Civil Hospital - Sach Kahoon Hindi

नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण: सी.एम.ओ. अंबाला ने स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की सराहना की
नारायणगढ़ (सचकहूँ/सुरजीत कुराली)। Naraingarh News: सिविल सर्जन अंबाला, डॉ. रेनू बेरी ने अपनी टीम के साथ नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण टीम में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शील कांत पाजनी, डॉ. कुलविंदर कौर और एसएमओ इंचार्ज डॉ. परवीन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु:

स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा: सीएमओ मैडम और उनकी टीम ने अस्पताल के सभी ओपीडी, फार्मेसी, लेबर रूम, इमरजेंसी और लेबोरेटरी का गहन निरीक्षण किया। टीम अस्पताल की चिकित्सीय सेवाओं और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली से अत्यंत प्रभावित दिखी। Naraingarh News

विशेषज्ञों की नियुक्ति का आश्वासन: अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को संज्ञान में लेते हुए, सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहाँ फिजियोथेरेपिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

नई बिल्डिंग का अवलोकन-टीम ने निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नई बिल्डिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है।

संतोषजनक व्यवस्था- सीएमओ मैडम ने अस्पताल की कार्यशैली, साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन को भविष्य में भी इसी प्रकार की उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Haryana Health Department: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, 195 पदों पर होगी भर्ती: आरती राव
कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती होगी, नूंह जिला के लिए दिया जाएगा डेढ़ गुणा वेतन

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Doctor Recruitment 2026: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए 195 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। उन्होंने बताया कि नूह जिला को छोड़कर अन्य जिलों के लिए चयनित विशेषज्ञ डॉक्टरों में एमबीबीएस एवं डिप्लोमा की योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को एक लाख रुपए प्रति महीना  तथा एमबीबीएस एवं एमडी /एमएस/डीएनबी योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों  को 1.50 लाख रुपए प्रति महीना दिया जाएगा। विशेष तौर पर नूह जिला के लिए चयनित विशेषज्ञ डॉक्टरों में एमबीबीएस एवं डिप्लोमा की योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को 1.50 लाख रुपये प्रति महीना  तथा एमबीबीएस एवं एमडी /एमएस /डीएनबी योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों  को 2 लाख रुपये प्रति महीना दिया जाएगा। Haryana Health Department Jobs

आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा मिलेगी और मौजूदा डॉक्टरों पर कार्यभार भी कम होगा। उन्होंने जानकारी दी कि स्त्री रोग, बाल रोग, एनेस्थीसिया, मेडिसिन, सर्जरी और आॅथोर्पेडिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक पद स्त्री रोग और बाल रोग विभाग में हैं, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष रूप से मजबूत किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को तेज और सरल बनाने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

Civil Hospital Sirsa: स्वच्छता, इंफेक्शन कंट्रोल व तकनीकी सुधारों पर तैयारी में जुटा नागरिक अस्पताल प्रबंधन
तीन बार कायाकल्प अवार्ड पा चुका अस्पताल, अब एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए तैयारी

राज्य स्तरीय निरीक्षण से पहले किया जा रहा आंतरिक मूल्यांकन: डॉ. पंकज

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Civil Hospital Sirsa: नागरिक अस्पताल जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गुणवत्ता की परीक्षा देने जा रहा है। आगामी माह नवंबर के पहले सप्ताह में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन (एनक्वास) की राज्य स्तरीय टीम अस्पताल का निरीक्षण करेगी। इस दौरान अस्पताल की स्वच्छता, सेवा प्रबंधन, इंफेक्शन कंट्रोल, बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, मरीज सुरक्षा व स्टाफ व्यवहार सहित सभी पहलुओं का बारीकी से मूल्यांकन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने निरीक्षण से पहले ही आंतरिक सर्वेक्षण और तैयारी शुरू कर दी है। सभी विभागों में तकनीकी बिंदुओं की जांच और रिकॉर्ड अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है, ताकि किसी भी प्रकार की कमी शेष न रहे। Sirsa News

एनक्वास प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय निरीक्षण से पहले आंतरिक मूल्यांकन किया जा रहा है और संभावित कमियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल स्टाफ को एनक्वास मानकों की जानकारी दी जा रही है और सभी विभागाध्यक्षों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि सरसा नागरिक अस्पताल अब तक तीन बार कायाकल्प अवार्ड प्राप्त कर चुका है, जो स्वच्छता और बेहतर सेवा प्रबंधन का प्रतीक है। अब एनक्वास सर्टिफिकेशन मिलने पर यह अस्पताल राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता रैंकिंग में शामिल होगा।

प्रबंधन को है सफलता की उम्मीद | Sirsa News

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि निरंतर सुधार और गुणवत्ता मानकों पर फोकस करते हुए नागरिक अस्पताल सरसा एनक्वास प्रमाणन प्राप्त करने में सफल रहेगा। यह प्रमाणन मिलने पर अस्पताल को न केवल प्रतिष्ठा मिलेगी, बल्कि मरीजों के भरोसे और सेवा गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी।

जिले में पांच पीएचसी और नागरिक अस्पताल होंगे शामिल

एनक्वास नोडल अधिकारी डॉ. अमनदीप सिंह ने बताया कि जिले में पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) सहित नागरिक अस्पताल सरसा का निरीक्षण एनक्वास के तहत किया जाएगा। इसके लिए नवंबर के पहले सप्ताह तक निरीक्षण की तारीख तय होने की संभावना है। राज्य स्तरीय टीम निरीक्षण के बाद अस्पतालों को रैंकिंग प्रदान करेगी, जिसके आधार पर एनक्वास सर्टिफिकेशन का रास्ता साफ होगा। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– 1854 में बने किलाजफरगढ़ के किले की सवा चार करोड़ से बदलेगी सूरत, राजस्थान से आए कारीगर जुटे

चंडीगढ़ में सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदला
16 अक्तूबर से लागू होंगे नए नियम

चंडीगढ़ प्रशासन ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए लिया निर्णय

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Civil Hospital OPD Timings: चंडीगढ़ प्रशासन ने सर्दियों के आगमन के मद्देनजर शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) के समय में बदलाव किया है। नए आदेश के अनुसार 16 अक्तूबर से 15 अप्रैल 2026 तक ओपीडी खुलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। यह आदेश सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल सेक्टर-16, उससे संबद्ध एएएम/यूएएएम/डिस्पेंसरियों, सिविल अस्पताल सेक्टर-22, सिविल अस्पताल मनीमाजरा और सिविल अस्पताल सेक्टर-45 पर लागू होगा। Chandigarh News

वहीं सेक्टर-29 और सेक्टर-23 की ईएसआई डिस्पेंसरियों साथ ही केन्द्रीय शासित सचिवालय और उच्च न्यायालय की डिस्पेंसरियों के मौजूदा ओपीडी समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि सर्द मौसम में अस्पताल सेवाएं बेहतर तरीके से संचालित की जा सकें। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Flipkart: फ्लिपकार्ट देशभर में बेच सकेगा बीकानेर के प्रोडक्ट

Civil Hospital: वेतन न मिलने से बिफरे एनएचएम कर्मचारी
विरोध प्रदर्शन कर जताया रोष

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Civil Hospital Sirsa: नेशनल हैल्थ मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों ने पिछले 4 माह से वेतन न मिलने के कारण मंगलवार को नागरिक अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। इस प्रदर्शन में अनेक एनएचएम कर्मचारी मौजूद थे। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान कुंदन गावड़िया ने किया। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से वेतन जारी न होने के चलते बहनों ने अपने भाईयों को रक्षाबंधन के दिन काली राखी बांधी थी। Sirsa News

उन्होंने बताया कि यदि अब उन्हें वेतन नहीं मिला तो वे जन्माष्टमी का त्यौहार भी नहीं मना पाएंगे। एनएचएम कर्मचारी ने बताया कि वे पिछले 25 साल से केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन से कर रहे हैंं। उन्होंने कहा कि बार-बार वार्ता के बावजूद वेतन न मिलना हरियाणा सरकार के रवैये पर सवाल खड़े करता है। वेतन न मिलने से कई कर्मचारियों के बच्चों की फीस न देने के कारण नाम कट गए हैं, बैंक लोन की किश्तें समय पर न चुकाने से कर्मचारी बैंक डिफॉल्टर हो गए हैं, रिश्तेदारों व मित्रों से लिया गया कर्ज न चुकाने से सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है, घर का राशन और दवाइयां तक खरीदना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत कर्मचारियों का जीवन यापन वेतन पर आधारित हैं लेकिन सरकार व अधिकारी इन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बिलकुल गंभीर नहीं है जबकि कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने मांग की कि एनएचएम कर्मचारियों के बकाया वेतन का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए ताकि यह कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्यौहारों की खुशियां मना सकें। इसके अलावा उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी व अधिकारियों से संघ के साथ बातचीत कर कर्मचारियों की अन्य समस्याओं जैसे लोकेशन आधारित जिओ फेसिंगा हाजिरी लगाने का फरमान वापस लेने, एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करने आदि पर भी सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है। एनएचएम कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 88 हजार की ठगी, राजस्थान का युवक गिरफ्तार

Civil Hospital Sirsa: नागरिक अस्पताल में व्यक्ति की जेब से निकाले 24 हजार
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Civil Hospital Sirsa: जिला नागरिक अस्पताल में पत्नी का उपचार करवाने आए व्यक्ति की पर्ची बनवाते वक्त भीड़ का फायदा उठाकर शातिर लोगों ने जेब तराशी कर डाली और जेब से 24 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव नुहियावांली निवासी राजेंद्र ने बताया कि बीती 28 मई की सुबह वह पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगा हुआ था। उसके कमीज की जेब में 24 हजार रुपए की नकदी थी। Sirsa News

इसी दौरान भीड़ अधिक होने के कारण किसी शातिर व्यक्ति ने उसकी जेब से 24 हजार रुपए की राशि निकाल ली। जब वह पर्ची बनवाकर बाहर आया तो उसने जेब संभाली, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसने आसपास के लोगों से भी काफी पूछताछ की, लेकिन नकदी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू की है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Bhiwani Suicide News: भिवानी के पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी

Civil Hospital Sirsa: नवजात का डीएनए करवाने के लिए भटक रहे दंपति, बोले: नहीं मिल रहा न्याय
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काटने को मजबूर, मामला तक नहीं हुआ दर्ज

पुलिस का कहना : मामला दर्ज न होने के कारण कोर्ट से लेनी होगी डीएनए के लिए अनुमति

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Child Swapping: जिला नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्चा बदले जाने के आरोप मामले में पीड़ित परिवार स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के चक्कर काटने को मजबूर है। प्रसूता के पति हरप्रीत सिंह के अनुसार नागरिक अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनके साथ कोई न्याय नहीं किया गया। डिलीवरी के दौरान की सीसीटीवी फुटेज में भी स्पष्ट नहीं हो रहा कि उक्त बच्चा उनका है या नहीं। ऐसे में उन्होंने डीएनए करवाने की मांग की थी। परंतु स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पुलिस विभाग को लिख दिया। Sirsa News

जब वे उक्त मामले को लेकर जेजे कालोनी पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां स्टाफ ने उन्हें इसे स्वास्थ्य विभाग का मैटर बताया। हरप्रीत के अनुसार वे अपनी शिकायत लेकर जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के पास भी गए। एसपी ने उनकी शिकायत को महिला थानाधिकारी को मार्क कर दिया। महिला पुलिस ने अस्पताल में भर्ती स्वजन से मिलकर मामले की जानकरी ली। अब हरप्रीत का कहना है कि पुलिस उन्हें ही कोर्ट से अनुमति लेकर आने के लिए कह रही है। जबकि उनकी ओर से किसी प्रकार की शिकायत पुलिस द्वारा दर्ज नहीं की गई।

डिलीवरी के 18 दिन बाद जिला अस्पताल से मिली छुट्टी | Sirsa News

खैरपुर निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी तनु की 29 जनवरी को जिला नागरिक अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। उसकी डिलीवरी होने के पांच घंटे तक अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें बच्चे को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई। पांच घंटे बीतने के बाद एसएनसीयू से उसे कॉल कर अपना बच्चा लेकर जाने को कहा गया। हरप्रीत का आरोप है कि यदि उनका बच्चा हुआ तो अस्पताल प्रबंधन को उन्हें सूचित किया जाना चाहिए था और एसएनसीयू में भर्ती करने के दौरान संबंधित स्टाफ से बच्चे की एंट्री संबंधी जानकारी भी उन्हें नहीं मिली।

इस पर मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई गई परंतु उसमें भी कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने डीएनए करवाने के लिए उनसे पूछा। जब उन्होंने डीएनए के लिए सहमति जताई तो उसे पुलिस का मामला बता दिया। अब वे कभी स्वास्थ्य विभाग तो कभी पुलिस के चक्कर काटने को मजबूर हैं। हरप्रीत के अनुसार आमतौर पर डिलीवरी के केस में पांच या सात दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है परंतु उसकी पत्नी को 18 दिन तक नागरिक अस्पताल में भर्ती रखने के बाद रविवार को चिकित्सक ने छुट्टी दी है। Sirsa News

सीएमओ कार्यालय से डीएनए करवाने के लिए पत्र प्राप्त हुआ था। पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर मामले की जांच की जा रही है।

– घनश्याम देवी, महिला थानाधिकारी सरसा।

यह भी पढ़ें:– पुलिस की वर्दी पहनकर नकली नोटों की गड्डियों से लोगों को ठगने जा रहे गिरोह का किया पर्दाफाश, एक युवक काबू, दो फरार

Civil Hospital: भाजपा महिला मोर्चा टीम ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Civil Hospital Sirsa: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एडवोकेट भावना शर्मा ने बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में दाखिल महिला मरीजों से उनका कुशलक्षेम जाना और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को लेकर बातचीत की। एडवोकेट भावना शर्मा ने स्टाफ सदस्यों से भी सुविधाओं को लेकर बातचीत की और टीम की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड का भी दौरा किया और मरीजों व स्टाफ की समस्याएं जानी। Sirsa News

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन के लिए जिला नागरिक अस्पतालों में अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। जिनसे आमजन लाभांवित भी हो रहा है। शर्मा ने कहा कि आमजन का भी फर्ज बनता है कि वो सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करें, ताकि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके। इस मौके पर उनके साथ उनके सहयोगी जिला सचिव सुमन सैनी भी उपस्थित रही। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में इस तारीख से बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Civil Hospital: नागरिक अस्पतालों में बदला ओपीडी का समय
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Civil Hospital OPD Timings: जिला नागरिक अस्पताल कैथल सहित जिले के अन्य सभी नागरिक अस्पतालों में सोमवार से ओपीडी का समय बदल जाएगा। बुधवार से अस्पतालों में सुबह 9 बजे से ओपीडी की शुरूआत होगी और 3 बजे तक डॉक्टर मरीजों को देखेंगे। अब तक ये कार्य सुबह आठ बजे से दो बजे तक चलता था। सर्दियों के मौसम को देखते हुए अब एक घंटा बाद में ओपीडी की शुरूआत की जाएगी व एक घंटा बाद छुट्टी होगी। ओपीडी के अलावा दवा लेने और टेस्ट कराने के समय में भी परिवर्तन हो गया है। अस्पताल में होने वाले विभिन्न तरह के टेस्ट के लिए लैब में सैंपल का समय सुबह नौ बजे से 12 बजे तक रहेगा। फिर दो बजे तक सैंपल रिपोर्ट दी जाती थी। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Credit Card: क्रेडिट कार्ड चुनते वक्त ध्यान देने योग्य 5 बुनियादी बातें

शाह सतनाम जी छात्र महाविद्यालय में सेमिनार आयोजित
टीबी, एचआईवी, आंखों संबंधी रोगों के प्रति किया जागरूक | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी छात्र महाविद्यालय में सिविल हॉस्पिटल सरसा (Civil Hospital Sirsa) से आए हुए एचआईवी स्पेशलिस्ट डॉ. राकेश कुमार, आई स्पेशलिस्ट डॉ. राहुल शर्मा और टीबी स्पेशलिस्ट संजय वर्मा ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स, टीबी तथा आंखों से संबंधित रोग व उनके उपचार के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। Sirsa News

डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि एचआईवी एड्स के बढ़ने के मुख्य कारण है, इसके प्रति जागरूकता का अभाव है। हमें खुले दिमाग से इस विषय के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और जो भी सावधानियां है उनको जरूर फ ॉलो करना चाहिए। इसके साथ डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि 8 दिन से ज्यादा खांसी हो जाने पर हमें टीबी का टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए। क्योंकि 8 दिन से ज्यादा की खांसी टीबी का रूप धारण कर लेती है। बदलते हुए मौसम में हमे खान पान में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। Sirsa News

डॉ. राहुल आंखों संबंधी रोगों के विषय में बताया और कुछ मुख्य सुझाव जैसे बाइक पर हेलमेट का प्रयोग, बाहर से आने के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोना, कंप्यूटर के इस्तेमाल के वक्त कंप्यूटर ग्लास का प्रयोग या स्पेशल चश्में का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने सेमिनार में संबोधित करते हुए कहा की हम सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ शरीर के साथ ही हम देश व दूसरे लोगों की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर समानित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक व छात्र मौजूद रहे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– एडीजी जोन ने किया जिले का भ्रमण, थाने का निरीक्षण कर की समीक्षा

हड़ताल का असर, नागरिक अस्पताल ‘बीमार’
वैकल्पिक उपाय न करने से बदहाल हुए हालात

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन ही नागरिक अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई। बीमार का इलाज करने वाला नागरिक अस्पताल स्वयं ‘बीमार’ हो गया। कोरोनाकाल में जब अस्पताल को सर्वाधिक साफ-सफाई की जरूरत है, तब पूरा अस्पताल कचरे से अट गया है। अस्पताल के हर वार्ड में गंदगी का आलम बन गया है। वर्णनीय है कि अस्पताल के आऊटसोर्स कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर है। हड़ताल के दूसरे दिन ही अस्पताल में गंदगी के ढेर लग गए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल की साफ-सफाई का कार्य आऊटसोर्स पर दिया है।

ठेकेदार के माध्यम से कर्मचारी साफ-सफाई के अलावा अन्य कार्य करते है। हर साल ठेकेदार बदलने पर कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर विवाद उपजता है। कर्मचारियों द्वारा अपनी सेवाएं नियमित जारी रखने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारियों की ओर से पहले चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से वैकल्पिक उपाय नहीं किए गए। अस्पताल में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। मरीजों को गंदगी के बीच ही आना-जाना पड़ रहा है। बारिश की वजह से कई कक्षों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा वैकल्पिक प्रबंधन न किए जाने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है।

नगर परिषद् से मांगे गए है सफाई कर्मचारी: डॉ. संदीप

नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों की हड़तााल की वजह से सफाई व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था की बहाली के लिए मंगलवार को ही नगर परिषद से दो दर्जन सफाई कर्मचारियों की मांग की गई थी। इस बारे में नागरिक अस्पताल की ओर से पत्र भी भेजा गया था। आज सुबह तक नगर परिषद के सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचें है। अस्पताल प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डेलीवेजिज पर कर्मचारी रखे जा रहे है। जब तक कर्मचारियों की हड़ताल चलेगी, तब तक इन डेली वेजिज कर्मचारियों से सफाई करवाई जाएगी।

तैनात रहा भारी पुलिस बल:

कर्मचारियों की हड़ताल और विरोध प्रदर्शन के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की ओर से नागरिक अस्पताल में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ताकि व्यवस्था में खलल न पड़े। कोई भी असामाजिक तत्व विरोध प्रदर्शन की आड़ में कोई गलत हरकत न करें। चिकित्सा कार्य में किसी प्रकार की अड़चन पैदा न हों।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चिकित्सकों के टोटे से जूझ रहा स्वास्थ्य विभाग
चिंताजनक। सिविल अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

फार्मासिस्ट व डेंटज सर्जन से चलाया जा रहा कार्य

चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में चरखी दादरी जिला बनने के बावजूद अभी बहुत पीछे है। प्रदेश के 22वें जिले में सरकार अब तक चिकित्सकों का टोटा दूर नहीं कर पाई है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी चिकित्सकों की कमी है, लेकिन चरखी दादरी का हाल और भी बुरा है। नियमानुसार जिले को 94 चिकित्सकों की जरूरत है, लेकिन इस समय महज 32 ही नियुक्त हैं। सबसे बुरा हाल जिला सिविल अस्पताल का है। जहां 42 चिकित्सकों की पोस्ट हैं, लेकिन महज 4 चिकित्सक ही हैं। सर्जन से लेकर कई स्पेशलिस्ट नहीं होने से मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में महंगा उपचार लेना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों ने चिकित्सकों की तैनाती की डिमांड कई दफा भेजी है, लेकिन अब तक सरकार ने जिले में चिकित्सकों की तैनाती नहीं की है।

ज्यादातर मरीज किए जा रहे रेफर

जिले में छह एसएमओ व 53 डेंटल सर्जन के पद तक खाली पड़े हैं।

सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सकों की कमी के चलते फार्मासिस्ट या डेंटज सर्जन से ही काम चलाया जा रहा है।

ज्यादातर मरीजों को सीएचसी या पीएचसी से पहले सिविल अस्पताल और फिर वहां से पीजीआई रोहतक या भिवानी जीएच रेफर कर दिया जाता है। जिला के 100 बैड के सिविल अस्पताल में चिकित्सकों का टोटा होने का खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में 42 डाक्टरों की पोस्ट हैं, लेकिन यहां अब सिर्फ 7 चिकित्सक ही हैं। जिनमें से तीन चिकित्सक अनुपस्थित चल रहे हैं।

तीन चिकित्सकों का हुआ तबादला

सरकार द्वारा तीन चिकित्सकों के तबादले दूसरे जिलों में करने के बाद तो यहां स्वास्थ्य व्यवस्था चरमर्रा गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधीन तीन सीएचसी और 14 पीएचसी हैं। इन सभी पर भी चिकित्सकों की कमी है। कादमा, गोपी, रानीला, मानकावास व माई खुर्द पीएचसी पर तो स्थाई चिकित्सक ही नहीं है। वहीं अधिकांश सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सकों की कमी के चलते डेंटल सर्जन या फार्मासिस्ट से काम चलाया जा रहा है।

बैड बढ़ाए, डॉक्टर नहीं

चरखी दादरी सिविल अस्पताल को 50 की बजाय 100 बेड का किया जा चुका है ।

लेकिन इसके मुताबिक चिकित्सकों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।

नियमानुसार सिविल अस्पताल में 42 चिकित्सकों और तीन एसएमओ की तैनाती होनी चाहिए।

लेकिन इस समय चार चिकित्सक और एक एसएमओ की नियुक्त है।

35 चिकित्सकों के और दो पद एसएमओ के खाली पड़े हैं।

इसके अलावा ईएनटी, आई, स्कीन, आॅर्थो, सर्जन व बालरोग के डाक्टर की तैनाती नहीं हुई है।

सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि चिकित्सकों की डिमांड सरकार तक भेज चुके हैं, लेकिन अभी नियुक्तियां नहीं हुई हैं। जिले में जितने चिकित्सक हैं, उनकी सेवाएं मरीजों को नियमित मिल रही हैं। जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती हो जाएगी और फिर पीएचसी और सीएचसी भी चिकित्सकों की कमी को हम दूर कर देंगे।

क्या कहते हैं विधायक

दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि यहां के सामान्य सरकारी अस्पताल के अलावा जिलेभर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की नियुक्तियों को लेकर वे शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे। अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।