Liquor - Sach Kahoon Hindi

हथकढ़ शराब का बढ़ा प्रचलन, आबकारी विभाग कर रहा कड़ी निगरानी
नाकाबंदी कर जांच रहे वाहन, आबकारी उपायुक्त ने पांच दिन से डाला डेरा

हनुमानगढ़। जिले में जानलेवा हथकढ़ शराब (Handmade liquor) का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। लगातार आबकारी विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई इसका उदाहरण है। हनुमानगढ़ तहसील की बात करें तो गंगागढ़, अमरपुरा थेड़ी, मक्कासर, खुंजा में हथकढ़ शराब की सप्लाई हो रही है। इन क्षेत्रों पर आबकारी विभाग की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है। मुखबिरों को सक्रिय किया गया है और सूचना पर कार्रवाई की जाती है। Hanumangarh News

आबकारी निरोधक दल संभाग बीकानेर के उपायुक्त पोमाराम स्वयं पिछले पांच दिनों से जिले में कैंप किए हुए हैं। वे स्वयं भी आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में शामिल होते हैं। आबकारी निरोधक दल संभाग बीकानेर के उपायुक्त पोमाराम ने बताया कि हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिले में नाजायज हथकढ़ शराब का कारोबार अधिक हो रहा है। वे पिछले पांच दिनों से स्वयं दोनों जिलों में कैंप कर हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करवा रहे हैं। काफी अच्छी सफलता मिल रही है। श्रीगंगानगर में दो दिन पहले पंजाब पुलिस, पंजाब के आबकारी विभाग के निरीक्षक व जाप्ते के साथ कार्रवाई कर लाहन नष्ट किया। अभियोग दर्ज किए गए।

इसी कड़ी में आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार और दीपावली पर्व को मद्देनजर रखते हुए हनुमानगढ़ जिले में पीओ के साथ बैठक कर नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए। संयुक्त रेड में भी वे स्वयं आबकारी निरोधक दल के साथ रहकर कार्रवाई करवा रहे हैं। भारत माता रोड पर टोल नाका के नजदीक नाका लगाया गया है। आपसी समन्वय बनाकर अलग-अलग समय में नाकाबंदी करवाई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच की जा रही है।

52 लीटर हथकढ़ शराब बरामद

आबकारी निरोधक दल हनुमानगढ़ ने गुरुवार रात्रि को कार्रवाई करते हुए 52 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर एक बाइक जब्त की। प्रहराधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि गुरुवार रात्रि करीब 9.30 बजे मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ लोग एक बाइक पर हथकढ़ शराब का परिवहन कर रहे हैं जो दो केएनजे से होते हुए मक्कासर की तरफ आएंगे। सूचना पर रात्रि को नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर लदी 52 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की।

हालांकि कोई व्यक्ति पकड़ में नहीं आया। आरटीओ से वाहन मालिक की जानकारी ली जा रही है। इसके बाद दुपहिया मालिक को मामले में नामजद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हथकढ़ शराब का प्रचलन बढ़ रहा है। लोग हथकढ़ शराब की अधिक डिमांड कर रहे हैं। ऐसे में जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार गठित की गई टीमों की ओर से नाकाबंदी की जा रही है। लगातार कार्रवाई भी जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे हथकढ़ शराब से दूर रहें। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। Hanumangarh News

Suicide Attempt: बच्चे को लेकर नहर में कूद रही थी महिला, ओटू हेड के इंचार्ज ने पकड़ लिया हाथ और फिर&#…

शराब व बिक्री राशि बरामद
गोगामेड़ी पुलिस थाना की कार्यवाही | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गोगामेड़ी थाना पुलिस (Gogamedi Police) ने अवैध शराब व बिक्री राशि बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है। गोगामेड़ी पुलिस थाना प्रभारी एसआई राधेश्याम ने बताया कि हैड कांस्टेबल गजानंद के नेतृत्व में गठित टीम सोमवार रात्रि को गश्त कर रही थी। Hanumangarh News

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने गांव ढाणी बेरवाल में पालाराम उर्फ धर्मपाल (39) पुत्र हरिसिंह जाट निवासी ढाणी बेरवाल पीएस गोगामेड़ी के कब्जा से चार कार्टून में 42 बोतल देसी शराब, दो कार्टून में 24 बोतल बीयर, चार कार्टून में वोदका शराब के 180 प्लास्टिक पव्वे, नौ कार्टून में देसी मदिरा के प्लास्टिक के 432 पव्वे, एक कार्टून में अंग्रेजी शराब के 20 पव्वे बिना लाइसेंस व बिना परमिट बरामद किए। साथ ही 5170 रुपए की बिक्री राशि बरामद कर पालाराम को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल गजानन्द, कांस्टेबल पवन कुमार, विक्रम शामिल रहे। इस कार्यवाही में हैड कांस्टेबल प्रवीण व जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– पिकअप गाड़ी से 2 लाख रुपए की संदिग्ध राशि जब्त

भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाते हुए कैंटर काबू
फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। राजस्थान में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के मद्देनजर पंजाब से भारी मात्रा में अवैध तौर पर शराब राजस्थान भेजी जा रही है। जिसे देखते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव और डीआईजी फिरोजपुर रणजीत सिंह के आदेशानुसार जिले के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी के निर्देशों पर थाना बहाववाला पुलिस ने भारी मात्रा में एक कैंटर को अवैध शराब ले जाते हुए काबू किया है, जिसमें से करीब 32 लाख 25 हजार रुपए की शराब बरामद हुई है। डीएसपी अवतार सिह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान कैंटर चालक को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। Fazilka News

इस संबंध में थाना बहाववाला में बुलाई गई प्रैस वार्ता के दौरान डीएसपी अवतार सिंह और थाना प्रभारी बलविन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि राजस्थान में चुनावों के चलते पंजाब से भारी मात्रा में शराब की तस्करी कर राजस्थान ले जाई जा रही है। जिस पर दोदेवाला चौंक के टी-प्वार्इंट पर पुलिस टीम ने राजस्थान पुलिस संग मिलकर संयुक्त नाकाबंदी कर सीतो गुन्नों की ओर से आ रहे कैंटर नंबर आरजे 19-जीजी 0951 को रोककर कैंटर की तलाशी ली तो उसमें से 450 पेटियां शराब बरामद हुई। पकडेÞ गए कैंटर चालक की पहचान मोहमद रहीम पुत्र रहिमतउलला वासी मिठानीयो की बस्ती, दोरासर, जिला बाढमेर के रुप में हई है। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– अलग-अलग मामलों में कारावास व अर्थदंड की सजा

सब्जी की आड़ में शराब, मिनी ट्रक से 9.40 लाख की 112 पेटियां जप्त
दौसा (सच कहूँ न्यूज)। थाना सैंथल पुलिस (Thana Sainthal Police) की टीम ने गुरुवार को नाकाबंदी में एक यूपी नंबर के मिनी ट्रक से अंग्रेजी शराब की 112 पेटियां बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 9.40 लाख रुपए है। पुलिस ने शराब और ट्रक जप्त कर लिया है। एसपी वन्दिता राणा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के चलते अवैध शराब की तस्करी और आर्म्स एक्ट अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत व सीओ कालूराम मीणा के सुपरविजन एवं एसएचओ सैंथल घासीराम के नेतृत्व में टीम गठित कर नेशनल हाईवे 148 पर नाकाबंदी की गई। Dausa News

झेरा मोड बापी से एक यूपी नंबर के आईशर केन्ट्रा गाड़ी में गोभी से भरे कट्टों की आड़ में तस्करी की जा रही अंग्रेजी शराब रॉयल क्लासिक व्हिस्की के 112 कार्टन बरामद किये गये। थाना पुलिस ने अवैध शराब से लोड गाड़ी को आबकारी एक्ट में जप्त कर लिया। अवैध शराब तस्करी कर रहे आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। Dausa News

यह भी पढ़ें:– राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित : मुख्यमंत्री

240 बोतल शराब सहित 2 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज
दोनों आरोपी पंजाब के मानसा के रहने वाले

धमतान साहिब ( सचकहूँ / कुलदीप नैन)। धमतान साहिब पुलिस चौकी ने हमीरगढ़ गांव के पास एक कार में अवैध रूप से रखी 240 बोतल देसी शराब बरामद की है। पकड़ेे गए आरोपियों की पहचान कर्णवीर सिंह वासी वार्ड नंबर-7, मानसा पंजाब और जगदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर-7 न्यू कोर्ट रोड, मानसा पंजाब के रूप में हुई है। बुधवार रात को पुलिस चौकी धमतान साहिब की एडक टीम चौकी प्रभारी एएसआई रविंद्र सिंह के नेतृत्व में हमीरगढ़ के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान उन्हें एक संदिग्ध रिट्ज कार खरल गांव की तरफ से आती दिखाई दी।

सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर चालक ने कार को वापस भगाने की कोशिश की। पुलिस ने कार को काबू करके उसकी तलाशी ली तो कार से अवैध शराब की 20 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा नम्बर 01 दिनांक 04/01/23 धारा 61/4/2020 हरियाणा आबकारी संशोधन विधेयक सन 2020 थाना गढ़ी दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बिहार जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में बिहार में जहरीली शराब कांड में कथित रूप से शामिल मास्टरमाइंड व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसमें कम से कम 80 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने अनुसार जहरीली शराब से लोगों की जान लेने वाले मास्टमाइंड की पहचान रामबाबू महतो के रूप में हुई है। बिहार में कथित तौर पर जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बयान में कहा है कि महतो सारण जिले के मशरक पुलिस थाना और इसुआपुर थाने में दर्ज दो मामलों में आरोपी है।

क्या है मामला

जहरीली हादसे के बाद महतो बिहार से फरार होकर दिल्ली आ गया था। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि महतो यहां कहीं छिपा हुआ है। इसमें कहा गया है कि निगरानी और विशिष्ट जानकारी के आधार पर आरोपी को पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सात से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए महतो की गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस के साथ साझा की गई है। पुलिस ने बताया कि मास्टमाइंड महतो किसान परिवार से है और परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। बिहार में हालांकि शराबबंदी के कारण उसे जल्दी और आसानी से पैसा कमाने की सूझी। वह कथित तौर पर नकली शराब बनाने और उसकी बिक्री करने में लग गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत
हरिद्वार (एजेंसी)। उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ शिवगढ़ ग्राम में शनिवार को जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। जहरीली शराब मामले की सूचना मिलते ही जिला और पुलिस में हड़कंप मच गया है। चुनाव के चलते किसी प्रत्याशी द्वारा शराब बांटे जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गये है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं मामले में एसओ पथरी थाना को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े:- एशिया के ताज के लिए भिड़ेंगे श्रीलंका, पाकिस्तान

जहरीली कच्ची शराब पीने से जहां फूलगढ़ गांव निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वहीं शिवगढ़ गांव में मनोज की भी मौत हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉलीग्रांट अस्पताल और काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है। हरिद्वार में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। प्रत्याशी वोटरों को रिझाने में लग गए हैं। जिसके चलते यह आशंका जतायी जा रही है कि किसी प्रत्याशी ने शराब वोटरों को लुभाने के लिए बांटी होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नई शराब नीति पर अन्ना हजारे की केजरीवाल को चिट्ठी, ‘आपकी कथनी और करनी में फर्क’
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। शराब नीति पर दिल्ली सरकार घिरती नजर आ रही है। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली की शराब नीति घोटले मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। इस पत्र में अन्ना हजारे ने शराब नीति को लेकर केजरीवाल को फटकार लगाई है। अन्ना हजारे ने कहा कि आपकी सरकार ने लोगों के जीवन को बर्बाद करने वाली, महिलाओं को प्रभावित करने वाली शराब नीति बनाई है। आपकी कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने लिखा कि राजनीति में जाकर सीएम बनने के बाद आदर्श विचारधारा को भूल गए हैं। गली-गली में शराब की दुकानें खुलवाई जा सकती है। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल सकता है। यह बात जनता के हित में नहीं है।

दिल्ली में ‘शिक्षा, शराब’ नीति भ्रष्टाचार की दो मीनारें: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में सरकारी स्कूलों की कक्षाओं के लिए कमरों के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राजधानी में भ्रष्टाचार के दो टावर ‘शिक्षा और शराब’ हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यहां कहा, ‘दिल्ली में भ्रष्टाचार की दो मीनार हैं – शिक्षा और शराब घोटाला। दिल्ली की जनता जानना चाहती हैं कि अरविंद केजरीवाल घोटालों में शामिल अपने मंत्रियों से इस्तीफा कब मांगेंगे। उन्होंने कहा, ‘लोगों ने उनसे ‘पाठशाला’ (स्कूल) मांगी, लेकिन आप सरकार ने ‘मधुशाला’ (शराब की दुकानें) दीं। पूनावाला ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा, ‘38 दिन गुजर जाने के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले के बारे में हमारे 15 सवालों का जवाब नहीं दिया है। आप मुद्दे को भटकाती रहती है और सवालों के जवाब से बचती रहती है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में आप सरकार द्वारा कक्षाओं के लिए कमरों का निर्माण में भ्रष्टाचार का एक स्पष्ट मामला है और कई स्कूलों की खराब स्थिति इसका जीता जागता सबूत है। उन्होंने कहा कि, ‘सीवीसी की रिपोर्ट के अनुसार कक्षा के लिए एक कमरा जो पांच लाख रुपये में बनाया जा सकता है, उसे 33 लाख रुपये में बनवाया गया। तिवारी ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यहां तक ??कि शौचालयों को भी कक्षाओं में गिना जाता है जो दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला है। भाजपा सांसद ने उस घटना को लेकर दिल्ली सरकार की भी आलोचना की जिसमें दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की कक्षा का पंखा ऊपर से गिरने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। उन्होंने कहा कि राजधानी के कई सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब है और कई स्कूलों का ढांचा आधा तैयार है। जो कि अल्पावधि के लिए बनाए गए हैं। इस तरह का कमजोर ढांचों से स्कूली बच्चों के जीवन को खतरा है।

मनीष सिसोदिया को लेकर सीबीआई पहुंची बैंक, टीम खोल रहे लॉकर

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अपने बच्चों के सपनों को शराब की बोतलों में न बहने दें: डॉ. गोयल
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। अपने बच्चों के सपनों को शराब की बोतलों में न बहने दें। जो लोग किसी भी कारण से नशे की चपेट में आ चुके हैं, वे नशा छोड़कर स्वस्थ तन और प्रसन्न मन से खुशहाल व सम्मानित जीवन जीने की ओर अग्रसर हो। पारिवारिक उत्सवों, त्योहारों पर अपनी खुशियां नशे में तलाशने की भूल करने से बचें। नशे की आदत पर नियंत्रण पाना मुश्किल है, परंतु असंभव नहीं है। किसी योग्य चिकित्सक की सलाह व घर वालो के सक्रिय सहयोग से नशा छोड़ा जा सकता है। ये उदगार पुलिस थाना केसरीसिंहपुर की ओर से व्यापार मंडल भवन में आयोजित नशामुक्ति जनजागृति कार्यशाला व नशामुक्ति शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ. रविकांत गोयल ने कहे।

डॉ. गोयल ने नशेडियों के लक्षण, नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम, नशीले पदार्थाें से बचने के उपाय से अवगत करवाते हुए नशामुक्त जीवन जीने का आह्वान किया। शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि समाजसेवी मुनीश कुमार लड्ढा ने कहा कि नशीले पदार्थाे में मिले हुए जहरीले तत्व रक्त में घुल जाते हैं और रक्त में घुला हुआ यह जहर शरीर का जो स्थान विशेष कमजोर हो, वहा धीरे- धीरे इकट्ठा होने लगता है, जिस कारण उस स्थान की नई कोशिकाओं का निर्माण होना बंद हो जाता है। इसके फलस्वरूप नशा करने वाले व्यक्ति में रोग, महारोग के कारण व्यक्ति की समय से पहले मौत हो सकती है।

जो लोग नशे की चपेट में आ चुके हैं वे नशा छोड़ने का मन बनाकर इलाज की प्रक्रिया से जुड़े और परिवार की खुशहाली को फिर से लौटाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डी. एस.पी. श्रीकरणपुर विक्की नागपाल ने कहा कि युवा हो रहे स्कूल व कॉलेज के नौजवान स्वयं नशे से बचे ओर समाज के लोगों को भी नशे रूपी दलदल में पड़ने से बचाने में अपनी प्रभावी भूमिका अदा करें। नशामुक्ति जनजागृति कार्यशालाओं से जो वातावरण निर्मित हो रहा है, उसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। आज छोटे-छोटे बच्चे अपने अभिभावकों का नशा छुड़वाने में प्रभावी भूमिका अदा करते दिखाई पड़ने लगे है।

जो अवैध रूप से नशा बेचते है, उनकी सूचनाएं सी एल जी सदस्यों व थानाधिकारियों के माध्यम से सांझा करे। आपके नाम गुप्त रखे जायेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल मोहता ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, इसे नशे में न गवाएं। कच्ची आढ़त संघ के अध्यक्ष प्रवेश छोड़ा ने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ परिवार का जीवन भी बर्बाद कर देता है। विद्यार्थी नशे व अन्य बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को उज्जवल कर सकते है। नशामुक्त समाज की रचना करने में सहयोगी बनें। केसरीसिंहपुर थानाधिकारी गोपाल सिंह नाथावत ने कहा कि श्रीगंगानगर जिले में आई.पी. एस. सुधीर प्रताप सिंह जी ने नशामुक्त समाज की रचना का जो सपना संजोया था, वह इस इलाके के विकास व नौजवानों की तकदीर बदलने का एक नया इतिहास लिखेगा।

जिला कलेक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार सिहाग और जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा इस दिशा में विशेष रूप से प्रयासरत है। नशामुक्ति अभियान पुलिस प्रशासन द्वारा चिकित्सा विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है, जिसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। युवा व जागरूक लोग इस अभियान के सहयोगी बनें। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रविकांत गोयल ने नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों की जांच की व उन्हें उचित परामर्श दिया।

मंशा की शुरूआत 14 फरवरी से

श्रीगंगानगर। संभाग स्तरीय नशा मुक्ति अभियान मिशन अगेंस्ट नारकोटिक्स सब्सटेंस एब्यूज (मंशा) 14 फरवरी से 23 मार्च तक श्रीगंगानगर जिले में आयोजित किया जायेगा। एडीएम श्रीमती कमला अलारिया ने बताया कि 14 फरवरी से शुरू हो रहे पहले चरण के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन जिला मुख्यालय स्थित राजकीय मल्टीपर्पज (बायज) स्कूल में 14 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत
बक्सर (एजेंसी)। बिहार में बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में छह लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने वीरवार को यहां बताया कि आमसारी गांव में बुधवार देर रात छह लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जहरीली शराब पीने से सभी की मौत हुई है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हिमाचल: शराब पीने से 2 और लोगों की मौत, जांच के लिए एसआईटी गठित
शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जहरीली शराब पीने के मामले में वीरवार सुबह दो और लोगों की मौत होने के साथ अब तक मृतकों की संख्या बढकर सात हो गई है। इससे पहले पांच लोगों की मौत कल हो गई थी। पुलिस ने मरने वाले की पहचान मेहर सिंह सुंदरनगर उपमंडल के चैक निवासी और सीता राम खनयोड तहसील सुंदरनगर ने घर में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि सीता राम ने 17 जनवरी को शराब पी थी। वह मिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने उसके कमरे में कोल्ड ड्रिंक के साथ मिली शराब की बोतल और शव को कब्जे में लिया है। भगत राम की वीरवार तड़के मौत हो गई, यह नेरचैक मेडिकल कालेज में उपचाराधीन था। जहरीली शराब के दो और मामले सामने आए। दोनों नेरचैक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए हैं। नीरज कुमार तथा जीत राम को सुबह नेरचैक में उपचाराधीन किया गया।

अभी तीन और लोगों की हालत नाजुक

इसके अलावा जहरीली शराब पीने से गणपत की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे आधी रात को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया । अभी तीन और लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बुधवार को पांच लोगों की मौत हुई थी, इस तरह अब तक सात लोग जान गंवा चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि सलापड, ध्वाल व कांगू पंचायत में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाएगी। उपायुक्त मंडी अरिंदम चैधरी ने तीनों पंचायत के लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास घर में शराब पड़ी है तो उसका सेवन न करें। जिन लोगों ने 17 जनवरी से शराब पी है, वह उपचार के लिए खुद सामने आएं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए आइजी मधुसूदन की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर दी है। इसमें जो भी संलिप्त पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

शराब कलंक है, कमाई नहीं
शराब हमारे समाज पर एक कलंक है, जो मनुष्य की व्यक्तिगत बर्बादी के साथ-साथ समाज और देश के विकास में बड़ी बाधा है। शराब की बिक्री में वृद्धि को कभी भी विकास की कसौटी नहीं माना जा सकता। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी तरफ से जिस ‘पंजाब माडल’ का जिक्र किया है उसमें शराब से आय में वृद्धि की बात कही है। यह विचार बेहद बेतुका और समाज विरोधी है। गुजरात सहित देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां शराबबंदी होने के बावजूद राज्य ने विकास किया है। पंजाब धार्मिक संस्कृति वाला राज्य है, जहां पावन ग्रंथों में शराब को नरकों की नानी और बर्बादी बताया गया है। आज भी देश में लड़ाई-झगड़ों और सड़क दुर्घटनाओं के पीछे बड़ा कारण शराब ही है।

शराब में यदि कोई अच्छी बात होती तो सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रीय राजमार्गों पर शराब के ठेके खोलने पर पाबंदी न लगाती। शराब से अपराध बढ़ रहे हैं और मनुष्य आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक और मानसिक तौर पर कमजोर हो रहा है। चुनावों के वक्त भी शराब के ठेके का समय कम किया जाता है, जिससे साबित होता है कि शराब नुक्सानदेह है। पंजाब कांग्रेस 2017 में हर साल शराब के ठेके पांच प्रतिशत घटाने का वायदा कर सत्ता में आई थी। ऐसे प्रस्ताव लेकर आने वाली पार्टी या सरकार शराब से आय में वृद्धि को विकास का आधार नहीं बना सकती। सरकार के पास आय बढ़ाने के कई और भी तरीके हैं, बशर्ते ईमानदारी से कानून लागू किए जाएं। पंजाब में बड़े स्तर पर टैक्स चोरी होती है।

यदि पूरा टैक्स वसूला जाए तो शराब से होने वाली आय से भी कई गुणा ज्यादा आय प्राप्त हो सकती है। सरकारी बसों की हालत में सुधार और भ्रष्टाचार खत्म होने से भी आय में वृद्धि संभव है। दरअसल पंजाब सहित देश भर में शराब के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ने की आवश्यकता है। यह भी वास्तविक्ता है कि बड़ी संख्या में राजनीतिक नेता नहीं चाहते कि उनके पुत्र-पौत्र शराब पीएं। पंजाब की संस्कृति के मद्देनजर शराब का इस्तेमाल बंद करने की योजना बननी चाहिए। बिहार जैसे गरीब राजय ने शराब बंद करने की हिम्मत दिखाई। इन परिस्थितियों में पंजाब सरकार को भी मिसाल बनने की आवश्यकता है। बेहतर हो यदि पंजाब में कृषि उत्पाद निर्यात किए जाएं, पंजाब का यदि नाम रोशन होगा तो वह स्वस्थ और नशा रहित पंजाबियों ने ही करना है, शराबियों ने नहीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।