Roadways Workers - Sach Kahoon Hindi

यात्री ध्यान दें, आज से दो दिन तक रोडवेज का चक्का जाम है!
निजीकरण के विरोध में प्रदेशभर में हड़ताल

पर रहेंगे रोडवेज कर्मी

रोडवेज को होगा करोड़ों का नुकसान वहीं निजी वाहन चालकों की रहेगी चांदी

सच कहूँ/सुनील वर्मा/ सरसा। अगर आप रोडवेज में यात्रा करते हैं तो आज से सोच समझकर यात्रा करें। आज से रोडवेज कर्मचारियों की ओर से दो दिवसीय चक्का जाम कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल के कारण यात्रियों को खासी परेशानी होने वाली है। हजारों यात्री रोजाना रोडवेज की बसों में यात्रा करते हैं। रोडवेज विभाग को रोजाना लाखों रुपए की आय भी रोडवेज की बसों से होती है। दो दिनों के चक्का जाम से जहां विभाग को लाखों रुपए का नुकसान होगा।

वहीं रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानियां झेलनी पडेगी। चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टेंड परिसर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का नेतृत्व डिपो प्रधान रामकुमार चुरनियां व सुरजीत अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर सुरजीत अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर काफी समय से संघर्ष करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से मांगों के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है। कर्मचारियों द्वारा चक्का जाम की घोषणा की जाती है तो सरकार बातचीत के लिए बुला लेती है। लेकिन बैठक में सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिलता। अरोड़ा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से रोडवेज विभाग घाटे में जा रहा है। सरकार मोटर व्हीकल एक्ट संशोधित बिल 2017 ला रही है। जिसे रोडेवज कर्मी किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे।

ये हंै कर्मचारियों की मांगें

मोटर व्हीकल एक्ट संशोधित बिल-2017 को रोका जाए, नियमित भर्ती की जाए। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। समान काम समान वेतन लागू किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, निजी कंपनियों से हायर की जा रही 700 बसों पर रोक लगाई जाए, आऊट सोर्सिंग पर भर्ती करने व बिना किसी लाभ वाले मार्र्गों पर प्रतिदिन नए-नए निजी परमिट जारी करने पर रोक लगाई जाए। नई पेंशन स्कीम रद्द की जाए, सभी श्रेणियों की प्रमोशन करवाने, बोनस की स्थाई नीति बनाई जाए।

यात्रियों को भुगतना पड़ता है खामियाजा

सरकारें आती हैं और जाती हैं। सत्ता में आने से पहले हर पार्टी कर्मचारियों से लुभावने वादे करती है। लेकिन सत्ता में आने के बाद पार्टी अपने वादे पर खरा नहीं उतरती। मजबूरन कर्मचारियों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ती है। सरकार व कर्मचारियों की चक्की में यात्रियों को पिसना पड़ता है। जो रोजाना रोडवेज की बसों में सफर करते हैं। न तो सरकार की ओर से यात्रियों को होने वाली असुविधा का ख्याल रखा जाता है और न ही कर्मचारियों की ओर से।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

परिवहन नीति के खिलाफ उतरे रोड़वेज कर्मी
सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जताया रोष, वायदा खिलाफी का लगाया आरोप

रोड़वेज की फ्री कैटेगरी खत्म करना निजीकरण को बढ़ावा

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। रोड़वेज कर्मचारी एक बार फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन पर उतारू हैं। इसकी शुरुआत भिवानी से हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन ने की है। यूनियन नेताओं का आरोप है कि सरकार हर बार समझौता कर वायदा खिलाफी करते हुए प्राईवेट परमिट जारी करने के आदेश जारी करती है। खास बात ये है कि भिवानी की जनता भी प्राईवेट की बजाय रोड़वेज बसों के सफर को समयबद्ध, सस्ता व सुरक्षित मानती है।

सामान्य बस स्टैंड पर सरकार के खिलाफ हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन के बैनर तले नारेबाजी करते रोड़वेज कर्मचारियों के रोष व गुस्से का कारण सरकार द्वारा एक बार फिर हर रूट पर प्राईवेट बसों के परमिट देने की घोषणा है। रोड़वेज कर्मचारियों का कहना है कि सरकार हर बार समझौता कर वायदा खिलाफी कर रही है।

बस स्टैंड में एक भी प्राईवेट बस नहीं घुसनें देंगे

रोड़वेज वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान राजकुमार दलाल व राज्य उप-प्रधान नरेन्द्र दिनोद ने बताया कि सरकार रोड़वेज बसों में सभी 39 फ्री कैटेगरी खत्म कर प्राईवेट बसों को बढ़ावा देकर रोड़वेज बेड़े को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोड़वेज यूनियनों से पिछले दिनों समझौता किया और अब एक बार फिर चार हजार परमिट जारी करना चाहती है, जबकि रोड़वेज बेड़े में मात्र 3900 बसें बची है।

रोड़वेज कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पहले भी प्रदेश भर की अधिकतर पंचायतों ने एफिडेवेट देकर रोड़वेज बसों का समर्थन दिया था। उन्होंने बताया कि इस बार भी वो जनता के बीच जाकर पंचायतों का समर्थन मांगेंगे और पंचायतों से एफिडेविट लेकर सरकार को सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि रोड़वेज हर बार मुनाफे में रहती है और परिवहन मंत्री 19 बार देश भर में सबसे अच्छी सेवा का ईनाम पा चुके हैं। रोड़वेज नेताओं ने बताया कि इसके बाद भी सरकार रोड़वेज के बारे में गलत प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि वो कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं लेकिन किसी भी बस स्टैंड में एक भी प्राईवेट बस नहीं घुसनें देंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रोड़वेज कर्मियों ने किया चक्काजाम
कर्मचारियों ने स्टेट करैट परमिट पॉलिसी का किया विरोध

नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। वीरवार को एक बार फिर नई परिवहन नीति को लेकर रोडवेज कर्मचारी व सरकार आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते रोड़वेज कर्मचारियोंं ने बसों के पहिए रोक दिए। नरवाना डिपू के कर्मचारियों ने नई परिवहन निति को लेकर तीसरी बार चक्का जाम किया है।

वीरवार को रोड़वेज कर्मचारियों ने स्टेट करैट परमिट पॉलिसी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अपने अपन गंत्तवय की तरफ जाने के लिए घंटों बस का इंतजार करना पड़ा।

परमिट पॉलिसी को वापस ले सरकार

महासंघ के ब्लाक सचिव रामनिवास ने बताया 2016 स्टेट परमिट पॉलिसी को सरकार ने वापिस लेने का वायदा किया था लेकिन सरकार अपने वायदों से मुकर रही है। रामनिवास ने कहा कि एक तरफ तो सरकार वायदा करती है कि रोड़वेज का निजिकरण नही किया जाएगा लेकिन दूसरी ओर चोर दरवाजे से परिवहन बसों का टाईम टेबल जारी कर दिया जाता हैैैैै। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नही करती बसों का संचालन नही करने देंगे।

नहीं होना चाहिए रोड़वेज का निजीकरण: कर्मचारी

कर्मचारी जसमेल, ईशवर, दलबीर, वीरेन्द्र, जगदीप, सत्यवान, सुखदेव, विरेन्द्र ने कहा कि जब तक परिवहन समिति का संचालन बंद नही होता है तब तक रोडवेज की बसों का संचालन नही करेंगें। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। मांग की है कि रोड़वेज का निजिकरण नही होना चाहिए और नई बसें आनी चाहिए। जिससें 70 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।