HIV - Sach Kahoon Hindi

मानव श्रृंखला बनाकर एड्स के प्रति किया जागरूक
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. तराना नेगी के मार्गदर्शन तथा डॉ. किरण सरोहा की अध्यक्षता में नशा-मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ड्रग-फ्री हरियाणा मिशन के अंतर्गत नशा विरोधी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखा कर छात्राओं को जागरूक किया गया। Kharkhoda News

कार्यक्रम का संचालन नार्को कमेटी की प्रभारी डॉ. शालिनी ने कमेटी सदस्य डॉ. सारिका और प्रीति के सहयोग से किया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से छात्राओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, उनके सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक परिणामों तथा नशा-मुक्त जीवन की आवश्यकता से अवगत कराया गया। डॉक्यूमेंट्री में वास्तविक घटनाओं और प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि युवा पीढ़ी किस प्रकार सजग होकर नशे से दूर रह सकती है और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

दूसरी ओर महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब व यूथ रेड क्रॉस सेल द्वारा एचआईवी एड्स के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाई। छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण के पेड़ों को चार्ट्स एवं रेड रिबन से सजाया। इसके पश्चात डॉ. सारिका द्वारा छात्राओं को एचआईवी/एड्स से संबंधित कुछ बातें सांझा की गई। उन्होंने छात्राओं को नेशनल टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 एवं नाको एड्स ऐप के बारे में बताया। यह गतिविधि क्लब प्रभारी डॉ. सारिका एवं सदस्य डॉ. शालिनी द्वारा आयोजित की गई। Kharkhoda News

डॉ. किरण सरोहा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित करती हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।

यह भी पढ़ें:– New Toll Tax Policy: टोल भुगतान की नयी प्रणाली को लेकर नतिन गडकरी ने संसद में किया बड़ा ऐलान

एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 2250 रुपये प्रतिमाह दी जा रही वित्तीय सहायता:- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई प्रदर्शनी का किया अवलोकन

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव (Arti Singh Rao) ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक सशक्त और संवेदनशील स्वास्थ्य ढांचा विकसित किया गया है, जिसकी गुणवत्ता से एचआईवी संक्रमित का हर संभव इलाज किया जा रहा है। हम सबको मिलकर भारत को एड्स मुक्त बनाया है, इसमें आमजन की सहभागिता बहुत जरूरी है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव सोमवार को आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के हाल में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले मंत्री आरती सिंह राव ने स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। Kaithal News

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में 104 आईसीटीसी केंद्र, जिनमें फरीदाबाद की मोबाइल आईसीटीसी भी शामिल हैं। हरियाणा में 24 एआरटी केंद्र हैं, जिनमें 13 नए केंद्र मेडिकल कॉलेजों में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 5 एफआईएआरटी केंद्र और 4 लिंक एआरटी केंद्र भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इससे जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सभी क्षेत्रों में सुनिश्चित हुई है। इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, पूर्व विधायक लीला राम, गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर,प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सुखबीर सिंह, संयुक्त निदेशक रामकुमार शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला, निधि मोहन, हरपाल शर्मा, जगतार माजरी, डॉ. संदीप बातिश, डॉ. सचिन, डॉ. दिनेश कंसल, डॉ. नवराज, डॉ. नीरज मंगला, रामकुमार, कुशलपाल के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 54 करोड़ रूपये दिए जा चुके | Kaithal News

मंत्री ने कहा कि पीपीपी मोड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे टेस्ट एचआईवी पीड़ितों के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दिसंबर 2021 से हरियाणा सरकार द्वारा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 2250 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिसके तहत 54 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं तथा इस वर्ष 27 करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों को सरकारी ब्लड बैंक द्वारा नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा नामित एआरटी केंद्र में उपचार के लिए एड्स के मरीजों को द्वितीय श्रेणी में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाती है।

सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का स्वागत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करके जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने मौके पर एड्स से बचाव और समाधान के लिए आवश्यक जानकारी भी दी। कार्यक्रम में एड्स विषय पर आशा वर्कर तथा यूथ एजुकेशन सोसायटी द्वारा नाटक की प्रस्तुति, दर्शन अकादमी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति दी गई।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा में जज बनी पंजाबी यूनिवर्सिटी की चार छात्राओं का कैंपस पहुँचने पर स्वागत

HIV Positive Case: जिले में बढ़ रहा एचआईवी संक्रमित मरीजो का ग्राफ, ढाई हजार मरीजो की चल रही अस्पताल से दवाई
वर्ष 2017 से लेकर अब तक 332 मरीजों की हो चुकी है एचआईवी से मौत

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। HIV Positive Case News: जिले में पिछले एक साल में एचआईवी संक्रमित मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एचआईवी पर काबू पाने को लेकर जहां नागरिक अस्पताल में एआरटी सेंटर बनाया गया है तो वहीं कलायत, राजौंद, कैथल और पूंडरी में आइसीपीसी सेंटर भी बनाए गए है। मरीजों को काउसंलिंग व दवाइयां मुहैया करवाई जाती हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 3200 को पार कर गयी गई है। Kaithal News

वर्ष 2023 में 2800 मरीज सामने आए थे। वहीं, वर्ष 2024 में मरीजों की संख्या बढ़कर 3083 तक पहुंच गई है। सबसे अधिक पूंडरी खंड में पाए जा रहे हैं। वर्तमान में जिले के 2497 मरीजों की दवाई अस्पताल से चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रति माह 15 से 20 केस मिल रहे हैं। एआरटी सेंटर के अनुसार, इनमें 40 प्रतिशत संक्रमित केस सुई के संक्रमण के कारण आए हैं।

पिछले 8 वर्ष में हुई 332 मौतें | Kaithal News

वर्ष 2017 से लेकर अब तक 332 मरीजों की एचआईवी से मौत हो चुकी है। जिले में 18 साल से कम आयु के भी 98 मरीज हैं। पीड़ित व्यक्ति को सर्कार की तरफ से 2250 रुपये की राशि भी आर्थिक सहायता के रूप में डी जाती है। एचआईवी का संक्रमित मरीज से दूसरे व्यक्ति के इसकी चपेट में आना, नशे करने के सीरिंज का प्रयोग करने के साथ-साथ माता से शिशु के बीच संक्रमण फैलना है।

मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार स्क्रीनिंग करता है। जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल के साथ-साथ सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी जांच हो रही है। पुष्टि होने के बाद नागरिक अस्पताल में खोले गए एआरटी सेंटर में मरीजों की काउंसलिंग कर दवाई दी जाती है।

मरीजो को निशुल्क दी जाती है दवाईयां | Kaithal News

नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश कंसल ने बताया कि जिले में 3200 से अधिक मरीज इस बीमारी से संक्रमित हो चुके है | एचआईवी एड्स की बीमारी से बचाव के लिए जिला नागरिक अस्पताल में ओएसडी केंद्र बनाया गया है। यहां पहुंचकर कोई भी मरीज बीमारी का इलाज करवा सकता है। इससे बचाव के लिए विभाग लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मरीजों को निशुल्क दवाई दी जाती है। इस बीमारी के पीड़ित को 2250 रुपये की राशि भी आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है।

यह भी पढ़ें:– Natural farming: किसानों को बताया प्राकृतिक खेती का महत्व

कार्यक्रम में एचआईवी/एड्स को लेकर किया जागरूक
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: विगत शनिवार को कस्बे के झाड़खेड़ी रोड पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में लक्षित हस्तक्षेप परियोजना(टीआई) शामली की ओर से उत्तर-प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वावधान में ‘चार की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत एचआईवी/एड्स से ग्रस्त होने के कारणों एवं बचाव के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को एचआईवी/एड्स से बचाव के तौर-तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या आशु राठौर तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, लक्षित हस्तक्षेप परियोजना (टीआई) शामली से परियोजना प्रबंधक अजीत श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– शिक्षक विष्णु गुप्ता इन्सां को डिप्टी सीएम ने शिक्षक सम्मान से नवाजा

पंजाब में 90 हजार HIV पॉजिटिव
मोहाली/ चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। देश में एचआईवी पॉजिटिव लोगों की संख्या 24 लाख से ज्यादा है और पंजाब में नब्बे हजार के करीब है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा कि दिवस का इस वर्ष का थीम है, ‘बराबरी’। सभी को समानता के साथ जीवन जीने का अधिकार है। इस लिए हम सभी को उन असमानताओं को समाप्त करने की आवश्यकता है, जो एड्स को रोकना कठिन बनाती हैं।

उन्होंने कहा कि एचआईवी एक ऐसा वायरस है, जो किसी को तब तक प्रभावित नहीं करता, जब तक कोई व्यक्ति किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आता। उन्होंने कहा कि देश में एचआईवी का पहला मामला 1986 में सामने आया था और उस समय कोई भी सोच नहीं सकता था कि यह बीमारी इतनी बड़ी समस्या बन जाएगी। आज यह बीमारी एचआईवी से ग्रस्त मरीजों के लिए परेशानी है, इसके साथ साथ सामाजिक और आर्थिक समस्या को बढ़ा रही है।

मंत्री ने बताया कि देश में लगभग 24 लाख एक हजार के करीब एचआईवी पॉजिटिव हैं। के मरीज हैं पंजाब में 89 हजार 979 एचआईवी पॉजिटिव दर्ज हुए हैं, जिन्हें दवाई के लिए एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (एआरटी) से जोड़ा जा रहा है। जौड़ामाजरा ने कहा कि जागरुकता ही एचआईवी का इलाज है, इसलिए राज्य में 6057 सरकारी स्कूलों और 700 कॉलेजों में 14-24 साल की युवा पीढ़ी के लिए विभिन्न गतीविधियां चलाई जा रही हैं। इनके साथ साथ अन्य मीडिया के जरीए लोगों को जागरुक किया जाता है। एचआईवी ग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों की तरफ से चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा स्कीमों के साथ जोड़ा जा रहा है।

पंजाब में 19 एआरटी केंद्र चलाए जा रहे हैं

उन्होंने कहा कि मरीजों के मुफ्त टेस्ट और काउंसलिंग के लिए पंजाब के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में 1069 इंटीग्रेटेड काउंसलिंग टेस्टिंग सेंटर (आईसीटीसी) चलाए जा रहे हैं। जांच में पाजीटिव पाए गए मरीजों के लिए मुफ्त इलाज के लिए पंजाब में 19 एआरटी केंद्र चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एचआईवी ग्रस्त व्यक्ति लगातार नियमित ढंग से दवाई लेकर लंबी जिÞंदगी व्यतीत कर सकता है। ज्यादा जोखिम वाले लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाने के लिए पंजाब में 64 टारगेटिड प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। इनके साथ साथ टीके के साथ नशा करने वाले लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाने के लिए पंजाब में 41 ओएसटी सेंटर चलाए जा रहे हैं।

इन सेंटरों पर टीके के साथ नशा लेने वाले मरीजों को रोजाना स्वास्थ्य कर्मचारियों की निगरानी में दवाई दी जाती है ताकि उन्हें नशे की बीमारी से बचाया जा सके। पंजाब में सुरक्षित खून के लिए 161 ब्लड सेंटर चलाए जा रहे हैं, जिनमें दान किए गए खून का बाकी परीक्षण के साथ एचआईवी का टेस्ट भी किया जाता है। राज्य में 31 यौन जनित रोगों से बचाव के क्लीनिक चलाये जा रहे हैं क्योंकि गुप्त रोगों के साथ पीड़ित मरीजों को एचआईवी होने की आशंका बढ़ जाती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एचआईवी के सह खोजकर्ता ल्यूक मॉन्टैग्नियर निधन
पेरिस (एजेंसी)। ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) के सह-खोजकर्ता एवं नोबेल पुरस्कार विजेता ल्यूक मॉन्टैग्नियर का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष थे। मॉन्टैग्रियर के निधन की खबर फ्रांस के शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री फ्रेडरिक विडाल वीरवार को दी। विडाल ने ट्वीट कर कहा, ‘ल्यूक मॉन्टैग्नियर निधन होने से फ्रांस ने 2008 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एक महान शोधकर्ता, एड्स से जुड़े वायरस के सह-खोजकर्ता को खो दिया है।’ उल्लेखनीय है कि फ्रांस सोइर दैनिक ने पेरिस के पश्चिम में न्यूली-सुर-सीन स्थित एक अमेरिकी अस्पताल में मंगलवार को मॉन्टैग्नियर के निधन होने की सूचना दी थी। शहर के प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। मॉन्टैग्नियर की एचआईवी की खोज ने एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) के परीक्षण और उपचार का मार्ग प्रशस्त किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

5 वर्षों में एचआईवी पॉजिटिव माताओं से जन्में 26 बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव
एचआईवी संक्रमित बच्चों को सरकार देगी 2250 प्रतिमाह

कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि : संक्रमित माँ से जन्म लेने वाले बच्चे का 18 माह तक चलाया जाता है ईलाज

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ, देवीलाल बारना)। आमतौर पर कहा जाता है एचआईवी संक्रमित गर्भवती माताओं से बच्चे भी एचआईवी संक्रमित ही जन्म लेते हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के कारण कुरुक्षेत्र जिले में पिछले पांच वर्षों में एचआईवी संक्रमित गर्भवती माताओं से जन्में सभी 26 बच्चे एचआईवी नेगेटिव आए हैं। यह स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र की बड़ी उपलब्धि है। जानकारी के अनुसार 2016 से मई 2021 तक कुरुक्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के 47006 एएनसी टेस्ट किए गए हैं।

जिनमें से 26 गर्भवती महिलाएं एचआईवी संक्रमित पाईं गई। संक्रमित पाए जाने के साथ ही गर्भवती महिलाओं का एचआईवी का ईलाज शुरू कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की नजर इन महिलाओं पर रहीं व समय-समय पर इनका चैकअप किया गया व ईलाज शुरू किया गया। इसके बाद बच्चे के जन्म पर बच्चों का चैकअप व ईलाज शुरू कर दिया गया। ऐसे में सभी बच्चे एचआईवी नेगेटिव हैं।

बच्चे का 18 माह तक किया ईलाज

आईसीटीसी काऊंसलर बलविंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि एचआईवी संक्रमित माता से जन्में बच्चे का 18 माह तक ईलाज किया जाता है। जन्म से डेढ़ माह तक बच्चे को नेविरेपिन सस्पैंशन दवा दी जाती है। इसके बाद 18 माह तक सीपीटी दवा दी जाती है। बच्चों का पहला टेस्ट डेढ़ माह के बाद उसके बाद 6 माह, 12 माह व 18 के बाद टेस्ट किया जाता है। 18 माह के बाद हुआ टेस्ट अंतिम होता है व इसमें पता चल जाता है कि बच्चा एचआईवी पॉजिटिव है या नेगेटिव।

संक्रमितों के लिए है यह योजना

एचआईवी संक्रमितों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा योजना शुरू की गई है जिसके तहत जो लोग एचआईवी संक्रमित हैं उनको 2250 रूपए प्रति माह की राशि दी जाती है जिससे वह अच्छा खाना ले सके व अस्पताल जाने का किराया खर्च कर सके। इसके लिए दो फोटो, बैंक खाता की डिटेल, आय प्रमाण पत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ एक अन्य कोई आईडी प्रुफ एलएनजेपी अस्पताल में जमा करवा सकते हैं। 3 से 18 वर्ष तक के बच्चे के लिए अभिभावकों का रिकॉर्ड जमा करवाना होगा।

जिले में हैं 486 एचआईवी संक्रमित मामले ं

जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में 2016 के बाद कुल 486 मामले हैं। सभी का ईलाज चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को एचआईवी के लक्षण नजर आते हैं वे तुरंत अस्पताल में जाकर चैकअप करवाएं ताकि समय से ईलाज शुरू किया जा सके। एचआईवी कोई छूत का रोग नही है। इससे बचाव के लिए सावधानियां बरतनी आवश्यक है।

कैसे फैलता है एचआईवी संक्रमण

काऊंसलर बलविंद्र चौधरी ने बताया कि एचआईवी संक्रमण कोई छूत का रोग नहीं है बल्कि यह प्रयोग की सिरिंज, माता से जन्म से, असुरक्षित शारीरिक संबंध व एचआईवी संक्रमित का खून चढ़ाने से ही एचआईवी का संक्रमण फैलता है। संक्रमण से बचाव के लिए इन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बुरी स्वास्थ्य सुविधाएं
एक तरफ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय व राज्य सरकारें कोरोना वायरस के साथ निपटने के लिए पूरे प्रबंधों का दावा कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ पंजाब के फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में मरीजों को गलत ग्रुप व एचआईवी पीड़ित रक्त चढ़ाने का मामला सामने आया है। अस्पताल की ये लापरवाही कितनी घातक हो सिद्ध हो सकती है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं, यह सीधा मरीजों की जिंदगी के साथ जुड़ा सवाल है। चिंता वाली बात यह है कि देश में मेडीकल सेवाओं का ढ़ांचा ही अभी तक इस कार्य में सक्षम नहीं हो पाया कि पीड़ित मरीज को सुरक्षित व सही ग्रुप का रक्त मुहैया करवाया जाए।

कभी देश में रक्तदान की कमी रहती थी, जिसे समाज सेवी संस्थाओं ने दूर करने में अहम योगदान दिया है। लेकिन अस्पतालों में जमा किए गए रक्त का सही प्रयोग ही ना हो पाना सरकार व स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की नाकामी का ही परिणाम है। वैसे स्वास्थ्य मंत्रियों द्वारा अस्प्तालों में छापेमारी की खबरें प्रतिदिन ही आती रहती हैं। अस्पतालों में ईलाज में लापरवाहियों के जारी रहने से छापेमारी पर भी सवाल उठने स्वाभाविक है।

दरअसल सेवाओं में ऊपर से लेकर नीचे तक चूक न होना बहुत ही आवश्यक है। केवल छापेमारी ही समस्या का हल नहीं बल्कि उच्च अधिकारियों का निम्न स्तरीय अधिकारियों के कामकाज को दुरूस्त बनाना आवश्यक है। दरअसल सरकारी अस्पताल केवल गरीबों के अस्पताल बनकर रह गए हैं। इन अस्पतालों की कमियां तब ही सामने आती हैं जब कोई बड़ी घटना घटित हो जाए। ईमानदार व मेहनती कर्मचारियों को कोई शाबाशी नहीं दी जाती व सही तरीके से काम न करने वाले अधिकारी/कर्मचारी अपनी लापरवाही हमेशा जारी रखते हैं। अगर अस्पतालों के कामकाज की समय पर जांच होती रहे तब लापरवाही रोकी जा सकती है। जब किसी एक घटना के घटने पर कोई सबक नहीं लिया जाता या कुछ दिनों बाद ही घटना को भुला दिया जाता है तब फिर कोई न कोई नयी घटना घटित हो जाती है।

सरकारी भाषा में ‘जांच’ एक ऐसा शब्द है जो मामले को लम्बे समय तक लटकाकर लापरवाही करने वालो को ‘सुरक्षा कवच’ प्रदान करता है। सख्त सजाएं देंगे, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे जैसे शब्द घिस-पिट चुके हैं। महज सजाएं देना ही मामले का हल नहीं बल्कि सिस्टम में सुधार व माहौल बनाने की भी बड़ी आश्यकता है। कर्मचारियों-अधिकारियों में काम के प्रति जिम्मेवारी, लगन व सेवा भावना होनी चाहिए। जब डॉक्टर या मेडीकल अधिकारी यह समझेंगे कि उसकी छोटी सी लापरवाही या बुरे व्यवहार से किसी मरीज की जान जा सकती है और सही तरीके से काम करने पर किसी की जिंदगी बचा सकती है, तब यह सोच कभी भी गलती करने का मौका ही नहीं देगी। इससे सेवाएं बेहतर बनेंगी व राष्ट का विकास होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।