Organ donation - Sach Kahoon Hindi

Rekha Gupta: अंगदान किसी को नई जिंदगी देने का सबसे बड़ा उपहार: सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली (एजेंसी)। CM CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को ‘वरदान’ फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं, जहां उन्होंने कहा कि अंगदान किसी को नई जिंदगी देने का सबसे बड़ा उपहार है। New Delhi

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि ‘वरदान’ फिल्म फेस्टिवल के लिए दधीचि देह दान समिति का साधुवाद। अंगदान और देहदान जैसे संवेदनशील विषय पर कला के माध्यम से लोगों को जागरूक करना सच में प्रेरणादायक प्रयास है। ऐसे आयोजन समाज में नई सोच पैदा करते हैं। अंगदान केवल एक मेडिकल प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह किसी को नई जिंदगी देने का सबसे बड़ा उपहार है। एक व्यक्ति का निर्णय कई परिवारों की दुनिया बदल सकता है। पीएम मोदी ने भी अंगदान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है, ताकि देश में ज्यादा से ज्यादा लोग इस पवित्र कार्य से जुड़ें। आइए, हम सब जागरूक बनें, दूसरों को जागरूक करें और सेवा के इस महान कार्य का हिस्सा बनें।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यह आयोजन पूर्वी दिल्ली में हो रहा है, लेकिन यह पूरे विश्व के लिए है। हमें भारत के साथ-साथ अन्य देशों से भी फिल्म एंट्री प्राप्त हुई हैं। यह भारत में पहला फिल्म फेस्टिवल हो सकता है जो विशेष रूप से अंगदान और शवदान के विषय पर लघु फिल्मों के माध्यम से समर्पित है। हमें विश्वास है कि प्राप्त फिल्में इतनी उच्च गुणवत्ता की हैं कि वे वैश्विक स्तर पर देखी जाएंगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में तीन बार अंगदान का उल्लेख किया है। दधीचि देहदान समिति ने विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार के मार्गदर्शन में यह प्रारंभ की थी। दिल्ली-एनसीआर में देहदान और अंगदान के विषय को लेकर यह जन जागरण का काम करती है। अभी तक हमारे माध्यम से 20 हजार से अधिक लोगों ने देहदान और अंगदान का संकल्प पत्र भरा है। 1500 से अधिक अंगदान और देहदान समिति की ओर से किए गए हैं। अंगदान और देहदान को लेकर छोटी-बड़ी फिल्मों के लिए एक फिल्म फेस्टिवल कराया जा रहा है। 70 के करीब फिल्मों को प्रदर्शित किया जा रहा है। New Delhi

यह भी पढ़ें:–Himachal Police: अपहरण की सच्चाई पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस के कर्मियों को हिरासत में लिया था: हिमाचल पुलिस

Organ Donation: नन्हा वंश, बड़ा योगदान, 11 माह की उम्र में ही किया महादान
डेरा सच्चा सौदा की प्रेरणा से वंश बन गया कई ज़िंदगियों के लिए वरदान

Organ Donation: चंडीगढ़ (अश्वनी चावला): संगरूर जिले के लहरागागा नगर में निवास करने वाले डेरा सच्चा सौदा अनुयायी परिवार के 11 माह के शिशु ‘वंश’ ने अपनी अल्पायु में ही वह कार्य कर दिखाया, जो सामान्यतः बड़े भी नहीं कर पाते। इस मासूम ने न केवल अपने अंग दान कर अनेक ज़िंदगियों को नवजीवन दिया, बल्कि उसका सम्पूर्ण शरीर भी चिकित्सा अनुसंधान हेतु समर्पित कर दिया गया। Punjab News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पुण्य कार्य डेरा सच्चा सौदा की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर परिवार द्वारा किया गया। 27 जून 2024 को जन्मे वंश ने मात्र 11 महीनों में संसार को अलविदा कह दिया, किंतु उसके जाने के बाद भी वह कई जरूरतमंद बच्चों के लिए आशा की किरण बन गया। बच्चे के पिता श्री टोनी बंसल ने बताया कि 16 मई को एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में वंश सिर के बल गिर गया। उसे तत्काल संगरूर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, परंतु स्थिति गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ स्थानांतरित किया गया। चिकित्सकों ने जाँच उपरांत बताया कि वंश ब्रेन डेड हो चुका है, किंतु उसके अंग अभी कार्यरत हैं।

पीजीआई में छोटे बच्चों को जीवन की आशा केवल अंग प्रत्यारोपण से ही | Punjab News

इसी बीच, डॉक्टरों ने परिवार को यह जानकारी दी कि पीजीआई में कई छोटे बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें जीवन की आशा केवल अंग प्रत्यारोपण से ही है। इस पर वंश के माता-पिता तथा परिवारजनों ने परामर्श किया और सर्वसम्मति से अंगदान तथा देहदान का निर्णय लिया। परिवार का यह निर्णय डेरा सच्चा सौदा के पावन मार्गदर्शन से प्रेरित था। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए परिवार ने न केवल अंगदान किया, अपितु वंश का शरीर भी चिकित्सा अनुसंधान हेतु समर्पित कर दिया।

पीजीआई प्रशासन ने वंश के माता-पिता के इस महान निर्णय हेतु उनका हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा डेरा सच्चा सौदा एवं पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्य समाज में नई चेतना एवं सकारात्मकता का संचार करते हैं। Punjab News

फर्नीचर फैक्टरी में भीषण आग के थे सुलगते अंगार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार बने …

देखे कैसे, इस बेटी ने अपने गुरु जी के वचनों पर अमल करके, बचाई 3 लोगों की जान
अंगदान कर तीन लोगों को दिया नया जीवन

सड़क हादसे में घायल होने के बाद डॉक्टरों ने घोषित की थी ब्रेनडेड

सच कहूँ/कंवरपाल

Ambala।  डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी न सिर्फ इस जहां में (body donation) रहते हुए बल्कि इस दुनिया से रूखस्त होकर भी इन्सानियत की मिसाल पेश कर जाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बनीं अंबाला जिले के गांव भारी की सचखंडवासी अमनजोत कौर इन्सां (20)। दरअसल अमनजोत कौर का 26 अप्रैल 2023 का अंबाला शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज जाते समय सड़क हादसे में ब्रेन डेड हो गया था। इसके बाद परिजनों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए उनके अंगदान कर दिए, जिनसे तीन लोगों को नया जीवन मिला।

जानकारी के अनुसार अमनजोत कौर इन्सां के पिता गुरदीप सिंह इन्सां ने बताया कि मेरी बेटी अमनजोत कौर अंबाला की गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती थी। वो अपने दोस्त के साथ पढ़ने के लिए जा रही थी। रास्ते में जाते समय अज्ञात कार चालक ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसके कारण अमनजोत कौर सड़क पर ही गिर गई। हादसे के दौरान अमनजोत कौर के सिर में गहरी चोट लगी, उसको तुरंत अंबाला शहर के सिविल हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। लेकिन वहां पर इलाज न होने के कारण उसको तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। काफी दिनों तक डॉक्टरों ने बड़े ही मुस्तैदी से उसको बचाने की कोशिश किया, लेकिन कुछ समय के बाद डॉक्टरों ने उनके दिमाग को डेड घोषित कर दिया।

ये सुनते ही उनके ऊपर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। इस भारी दु:ख के बावजूद गुरदीप सिंह ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए इन्सानियत की सेवा को सर्वोपरि रखते हुए अपनी बेटी के अंगदान करने का निर्णय लिया।

अमनजोत कौर के हृदय को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 26 वर्षीय युवक को प्रत्यारोपित किया गया। पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. विपिन कौशल ने बताया कि अमनजोत कौर के फेफड़े चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में 62 वर्ष की बुजुर्ग महिला को प्रत्यारोपित किए गए। लीवर पीजीआई में एक मरीज को प्रत्यारोपित किया गया। गौरतलब है कि पीजीआई चंडीगढ़ में लीवर ट्रांसप्लांट की शुरूआत 2011 में हुई थी। अब तक पीजीआई में 75 लीवर पीजीआई में ट्रांसप्लांट की जा चुके हैं। 31 लीवर बाहर ट्रांसप्लांट करवा चुके हैं। इसके साथ ही कुल 106 लीवर दान हुए हैं।

मासूम ने मरणोपरांत भी रोशन की तीन जिंदगियां
बरनाला (जसवीर गहल)। अपने पांचवें जन्मदिन से पहले ही बरनाला का गुरजोत इस दुनिया को छोड़ गया। उसके बहादुर परिवार ने हौसला दिखाया और बच्चे के अंग पीजीआई को डोनेट कर दिए। मासूम गुरजोत मरने के बाद भी चार अंग दान कर तीन जिंदगियां रोशन कर गया। गुरजोत के पिता हरदीप सिंह के अनुसार, वह क्या सोच कर बैठे थे, मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था। कौन जानता था कि गुरजोत अपना पांचवा जन्मदिन भी नहीं मना पाएगा। कुछ भी गुरजोत की कमी को पूरा नहीं कर सकता।

बरनाला के रहने वाले परिवार के हौसले को पीजीआई ने भी सेल्यूट किया है। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. सुरजीत सिंह ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए यह घड़ी काफी दुख भरी होती है। फिर भी गुरजोत के परिवार ने हिम्मत दिखाई और तीन मरीजों को जिंदगी का तोहफा दिया। गुरजोत के चार अंग तीन मरीजों को लगाए गए हैं। इनमें से एक मरीज दिल्ली के आईएलबीएस में भर्ती है। उसे गुरजोत का लीवर लगाया गया है। दिल्ली तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर इस काम को अंजाम दिया गया। पुलिस प्रशासन के सहयोग से समय रहते सड़क के माध्यम से लीवर को दिल्ली अस्पताल पहुंचाया गया और ट्रांसप्लांट किया गया। वहीं गुरजोत की किडनियां और पैंक्रियाज पीजीआई में ही दो मरीजों को लगाए गए हैं।

बच्चा खेल रहा था और ऊंचाई से नीचे गिर गया

गुरजोत के पिता हरदीप सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल का दिन उनकी जिंदगी में दुखों का पहाड़ बन कर आया। रोज की तरह गुरजोत खेल रहा था। तभी वह अचानक संतुलन खो बैठा और ऊंचाई से गिर गया। इसके बाद वह अचेत हो गया। परिवार उसे तुरंत बरनाला के सिविल अस्पताल में लेकर गया। यहां से उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। लगभग एक सप्ताह तक गुरजोत मौत से लड़ता रहा। सिर में गंभीर चोट के कारण उसे डॉक्टरों ने 9 अप्रैल को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद पीजीआई ने दुखी परिवार से किसी तरह अंगदान की प्रार्थना की। परिवार ने हिम्मत दिखाई और राजी हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अंगदान की अलख जगा रहा मुम्बई का दंपती
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुंबई से एक दंपती अंगदान को लेकर जागरूकता अभियान के लिए निकले हैं। दंपती मुंबई से कार से निकलने के बाद दर्जनों शहरों में अंगदान को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। रतन भाल शेखर चिलाना एवं उनकी पत्नी नमिता दत्ता के सोमवार को हनुमानगढ़ शहर पहुंचने पर सामाजिक संगठनों की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस नेक पहल के लिए आभार जताते हुए दंपती को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अंगदान को लेकर उदासीनता से कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। हाल के दिनों में अंगदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। परंतु राज्य के किसी भी अस्पताल में अंगदान के प्रति अब तक कोई प्रकिया प्रारंभ नहीं होना दु:खद है। उन्होंने कहा कि भारत में आज भी जीवित लोगों के ही अंग दान करवाने की परंपरा है। कुल अंगदान का सिर्फ 5 प्रतिशत ही मृत शरीर का अंगदान होता है।

इस मौके पर रतन भाल शेखर चिलाना एवं उनकी पत्नी नमिता दत्ता ने कहा कि कई घटना ने अंगदान की अहमियत को सिद्ध किया है। अगर सभी लोग इस पर गौर करें तो कई बीमार और लाइलाज बीमारी का दंश झेलने वाले लोग ठीक हो जाएंगे और उन्हें एक नई जिंदगी मिल जाएगी। इसलिए वे अंगदान के प्रति 131 दिन का जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने 10 दिसम्बर 2021 को खारघर नवी मुंबई से अपनी यात्रा शुरू की थी। यह अभियान अप्रैल 2020 तक जारी रहेगा। वह 131 दिनों के लिए 28 राज्यों और आठ केन्द्र शासित प्रदेशों के 131 शहरों का दौरा करते हुए 22500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने अंगदान के लिए 80 हजार लोगों को शपथ दिलवाने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने इससे पहले 2018 में विदेशों में अंगदान जागरुकता के लिए मिशन के तहत 79 दिनों में 21 देशों में मुंबई से लंदन की यात्रा की थी। उनका मिशन सार्वजनिक समुदायों, रोटरी क्लबों, गैर सरकारी संगठनों, अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों के लिए है, जहां पर कार्यक्रम आयोजित कर अंगदान के महत्व के बारे में शिक्षित और जागरूक करना है। दंपती ने बताया कि अंगदान में 8 अंग शामिल हैं जिन्हें दान किया जा सकता है। स्वीकृति के पश्चात मृत व्यक्ति अपनी किडनी, लीवर, फेफड़ा, ह्रदय, पैंक्रियास और आंत दान में दे सकते हैं। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दंपती का बुके भेंट कर स्वागत किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।