Income tax department imposed a fine of 16 crores on CDLU - Sach Kahoon Hindi

आयकर विभाग ने सीडीएलयू को लगाया 16 करोड़ का जुर्माना
विश्वविद्यालय प्रशासन नोटिस को ठहरा रहा गलत | CDLU Sirsa

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर (Income tax department imposed a fine of 16 crores on CDLU) चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय पर 16 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस नोटिस को गलत ठहरा रहा है। आयकर विभाग ने इस सिलसिले में देविवि प्रशासन को कई बार नोटिस भेजे। मगर प्रशासन ने कोई भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। इस मामले को लेकर लेखा विभाग से जुड़े कई अधिकारियों की एक टीम विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चंडीगढ़ मुख्यालय गई है। जहां पर पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

यूनिवर्सिटी के हिसाब-किताब का ब्यौरा न होने पर नोटिस भेजकर मांगा गया था जवाब

इसी को लेकर आयकर विभाग ने बड़ा कदम उठाया और भारी भरकम जुर्माना ठोका।

ये नोटिस आयकर विभाग ने देविवि के हिसाब-किताब का ब्यौरा को लेकर भेजा है।

16 करोड़ के नोटिस को लेकर देविवि प्रशासन हैरत में है।

जानिए क्या है पूरा मामला

आयकर विभाग चड़ीगढ़ की ओर से रजिस्ट्रार के पास कुछ दिन पहले एक नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस में यूनिवर्सिटी के हिसाब-किताब का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिसको लेकर नोटिस भेजकर जवाब मांगा था।

लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

नोटिस पर जवाब देने के लिए आयकर विभाग देविवि प्रशासन को 3 फरवरी तक मोहलत दी है।

बताया गया है कि उक्त नोटिस देविवि की आय, कितना खर्च आदि का ब्यौरा मांगने के लिए दिए गए थे।

मीटिंग में छाया दिनभर मु्ददा

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राकेश वधवा पिछले एक सप्ताह से अवकाश पर हैं। लेकिन आयकर विभाग ने नोटिस रजिस्ट्रार के नाम पर जारी किया है। रजिस्ट्रार की गैरमौजूदगी में प्रो. विक्रम सिंह को अतिरिक्त रूप से कार्यभार दिया गया है। इस नोटिस के बारे में जैसे ही प्रो. विक्रम सिंह को पता चला तो इस बाबत उन्होंने इसकी सूचना तुरंत प्रभाव से वीसी को दी। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी की अकाउंट ब्रांच के अधिकारियोंं को भी नोटिस के बारे में सूचित किया। वीसी प्रो. राजबीर सोलंकी के संज्ञान में यह मामला आते ही उन्होंने तुरंत विश्वविद्यालय के लेखाधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार दिनभर नोटिस का मुददा बैठक में छाया रहा। वीसी ने बैठक में लेखाधिकारियों का एक पैनल बनाकर चंडीगढ़ में कानूनी प्रक्रिया के तहत अपील करने के निर्देश दिए। इस निर्देश के बाद यह पैनल चंडीगढ़ मुख्यालय की ओर रवाना हुआ।

नोटिस पर जवाब देने की प्रक्रिया जारी: सोलंकी | CDLU Sirsa

आयकर विभाग की ओर से देविवि को नोटिस मिला है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस नोटिस पर जवाब दाखिल करने व अपील करने की प्रक्रिया में जुट गया है। इसी सिलसिले में देविवि के लेखा विभाग का एक पैनल बनाकर चंड़ीगढ़ भेजा गया है। मुख्यालय में ही इस सारे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

प्रो. राजबीर सोलंकी, वीसी देविवि।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।