sensex - Sach Kahoon Hindi
Share Market Update: अमेरिकी टैरिफ नीति से व्यापार युद्ध छिड़ने के खतरे से बाजार में हाहाकार
मुंबई (एजेंसी)। Share Market Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के इस्पात और एल्युमीनियम के आयात पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा से व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंका में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1018.20 अंक अर्थात 1.32 प्रतिशत का गोता लगाकर 76,293.60 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 309.80 अंक यानी 1.32 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23,071.80 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 2.88 प्रतिशत कमजोर होकर 40,946.22 अंक और स्मॉलकैप 3.40 प्रतिशत लुढ़ककर 47,369.27 अंक पर आ गया। Stock Market
इस दौरान बीएसई में कुल 4097 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3478 में बिकवाली जबकि 525 में लिवाली हुई वहीं 94 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ़्टी की 44 कंपनियों में गिरावट जबकि अन्य छह में तेजी रही। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को इस्पात और एल्युमीनियम के आयात पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की, जिससे अब यह 25 प्रतिशत तक हो जाएगा। यह फैसला बिना किसी अपवाद या छूट के लागू किया गया है। ट्रम्प का मानना है कि यह कदम अमेरिका के संघर्षरत उद्योगों को मजबूती देगा लेकिन इससे व्यापार युद्ध की आशंका भी बढ़ गई है।
नई नीति के तहत, एल्युमीनियम पर टैरिफ दर को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा, अपवादों, कोटा सौदों और सैकड़ों उत्पाद-विशिष्ट टैरिफ बहिष्करणों को भी समाप्त कर दिया गया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, ये नए नियम 04 मार्च से प्रभावी होंगे। अमेरिका की टैरिफ नीति से व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ने का बाजार पर असर दिखा। इस दौरान बीएसई के सभी 21 समूह लुढ़क गए। इससे कमोडिटीज 1.94, सीडी 2.73, ऊर्जा 2.06, एफएमसीजी 2.11, वित्तीय सेवाएं 1.67, हेल्थकेयर 2.78, इंडस्ट्रियल्स 2.87, आईटी 1.42, दूरसंचार 1.69, यूटिलिटीज 2.08, आॅटो 2.49, बैंकिंग 1.09, कैपिटल गुड्स 2.59, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.04, धातु 2.23, तेल एवं गैस 1.91, पावर 1.90, रियल्टी 3.14, टेक 1.12, सर्विसेज 1.56 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.35 प्रतिशत गिर गए। Stock Market
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.01, हांगकांग का हैंगसेंग 1.06 और चीन का शांघाई कम्पोजिट 0.12 प्रतिशत उतर गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.14 और जापान का निक्केई 0.04 प्रतिशत चढ़ गया। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 73 अंक बढ़कर 77,384.98 अंक पर खुला और लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 77,387.28 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली के दबाव में दोपहर बाद यह 76,030.59 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। अंत में पिछले दिवस के 77,311.80 अंक के मुकाबले 1.32 प्रतिशत की गिरावट लेकर 76,293.60 अंक पर आ गया।
निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ 23,383.55 अंक पर सपाट खुला और सत्र के दौरान 23,390.05 अंक के उच्चतम जबकि 22,986.65 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,381.60 अंक की तुलना में 1.32 प्रतिशत लुढ़ककर 23,071.80 अंक पर बंद हुआ। Stock Market
इस दौरान भारती एयरटेल की 0.19 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर सेंसेक्स की अन्य कंपनियां नुकसान में रहीं। जोमैटो के शेयर सबसे अधिक 5.24 प्रतिशत गिरे। इसके अलावा टाटा स्टील 2.91, बजाज फिन सर्व 2.70, पावरग्रिड 2.68, एलटी 2.65, टाटा मोटर्स 2.60, कोटक बैंक 2.15, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.08, आईटीसी 2.07, अल्ट्रासिमको 1.92, सन फार्मा 1.89, टीसीएस 1.76, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.68, रिलायंस 1.50, एनटीपीसी 1.48, मारुति 1.40, टाइटन 1.31, एचडीएफसी बैंक 0.90, एसबीआई 0.79, अडानी पोर्ट्स 0.34 और इंफोसिस के शेयर 0.13 प्रतिशत कमजोर रहे। Stock Market
यह भी पढ़ें:– Rohtak Crime News: तेजधार हथियार से युवक की बेरहमी से की हत्या, झांडियों में मिला शव
Share Market: शेयर बाजार की तेजी थमी, सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम
मुंबई (एजेंसी)। Share Market: विश्व बाजार की गिरावट से निराश निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, आईटी, दूरसंचार, बैंकिंग, धातु और टेक समेत पंद्रह समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार के दोनों मानक सूचकांक की लगातार जारी तेजी आज थम गई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202.80 अंक की गिरावट लेकर 82,352.64 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 81.15 अंक कमजोर होकर 25,198.70 अंक पर आ गया। हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा, जिससे मिडकैप 0.15 प्रतिशत फिसलकर 49,065.43 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.26 प्रतिशत बढ़कर 56,208.39 अंक पर पहुंच गया। Stock Market
इस दौरान बीएसई में कुल 4047 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2043 में गिरावट जबकि 1910 में तेजी रही वहीं 94 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 31 कंपनियों में बिकवाली जबकि 18 में लिवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के 15 शेयरों का रुझान नकारात्मक रहा। इससे ऊर्जा 0.68, वित्तीय सेवाएं 0.40, इंडस्ट्रियल्स 0.21, आईटी 0.91, दूरसंचार 0.82, यूटिलिटीज 0.27, आॅटो 0.37, बैंकिंग 0.70, कैपिटल गुड्स 0.28, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.47, धातु 1.11, तेल एवं गैस 0.55, पावर 0.53, टेक 0.71 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.46 प्रतिशत लुढ़क गए। Stock Market
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.61, जर्मनी का डैक्स 0.53, जापान का निक्केई 4.24, हांगकांग का हैंगसेंग 1.10 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.67 प्रतिशत लुढ़क गया।
कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 710 अंक की गिरावट लेकर 81,845.50 अंक पर खुला और बिकवाली जारी रहने से थोड़ी देर बाद ही 81,833.69 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। वहीं, लिवाली होने से दोपहर बाद यह 82,408.54 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 82,555.44 अंक के मुकाबले 0.25 प्रतिशत टूटकर 82,352.64 अंक पर आ गया। इसी तरह निफ्टी भी 190 अंक उतरकर 25,089.95 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,083.80 अंक के निचले जबकि 25,216.00 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 25,279.85 अंक की तुलना में 0.32 प्रतिशत उतरकर 25,198.70 अंक रह गया। Stock Market
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.29, एक्सिस बैंक 1.20, एसबीआई 1.00, आईसीआईसीआई बैंक 0.97, इंफोसिस 0.94, एलटी 0.86, टीसीएस 0.68, बजाज फाइनेंस 0.60, टाटा स्टील 0.53, पावरग्रिड 0.51, अडानी पोर्ट्स 0.50, टाटा मोटर्स 0.48, एचसीएल टेक 0.36, एनटीपीसी 0.32, आईटीसी 0.32, टाइटन 0.30, मारुति 0.24, इंडसइंड बैंक 0.15 और जेएसडब्ल्यू स्टील 0.06 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, एशियन पेंट 2.48, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.74, अल्ट्रासिमको 1.31, सन फार्मा 1.18, रिलायंस 0.43, एचडीएफसी बैंक 0.26, बजाज फिन सर्व 0.23, टेक महिंद्रा 0.19, भारती एयरटेल 0.18 और कोटक बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत लाभ में रहे। Stock Market
यह भी पढ़ें:– Kuchera, Nagaur Accident : करंट लगने से माँ-बेटा और बहू की मौत!
नई दिल्ली। भारतीय मेट्रोलॉजिकल विभाग की मानें तो उसने कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे महानगरों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। जैसे ही अप्रैल का महीना शुरू हुआ है और गर्मी बढ़ेगी वैसे ही शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है। गर्मी चरम पर होने से एयर कंडीशनर और कूलर की डिमांड भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, ऐसे क्षेत्रों में तो खासकर जहां आईएमडी ने चिलचिलाती गर्मी की चेतावनी जारी की है। Stock Market Today
आईएमडी के अनुसार गर्मियों के मौसम में डिमांड की वृद्धि को देखते हुए निवेशकों के लिए एयर कंडीशनर निर्माण कंपनियों में निवेश करके पूंजी लगाने का एक आकर्षक अवसर प्रस्तुत करता है। ब्रोकरेज फर्म मेहता इक्विटीज इस गर्मी के सीजन में चार शेयरों के नाम सजेस्ट करती है।
गर्मियों में कूलिंग संसाधनों की अधिक डिमांड की उम्मीद | Stock Market Today
‘आईएमडी की चेतावनी जारी होने के बाद से ही गर्मियों में कूलिंग संसाधनों की अधिक डिमांड की उम्मीद जताई जा रही है, इसी बीच एयर कंडीशन निमार्ताओं के शेयर की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। आईएमडी की मानें तो अप्रैल से जून 2024 में पारे में वृद्धि से अधिक गर्मी होगी। आईएमडी ने बताया कि अबकी बार पिछली गर्मियों से अधिक गर्मी पड़ने की उम्मीद है। इस गर्मी में पूरे भारत में गर्मी बढ़ने के कुछ शुरूआती संकेत दिखाई दे रहे हैं।
अस्वीकरण: स्टॉक मार्किट जोखिमों के अधीन है, दी गई जानकारी की सच कहूँ पुष्टि नहीं करता है, इस संबंध में आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। Stock Market Today
Earthquake : 7.5 की तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, सुनामी से धरती में समा सकती है दुनिया!
Stock Market Update: सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े शिखर, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले!
Stock Market Update: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आज यानि 1 अप्रैल को सेंसेक्स के अच्छे उछाल के साथ सेंसेक्स 363 अंक अथवा 0.49 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 74,014.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 उच्च भार वाले वित्तीय और सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों के नेतृत्व में 135 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,462 पर बंद हुआ। जानकारी के अनुसार एनएसई पर सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में तेजी रही, जिसमें धातुएं सबसे आगे रहीं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 3 फीसदी चढ़ा। आइये जानते हैं कौन-कौन से शेयर कितनी बढ़त के साथ बंद हुए। Stock Market Today
निवेशकों ने कमाए 6 लाख करोड़ से भी अधिक | Stock Market Today
आज निफ्टी पर टॉप गेनर्स
टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस और डिविस लैब्स निफ्टी पर टॉप बढ़त पाने वाले शेयर में से हैं।
आज निफ्टी के टॉप लूजर
निफ्टी पर शीर्ष हारने वालों में आयशर मोटर्स, टाइटन कंपनी, बजाज आॅटो, एलटीआईमाइंडट्री और नेस्ले थे।
शेयर सूचकांक | Stock Market Today
धातु, बिजली, पूंजीगत सामान, स्वास्थ्य सेवा, रियल्टी में 1-4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे रंग में बंद हुए, जबकि तेल और गैस, सूचना प्रौद्योगिकी, बैंक प्रत्येक में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
आज यानि अप्रैल को एनएसई पर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाले स्टॉक
नुपुर रिसाइक्लर्स, वनलाइफ कैपिटल, नीला स्पेसेस एल और एक्शन कॉन्स्ट के शेयरों ने एनएसई पर अपने 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर को छुआ, जबकि कुछ शेयरों ने अपने नए 52-सप्ताह के निचले स्तर को छुआ, जिसमें पेंटा गोल्ड, लैटिस इंडस्ट्रीज, फ्यूचरलाइफस्टाइलफैश, कंप्यूज इन्फोकॉम और द वेस्टर्न इंडिया शामिल थे। Stock Market Today
Gold- Silver Price Today: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना! जानें सोने के ताजा भाव!
Stock Market फिर रिकॉर्ड स्तर पर, सेंसेक्स पहली बार 65 हजार के पार
मुंबई (एजेंसी)। वैश्विक बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई दमदार लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 486.49 अंक अर्थात 0.75 प्रतिशत की छलांग लगाकर पहली बार 65 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 65,205.05 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 133.50 अंक यानी 0.7 प्रतिशत उछलकर 19,322.55 अंक के नए शिखर पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.30 प्रतिशत की तेजी लेकर 28,861.47 अंक और स्मॉलकैप 0.56 प्रतिशत चढ़कर 32,786.31 अंक पर रहा। Stock Market
इस दौरान बीएसई में कुल 3840 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1972 में लिवाली जबकि 1721 में बिकवाली हुई वहीं 147 में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की 23 कंपनियां हरे जबकि शेष 27 लाल निशान पर रही। बीएसई के 10 समूहों में दमदार लिवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.81, ऊर्जा 2.08, एफएमसीजी 1.09, वित्तीय सेवाएं 1.02, दूरसंचार 0.63, बैंकिंग 0.78, धातु 1.11 और तेल एवं गैस समूह के शेयर 2.28 प्रतिशत की तेजी पर रहे। Stock Market
विदेशी बाजारों में तेजी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.35, जर्मनी का डैक्स 0.05, जापान का निक्केई 1.70, हांगकांग का हैंगसेंग 2.06 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.31 प्रतिशत चढ़ गया। इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में रिलायंस 2.53, आईटीसी 2.50, बजाज फाइनेंस 2.46, एसबीआई 2.20, एचडीएफसी 1.76, एनटीपीसी 1.06, टाटा स्टील 0.94, आईसीआईसीआई बैंक 0.82 और इंडसएंड बैंक 0.33 प्रतिशत शामिल रही। Stock Market
सेंसेक्स सप्ताह भर बाद 61 हजार अंक के पार
मुंबई (एजेंसी)। वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर तेल एवं गैस, धातु, बैंकिंग और ऊर्ज समेत 17 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स एक सप्ताह बाद 61 हजार अंक के पार पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 223.60 अंक अर्थात 0.37 प्रतिशत की तेजी लेकर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 61 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 61133.88 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 68.50 अंक यानी 18191 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी कंपनियों में तो लिवाली हुई लेकिन मझौली कंपनियां बिकवाली का शिकार हो गई। इससे स्मॉलकैप 0.22 प्रतिशत की बढ़त लेकर 28,707.42 अंक जबकि मिडकैप 0.09 प्रतिशत टूटकर 25,220.62 अंक पर रहा।
डैक्स में 0.19 प्रतिशत की बढ़त
इस दौरान बीएसई में कुल 3628 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1872 में लिवाली जबकि 1607 में बिकवाली हुई वहीं 149 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 33 कंपनियां तेजी जबकि शेष 17 गिरावट पर रहीं। बीएसई में 17 समूहों में लिवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.14, सीडी 0.01, ऊर्ज 1.09, वित्तीय सेवाएं 0.58, हेल्थकेयर 0.16, इंडस्ट्रियल्स 0.05, आईटी 0.33, दूरसंचार 0.55, यूटिलिटीज 0.88, आॅटो 0.22, बैंकिंग 0.93, धातु 1.14, तेल एवं गैस 1.36, पावर 0.73, रियल्टी 0.19, टेक 0.55 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.59 प्रतिशत चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.34, जापान का निक्केई 0.94, हांगकांग का हैंगसेंग 0.79 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.44 प्रतिशत गिर गया जबकि जर्मनी के डैक्स में 0.19 प्रतिशत की बढ़त रही।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
सेंसेक्स डेढ़ महीने बाद हुआ 60 हजारी
मुंबई (एजेंसी)। वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स डेढ़ माह बाद 60 हजारी और निफ्टी 18 हजार अंक के पार बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 786.74 अंक की छलांग लगाकर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 60,746.59 अंक पर पहुंच गया। इसे पूर्व यह 13 सितंबर को 60571 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 225.40 अंक की उड़ान भरकर 18 हजार अंक के पार 18,012.20 अंक पर रहा। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। इस दौरान मिडकैप 1.24 प्रतिशत चढ़कर 25,359.02 अंक और स्मॉलकैप 0.45 प्रतिशत बढ़कर 25,359.02 अंक रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3719 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1854 लिवाली जबकि 1693 में बिकवाली हुई वहीं 172 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह 44 कंपनियां हरे जबकि शेष छह लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई के सभी समूहों में लिवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 1.12, सीडी 1.37, ऊर्जा 1.24, वित्तीय सेवाएं 1.14, हेल्थकेयर 1.21, इंडस्ट्रियल्स 1.43, आईटी 1.26, दूरसंचार 1.35, आॅटो 1.57, कैपिटल गुड्स 1.54, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.41, तेल एवं गैस 1.25 और टेक समूह के शेयर 1.45 प्रतिशत चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजूला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.20, जर्मनी का डैक्स 0.10 और जापान का निक्केई 1.78 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 1.18 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.77 प्रतिशत गिर गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी लौटी
मुंबई (एजेंसी)। एशियाई बाजारों की तेजी से समर्थन पाकर स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से आज सेंसेक्स और निफ्टी लगभग एक प्रतिशत की बढ़त पर रहे। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 443.19 अंक उछलकर 52 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 52265.72 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 143.35 अंक चढ़कर 15556.65 अंक पर रहा। बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में दिग्गज कंपनियों के मुकाबले लिवाली का जोर अधिक रहने से शेयर बाजार को बल मिला है।
इस दौरान मिडकैप 1.40 प्रतिशत की छलांग लगाकर 21,474.82 अंक और स्मॉलकैप 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,136.33 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3434 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2094 में लिवाली जबकि 1211 में बिकवाली हुई वहीं 129 के भाव स्थिर रहे। इसी तरह एनएसई में 45 कंपनियों में तेजी जबकि शेष पांच में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में तेल एवं गैस और ऊर्जा समूह की 0.47 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 17 समूहों में तेजी रही।
इस दौरान आॅटो 4.42, सीडीजीएस 2.40, हेल्थकेयर 1.39, इंडस्ट्रियल्स 1.48, आईटी 1.87, दूरसंचार 1.81, कैपिटल गुड्स 1.28, रियल्टी 1.59 और टेक समूह के शेयरों में 1.85 प्रतिशत की बढ़त रही। एशियाई बाजार में तेजी का रुख रहा। जापान का निक्केई 0.08, हांगकांग का हैंगसेंग 1.26 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.62 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.17 और जर्मनी के डैक्स में 1.01 प्रतिशत की गिरावट रही।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार
मुंबई (एजेंसी)। दबाव में चल रहे शेयर बाजार (Stock Market) ने बुधवार को बढ़ोतरी के साथ दिन की शुरूआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 278.28 अंकों के इजाफे के साथ 56,741,43 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 86.6 अंकों की बढ़त के साथ 17,045.25 अंकों पर दस्तक दी। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी दिखाई दी।
बीएसई का मिडकैप 112.81 अंक चढ़कर 24,563.67 अंक पर और स्मॉलकैप 124.27 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 28,993.85 अंक पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 703.59 अंक टूटकर 57 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 56463.15 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 215 अंक फिसलकर 16958.65 अंक पर बंद हुआ था।
मुद्रा कोष ने चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 8.2 प्रतिशत किया
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 8.2 प्रतिशत कर दिया है, इससे पहले इस बहुपक्षीय वित्तीय संस्था ने इसके 09 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। आईएमएफ ने ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का भारत में निजी उपभोग और निवेश की मांग पर असर पड़ सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी में किए गए पिछले अनुमानों के बाद से वैश्विक आर्थिक संभावनाएं खराब हुयी हैं। रिपोर्ट में जापान की आर्थिक वृद्धि दर (Stock Market) के ताजा अनुमान में जनवरी के अनुमानों की तुलना में 0.9 प्रतिशत और भारत की 0.8 प्रतिशत की कटौती की गई है। यह एशिया के इन दोनों प्रमुख देशों में घरेलू मांग में कमजोरी को दशार्ता है।
आईएमएफ का कहना है कि तेल की कीमतें ऊंची होने से निजी उपभोग और निवेश प्रभावित हो सकता है और शुद्ध निर्यात में भी कमी हो सकती है। आईएमएफ ने छह माह के अंदर दूसरी बार वैश्विक आर्थिक दर के अनुमान को घटाया है। उसके ताजा अनुमान के अनुसार 2022 में विश्व अर्थव्यवस्था की वृद्धि 3.6 प्रतिशत रहेगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
लाल निशान के साथ खुले निफ्टी और सेंसेक्स
मुंबई (एजेंसी)। बीएसई का सेंसेक्स वीरवार को 494.77 अंकों की गिरावट के साथ 57,190.05 अंकों पर खुला। खास कर बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में गिरावट देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 150.7 अंकों के दबाव के साथ 17094.95 अंकों से दिन की शुरूआत की। लाल निशान पर खुले बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की बढ़त दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप मात्र 0.021 प्रतिशत उठकर 23798.90 अंक पर और स्मॉलकैप 0.015 प्रतिशत बढ़कर 27851.44 अंक पर खुला। बीएसई के तीस शेयरों वाले संवेदी सूचकांक में 18 कंपनियों ने लाभ और 12 कंपनियों ने घाटे के साथ बाजार की शुरूआत की।
बीएसई में लाभ पर चल रही कंपनियां डॉ रेड्डी लैब्स-1.74, टाटा स्टील-0.80, आईटीसी-0.75, टीसीएस- 0.68, एनटीपीसी-0.49 प्रतिशत की तेजी दिखी। जबकि कोटक महिंद्रा- 3.36, आईसीसीआई बैंक-1.53, एचडीएफसी बैंक-1.43, इंडसइंड बैंक-1.20, एचडीएफसी-1.12 प्रतिशत के घाटे के साथ इन कंपनियों के कारोबार की शुरूआत गई। एनएसई में सबसे अधिक बढ़त बनाने वाली कंपनियां कोल इंडिया-2.59, हिंडल्को-1.68, डॉ रेड्डी लैब्स-1.57, ओएनजीसी-1.59 और आईटीसी-0.73 प्रतिशत पर करोबार कर रही हैं। जबकि बीएसई की ही तरह एनएसई में भी कोटक महिंद्रा- 3.34, एचडीएफसी बैंक-1.68, आईसीसीआई बैंक-1.58, इंडसइंड बैंक-1.20, एचडीएफसी-1.10 प्रतिशत के घाटे के साथ कंपनियों के कारोबार की शुरूआत हुयी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
वैश्विक रुख तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल
मुंबई (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कमजोर संकेत से हुई बिकवाली के दबाव में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट लेकर पिछले दो सप्ताह की तेजी गंवा चुके सेंसेक्स और निफ्टी की चाल अगले सप्ताह वैश्विक बाजार और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख से तय होगी। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताहांत पर 1050.68 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 59636.01 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 337.95 अंक लुढ़ककर 17764.80 अंक पर रहा। बीते सप्ताह शुक्रवार को गुरू नानक जयंती पर अवकाश के कारण शेयर बाजार में चार दिन ही कारोबार हुआ।
दुनिया के कुछ विकसित देशों में कोविड-19 के मामले एक बार फिर बढ़े
समीक्षाधीन सप्ताह बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों ने भी बिकवाली की मार झेली। मिडकैप 450.16 अंक टूटकर 25918.62 अंक और स्मॉलकैप 434.3 अंक टूटकर 28798.23 अंक पर आ गया। विश्लेषकों की मानें तो अगले सप्ताह घरेलू शेयर बाजार पर वैश्विक स्तर का काफी प्रभाव रह सकता है। दुनिया के कुछ विकसित देशों में कोविड-19 के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी के 16 स्टेट में बीते गुरुवार से ही कोविड-19 प्रतिबंध लागू कर दिये गये हैं।
तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने से बाजार पर प्रभाव देखने की उम्मीद है
आस्ट्रेलिया ने आगामी सोमवार से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इससे कुछ अन्य देश के लोगों में भी एक बार फिर से लॉकडाउन का डर सताने लगा है। ऐसे में विदेशी बाजारों की करवट के साथ ही एफआईआई की गतिविधियों का घरेलू बाजार पर असर रहेगा। स्थानीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की घोषणा का बाजार पर प्रभाव दिखने की उम्मीद है। हालांकि अगले सप्ताह इस महीने के अंतिम गुरुवार को मासिक वायदा सौदों का निपटान होना है, जिसका दबाव सेंसेक्स और निफ्टी पर रहेगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
सेंसेक्स का नया कारनामा, दो दिन में हो गया 61 से 62 हजारी
मुंबई (एजेंसी)। कोरोना के बाद आर्थिक गतिविधियों के तेजी से पटरी पर लौटने से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मांग बढ़ने और भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति निवेशकों के बढ़ते भरोसे के बल पर शेयर बाजार हर दिन नया इतिहास बना रहा है। इसी क्रम में यह मंगलवार भी भारतीय शेयर बाजार के लिए शुभ दिन साबित हुआ जब बीएसई का 20 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स खुुलते ही 62 हजार अंक के स्तर को पार कर 62159.78 अंक के अब तक सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 18604.45 अंक पर खुला। सेंसेक्स पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन गुरूवार को 61 हजार अंक के स्तर को पार 61305.95 अंक पर रहा था। शुक्रवार को दशहरे के अवसर पर अवकाश था। इस तरह सोमवार को पहला कारोबारी दिन था और आज दूसरा दिन है। इन दो दिनों में ही सेंसेक्स 61 हजार अंक से 62 हजार अंक पर पहुंच गया है। इस दौरान निफ्टी भी न.न सिर्फ 18500 अंक के स्तर को बल्कि 18600 अंक के स्तर को भी पार कर गया है।
निफ्टी भी 124 अंकों की तेजी
सेंसेक्स कल 61765.59 अंक पर रहा था। आज सेंसेक्स करीब 390 अंकों की बढ़त के साथ 62156.48 अंक पर खुला। हालांकि खुलते ही यह 62159.78 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा और इसके बाद यह 61964.41 अंक तक उतरा। इसके बाद फिर लिवाली हुयी और यह अभी 358 अंकों की बढ़त के साथ 62123अंक पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी भी 124 अंकों की तेजी लेकर 18602.35 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 18534.65 अंक तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली से यह 18604.45 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अभी यह 90 अंकों की तेजी लेकर 18567 अंक पर कारोबार कर रहा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।