया था 3.5 करोड़ काला धन, संदिग्धों की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

हरियाणा पुलिस ने एविएशन अथॉरिटी को लिखा पत्र

22 नवंबर को चार्टर्ड विमान से बरामद हुए थे करोड़ों के पुराने नोट

Hisar, Sandeep Singhmar: हिसार फ्लाइंग क्लब से 22 नवंबर को साढ़े तीन करोड़ के 500 व 1000 के नोटों के साथ उड़ान भरने वाले चार्टर्ड विमान को नागालैंड में पकड़े जाने के बाद हिसार पुलिस ने नोटबंदी के बाद हुई सभी उड़ानों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस अनेक संदिग्ध लोगों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस एविएशन अथॉरिटी को इस बारे में पत्र लिख चुकी है। अब तक सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि आखिर नागालैंड के दीमापुर में पकड़ी गई इतनी बड़ी राशि किसकी थी?

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने जांच अधिकारी ने फ्लाइंग क्लब के अधिकारी कै΄टन शैलेन्द्र हुड्डा की स्टेटमेंट से भी संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस के मुताबिक कै΄टन शैलेन्द्र हुड्डा ने कहा कि उनके पास चैकिंग करने का कोई अधिकार नहीं है। यह बात गले नहीं उतर रही है। एविशन अधिकारी के इस जवाब से जांच अधिकारी डीएसपी जयभगवान ने कहा कि जब वे जांच नहंी कर सकते तो अब स्थानीय पुलिस को भविष्य में उड़ानों की जांच के लिए क्यों लिख रहे हैं? पुलिस अब इस मामले में एविएशन अथॉरिटी से एक्ट की पूरी जानकारी मांग रही है, ताकि इस मामले की तह में जाया जा सके।

सभी उड़ानों की जुटाई जाएगी जानकारी

दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस अब नोटबंदी के ऐलान से लेकर चार्टर्ड विमान के नागालैंड के दीमापुर में पकड़े जाने तक की सभी उड़ानों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी। इतना ही नहीं, पुलिस ने इस मामले में अनेक संदिग्ध लोगों की कॉल डिटेल भी कलैक्ट करने का फैसला लिया है। डीएसपी भगवान दास ने कहा कि इस मामले में हर पहलू की बारिकी से जांच की जा रही है। अभी तक की जांच प्रक्रिया में पुलिस ने हिसार स्थित फ्लाइंग क्लब के प्रमुख कै΄टन शैलेन्द्र हुड्डा, टाटा सूमो के चालक से स्टेटमेंट ले ली है।

इन तीन को भेजे गए हैं नोटिस

इस मामले में पुलिस ने सौर्य एयरोनॉटिक्स के प्रमुख संदीप सर्राफ, अमरजीत और एयरकार एयरलाइन्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख केसी दत्ता को इस मामले में नोटिस जारी किया हुआ है। उन्हें मंगलवार को जांच के लिए बुलाया गया है। लेकिन खास बात यह है कि अभी तक तीनों की तरफ से पुलिस को कोई रिसीविंग नहीं मिली है। यदि ये जांच में शामिल नहीं होते हैं तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। ज्ञात रहे कि चार्टर्ड विमाान के जरिए साढ़े तीन करोड़ की नकदी ले जाए जाने के संगीन मामले का खुलासा आईबी की टीम के जरिए 22 नवंबर की देर रात बेहद गोपनीय तरीके से हुआ था। इसी मामले में आईबी के अधिकारी हिसार भी आए थे, जिसके बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों में सनसनी फैल गई थी।

आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा
नोटबंदी से आमजन की परेशानी पर बोले पीएम मोदी

जनधन खातों से पैसा न निकालने का आह्वान

पाई-पाई पर सवा सौ करोड़ देशवासियों का हक

कालाधन जमा करवाने वाले खाएंगे जेल की हवा

MuradaBad, SachKahoon News: नोटबंदी के फैसले पर विपक्ष द्वारा केन्द्र सरकार की संसद से सड़क तक की जा रही जबरदस्त घेराबंदी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को एक बार फिर बड़े नोटों को अमान्य किए जाने के निर्णय को किसान, गरीब और देशहित में करार दिया। मोदी ने यहां भारतीय जनता पार्टी की परिर्वतन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाई पाई पर सवा सौ करोड़ देशवासियों का हक है। हम तो फकीर आदमी है। झोला लेकर चल देंगे। इस फकीरी ने हमको गरीबी से लड़ने की ताकत दी है। उन्होंने जनधन खाताधारियों को आगाह किया कि वे अपने बैंक खातों से पैसा न निकालें। उनके खाते में जिन लोगों ने अपना पैसा जमा कराया है, वह जेल जाएंगे। यह पैसा गरीबों को मिलेगा। दिन रात इसी में दिमाग लगा रहा हूँ। भ्रष्टाचार ने सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों का किया है लेकिन सरकार के इस कदम से अमीर गरीब के घर लाइन लगाने को मजबूर है, पैर पकड़ रहा है कि मेरे पैसे अपने खाते में जमा कर लो। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जनधन खाताधारक डरें नहीं। देखिये वह आपके घर के चक्कर लगाएगा। उनके खाते में पैसे डालने वाले अमीर यदि उन पर ज्यादा दबाव डालें तो उनसे कह देना कि ज्यादा दादागिरी दिखाओगे तो मोदी को चिट्ठी लिख दूंगा। उन्होंने कहा घोषणा करके हिसाब देने वाली पहली सरकार आज आपके चरणों में बैठी है। सरकार पाई-पाई, पल-पल का हिसाब दे रही है। सवा सौ करोड़ जनता जनार्दन हमारा हाईकमान और नेता है। जो कुछ हैं आप लोग हैं। मोदी ने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुआ, उसे करने में तकलीफ तो होगी। चुनौतियां थीं, रुकावटें थी, इरादों में भी खोट थी। आम आदमी बेईमानी नहीं चाहता लेकिन स्कूल वाला जब ‘आफीशियल’ पांच सौ रुपये लेता है और ‘अनआफीशियल’ 75 हजार मांगता है तो मध्यम परिवार मजबूरन बेईमानी करने लगता है।

नोटबंदी से आम आदमी को हो रही कुछ दिक्कतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं विश्वास दिलाता हूँ कि धूप, ठण्ड और तमाम परेशानियां झेलते हुए आप कतार में खडे रहे। सब कुछ सहन किया है। मैं आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा। कोई कमी नहीं रहने दूंगा।’ उन्होंने कहा कि देश को 70 साल मिट्टी के तेल, गेहूं और चीनी के लिए कतार में खडा किया गया। उन कतारों को खत्म करने के लिए मैंने आखिरी कतार लगवाई है। हमारी सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती। दरअसल सरकारें योजनाएं बनाकर उन्हें लागू करने के लिए होती हैं। मध्य प्रदेश कभी बीमारु राज्य माना जाता था। दस साल में यह बीमारी से मुक्त होकर विकास करने वाले राज्यों की कतार में आ गया है।

मोदी ने कहा कि उन्होंने पूछा कि क्या भ्रष्टाचार अपने आप जाएगा। उसको डंडा लेकर निकालना पड़ेगा या नहीं। बेईमान को ठीक करना पड़ेगा या नहीं। भ्रष्टाचारियों को ठिकाने लगाने पड़ेगा या नहीं। छापा पड़ने पर बिस्तर के नीचे करोड़ों रुपये मिले। यह पैसे किसके हैं। पाई-पाई पर देशवासियों का हक है।

भ्रष्टाचार ने सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों का किया है लेकिन नोटबंदी से अमीर अब गरीब के घर लाइन लगाने को मजबूर है, पैर पकड़ रहा है कि मेरे पैसे अपने खाते में जमा कर लो। ‘जनधन खाताधारक डरें नहीं। देखिये वह आपके घर के चक्कर लगाएगा। आपके खाते में पैसे डालने वाले अमीर यदि ज्यादा दबाव डालें तो उनसे कह देना कि दादागिरी दिखाओगे तो मोदी को चिट्ठी लिख दूंगा।

‘मैं विश्वास दिलाता हूँ कि धूप, ठण्ड और तमाम परेशानियां झेलते हुए आप कतार में खडेÞ रहे। सब कुछ सहन किया है। मैं आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा।

सबसे बड़े काले धन का खुलासा: मिले 13,860 करोड़
प्रॉपर्टी डीलर से मिले 13,860 करोड़

आयकर विभाग ने कार्यालय और घरों की ली तलाशी

Ahmedabad: आयकर विभाग ने शुक्रवार को अहमदाबाद आधारित उस प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय एवं आवासीय परिसरों की तलाशी ली, जिसने सरकार की आय घोषणा योजना के तहत 13,860 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा किया था। आयकर विभाग के अधिकारियों ने महेश शाह के परिसरों के अलावा उनकी चार्टर्ड अकाउंटेंट कंपनी ‘अप्पाजी अमीन एण्ड कम्पनी ’ के परिसरों पर भी तलाशी ली। हालांकि विभाग की ओर से इस तलाशी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कि उनके मुवक्किल (महेश शाह के दोस्तों) से जुड़े लोगों के परिसरों सहित कई स्थानों पर तलाशी ली गई है।

67 वर्षीय महेश शाह मुख्य रूप से जमीन के कारोबार से जुडेÞ हुए थे। वे कुछ हृदय संबंधी बीमारियों की वजह से वह अस्वस्थ चल रहे थे। उनके सीए तहमुल सेठना ने मीडिया के समक्ष दावा किया कि शाह ने आय घोषणा योजना के तहत 13,860 करोड़ रुपये के नकद होने का खुलासा किया था। यह योजना बीते 30 सितंबर को खत्म हो गई। उनको पहली किश्त के रूप में 45 फीसदी कर के 25 फीसदी के रूप में 1560 करोड़ रुपये देना था।

बीते 30 नवंबर आखिरी तारीख थी और वह आयकर विभाग के पास राशि जमा करने में नाकाम रहा।’ उनके अनुसार ऐसा अंदेशा है कि शाह ने जब आय की घोषणा की तो उनके पास इतनी राशि थी ही नहीं। सेठना ने कहा, ‘जब आयकर विभाग ने जांच की, तो उन्होंने तय तारीख के भीतर किस्त का भुगतान करने की शाह की क्षमता पर संदेह करना आरंभ कर दिया।

28 नवंबर तक आयकर विभाग ने उसका आईडीएस फॉर्म-2 रद्द कर दिया और अगले दिन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।’ यह पूछे जाने पर शाह ने क्या ‘कई नेताओं और नौकरशाहों का कालाधन रख रखा था’ तो सेठना ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। सेठना ने बताया कि तलाशी अभियान 29 नवंबर, 30 नवंबर और एक दिसंबर को चलाया गया। उनके मुताबिक तलाशी के बाद से शाह के बारे में पता नहीं चल पाया है। Agency

बाल तस्करी कालेधन का बड़ा स्रोत: सत्यार्थी
नयी दिल्ली: नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने बाल तस्करी को कालेधन का बड़ा स्रोत बताते हुए कहा कि इसके जरिये करोड़ों रुपये का खेल चल रहा है लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

बंधुआ मजदूरी और बालश्रम के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले श्री सत्यार्थी ने आज यहां यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि बालश्रम के नाम पर हजारों कारखानों में लाखों बच्चों से न्यूनतम मजदूरी पर काम करवाया जाता है और कंपनी के मालिक वयस्क मजदूर के अनुसार अपने खाते की पूर्ति करता है।

इसमें करोड़ों रुपये का हेरफेर हो रहा है लेकिन प्रशासनिक अमले का इस तरफ ध्यान नहीं है।  (वार्ता)

जलाएं ना, सेना के काम आएं पुराने नोट
– काले धन पर पूज्य गुरु जी ने की प्रधानमंत्री से अपील

Sirsa, SachKahoonNews:  काले धन व पुराने नोटों को जलाए जाने के मामले में डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऐसी योजना बनाए जाने कि अपील की है जिससे कि यह पैसा सरहद पर तैनात भारतीय सेना के जवानों के काम आ सके। पूज्य गुरु जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किए ट्वीट में अपील की है कि ‘माननीय प्रधानमंत्री जी, जो लोग जगह-जगह पर काला धन व 1000-500 के नोटों को जला रहे हैं, आप कोई ऐसी योजना बनाएं कि वो पैसा आर्मी को मिले’। आप कोई ऐसी योजना बनाएं कि वो पैसा आर्मी को मिले’।

यहां उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 8 नवंबर की रात 12 बजे से काले धन, भ्रष्टाचार व जाली नोटों पर लगाम लगाने के मद्देनजर 500-1000 के नोटों को चलन से बाहर कर दिया है। इस फैसले के बाद देशभर में काला धन जमाखोरों व भ्रष्टाचारियों की पूरी तरह से नीेंद उड़ी हुई है तथा वे काले धन को ठिकाने लगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कहीं काले धन को पानी में बहाया जा रहा है तो कहीं 1000-500 के नोटों को जलाने की खबरें सुनने को मिल रही हैं। यही नहीं कई स्थानों पर कूड़े के ढ़ेरोें में भी 1000-500 के नोटों को देखा गया है। इस काले धन को भारतीय सेना पर खर्च किए जाने के लिए ही पूज्य गुरु जी ने माननीय प्रधानमंत्री से अपील की है।

‘आजादी से अब तक का लूंगा हिसाब’
जापान में तीसरे दिन कोबे में भारतीयों से मिले, काले धन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी बोले

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान यात्रा के दौरान तीसरे दिन कहा कि मैं भारत में 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले पर लोगों के सपोर्ट की प्रशंसा करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों की पहल को नमन् करता हूं, तकलीफों के बावजूद फैसले को स्वीकारा है। देश के गरीबों ने अमीरी दिखाई है, अमीरों की गरीबी तो बहुत बार देखी है। मोदी ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो सरकार देश की आजादी के बाद से काले धन से संबंधित सारे रिकॉर्ड की जांच कराएगी और इस मुद्दे पर किसी के बख्शा नहीं जाएगा। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे दिन कोबे में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। मोदी बोले, मैं कोबे में आऊं और आपसे मिले बिना चला जाऊं, ऐसा नहीं हो सकता। इस दौरान भारतीयों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मुझे यकीन है कि भारत में जो भी होता है, उससे आपका सिर गर्व से ऊंचा होता होगा, भारत में जो भी अच्छा होता है, उसकी वजह सिर्फ सवा सौ करोड़ देशवासी ही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश आर्थिक विकास पर तेजी से काम कर रहा है और पूरा विश्व कह रहा है कि सबसे तेज गति से जिस देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है, वह भारत है।

30 दिसंबर तक नहीं आएगी कोई परेशानी

पीएम मोदी ने काला धन रखने वालों पर आई मुसीबत पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि पहले गंगाजी में कोई 1 रुपया भी नहीं डालता था, पर अब उसी गंगा नदी में 500/100 के नोट बह रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी का अभियान एक बहुत बड़ा स्वच्छता अभियान है, ये किसी को तकलीफ देने के लिए नहीं है।

पाक संसद में भी उठी बड़े नोट बंद करने की मांग
इस्लामाबाद: भारत में बड़े नोट बंद किए जाने के बाद अब पाकिस्तान की संसद में भी बड़े नोट बंद करने की मांग उठी है। एक पाकिस्तानी सांसद ने संसद में भारत का उदाहरण देते हुए कालेधन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए 1000 और 5000 हजार के नोट बंद करने की मांग की है। विपक्षी पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी के सांसद उस्मान सैफुल्लाह खान ने वित्त मंत्रालय की स्थाई समिति को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी कीमत वाले मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार बढ़ने की संभावना है। भारत का उदाहरण देते हुए खान ने कहा कि विश्व में इस तरह के बड़े नोटों को बंद किया जा रहा है।

ईमानदार मुस्कुरा रहे हैं, कुछ लोग मायूस : मनोहर
गुरूग्राम(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में बदलाव की ब्यार बह रही हैं और पिछले तीन दिनों से देश के गरीब व ईमानदार लोगों के चेहरों पर मुस्कान आई और वहीं कुछ लोगों के चेहरों पर चिंता व मायुसी छाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उठाए गए मजबूत कदमों के माध्यम से हो रहा है, जिन्होंने 500 और 1000 रुपए के करंसी के नोटों को बंद करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज गुरुग्राम में राष्ट्रपति द्वारा प्रदेश के गोद लिए गए चार गांवों में विभिन्न सुविधाओं के उद्घाटन व शुभारंभ करने के दौरान मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े करंसी नोट बंद करने के निर्णय से गरीब के चेहरे पर मुुस्कान आई है और इससे काला बाजारी पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय हैं।

3 दिन बढ़ी पुराने नोट की मियाद
– अस्पतालों व पेट्रोल पंपों पर 14 नवंबर तक चलेंगे पुराने नोट

– देशभर में अधिकांश जगहों पर नहीं चले एटीएम

– 30 दिसम्बर तक बैंकों व डाकघरों में बदल सकते हैं नोट

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने अस्पतालों और पेट्रोल पंपों पर 500 और 1000 के पुराने नोट चलने की समय सीमा बढ़ाकर 14 नवंबर कर दी है। ताजा फैसले के अनुसार देश के भी सभी टोल पर 14 नवंबर तक कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के पुराने नोट बंद किए जाने की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि 11 नवंबर तक देश के किसी भी अस्पताल, पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर पुराने नोट चलने की घोषणा की थी। वहीं परिवहन मंत्रालय ने सभी टोलों पर 11 नवंबर तक टैक्स नहीं लिए जाने की घोषणा की थी। अब जनता की मुश्किलों को देखते हुए सरकार ने समय सीमा बढ़ा दी है। परिवहन मंत्रालय ने टोलों पर गाड़ियों की लंबी कतार और ट्रैफिक जाम को देखते हुए ताजा घोषणा की है। पीएम मोदी की घोषणा के अनुसार आठ नवंबर को रात 12 बजे के बाद 500 और 1000 के सभी पुराने नोट बंद कर दिए गए। पीएम मोदी की घोषणा के बाद सभी देशवासी अपने पुराने नोट 30 दिसंबर 2016 तक बैंकों और डाकघरों में बदल सकते हैं या अपने खातों में जमा कर सकते हैं। पहले घोषणा की गई थी कि अस्पताल, पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, हवाईअड्डे, टोल टैक्स इत्यादि पर पुराने नोट शुक्रवार(11 नवंबर) तक चलेंगे लेकिन सरकार ने आज इसकी समय सीमा बढ़ाकर 14 नवंबर कर दी।

वहीं पीएम के आश्वासन के बाद भी शुक्रवार को देशभर में अधिकांश एटीएम या तो बंद रहे या उनमें पैसे नहीं थे। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्टÑीय राजधानी दिल्ली में भी यही हाल रहा। अधिकतर एटीएम बंद रहे। भारतीय स्टेट बैंक की संसद मार्ग स्थित शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वीकार किया कि एटीएम को लेकर अभी थोड़ी दिक्कत है। लोगों की परेशानी को देखते हुये रिजर्व बैंक को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहना पड़ा कि बैंकों के लिए एटीएम के दुबारा मानकीकरण में थोड़ा समय लग सकता है। उसने कहा कि एक बार एटीएम काम करने लगेंगे तो 18 नवंबर तक लोग प्रतिदिन दो हजार रुपये तथा उसके बाद चार हजार रुपये एटीएम से निकाले जा सकेंगे।

कालेधन का विरोध करने वाली पार्टियां जवाब दे: भाजपा
नयी दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कालेधन पर कार्रवाई के तहत पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट को प्रचलन से बाहर किये जाने का प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा विरोध किये जाने पर कडी आपत्ति जताते हुये आज सवाल किया कि वे कालेधन के समर्थन में हैं या विरोध में।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ,बहुजन समाज पार्टी , समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद किये जाने से एक दिन पहले (सात नवम्बर) तक कालेधन को लेकर रोज सवाल उठाती थी लेकिन अब जब कार्रवाई की गयी है तो हायतौबा मचायी जा रही है । उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को बताना चाहिये कि वे आतंकवादियों , हवाला कारोबारियों तथा ड्रग व्यापारियों के समर्थन में हैं या खिलाफ। (वार्ता)