CCTV cameras - Sach Kahoon Hindi
नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना की प्रशंसनीय पहल
आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को मिलेगी मद्द | Kairana News
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने नपा प्रशासन एवं ग्राम प्रधानों के सहयोग से नगर तथा देहात क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) लगवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगने से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में घटित होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को मद्द मिलेगी। वहीं, कोतवाल ने क्षेत्र से नशा तस्करी के अवैध धंधों को जड़ से उखाड़ फेंकने की भी बात कही है। Kairana News
एसपी शामली अभिषेक झा ने एक दिन पूर्व तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी वीरेंद्र कसाना को कोतवाली कैराना का कार्यभार सौंपा है। नवनियुक्त कोतवाल चार्ज संभालते ही एक्शन मोड़ में नजर आ रहे है। शनिवार को उन्होंने कोतवाली पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बैठक करके क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के निर्देश दिए। कहा कि अपराधी किसी भी सूरत में बख्शे नही जाएंगे। कोतवाली पर पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को बिना किसी भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। झूठी शिकायत करके पुलिस-प्रशासन का समय खराब करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
किसी भी स्थिति में फर्जी मुकदमा दर्ज नही किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी ने कहा पालिका प्रशासन एवं ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित करके नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इससे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने में मद्द मिलेगी। कहा कि आमजन के सहयोग के बिना अपराध नियंत्रण की कल्पना करना असंभव है। उन्होंने लोगो से अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध नशा तस्करी के धंधे को फलने-फूलने नही दिया जाएगा। नशा तस्करी के कार्य में लिप्त लोगो के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। Kairana News
यह भी पढ़ें:– महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती
पटियाला में 37 स्थानों पर 243 सीसीटीवी कैमरे हुए चालू, 24 घंटे होगी निगरानी
अब अपराधी हो जाएं सावधान, सीसीटीवी के जरिये पुलिस की रहेगी नजर
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। शहर में अब अपराधी और असामाजिक तत्व सावधान हो जाएं, वह पटियाला में अब किसी भी तरह की वारदात करने के बाद पुलिस (Police) की नजर से बच नहीं सकेंगे। शहर में विभिन्न मुख्य जगहों पर तीन दर्जन से अधिक लगे सीसीटीवी कैमरों की नजर दिन-रात उन पर रहेगी और ऐेसे लोक पुलिस की पहुंच से दूर नहीं रहेंगे। पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने शनिवार को सीसीटीवी कंट्रोल सैंटर का उद्घाटन किया, जहां पुलिस कर्मचारी दिन-रात इन कैमरों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेंगे। Patiala News
जानकारी के अनुसार पटियाला पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल सकने के लिए विशेष प्रयास किया है और शहर में अब कोई भी अपराध करने वाला व्यक्ति पुलिस की नजरों से छिपा नहीं रहेगा। शहर में 37 प्रमुख स्थानों पर 243 हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल किए गए हैं। इन कैमरों की आंख के बिना पटियाला की कोई भी प्रमुख जगह नहीं बची। अगर कोई अपराधी किसी भी तरह की कोई घटना को अंजाम देता है तो वह इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से तुरंत पुलिस की गिरफ्त में आ जाएगा। इन सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूप पुलिस लाईन पटियाला में बनाया गया है, जहां पुलिस कर्मचारी दिन रात ड्यूटी देंगे।
यह कैमरे पुलिस (Police) के लिए बड़ी इनपुट्ट साबित होंगे क्योंकि पहले जब कोई भी घटना घटती थी तो पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर लगे दुकानों, घरों या अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाता था और इसमें बहुत समय भी लग जाता था। अब शहर की हर जगह सीसीटीवी कैमरे से लैस हो गई है, जिससे कोई भी अपराधी अब नहीं बच सकेगा। इसके साथ ही पटियाल पुलिस के साईबर सैल द्वारा लगातर आधुनिक तकनीक से आपराधिक मामले हल किए जा रहे हैं और साईबर सैल के प्रमुख प्रितपाल सिंह की एसएसपी ने भरपूर प्रशंसा की।
शहर में इन जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे | Patiala News
सरहन्द रोड बाईपास, भादसों रोड भाखड़ा, थापर कॉलेज जेल रोड, सिविल लॉयलज चौक, सैंचूरी इन्कलेव, 24 नम्बर फाटक, पटियाला-समाना चौक, सनौर रोड, देवीगढ़ रोड, राजपुरा बाईपास, लीला भवन, एनआईएस चौक, कोर्ट कॉम्प्लैक्स, शेरा वाला गेट, वाईपीएस चौक, नवां बस स्टैंड, गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब लार्इंटें, खंडा चौक, कॉर्नर होटल, शेरा वाला गेट मार्केट, सूलर पुल्ली डकाला रोड, नगर निगम पटियाला चौक, वाईपीएस चौक से मोती महल
सड़क, फुहारा चौक, लीला भवन मार्केट, ओमैकस माल और माता काली मन्दिर, फोकल प्वार्इंट, सूलर रोड, कंलबिया एसिया अस्पताल, भादसों चुंगी, ट्रक यूनियन राजपुरा रोड, सनौरी अड्डा, घलौड़ी गेट नजदीक सीआईए पटियाला, हेमकुंट पैट्रोल पंप सरहन्द रोड, सांई मार्केट, त्रिपड़ी पानी वाली टंकी आदि जगहें शामिल हैं।
तीसरे फेज में इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक बॉर्डर भी होंगे कैमरों से लैस: शर्मा
एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि पहले फेज में पटियाला शहर सीसीटीवी कैमरों की नजर में कवर हो गया है, जबकि दूसरे फेज में जिले के देहाती क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरों की नजर में लाया जाएगा। इसके अलावा तीसरे फेज में सभी इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक बॉर्डरों पर एंट्री और एग्जिट प्वार्इंटों पर दोनों तरफ से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसे सैंटरलाईज कर सिटी सर्विलैंस सीसीटीवी कंट्रोल सैंटर पुलिस लाईन से जोड़ा जाएगा।
इसके साथ ही जिले में इंटर स्टेट बॉर्डरों द्वारा आने-जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति पर निगरानी रखी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि उक्त सीसीटीवीर कैमरे हाई क्वालिटी के दिन-रात वाले आईपी 4 एमपी कैमरे हैं। उन्होंने बताया कि इन कैमरों से किसी भी वाहन के नंबर पलेट को आसानी से देखा जा सकता है। Patiala News
यह भी पढ़ें:– Water Crisis: करोड़ों भारतीयों पर गंभीर जल संकट, होने वाली है पानी की कमी
डेढ़ दर्जन गुरुद्वारों, मंदिरों और गौशालाओं में चोरी, पुलिस के प्रयास नाकाफी
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar News) जिले के लालगढ़ जाटान और सादुलशहर तथा हनुमानगढ़ जिले में साथ लगते पीलीबंगा व सदर थाना क्षेत्रों के गांवों एवं कस्बों में बीते एक महीने में लगभग डेढ़ दर्जन गुरुद्वारों, मंदिरों और गौशालाओं में चोरी की वारदातें हुई हैं। अनेक स्थानों पर चोरी करने वाले युवक सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिए हैं। एक चोर की शक्ल तो बिल्कुल साफ दिखाई दे रही है। फिर भी उक्त चारों थानों की पुलिस के हाथ खाली हैं। दूसरी तरफ लगातार वारदातें जारी हैं।
बीती रात अभी हनुमानगढ़ जिले के रोड़ांवाली गांव में एक मंदिर में चोरी हो जाने की सूचना मिली है। सादुलशहर थाना क्षेत्र में धौला चक और बुधसिंहवाला में 7-8 जून की रात को दो गुरुद्वारों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। इसी इलाके के गांव लालबाई के गुरुद्वारा में भी मई के अंतिम सप्ताह में चोरी हो गई थी। छापांवाली गांव के मंदिर में भी चोरी की घटना हो चुकी है। विगत 3 जून की रात को कालवासिया में भी चोरी हुई। लालगढ़ जाटान, पीलीबंगा और हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्रों में बीते एक महीने के दौरान डेढ़ दर्जन मंदिरों, गुरुद्वारों और तथा गौशालाओं में चोरी की घटनाएं हुई हैंऋ चोर सिर्फ चढ़ावा चोरी करने के लिए दान पात्रों को ही तोड़ते हैं।इसके अलावा किसी वस्तु को हाथ नहीं लगाते।
धोलाचक और बुधसिंहवाला में गुरद्वारा में लगे सीसीटीवी कैमरा (CCTV Camera) में चोर साफ दिखाई दिए हैं। धोला चक गुरुद्वारा से गोलक तोड़कर चोर लगभग 60 हजार का चढ़ावा ले गए।वहीं बुधसिंहवाला के गुरुद्वारा साहब से भी गोलक तोड़ने पर चोरों के हाथ करीब 22 हजार 500 रुपए का चढ़ावा लगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बलकरणसिंह (62) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बलकरणसिंह ने बताया कि 8 जून को सुबह 4 बजे उठी लक्खासिंह गुरुद्वारा में आया तो मेन गेट का ताला और अंदर गोलक का ताला टूटा हुआ था।
सामान बिखरा पड़ा था। गुरुद्वारा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया तो उसमें रात्रि 12:50 बजे दो युवक दरबार हाल में आते दिखाई दिए। फिर एक युवक बाहर चला गया। दरबार हाल में दूसरे युवक ने गोलक को तोड़ दिया। इस घटना से पहले गांव में अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा में तीन युवक मोटरसाइकिल पर गलियों में चक्कर लगाते हुए दिखाई दिए हैं। गुरुद्वारा में चोरी के समय तीसरा कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल लेकर खड़ा रहा। दूसरा युवक दरबार हॉल के बाहर निगरानी करता रहा।अंदर घुसे युवक ने गोलक को तोड़ा। लगभग इसी तरह धौला चक के गुरुद्वारा की घटना को अंजाम दिया गया है। (Sri Ganganagar News)
यह भी पढ़ें:– रेत के ओवरलोड वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, लगाया जाम
हैफेड के गोदामों, कार्यालयों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कर्मियों के लिये बायोमीट्रिक (Subhash Chandra Katyal)
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। हैफेड के चेयरमैन सुभाष चंद्र कत्याल (Subhash Chandra Katyal) ने कहा है कि हैफेड के सभी गोदामों और कार्यालयों में पारदर्शिता के उद्देश्य तथा अनियमितताएं रोकने के लिये आगामी 31 मार्च तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू की जाएगी। कत्याल ने बुधवार को हैफेड के जिला प्रबंधक कार्यालय में कामकाज की समीक्षा हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि हैफेड वीटा और खादी बोर्ड के उत्पादों की बिक्री को भी बढ़ाएगा।
इस में केंद्र अभी तक 2.80 करोड़ रुपए की बिक्री की गई है
उन्होंने कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जांच की और कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि हैफेड के माध्यम से सहकारी संस्थाओं वीटा और खादी बोर्ड आदि के उत्पादों की बिक्री अधिकाधिक बढ़ाई जाए। उन्होंने हैफेड बिक्री केंद्र के वर्तमान वित्त वर्ष के लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस दौरान इस केंद्र का लक्ष्य 2.76 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है तथा इस में केंद्र अभी तक 2.80 करोड़ रुपए की बिक्री की गई है। उन्होंने जिला प्रबंधक को बिक्री केंद्र का लक्ष्य साढ़े तीन करोड़ तक पहुंचाने के निर्देश दिये।
हैफेड एमएसपी पर सरसों और बाजरा की भी खरीद कर रहा है
उन्होंने कहा कि हैफेड द्वारा गुणवत्ता के उत्पाद आम जनता तक पहुंचाए जाते हैं।
हैफेड का लक्ष्य लोगों में सहकारी संस्थाओं के प्रति विश्वास बढ़ाना है।
कत्याल के अनुसार हैफेड एक सरकारी खरीद एजैंसी है
जो न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) पर किसानों की फसलों की खरीद करती है।
सरकार ने हैफेड का गेहूं खरीद शेयर 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत किया गया है।
हैफेड एमएसपी पर सरसों और बाजरा की भी खरीद कर रहा है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।