Hoshiarpur - Sach Kahoon Hindi

पंजाब की शिक्षा में बदलाव की कहानी सरकारी फाइलों में नहीं, बल्कि अध्यापकों द्वारा लिखी जा रही है: मनीष सिसोदिया
होशियारपुर। शिक्षक दिवस पर दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने होशियारपुर में 200 से अधिक सरकारी स्कूल के अध्यापकों से बातचीत की और पंजाब के शिक्षा सुधारों को इस चर्चा के केंद्र में रखा। उन्होंने कक्षाओं में पढ़ाई के नतीजों में पंजाब के पहले स्थान पर रहने और भगवंत मान सरकार द्वारा अध्यापकों के प्रशिक्षण पर किए जा रहे निवेश का खास उल्लेख किया, जिसमें सिंगापुर, फिनलैंड और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) अहमदाबाद के प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।

टांडा के एक सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 40 से बढ़कर 400 से अधिक होने और विद्यार्थियों द्वारा नीट और जेईई पास करने की मिसालें देते हुए, उन्होंने अध्यापकों को इस बदलाव का मुख्य स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि असल बदलाव कक्षाओं के अंदर हो रहा है, जहां अध्यापक पंजाब के विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और उम्मीदों को दोबारा जगा रहे हैं। इस संवाद के दौरान, अध्यापकों ने अपने निजी अनुभवों, सामने आ रही चुनौतियों और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, सपनों और उपलब्धियों में आ रहे बदलाव के बारे में चर्चा की।

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने अध्यापकों को "समाज का पायलट" बताते हुए कहा, "जिस तरह एक पायलट पर विमान में सवार सभी यात्रियों की जान और मंजिल का भरोसा किया जाता है, उसी तरह एक अध्यापक पर पूरी पीढ़ी के भविष्य की दिशा का भरोसा होता है। हर डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर, उद्यमी, मंत्री और नेता पहले एक अध्यापक के हाथों से ही गढ़ा जाता है।"

मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भगवंत मान सरकार का सबसे बड़ा योगदान केवल बेहतर ढांचा तैयार करना ही नहीं, बल्कि सरकारी स्कूल के अध्यापकों के मान-सम्मान, आत्मविश्वास और पेशेवर निष्ठा को बहाल करना है।

उन्होंने आगे कहा, "भगवंत मान सरकार ने अध्यापकों को प्रशासनिक श्रृंखला की आखिरी कड़ी नहीं, बल्कि पंजाब के बदलाव का सबसे महत्वपूर्ण नेता माना है। जब कोई सरकार अपने अध्यापकों को सिंगापुर, फिनलैंड और आईआईएम अहमदाबाद भेजती है, तो यह सिर्फ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं होता। यह एक बड़ा संदेश होता है कि हमारे अध्यापक दुनिया के बेहतरीन विचारों तक पहुंच के हकदार हैं क्योंकि पंजाब का भविष्य उनके हाथों में है।"

मनीष सिसोदिया ने कहा कि कक्षाओं में पढ़ाई के नतीजों में पंजाब का केरल जैसे पारंपरिक रूप से आगे रहने वाले राज्यों को पछाड़कर देश का नंबर 1 राज्य बनना किसी प्रचार या सरकारी आदेशों से नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "इस उपलब्धि का श्रेय सबसे पहले पंजाब के अध्यापकों को जाता है। सरकारें साधन, प्रशिक्षण और अनुकूल माहौल दे सकती हैं, लेकिन असल बदलाव कक्षा के अंदर, एक अध्यापक और बच्चे के बीच होता है।"

शिक्षा के बारे में अपना व्यापक दृष्टिकोण साझा करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूलों को विद्यार्थियों को सिर्फ परीक्षाएं पास करने और रोजगार प्राप्त करने के लिए ही नहीं, बल्कि जिंदगी में जिम्मेदार फैसले लेने के लिए भी तैयार करना चाहिए। "ज्ञान और कौशल एप्लिकेशन्स जैसे हैं, लेकिन नैतिक मूल्य वह ऑपरेटिंग सिस्टम हैं जिस पर व्यक्ति की पूरी जिंदगी चलती है। शिक्षा प्रणाली को युवाओं को करियर के लिए तैयार करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार को नकारने, नशे से दूर रहने, दूसरों का सम्मान करने और समाज की तरक्की के लिए अपनी क्षमताओं का उपयोग करने की शक्ति भी देनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ डिग्री धारक पैदा करके विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता। इसे आत्मविश्वासी, सक्षम और संवेदनशील युवाओं की जरूरत है, और सिर्फ सशक्त अध्यापक ही ऐसी पीढ़ी तैयार कर सकते हैं। "किसी बच्चे का नीट या जेईई पास करना, स्कूल में बच्चों की संख्या 40 से 400 होना, या किसी विद्यार्थी का पहली बार आत्मविश्वास से बोलना—ये अलग-अलग घटनाएं नहीं हैं। ये मिलकर सरकारी स्कूल प्रणाली द्वारा अपने अध्यापकों, विद्यार्थियों और समाज का भरोसा दोबारा जीतने की कहानी बयान करती हैं।"

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकारों को अध्यापकों को सिर्फ शिक्षक दिवस पर ही याद करने से आगे बढ़ना चाहिए और उनके कक्षाओं के अनुभवों को सुनने के लिए नियमित मंच तैयार करने चाहिए। उन्होंने कहा, "बच्चों और क्लासरूम को सबसे गंभीरता से समझने वाले लोग अध्यापक ही हैं। कोई भी गंभीर शिक्षा नीति उनके साथ मिलकर बनाई जानी चाहिए, न कि सिर्फ उन पर थोपी जानी चाहिए।"

अध्यापक वर्ग को बधाई देते हुए मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, "बजट से इमारतें बनाई जा सकती हैं और टेंडरों से तकनीक खरीदी जा सकती है, लेकिन बच्चे का भविष्य सिर्फ एक प्रेरित अध्यापक ही गढ़ सकता है। पंजाब के अध्यापक सिर्फ आज के विद्यार्थियों को नहीं पढ़ा रहे, बल्कि कल के पंजाब का निर्माण कर रहे हैं।"

अध्यापकों की कहानियां आ रहे बदलाव को करती हैं बयान

इस संवाद के दौरान पंजाब के सरकारी स्कूलों से बदलाव की कई प्रेरणादायक कहानियां सामने आईं। पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमाही देवी के प्रिंसिपल राजेश सिंह ने साझा किया कि कैसे उनके स्कूल के विद्यार्थी अब नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये उपलब्धियां दर्शाती हैं कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब उन लक्ष्यों को प्राप्त कर रहे हैं जो कभी उनकी पहुं से बाहर माने जाते थे। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, बजवाड़ा की रमिंदर कौर ने बताया कि जीमैट और टॉफेल पास करने और विदेश जाने के मौके होने के बावजूद उन्होंने सरकारी स्कूल अध्यापक बनना चुना। 14 सालों से अधिक के अध्यापन अनुभव के साथ, उनकी यात्रा पंजाब की सरकारी स्कूल प्रणाली में मौजूद प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है।

टांडा के सरकारी स्कूल के अध्यापक नरिंदर अरोड़ा ने बताया कि जब 40 से कम विद्यार्थियों वाले उनके स्कूल को दूसरे स्कूल में मिलाए जाने का खतरा था, तो अध्यापकों ने कैसे जवाब दिया। माता-पिता और स्थानीय समुदाय से लगातार संपर्क बनाकर, अध्यापकों ने दाखिले की संख्या 400 से अधिक कर दी। मनीष सिसोदिया ने कहा, "इसे कहते हैं ओनरशिप। इन अध्यापकों ने चंडीगढ़ से किसी आदेश की उम्मीद नहीं की। उन्होंने अपने स्कूल की जिम्मेदारी खुद ली और समाज का भरोसा जीता।" अध्यापिका मोनिका ने सरकार की 'रीडिंग कंप्रिहेंशन ऐप' के प्रभाव के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में अंग्रेजी समझने, धाराप्रवाह बोलने और आत्मविश्वास से सवालों के जवाब देने की क्षमता में सुधार देखने को मिल रहा है, जो उनकी उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों को मजबूत करेगा।

इस कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर जै कृष्ण सिंह रौड़ी, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, सांसद राज कुमार छाबेवाल, विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा, जसबीर सिंह राजा गिल, एडवोकेट करमबीर सिंह घुम्मण और डॉ. ईशांक कुमार, मुकेरियां हलका इंचार्ज सरबजोत सिंह साबी, मेयर परवीन सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर संदीप कुमार मौजूद थे।

पंजाब की तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार, 15 बसें बुज़ुर्गों को लेकर श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के लिए रवाना हुईं
होशियारपुर। सेवा और श्रद्धा भावना को मुख्य रखते हुए भगवंत सिंह मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' का विस्तार किया है, जिसके तहत अब श्रद्धालु श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा जी-वृंदावन धाम जैसे पवित्र स्थानों की यात्रा कर रहे हैं। बुधवार को इन स्थानों के लिए श्रद्धालुओं को ले जाने वाली 15 बसों को 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिन्होंने बसों के अंदर जाकर प्रबंधों का जायजा भी लिया और श्रद्धालुओं से बातचीत की।

इस योजना के तहत 50 साल और उससे अधिक उम्र के श्रद्धालु यात्रा कर सकते हैं, जिसमें एक परिवार के अधिकतम दो सदस्य यात्रा करने के योग्य हैं, जबकि सरकार द्वारा ए.सी. स्लीपर बस यात्रा, रहने और खाने-पीने का प्रबंध मुफ़्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के पहले चरण में अब तक 4 लाख श्रद्धालु श्री अमृतसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब-नैना देवी पर नतमस्तक हो चुके हैं।

श्रद्धालुओं की बसों को हरी झंडी दिखाने से पहले 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "लोगों के लिए यह उनके जीवन में तीर्थ यात्रा पर जाने का एक बहुत बड़ा अवसर है। हम अभी बसों के अंदर भी गए थे। बसें बहुत ही शानदार, आरामदायक और ए.सी. हैं। लोगों को कुछ भी खर्च करने की जरूरत नहीं है। भगवंत मान सरकार यात्रा, रहने और खाने-पीने का सारा खर्च खुद उठाएगी। श्रद्धालुओं के लिए बहुत अच्छे होटलों के प्रबंध किए गए हैं। वहां पहुंचने के बाद भी अच्छी बसों का प्रबंध किया गया है, इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।"

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने बताया, "आज 15 बसें हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा जी-वृंदावन धाम और सालासर-श्री खाटू श्याम जा रही हैं। हमने बसों के अंदर लोगों से बात की, जिनमें से कई को पहली बार सालासर और श्री खाटू श्याम जाने का अवसर मिल रहा है। आने वाले महीनों में पंजाब के कुल 1.5 लाख लोगों को विभिन्न तीर्थ स्थानों पर ले जाया जाएगा।"

श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं सभी को बधाई देता हूं और सुखद यात्रा के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि श्रद्धालु ऐसी आशीषें लेकर लौटें जिससे पंजाब समृद्ध हो, पंजाब के लोग खुश रहें, और पंजाब में खुशी और शांति हो। मैं सभी की खुशी, अच्छी सेहत और एक सफल यात्रा की कामना करता हूं।"

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बसों को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "इस पवित्र अवसर पर मैं होशियारपुर, पठानकोट, मुकेरियां और आस-पास के इलाकों से आए सभी लोगों को दिल से बधाई देता हूं, जो खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन, मथुरा, ऋषिकेश तथा अन्य स्थानों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। इससे पहले भी दरबार साहिब, राम तीर्थ, अमृतसर साहिब, वाघा बॉर्डर और फतेहगढ़ साहिब जैसे धार्मिक स्थानों के लिए तीर्थ यात्रा बसें चल रही हैं। सभी धर्मों के धार्मिक स्थान इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "आज होशियारपुर से वृंदावन, सालासर, खाटू श्याम, ऋषिकेश और मथुरा के लिए 15 बसें जा रही हैं। हम श्रद्धालुओं से मिले और बसों में बैठे श्रद्धालु बहुत खुश हैं और पहले ही भजन गा रहे हैं। मैं अरदास करता हूं कि उनकी यात्रा शुभ हो, वे खुशी-खुशी, गाते हुए और आनंद मनाते हुए जाएं और पंजाब की भलाई और तरक्की के लिए अरदास करके लौटें। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे दर्शनों के लिए जाएं और पंजाब की बेहतरी, तरक्की और अच्छी सेहत के लिए अरदास, दुआ और आरती करके लौटें।"

उन्होंने कहा, "सभी श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए एसी स्लीपर बसों का प्रबंध किया गया है और उनके रहने के लिए ए.सी. कमरों का प्रबंध किया जाएगा। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन और देखभाल प्रदान की जाएगी। प्रत्येक श्रद्धालु का चिकित्सा बीमा सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ़्त इलाज करवा सकें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रत्येक बस में एक अटेंडेंट मौजूद रहेगा और प्रत्येक मंजिल पर एक विशेष टीम तैनात की गई है ताकि दर्शन करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "यात्रा पूरी होने पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद और यादगार के रूप में पीतल का गिलास भी दिया जाएगा। किसी भी क्षेत्र, जाति या धर्म के लोग इन धार्मिक यात्राओं की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पंजाब सरकार का यह प्रयास उन वरिष्ठ नागरिकों की इच्छाओं को पूरा कर रहा है जो विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन करके आशीर्वाद लेना चाहते हैं।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पांच जिलों होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट और गुरदासपुर के श्रद्धालुओं को लेकर कुल 15 बसें होशियारपुर से विभिन्न धार्मिक स्थानों के लिए रवाना हुई हैं। होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर और कपूरथला से 10 बसें ऋषिकेश-हरिद्वार जाएंगी। इसी तरह फगवाड़ा और गुरदासपुर से 2 बसें श्रद्धालुओं को मथुरा-वृंदावन लेकर जाएंगी जबकि जालंधर और गुरदासपुर से 3 बसें श्रद्धालुओं को श्री खाटू श्याम-सालासर लेकर जाएंगी।"

उन्होंने कहा, "योजना के पहले चरण में अब तक 4 लाख श्रद्धालु श्री अमृतसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब-नैना देवी पर नतमस्तक हो चुके हैं। इस तीर्थ यात्रा के लिए विभिन्न जिलों से क्लस्टर बनाए गए हैं। इस तीर्थ यात्रा पर अब तक 148 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और इन यात्राओं पर 10 लाख श्रद्धालुओं को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस विशेष तीर्थ यात्रा के लिए श्री आनंदपुर साहिब पर एक टेंट सिटी भी स्थापित की गई है और यात्रा बहुत ही सुचारू रूप से चल रही है।" इस अवसर पर 'आप' के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया तथा अन्य भी उपस्थित थे।

जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*
मुकेरियाँ (होशियारपुर)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहाँ के लोगों के सहयोग और विश्वास से निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और समाज कल्याण के क्षेत्रों में क्रांतिकारी पहलों के माध्यम से लोगों से किया हर वादा पूरा किया है। मुकेरियाँ हल्के में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सियासत सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों की तरक्की और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ उनकी सरकार लोगों को अधिक अधिकार देकर अपने वादे पूरे करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, वहीं कांग्रेस सत्ता की लड़ाई में उलझी हुई है और उसने पहले ही ऐलान कर दिया है कि अगर वह सत्ता में आई तो कल्याणकारी योजनाओं को बंद करेगी। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि श्री गुरु साहिब की बेअदबी के लिए जिम्मेदार लोगों को माफ नहीं किया जाएगा और उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "कांग्रेस में कोई भी नेता दूसरे के साथ खड़े होने को तैयार नहीं है क्योंकि हर कोई लोगों की परवाह किए बिना मुख्यमंत्री बनना चाहता है। कांग्रेस नेतृत्व का दावा है कि उनके सभी नेता बस यात्रा पर जाएँगे, जिसे राहुल गांधी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे साथ जा तो सकते हैं, लेकिन वे निश्चित रूप से साथ वापस नहीं आएँगे क्योंकि अपनी भयानक आंतरिक लड़ाई के कारण हर नेता ज़ख्मी हो जाएगा।"

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे 'आप' के लोक-पक्षीय कार्यों के आधार पर पार्टी को इतना बड़ा जनादेश दें कि इन मौकापरस्त नेताओं को सरकार बनाने और मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ने का मौका ही न मिले। उन्होंने कहा, "इन लालची नेताओं के हाथों में सत्ता न सौंपें क्योंकि ये 'आप' सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए शुरू की गई सभी योजनाओं को बंद कर देंगे। कांग्रेसी नेताओं ने बार-बार दावा किया है कि अगर वे सत्ता में आए तो इन योजनाओं को बंद कर देंगे।"

अकाली दल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "अकाली दल लोगों से झूठे वादे करके सत्ता हथियाना चाहता है, लेकिन पंजाब के लोग उनके भ्रामक प्रचार में नहीं आएँगे। लोगों ने बादलों को पाँच बार मुख्यमंत्री चुना, लेकिन उन्होंने राज्य या इसके लोगों के लिए कभी कुछ अच्छा नहीं किया।"

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "अकाली नेता लोगों के बीच अपना आधार खो चुके हैं। वे अपनी रैलियों में भीड़ दिखाने के लिए पैसे देकर लाए गए कार्यकर्ताओं का उपयोग कर रहे हैं। हर अकाली रैली में वही भीड़ नज़र आती है। ये लोग कभी दावा करते थे कि वे पंजाब पर 25 साल राज करेंगे, लेकिन राज्य के समझदार और बहादुर लोगों ने उन्हें राजनीतिक गुमनामी में धकेल दिया है। ये मौकापरस्त नेता अपनी सुविधा और निजी राजनीतिक हितों के अनुसार रंग और अपना रुख बदलते हैं। पूरा राज्य इनका असली चेहरा जानता है क्योंकि इन्होंने हमेशा राजनीतिक नाटकबाज़ी के माध्यम से लोगों को गुमराह किया है।"

उन्होंने कहा, "जिन्हें कभी अजेय माना जाता था, आज उन्हें अपनी पार्टी की कमेटी बनाने के लिए पाँच सदस्य भी नहीं मिल रहे। इन नेताओं ने राज्य में गैंगस्टरों को पनाह दी और नशा तस्करों की पीठ थपथपाकर युवाओं को नशों के दलदल में धकेला। पंजाब के लोग इन गुनाहों के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे और एक बार फिर उन्हें करारा सबक सिखाएँगे। लोगों ने अकालियों को बार-बार चुना, लेकिन उन्होंने राज्य और इसके लोगों के साथ विश्वासघात किया।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा, "अकाली पंजाब के असली गद्दार हैं क्योंकि उन्होंने अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए धर्म का दुरुपयोग किया। वे आम लोगों के लिए बनी सुविधाओं को हड़पकर अमीर बन गए। उनके लंबे शासन के दौरान राज्य बदहाल हो गया और माफियाओं का राज रहा। दिवंगत प्रकाश सिंह बादल ने भी सुखबीर सिंह बादल को राज्य का मुखिया नहीं बनाया क्योंकि वे जानते थे कि पूर्व उपमुख्यमंत्री, पंजाब को बर्बादी के किनारे पर ले जाएँगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के टैक्स का पैसा राज्य का है और इसे उनकी भलाई के लिए समझदारी से खर्च किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, "लोगों का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस जा रहा है। हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। हमने 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली दी है, बिना किसी भ्रष्टाचार के 68,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ दी हैं, सड़कों को सुधारा है, टोल प्लाज़ा बंद करके रोज़ाना 70 लाख रुपये बचाए हैं और पूरे राज्य में बुनियादी ढाँचे का निर्माण कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब हमारी सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग होता था। आज यह आंकड़ा बढ़कर 88 प्रतिशत से अधिक हो गया है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "नहरों और नदियों में रिचार्ज प्वाइंट बनाए गए हैं ताकि भूजल स्तर में सुधार हो सके। इसके परिणामस्वरूप भूजल स्तर दो से चार मीटर तक ऊपर आया है। यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के हित में किया गया है, क्योंकि पंजाब का अर्थ ही पानी है और पानी के बिना पंजाब का कोई अस्तित्व नहीं है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "कोई भी मुफ्त सुविधा या रियायती कार्ड गरीबी अथवा अन्य सामाजिक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। शिक्षा ही वह कुंजी है, जो लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाकर उन्हें इस दुष्चक्र से बाहर निकाल सकती है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण पंजाब ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। हमने प्राथमिक और मिडिल स्कूलों का उन्नयन किया है, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया है, स्मार्ट कक्षाएं शुरू की हैं तथा शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। नीति आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा में पंजाब ने केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछले चार वर्षों से हमारी सरकार ने शिक्षकों के प्रशिक्षण, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और स्मार्ट कक्षाओं पर विशेष ध्यान दिया है। पहले केरल शीर्ष स्थान पर था, लेकिन अब पंजाब ने बड़े अंतर से पहला स्थान हासिल किया है। भविष्य में भी हम ऐसे प्रयास जारी रखेंगे। शिक्षा वह प्रकाश है, जो अंधकार को दूर कर संसार को आलोकित करती है। इसी कारण हमारी सरकार शिक्षा पर विशेष बल दे रही है।"

राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की है, जिसके तहत पंजाब के सभी 65 लाख परिवारों को हेल्थ कार्ड जारी किए जा रहे हैं। प्रत्येक परिवार 10 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार का पात्र है। अब तक 30 लाख से अधिक लाभार्थियों को उनके हेल्थ कार्ड मिल चुके हैं और इस योजना के अंतर्गत लोग लगभग 650 करोड़ रुपये का मुफ्त उपचार प्राप्त कर चुके हैं। मैं सभी पात्र परिवारों से आग्रह करता हूं कि वे इन हेल्थ कार्डों का अधिकतम लाभ उठाएं।"

मुख्यमंत्री ने बताया, "पंजाब के इतिहास में पहली बार धान (धान/पैडी) के सीजन के दौरान ट्यूबवेलों को आठ घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति दी गई है। पहली बार किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली मिल रही है, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।"

'मांवां -धीयां सत्कार योजना' का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार ने यह महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसके तहत पंजाब की 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह तथा अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। पात्र लाभार्थियों को 1 जुलाई से इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है। 32 लाख से अधिक माताएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं और 1 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर एक बार फिर भुगतान का संदेश प्राप्त होगा।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "जनकल्याण के उद्देश्य से चलाई जा रही इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।"मुख्यमंत्री ने कहा, "जो महिलाएं जुलाई में पंजीकरण नहीं करा सकीं, उन्हें अगस्त में तीन महीनों की राशि एक साथ प्रदान की जाएगी। यह योजना कभी बंद नहीं होगी। जब तक आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में रहेगी, यह योजना जारी रहेगी।"

इस जनसभा को लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने का सुनहरा अवसर बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से बातचीत का एक मंच है। कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन किसी ने भी लोगों के कल्याण की वास्तविक चिंता नहीं की। वे राज्य की संपत्ति लूटते रहे और केवल सत्ता की राजनीति करते रहे। इसके बाद लोगों ने झाड़ू को वोट दिया, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में व्यापक परिवर्तन आया।"

अपने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जनसभा के कुछ अंश साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "मुकेरियां की पवित्र धरती पर मुझे जो प्रेम, स्नेह और विश्वास मिला है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हम अपने किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रहे हैं। मुफ्त बिजली, बेहतर सरकारी स्कूल, महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों को दिन में बिजली की आपूर्ति तथा समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास अब वास्तविकता बन चुके हैं। मेरी राजनीति सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए है। आपका विश्वास हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर पंजाब को एक बार फिर हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने की इस यात्रा को आगे बढ़ाएं।

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
टांडा (होशियारपुर)। पंजाब के कंढी क्षेत्र में दशकों की उपेक्षा को दूर करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज टांडा उड़मुड़ में 150 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने लगभग 70 वर्षों से सुविधाओं से वंचित गांवों के लिए आधुनिक सड़क बुनियादी ढांचे, उच्च स्तरीय पुल और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के व्यापक नेटवर्क की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल पिछली सरकारों के राजनीतिक भेदभाव को दूर करके निर्णायक बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार लंबे समय से उपेक्षित इस क्षेत्र को बेहतर बुनियादी ढांचा और सम्मान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अकाली दल को जनता का भरोसा तोड़ने और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अनादर करने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आज की इस पहल को विकास में वृद्धि और प्रदेश की राजनीति के लिए नैतिक मूल्यांकन के रूप में चित्रित किया।

कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने एक्स हैंडल पर लिखा: “आज मैंने होशियारपुर जिले के टांडा में 150 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन संबंधी आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। हमारी सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।” मुख्यमंत्री ने आगे लिखा: “क्षेत्र की लिंक सड़कों के नवीनीकरण के लिए 141.88 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लोगों को समर्पित की गई हैं। इसके साथ ही गुरुद्वारा रामपुर खेड़ा साहिब जाने वाली संगत की सुविधा के लिए 2.39 करोड़ रुपये की लागत से एक ‘उच्च स्तरीय पुल’ बनाया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए 3.30 करोड़ रुपये की लागत से 6 गांवों में ‘हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ स्थापित किए जा रहे हैं और 1.35 करोड़ रुपये की लागत से गढ़दीवाला में एक ‘शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र’ स्थापित किया जा रहा है।”

उन्होंने अंत में लिखा, “इसके अलावा गांव तलवंडी डड्डियां में 1.54 करोड़ रुपये की लागत वाली एक जल आपूर्ति परियोजना भी शुरू की गई है। आम आदमी की सरकार रंगला पंजाब के सपने को साकार करने और हर नागरिक को मानक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।” विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “होशियारपुर के कंढी क्षेत्र में 70 साल बाद शानदार सड़कें बनाई जाएंगी। टांडा उड़मुड़ में लिंक सड़कों का नवीनीकरण और अपग्रेड किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा होशियारपुर-दसूहा रोड को गुरुद्वारा रामपुर खेड़ा से जोड़ने वाली लिंक सड़क पर उच्च-स्तरीय पुल बनाया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “छह गांवों कंधाला शेखां, राजपुर, धुग्गा कलां, प्रेमपुर, गिलजियां और जहूरा में आधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर विकसित किए जा रहे हैं।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “70 वर्षों से टांडा उड़मुड़ इलाका राजनीतिक भेदभाव का शिकार रहा क्योंकि पिछली सरकारें यहां विकास कार्य करने में असफल रहीं। हमारी सरकार ने इलाके की प्रगति और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए कई शानदार पहल की हैं। इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है क्योंकि पंजाब सरकार प्रदेश के हर कोने के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार द्वारा अब तक प्रदेश भर में 990 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 576 क्लीनिक और शहरी क्षेत्रों में 414 क्लीनिक शामिल हैं।” उन्होंने कहा, “इन नए क्लीनिकों में 107 दवाइयां मुफ्त दी जा रही हैं और 47 प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “प्रदेश के हर नागरिक को स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घरों के नजदीक उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही और 400 क्लीनिक खोले जाएंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछले 75 वर्षों में किसी भी सरकार ने आम लोगों को ऐसी सुविधाएं देने की जहमत नहीं उठाई, लेकिन ‘आप’ सरकार द्वारा सभी लोगों के लिए ये क्लीनिक खोले गए हैं।” शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में पहला स्थान प्राप्त किया है।” उन्होंने आगे कहा, “यह सभी पंजाबियों के लिए अत्यंत गर्व और संतुष्टि की बात है कि इस सर्वेक्षण में प्रदेश ने केरल को भी पीछे छोड़ दिया है।” उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों के दौरान 740 विद्यार्थियों ने जेईई परीक्षा और 1284 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की है। प्रदेश भर में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं और 60 पहले ही कार्यशील किए जा चुके हैं। ये स्कूल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके सपनों को साकार करने में मदद कर रहे हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों की योग्यताओं और रुचियों के आधार पर शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें। पहली बार 24 लाख अभिभावकों ने मेगा पीटीएम में भाग लिया है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मेडिकल और नॉन-मेडिकल सहित सभी स्ट्रीम की पेशकश की जा रही है।” उन्होंने आगे कहा, “आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी, नीट, जेईई और सीएलएटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए कोचिंग भी प्रदान की जाती है।” उन्होंने कहा, “शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक बुराइयों को समाप्त किया जा सकता है। इसलिए पंजाब सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है और लोगों के जीवन को बदलने के लिए शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल की हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कोई भी मुफ्त सुविधा या रियायत प्रदेश में से गरीबी या अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त नहीं कर सकती, लेकिन शिक्षा ही वह कुंजी है जो लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर उन्हें गरीबी से बाहर निकाल सकती है।” उन्होंने आगे कहा, “शिक्षा वह रोशनी है जो अंधेरे को दूर करके दुनिया को रोशन करती है।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब सरकार द्वारा इस पर विशेष जोर दिया जा रहा है।” उन्होंने कहा, “प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की गई है, जिसके तहत पंजाब के सभी 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “प्रदेश के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है और 30 लाख से अधिक लाभार्थी पहले ही स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त कर चुके हैं।” उन्होंने आगे कहा, “इस योजना के तहत 1.65 लाख लोगों को मुफ्त इलाज मिल चुका है।” उन्होंने कहा, “लोगों को इन कार्डों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “प्रदेश के इतिहास में पहली बार धान के सीजन के दौरान ट्यूबवेलों को आठ घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति दी गई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “किसानों को अब पहली बार सिंचाई के लिए दिन के समय भी बिजली मिल रही है, जिससे उनका जीवन बदल गया है।” उन्होंने आगे कहा, “आप सरकार प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का समझदारी से उपयोग कर रही है।” मांवां धियां सत्कार योजना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार ने यह योजना 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए शुरू की है, जिसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “टैक्स का पैसा प्रदेश के लोगों का है और वे इसे समझदारी से लोगों की भलाई पर खर्च कर रहे हैं। करदाताओं का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस आ रहा है। भले ही ‘आप’ सरकार ने अपनी सभी गारंटियां पूरी कर ली हैं, लेकिन फिर भी पंजाब के विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “इस मंच से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि और अन्य क्षेत्रों पर बातचीत हो रही है, जबकि अन्य पार्टियों के मंचों पर महज सत्ता हथियाने के प्रयास किए जा रहे हैं।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “ये अवसरवादी नेता हैरान हैं क्योंकि लोग उन्हें कोई समर्थन नहीं दे रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “उनका एजेंडा प्रदेश के लोगों के बजाय अपने परिवारों की भलाई तक सीमित है। वे कहते हैं कि विद्यार्थियों को स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए, जबकि अकाली और कांग्रेस लोगों को बांटना चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब सरकार ने देश में अपनी तरह की पहली पहल में एक समर्पित सड़क सुरक्षा बल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य प्रदेश और राष्ट्रीय राजमार्गों पर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी कीमती जानों को बचाना है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकाली दल श्री गुरु साहिब जी की बेअदबी के लिए दोषी है। उन्हें वोट देने का मतलब है उस बेअदबी का समर्थन करना। इन नेताओं के पाप माफ नहीं किए जा सकते और लोग उन्हें उनके बुरे कामों के लिए कभी माफ नहीं कर सकते। ये अवसरवादी नेता हैं जो अपनी सुविधा और निजी सियासी हितों के अनुसार गिरगिट की तरह अपने रंग और रुख बदलते रहते हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आप सरकार लोगों के लिए तहे दिल से पूरी लगन से काम कर रही है और 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली, बिना किसी भ्रष्टाचार के 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां, बेहतर सड़कें, टोल प्लाजा बंद करवाना, रोजाना 70 लाख रुपये की बचत और बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। जिस समय ‘आप’ सरकार ने सत्ता संभाली थी, उस समय सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा था। आज 71 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा है और आने वाले धान के सीजन तक इसे 90 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाएगा।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन लोगों ने अपने निजी सियासी हितों के लिए पंजाब के हितों को नजरअंदाज किया था।” उन्होंने आगे कहा, “इन्हीं कारणों से प्रदेश के लोगों ने उन्हें कोई समर्थन नहीं दिया था।” उन्होंने कहा, “अकाली दल की तथाकथित पंजाब बचाओ यात्रा वास्तव में परिवार बचाओ यात्रा है।” उन्होंने आगे कहा, “लगातार 15 सालों तक प्रदेश को लूटने के बाद, उन्हें यह बताना चाहिए कि वे पंजाब को किससे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “जिन्हें अपनी पार्टी की कमेटी बनाने के लिए पांच सदस्य भी नहीं मिल रहे, वे प्रदेश में 117 सीटें जीतने के सपने देख रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “इन नेताओं ने प्रदेश में गैंगस्टरों को संरक्षण दिया था और नशा तस्करों को बचाकर युवाओं को नशे के रास्ते पर डाला।” उन्होंने कहा, “अकाली दल ऐसे सियासी नेताओं की पार्टी है जिन्हें लोगों ने बार-बार नकारा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “अकाली धर्म का भी दुरुपयोग कर सकते हैं, लेकिन लोग इससे प्रभावित नहीं होंगे।” उन्होंने कहा, “वे लोगों को गुमराह करने के लिए हवाई किले बना रहे हैं, लेकिन पंजाबियों को गुमराह नहीं किया जा सकता।” उन्होंने आगे कहा, “लोग अकालियों को उनके पापों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे और उन्हें फिर से सबक सिखाएंगे।” उन्होंने कहा, “उन्होंने हमेशा पंजाब और इसके लोगों की पीठ में छुरा मारा है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “परंपरागत सियासी पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वे यह हजम नहीं कर पा रही हैं कि एक आम आदमी का बेटा पंजाब पर प्रभावी ढंग से शासन कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “लोगों ने इन पार्टियों के लोग-विरोधी और पंजाब-विरोधी रुख के कारण अपना विश्वास पूरी तरह से खो दिया है।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले शासक पंजाब और पंजाबियों की तुलना में अपने परिवारों की अधिक चिंता करते थे, जिसके कारण प्रदेशवासियों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।”

अपने संबोधन में आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा, “लोगों का भारी उत्साह आप और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है।” उन्होंने आगे कहा, “वे पंजाब के सबसे लोकप्रिय और मेहनती मुख्यमंत्री हैं, जो लोगों के लिए दिल से काम कर रहे हैं।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, डॉ. रवजोत, वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया और अन्य उपस्थित थे।

होशियारपुर: खाई में गिरी ट्रॉली, 3 महिलाओं की मौत, 34 घायल
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में नवांशहर (Nawanshahr) के श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रॉली करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को हिमाचल प्रदेश के ऊना के हेल्थ सेंटर बाथड़ी में ले जाया गया, और कुछ को नवांशहर रेफर कर दिया गया है। श्रद्धालु नवांशहर के गांव परागपुर व मुबारकपुर से माथा टेकने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:– करोड़ों की लागत के ट्रोमा सेंटर का लोकार्पण

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बस्सी के पास कच्ची सड़क पर नवांशहर (Nawanshahr) के श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रॉली जंप खाने के बाद बेकाबू होकर खाई में जा गिरी, जिसमें तीन महिलाएं भुपिंद्र कौर निवासी मुबारकपुर, सुखप्रीत कौर और महिंद्र कौर निवासी परागपुर ट्रॉली के नीचे दब गई और उनकी मौके पर मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए। हिमाचल के बाथड़ी से सिविल अस्पताल नवांशहर में आए 34 घायलों में से 3 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है।

घायलों की पहचान गोपाल राम व सरबजीत सिंह निवासी खुरालगढ़, रणजीत सिंह व हरबिलास निवासी गढ़ी मट्टों, थाना गढ़शंकर, समर, तनवीर सिंह, परमिंदर कौर, अरविंदर कुमार, कमलजीत सिंह, सतनाम सिंह, मोहन लाल, पूनम, सीमा राणी, कुलविंदर कौर, हरदीप कौर, कुलवीर सिंह, नवप्रीत, सुनीता, परमिंदर कौर, प्रनीत, चमन लाल, बबीता व राम पाल निवासी परागपुर (नवांशहर), हरप्रीत कौर व जतिन निवासी मुत्तों खुर्द, प्रेम चंद, परमवीर सिंह व शादी राम निवासी मुबारकपुर, थाना काठगढ़, जिला नवांशहर, बलजीत कौर व कुलदीप कौर निवासी गनू माजरा (रोपड़) का इलाज नवांशहर सिविल अस्पताल में चल रहा है।

रंजिश के चलते दो गुटों में फायरिंग, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल
Hoshiarpur (सच कहूँ न्यूज)। पिपलानवाला में शुक्रवार को एक जिम के बाहर हुई गोलाबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया।

होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक (जांच) सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि स्थानीय पिपलानवाला के एक जिम में आज कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों गुटों ने अपने समर्थकों को बुलाया और जिम के बाहर विवाद हो गया, जिसमें भगत नगर के साजन (28) और गोकल नगर के जसप्रीत सिंह (34) ने एक-दूसरे के सिर पर गोलियां मार दीं। साजन को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

जसप्रीत सिंह को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है। बाहिया ने बताया कि गोलीबारी के पीछे के सही कारण का अभी पता नहीं चल सका है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज की गोलीबारी की घटना कोई गैंगवार नहीं थी, यह सिर्फ कुछ युवकों के बीच लड़ाई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

शिकारी खुद बन गया ‘शिकार’
Hoshiarpur (सच कहूँ न्यूज)। एक सुपारी हत्यारे ने नशे में अपने शिकार को बता दिया कि उसकी सुपारी मिली है और जान बचानी है तो सुपारी की रकम से बड़ी रकम दो। इसका खामियाजा उसे अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चहल ने पिछले महीने जिले के गांव भरतपुर जोगियां के जंगलों में मिले एक क्षत-विक्षत शव की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए उक्त जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:– मौत का डांस: नाचते-नाचते स्टेज पर गिरा शख्स, सोया मौत की नींद | Viral Video

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को शव मिला था। युवक के हाथ कलाइयों से कटे हुए थे और उसकी शिनाख्त भी मुश्किल थी। बाद में उत्तर पद्रेश के सहारनपुर से आए युवक के पिता ने शव की शिनाख्त की। युवक अमित कुमार था। पुलिस ने हत्या की जांच करते हुए दो संदिग्धों हरपाल सिंह और कुंदन लाल को हिरासत में लिया। चहल ने बताया कि हरपाल और कुंदन की पूछताछ में सामने आया कि अमित खुद एक सुपारी किलर था। एक बार नशे में अमित ने हरपाल और कुंदन को बताया कि एक महिला जिसके पति की पांच साल पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी, उसे संदेह है कि वह दुर्घटना नहीं थी और हरपाल ने वह हत्या कराई थी। अब उस महिला ने हरपाल को मारने के लिए उसे (अमित को) 70 हजार रुपए की सुपारी दी है।

अमित कुमार ने जान बख्शने के लिए उससे बड़ी रकम की मांग की, जिसके बाद हरपाल और कुंदन ने वह रकम देने के लिए उसे घटनास्थल पर ले गए और पहले उसका गला घोंटकर हत्या की और उसका मोबाइल और जेब से बटुआ और उसके हाथ काट दिए। ऐसा उन्होंने युवक की पहचान सार्वजनिक न हो इसके लिए किया, क्योंकि संभवत: उसके हाथ पर उसका नाम गुदा हुआ था।

होशियारपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में होशियारपुर जिले के गांव (Hoshiarpur) गढ़ी मंसोवाल के पास बुधवार को ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान बोदल समराला (लुधियाना) निवासी जसविंदर सिंह (28), (Hoshiarpur) दविंदर सिंह उर्फ हैरी (13) और दर्शन सिंह (60) के रूप में हुई है। घायलों को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला Road Accident

पुलिस के अनुसार बैसाखी लंगर सेवा के लिए 13 लोग राशन का सामान लेकर बोदल समराला से गढ़शंकर उपमंडल के श्री खुरलगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास महाराज के लिए राशन का सामान लेकर ट्रैक्टर-ट्राली में जा रहे थे। जब वे गांव गढ़ी मंसोवाल के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। शव पोस्टमार्टम के लिए गढ़शंकर के सिविल अस्पताल भेजे गये है। गढ़शंकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंचायत दुकानों के किराये राशि गबन करने वाला पूर्व सरपंच गिरफ्तार
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सतर्कता ब्यूरो (वीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान को ग्राम पंचायत चबेवाल, जिला होशियारपुर के पूर्व सरपंच शिवरंजन सिंह को पंचायती दुकानों और खोखाओं से फर्जी रसीदों के जरिए आठ लाख चार हजार रुपये का किराया वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया। पूर्व सरपंच ने इस किराए को पंचायत के बैंक खाते में जमा नहीं किया गया था। जिला पुलिस द्वारा दर्ज इस गबन के मामले में वह तीन माह से अधिक समय से फरार चल रहा था।

क्या है मामला

विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गांव चबेवाल निवासी हरमिंदर सिंह के 31 दिसंबर 2018 को सरपंच बनने के बाद यह पाया गया कि उक्त ग्राम पंचायत की दुकानों और खोखा का किराया बकाया है। यह भी पता चला कि पूर्व सरपंच शिवरंजन सिंह ने इन दुकानों का किराया वसूल करते समय पंचायत की मूल किराया रसीद दुकानदारों को जारी नहीं की थी, बल्कि फर्जी रसीदें थमा दी थी और वसूले गए किराये की कोई प्रविष्टि पंचायत के रिकॉर्ड में नहीं की गयी थी।

उन्होंने बताया कि बाद में प्रखंड विकास एवं पंचायत अधिकारी होशियारपुर-2 ने घोटाले की जांच के दौरान पाया कि उक्त आरोपी शिवरंजन सिंह ने फर्जी किराए की रसीद बनाकर 8,04,000 रुपये जमा किये थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उक्त आरोपी शिवरंजन सिंह के विरुद्ध 13 अक्टूबर 2022 को चबेवाल थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले को आगे की जांच के लिए वीबी रेंज जालंधर को स्थानांतरित कर दिया गया था। इस संबंध में उपरोक्त मामले में फरार शिवरंजन सिंह को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे की जांच चल रही थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Punjab: कलियुगी मां ने अपने 8 साल के बेटे को नहर में फेंका
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के होशियारपुर जिले में उच्ची बस्सी के निकट कल एक कलियुगी मां ने अपने आठ साल के बेटे को कथितरूप से नहर में फेंक दिया जिससे वह पानी की तेज धारा में बह गया। दसूआ पुलिस ने वधायियां गांव से बच्चे की मां रीना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस निरीक्षक (एसएचओ) बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि रीना कुमारी की शादी रवि कुमार से 2012 में हुई। उसके आठ साल का एक बेटा अभी और एक दस साल की बेटी है। उसका रोजी रोटी के लिये मालदीव गया है। वह फोन पर पैसे के लिये पति से अकसर झगड़ा करती और पैसे न भेजने पर बच्चों को नहर में फेंकने की धमकी देती। रीना ने 25 दिसंबर की रात को पति से फोन पर पैसे के लिये झगड़ा किया।

क्या है मामला

कल ही रीना के बहनोई को पता चला कि वह अपने बेटे को उच्ची बस्सी नहर पर ले गयी है। उसी समय उसका बहनोई राजकुमार अपने पिता के साथ दोनों की तलाश में निकल गया। नहर पुल के पास पहुंचने पर उन्हें राहगीरों ने बताया कि एक महिला तथा एक बच्चा लांमियां गांव के पास नहर के किनारे बैठे थे। वे जैसे ही नहर पर पहुंचे तो रीना ने कथित रूप से अपने बेटे को नहर में फेंक दिया और वहां से भाग गयी। बाद में महिला को पुलिस ने काबू कर लिया । पुलिस शव की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब के होशियारपुर में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में होशियारपुर जिले में एक 16 वर्षीय किशोरी का एक युवक के अपहरण करने के बाद दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि किशोरी मूल रूप से कपूरथला जिले की निवासी है और यहां अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। अट्ठाइस नवंबर को कपूरथला के राजपुरा गांव के युवक लक्की सिंह ने उसका अपहरण कर लिया और बाइक पर कहीं ले जाने लगा।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसके प्रतिरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबाया और सिर पर किसी चीज से चोट कर बेहोश कर दिया। बाद में किसी सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। टांडा पुलिस ने लक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सरपंच ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी, युवक घायल
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के होशियारपुर जिले में कथित रूप से नशे में धुत एक सरपंच ने एक युवक को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। घायल अमृतपाल सिंह को पहले टांडा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। टांडा थाना प्रभारी मलकियत सिंह ने बताया कि जहूरा गांव के सरपंच अश्वनी कुमार ने अमृतपाल सिंह को यह कहकर बुलाया था कि उसका एक मित्र दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें:– गोल्डी बराड़ को कोर्ट ने भगौड़ा करार दिया

अमृतपाल सिंह जब जहूरा गांव में पहुंचा औैर अश्वनी कुमार से मिला तो वह कथित रूप से नशे में धुत था। किसी बात पर दोनों में बहस हो गई और अश्वनी कुमार ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी जो अमृतपाल को सीने में लगी। पुलिस ने सरपंच के खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है व मामले की जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।