share market - Sach Kahoon Hindi
Stock Market today: सात सत्रों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला
मुंबई। वैश्विक बाजार से मिल रहे सकारात्मक संकेतों और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में गिरावट के चलते सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। घरेलू बाजार में यह तेजी लगातार सात सत्रों की गिरावट के बाद लौटी है। इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,909.68 से 0.72 प्रतिशत यानी 558.77 अंक उछलकर 77,468.45 पर खुला, और दिन के कारोबार में एक समय इसने 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,494.79 का उच्चतम स्तर और 77,375.75 का निम्नतम स्तर छुआ। Stock Market today
वहीं, एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 24,078.30 से 0.61 प्रतिशत यानी 147.15 अंक की बढ़त के साथ 24,225.45 पर खुला, जो इंट्रा-डे ट्रेडिंग का उच्चतम स्तर रहा, जबकि 24,184.55 का स्तर दिन का निम्नतम स्तर रहा। हालांकि खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 532.60 अंक या 0.69 प्रतिशत उछलकर 77,442.28 पर ट्रेड करता नजर आया, तो वहीं निफ्टी 50 121.10 (0.50 प्रतिशत) अंक की बढ़त के साथ 24,199.40 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान, व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः 0.56 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सेक्टरवार देखें तो निफ्टी के लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते नजर आए। निफ्टी आईटी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, मिडस्मॉल आईटी और टेलीकॉम तथा मेटल शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।
विश्लेषकों के अनुसार, बाजार पिछले 12 कारोबारी सत्रों से दबाव में था। हालांकि अब तकनीकी संकेतक यह दर्शा रहे हैं कि बाजार में अल्पकालिक सुधार की संभावना बन रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि शॉर्ट कवरिंग और बेहतर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक, निफ्टी ने 24,060 के महत्वपूर्ण समर्थन स्तर से मजबूत वापसी की है। चार घंटे के चार्ट पर तेजी का संकेत देने वाला पैटर्न बनने से बाजार में रिकवरी की संभावनाएं बढ़ी हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि निफ्टी 24,200 से 24,260 के दायरे के ऊपर टिकता है, तो इसमें और तेजी आ सकती है तथा सूचकांक 24,380 से 24,540 के स्तर तक पहुंच सकता है। वहीं 24,060 का स्तर फिलहाल महत्वपूर्ण समर्थन के रूप में बना हुआ है। यदि यह स्तर टूटता है, तो निफ्टी में गिरावट बढ़कर 23,575 तक जा सकती है। निवेशक गतिविधि के मोर्चे पर भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में खरीदारी जारी रखी और बुधवार को 407 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार सातवें सत्र खरीदार रहे और उन्होंने 3,973 करोड़ रुपए का निवेश किया।
वैश्विक बाजारों से भी समर्थन मिला। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका दीर्घकालिक ट्रेजरी प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद पर विचार कर रहा है, जिससे उधारी लागत कम करने में मदद मिल सकती है। इस खबर के बाद वैश्विक बॉन्ड बाजार और इक्विटी बाजारों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूती रही। वहीं अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 सूचकांक 0.21 प्रतिशत और नैस्डैक 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
इस बीच, अमेरिका-ईरान तनाव के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई हैं। ब्रेंट कच्चा तेल लगभग 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का भाव 84.52 डॉलर प्रति बैरल के करीब रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक बॉन्ड यील्ड में नरमी बनी रहती है और विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहती है, तो भारतीय शेयर बाजार में निकट अवधि में और सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक स्थिति निवेशकों की निगाह में बनी रहेंगी।
शेयर बाजारों पर दिखेगा अमेरिकी आयात शुल्क का असर
मुंबई (एजेंसी)। बीते सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों पर अमेरिकी आयात शुल्क से संबंधित विधेयक का असर दिखेगा। अमेरिकी संसद की सिनेट में भारत समेत पांच देशों पर रूस और ईरान से तेल खरीदने के लिए 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने से संबंधित विधेयक को मंजूरी मिल चुकी है। इससे सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा, बाजार पर महंगाई के आंकडों का असर भी दिखेगा। खुदरा महंगाई और थोक महंगाई के आंकड़े इसी सप्ताह जारी होने हैं।
पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स तीन दिन बढ़त में और दो दिन गिरावट में रहा। सप्ताह के दौरान सूचकांक 404.53 अंक (0.52 प्रतिशत) चढ़कर 78,499.17 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी-50 सूचकांक 187.05 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी में 24,570.65 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक सप्ताह के दौरान 0.37 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.73 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों में तेजी रही। सप्ताह के दौरान भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 6.74 प्रतिशत चढ़ा। इटरनल में 4.33 प्रतिशत, इंफोसिस में 3.81, टीसीएस में 3.72, बीईएल में 3.69, इंडिगो में 3.37 और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.09 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। एलएंडटी का शेयर 2.70 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.85, आईटीसी का 1.62, टाइटन का 1.39, अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.14, एक्सिस बैंक का 0.69, कोटक महिंद्रा बैंक का 0.46 और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 0.18 प्रतिशत मजबूत हुआ।
बजाज फाइनेंस का शेयर 5.23 प्रतिशत के साप्ताहिक नुकसान में रहा। पावरग्रिड का शेयर 4.41 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक का 2.13, सनफार्मा का 2.03, बजाज फिनसर्व का 1.36, मारुति सुजुकी का 1.33 और एशियन पेंट्स का एक प्रतिशत टूट गया। हिंदुस्तान यूनीलिवर में 0.97 प्रतिशत, टाटा स्टील में 0.95, आईसीआईसीआई बैंक में 0.92, अडानी पोर्ट्स में 0.79, भारती एयरटेल और एनटीपीसी दोनों में 0.62, ट्रेंट में 0.15 और टेक महिंद्रा में 0.10 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही।
Share Market Update: शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा
मुंबई (एजेंसी)। Share Market Update: बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, आॅटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही। धातु, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी समूहों के सूचकांक लुढ़क गये।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 से शेयर हरे निशान में रहे। इटरनल का शेयर तीन प्रतिशत की बढ़त में रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर पौने तीन प्रतिशत चढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक मजबूत हुए। एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में भी तेजी रही। पावरग्रिड, एलएंडटी, टाटा स्टील, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयर एक से पौने दो फीसदी तक टूट गये। बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल, टीसीएस, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में रहे।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में उछाल, निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपए का फायदा
मुंबई। अमेरिका-ईरान के बीच के बीच तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,695.40 अंक या 2.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,527.95 और निफ्टी 461.30 अंक या 1.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,622.90 पर बंद हुआ।  बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई, जिससे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप करीब 10 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 462 लाख करोड़ रुपए हो गया है। Stock Market Today
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,442.70 अंक या 2.43 प्रतिशत बढ़कर 60,768.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 494.35 अंक या 2.80 प्रतिशत बढ़कर 18,197.45 पर बंद हुआ।  सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, ट्रेंट और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। केवल टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड ही लाल निशान में बंद हुए।
बाजार में निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एनर्जी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांक थे।  केवल निफ्टी आईटी ही 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान में शांति समझौते की संभावनाओं को माना जा रहा है।
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान और वाशिंगटन के बीच प्रस्तावित समझौते में प्रतिबंधों और हॉर्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नौसेना की ब्लॉकेज हटाने और ईरान के चारों तरफ अमेरिकी सेना के घेराव को समाप्त करना शामिल है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जंग को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ होने वाली डील करीब पूरी होने वाली है। इसे यूरोप में सप्ताहांत में साइन किया जा सकता है।  इससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी बिकवाली देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज पर डब्ल्यूटीआई क्रूड का दाम 3.74 प्रतिशत गिरकर 84.33 डॉलर प्रति बैरल पर था। Stock Market Today
Stock Market: ट्रंप के बयान के बाद शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 1,500 अंक लुढ़का
मुंबई (एजेंसी)। Share Market: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनोल्ड ट्रंप के ईरान युद्ध को लेकर जारी बयान के बाद गुरुवार को दुनिया भर में शेयर बाजारों में गिरावट देखी गयी और घरेलू स्तर पर बीएसई का सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। सेंसेक्स 872.27 अंक की गिरावट में 72,262.05 अंक पर खुला और कुछ ही मिनट में लगभग 1,525 अंक टूटकर 71,608.05 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय यह 1,473.37 अंक (2.01 प्रतिशत) की गिरावट में 71,660.95 अंक पर रहा। Stock Market
श्री ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ मिशन में अपने मुख्य लक्ष्य हासिल कर लिये हैं, लेकिन अगले दो-तीन सप्ताह में हमले और तेज किये जायेंगे। उनके इस बयान के बाद जल्द युद्ध समाप्ति की उम्मीद लगाये बैठे निवेशकों को निराशा हुई और शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गयी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 296 अंक गिरकर 22,383.40 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 460.70 अंक यानी 2.03 प्रतिशत नीचे 22,218.70 अंक पर था। शेयर बाजार में फिलहाल चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। बैंकिंग, फार्मा, स्वास्थ्य, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, आॅटो, वित्त, धातु, मीडिया, तेल एवं गैस और रसायन समूहों पर ज्यादा दबाव है। सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां अभी गिरावट में हैं। विमान सेवा कंपनी इंडिगो और दवा बनाने वाली सनफार्मा के शेयर चार फीसदी से ज्यादा नीचे चल रहे हैं। अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, इटरनल और टाट स्टील के शेयर तीन से चार प्रतिशत फिसल चुके हैं।
यह भी पढ़ें:– एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, डकैती और डबल मर्डर केस से जुड़ा है मामला
Stock Market News: स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट जारी, प्रमुख शेयर सूचकांक और एक प्रतिशत तक नीचे आए
मुंबई (एजेंसी)। Stock Market News: पश्चिम एशिया में युद्ध की विभीषिका गहराने और फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमले की बढ़ती घटनाओं से ईंधन बाजार पर दूरगामी असर की आशंकाओं के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में जारी गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा और प्रमुख शेयर सूचकांक लगभग एक प्रतिशत नीचे बंद हुए। आज के कारोबार में बैंकिंग, वित्तीय सेवा और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर था। बीएसई30 में बिजली क्षेत्र की एनटीपीसी और पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और एचसीएल को छोड़ कर 24 शेयर गिरावट घाटे में बंद हुए। बाजार कल भी गिरावट में था। मुंबई बाजार में सबसे ज्यादा खरीदे-बेचे जाने वाले 30 शेयरों पर आधारित बीएसई 30 सेंसेक्स कल की तुलना में 829.29 अंक (1.08 प्रतिशत) गिर कर 76,034.42 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों पर आधारित निफ्टी50 भी 227.70 अंक (0.95 प्रतिशत) गिर कर 23,628. 65 पर बंद हुआ। Share Market
सेंसेक्स 1,342.27 अंक लुढ़ककर 76,863.71 अंक और निफ्टी-50 सूचकांक 394.75 अंक टूटकर 23,866.85 अंक पर बंद हुआ था। बीएसई30 आज 76,369.65 पर खुला और कारोबार के दौरान इसका अधिकतम स्तर 76,681.71 तथा निम्नतम स्तर 75,871.18 रहा। इसी तरह 23,674.85 पर खुल कर ऊपर में 23,833.15 और नीचे में 23,556.30 तक गया था। भारत अपनी तेल और गैस की जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ईरान की लड़ाई के बाद फारस की खाड़ी में हार्मूज जल-डमरूमध्य मार्ग से गुजरने वाले समुद्री नौवहन मांग में टैंकर पोत परिवहन प्रभावित हुआ है। फारस की खाड़ी में पिछले कुछ दिन से कई पोतों पर सैन्य हमलों के कारण चिंता बढ़ गयी है। इस मार्ग से विश्व में करीब 20 प्रतिशत ईंधन की ढुलाई होती है। इसके प्रभावित होने के कारण वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतें उछाल पर हैं। इसका असर करोबार पर पड़ने लगा है। Share Market
यह भी पढ़ें:– Food Poisoning Incident: पलामू में शादी के खाने से हड़कंप, 100 से अधिक लोग बीमार
Share Market: मुंबई (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरी साप्ताहिक तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू कारकों का असर हावी रहेगा। सप्ताह की शुरूआत बढ़त के साथ हो सकती है और बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 86 हजार अंक के पार बंद हो सकता है। पिछले सप्ताह बीच कारोबार में इसने 86 हजार अंक का आंकड़ा छुआ था, लेकिन वहां टिक नहीं सका था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े शुक्रवार को जारी किये गये जिसमें वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत दर्ज की गयी। पहली तिमाही में जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ा था। इसका असर सोमवार को बाजार खुलने पर दिखेगा। इसके अलावा अगले सप्ताह अक्टूबर के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक, विनिर्माण क्षेत्र के लिए नवंबर के पीएमआई और नवंबर के वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी होने वाले हैं। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक समीक्षा बैठक भी 03-05 दिसंबर तक होने वाली है। इन सभी कारकों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। बीते सप्ताह 30 शेयरों वाला संवेदी सेंसेक्स 474.75 अंक (0.56 प्रतिशत) की साप्ताहिक बढ़त के साथ शुक्रवार को 85,706.67 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान पहली बार यह 86 हजार अंक के पार पहुंचने में कामयाब रहा।
Signs of High Cholesterol: शरीर में ये 5 लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट, समझ जाएं तेजी से बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल लेवल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी बीच कारोबार में 26,300 अकं के पार गया था। शुक्रवार को यह 26,202.95 अंक पर बंद हुआ जो 134.80 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त दिखाता है। सप्ताह के दौरान मझौली कंपनियों में जहां लिवाली का जोर रहा, वहीं छोटी कंपनियों में बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.27 प्रतिशत चढ़ गया। निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.10 प्रतिशत की गिरावट रही। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 के शेयर हरे निशान में रहे जबकि अन्य 30 लाल निशान में बंद हुए। टेक महिंद्रा में सबसे अधिक 3.83 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। बजाज फाइनेंस का शेयर 3.25 प्रतिशत, सनफार्मा का 2.89, अडानी पोर्ट्स का 2.51, बजाज फिनसर्व का 1.96 और कोटक महिंद्रा बैंक का 1.80 प्रतिशत की बढ़त में रहा। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सप्ताह के दौरान 1.38 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.35, हिंदुस्तान यूनीलिवर का 1.34, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 1.21 और एलएंडटी का 1.12 प्रतिशत मजबूत हुआ। इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन के शेयरों में भी तेजी रही। भारती एयरटेल में 2.86 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही। पावरग्रिड का शेयर 2.79 प्रतिशत, ट्रेंट का 2.51, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का 1.49, बीईएल का 1.12 और अल्ट्राट्क सीमेंट का 1.10 प्रतिशत टूट गया। आईटीसी, इटरनल, मारुति सुजुकी, टीसीएस, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर भी लाल निशान में रहे।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स फिसला, निफ्टी में भी गिरावट
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर रुझानों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। शुक्रवार के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद अंततः बाजार लाल निशान में बंद हुआ। दिन के समापन पर सेंसेक्स 465.75 अंक (0.55%) फिसलकर 83,938.71 पर और निफ्टी 155.75 अंक (0.60%) की गिरावट के साथ 25,722.10 पर ठहरा। Stock Market Today
अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मीडिया में 1.32%, निफ्टी मेटल में 1.09%, निफ्टी सर्विसेज में 0.91%, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.89% और निफ्टी कमोडिटीज में 0.84% की कमजोरी दर्ज हुई। इसके विपरीत, निफ्टी पीएसयू बैंक (1.56%), निफ्टी इंडिया डिफेंस (1.03%) और निफ्टी पीएसई (0.11%) बढ़त में बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी दबाव में रहे। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.45% की गिरावट आई और सूचकांक 59,825.90 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 0.48% टूटकर 18,380.80 पर रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल, एलएंडटी, टीसीएस, आईटीसी और एसबीआई लाभ में रहे। जबकि इटरनल (जोमैटो), एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और टाटा स्टील प्रमुख गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व चेयर जेरोम पॉवेल द्वारा ब्याज दरों पर सख्त संकेत देने के बाद विदेशी निवेशकों की बिकवाली बढ़ी, जिससे बाजार में दबाव आया। उन्होंने कहा कि फिलहाल निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं और गिरावट के दौरान खरीदारी की रणनीति अपनाना समझदारी होगी।
हालाँकि बाजार की शुरुआत सकारात्मक थी। सुबह लगभग 9:25 बजे सेंसेक्स 153.83 अंक (0.18%) ऊपर था और 84,558.29 पर ट्रेड कर रहा था। उसी समय निफ्टी 33.95 अंक (0.13%) की बढ़त के साथ 25,911.80 के स्तर पर बना हुआ था। Stock Market Today
Stock Market Update: शेयर बाजारों पर दिखेगा औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों, तिमाही परिणामों का असर
मुंबई (एजेंसी)। Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह लगातार चौथी साप्ताहिक तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही परिणामों पर होगी। अगले सप्ताह 28 अक्टूबर को आईआईपी के आंकड़े आने हैं। वहीं कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही परिणामों की घोषणा भी होनी है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल के तिमाही परिणाम 27 अक्टूबर को जारी होंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर को भेल, कोल इंडिया, एलएंडटी और सेल के परिणाम आयेंगे।
अगले दिन 30 अक्टूबर को केनरा बैंक, सिप्ला, हुंडई इंडिया, एनटीपीसी और आईटीसी के तिमाही नतीजे जारी होने हैं। एसीसी सीमेंट, बीईएल, भारत पेट्रोलियम, गेल और मारुति सुजुकी के तिमाही नतीजे 31 अक्टूबर को आयेंगे। इसके अलावा निवेशकों की नजर भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता तथा अन्य वैश्विक कारकों पर भी रहेगी।
बीते सप्ताह मंगलवार को दिवाली के मौके पर सिर्फ एक घंटे का मुहुर्त कारोबार हुआ जबकि बुधवार को बलिप्रतिपदा के अवसर पर अवकाश रहा। मुहुर्त कारोबार समेत पहले तीन दिन बाजार में तेजी रही जबकि शुक्रवार को गिरावट देखी गयी। इस दौरान, पहली बार बीच कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 85,000 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 26,000 अंक के पार पहुंचने में सफल रहा। दोनों सूचकांक गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुये थे। Share Market
सेंसेक्स में साप्ताहिक बढ़त 0.31 प्रतिशत की रही और यह शुक्रवार को 84,211.88 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी-50 सूचकांक 0.33 प्रतिशत की साप्ताहिक मजबूती के साथ सप्ताहांत पर 25,795.15 अंक पर बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.41 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.72 प्रतिशत की बढ़त में रहा।
सप्ताह के दौरान सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गयी। इंफोसिस का शेयर सबसे अधिक 5.84 प्रतिशत चढ़ा। बजाज फिनसर्व में 3.69 फीसदी, एक्सिस बैंक में 3.49 और टीसीएस में 3.37 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त रही। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 2.44 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 2.43, बीईएल का 2.22, बजाज फाइनेंस का 1.79, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का 1.75, एलएंडटी का 1.70 और भारतीय स्टेट बैंक का 1.69 प्रतिशत चढ़ गया। टाटा स्टील में 1.31 फीसदी, सनफार्मा में 1.22 फीसदी, आईटीसी में 1.21 फीसदी और टाइटन में 1.08 फीसदी की तेजी रही। इटरनल के शेयर में सबसे अधिक 4.70 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 4.26 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट का 3.65, अडानी पोर्ट्स का 3.41 और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 3.35 प्रतिशत टूट गया। Share Market
यह भी पढ़ें:– दुल्हन बनकर चढ़ना था डोली, लेकिन बारात आने से पहले घर से उठी अर्थी
Share Market: मुहूर्त कारोबार में बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। Share Market: दिवाली के मौके पर मंगलवार को मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार तेजी के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 121.30 अंक चढ़कर 84,484.67 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 58.05 अंक की बढ़त के साथ 25,901.20 अंक पर खुला। आईटी, धातु, ऑटो, एफएमसीजी और बैंकिंग समेत सभी समूहों में तेजी रही। मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने लिवाली की। सेंसेक्स में इंफोसिस, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर ज्यादा बढ़त में थे। कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर फिलहाल गिरावट में थे।  Share Market
यह भी पढ़ें:– Haryana Railway News: हरियाणा के इन जिलों में बढ़ने वाले हैं जमीन के दाम, रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण होगा शुरू!
Share Market: शेयर बाजार वालों हो जाओ सावधान, इतने दिन टूटेंगे शेयर! फिर आएगा उछाल
मुंबई, (वार्ता)। Share Market: ऑटो, आईटी और रियलिटी शेयरों में तेज बिकवाली से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक लगभग दो सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 386.47 अंक लुढ़ककर 81,715.63 अंक पर बंद हुआ। बीच कारोबार में यह 81,607.84 अंक तक टूट गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 112.60 अंक टूटकर 25,056.90 अंक पर रहा। यह दोनों का 11 सितंबर के बाद का निचला स्तर है। Share Market
रियलिटी, ऑटो और आईटी के साथ निजी बैंकों, धातु, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद सेक्टरों पर भी दबाव रहा। सिर्फ एफएमसीजी सेक्टर में तेजी रही जिसमें पिछले कुछ समय से बिकवाली हावी थी। वहीं रिपोर्ट की मानें तो रुपया कमजोर-डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 88.80 पर आ गया। लगातार फंड आउटफ्लो, टैरिफ वीजा से जुड़ी चिंताओं और तेल की कीमतों ने दबाव डाला। विशेषज्ञ मान रहे हैं अभी फिलहाल इस तरह चलता रहेगा दीपावली के आसपास शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है।
सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों में गिरावट देखी गयी। टाटा मोटर्स का शेयर सबसे अधिक 2.67 प्रतशित गिरकर बंद हुआ। बीईएल में 2.24 फीसदा, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.52, टेक महिंद्रा में 1.30, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.13 और एक्सिस बैंक में 1.02 प्रतिशत की गिरावट रही। आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी में भी गिरावट रही। पावर ग्रिड में सबसे अधिक 1.63 प्रतिशत की तेजी रही। हिंदुस्तान यूनीलिवर और एनटीपीसी दोनों के शेयर 1.31 फीसदी चढ़े। मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एलएंडटी के शेयर भी बढ़त में रहे। Share Market
एनएसई में जिन 3,134 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 2,056 में गिरावट और 993 में तेजी रही जबकि 85 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में अपरिवर्तित रहे। मझौली और छोटी कंपनियों पर बिकवाली की ज्यादा दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.07 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 फीसदी टूट गया।
एशिया में जापान का निक्केई 0.30 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.83 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 1.37 प्रतिशत की बढ़त में रहा। यूरोपीय बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट रही और जर्मनी का डैक्स 0.20 प्रतिशत तथा ब्रिटेन का एफटीएसई 0.12 प्रतिशत नीचे था।
यह भी पढ़ें:– Public Holiday: इस तारीख को पूरे भारत के स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, सरकार ने लिया फैसला
Share Market News:  मुंबई (एजेंसी)। भारतीय शेयर बाजारों में दो दिन की तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 375.24 अंक यानी 0.45 प्रतिशत लुढ़ककर 82,259.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100.60 अंक टूटकर 25,111.45 अंक पर रहा जो 0.40 प्रतिशत की गिरावट है।
सुबह के कारोबार में बाजार हरे निशान में खुले थे, लेकिन कुछ ही देर बाद गिरावट में चले गये। दोपहर बाद बाजार की गिरावट बढ़ती गई। निफ्टी-50 ने 18.70 अंक की बढ़त में 25,230.75 अंक पर शुरूआत की। यह 25,230.75 अंक तक चढ़ा, लेकिन फिर बाजार में बिकवाली हावी हो गयी। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों में निवेशकों ने बिकवाली की।
आशिका समूह के आशिका स्टॉक ब्रोकिंग ने बताया कि आज के कारोबार में निवेशकों की धारणा में तेजी से बदलाव देखा गया। बाजार में ओवरआॅल गिरावट के बीच रियलिटी, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और फार्मा सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, बैंकिंग और वित्तीय सेवा सेक्टरों पर दबाव रहा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की जमकर आलोचना की है। इससे पावेल के भविष्य और फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर बाजार में अनिश्चितता पैदा हो गयी है। इसके अलावा, ट्रंप ने यह भी कहा है कि भारत को लेकर टैरिफ के बारे में जल्द फैसला संभव है। इससे भी निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।
आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के अनुसार, फेड प्रमुख को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच वैश्विक स्तर पर निवेशकों का विश्वास डगमगाया है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि पावेल को पद से हटाने का उनका कोई इरादा नहीं है, लेकिन इससे निवेश धारणा में कुछ खास सुधार नहीं हुआ है और निवेशक सावधानी बरत रहे हैं।
सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियां लाल निशान में रहीं। टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयर सबसे ज्यादा 2.76 प्रतिशत लुढ़क गये। इंफोसिस में 1.61 प्रतिशत और एचसीएल टेक में 1.20 प्रतिशत की गिरावट रही। टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक 1.62 प्रतिशत चढ़े।
चौतरफा बिकवाली से एनएसई में ज्यादा कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने सूचकांक भी दबाव में रहे। निफ्टी-100 में 0.37 प्रतिशत, निफ्टी मिडकैप-100 में 0.17 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप-100 में 0.12 प्रतिशत की गिरावट रही।
एनएसई में रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, स्वास्थ्य, धातु, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टरों में निवेशकों ने पैसा लगाया। वहीं, आईटी, आॅटो, वित्तीय सेवाओं, पीएसयू बैंक, निजी बैंक और तेल एवं गैस सेक्टरों के शेयरों में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट हरे निशान में बंद हुए जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में हल्की गिरावट रही। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।
दुनिया की दूसरी प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में तेजी दर्ज की गयी। कच्चा तेल भी मजबूत हुआ जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी में नरमी रही।