Sri gurusar Modiya - Sach Kahoon Hindi

शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल श्रीगुरुसर मोडिया ने जीता फाइनल मैच
67वीं जिला स्तरीय अंडर 17 व 19 वर्षीय फुटबॉल टूर्नामेंट | Sri Gurusar Modiya

गोलूवाला (सच कहूँ न्यूज/सुरेन्द्र गुम्बर)। रविवार को शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के स्टेडियम एमएसजी मीत स्टेडियम में 67वीं जिला स्तरीय अंडर 17 व 19 वर्षीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसमें अन्य गांवों के व शहरों की दोनों ग्रुपों की लगभग 37 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि दीप सिंह धालीवाल-इंजीनियर विद्युत प्रसारण निगम, सुखदेव सिंह-अतिरिक्त प्रशानिक अधिकारी बींझबायला द्वारा किया गया।

जिला फुटबॉल संघ सचिव मदन बेनीवाल ने बताया कि एमएसजी मीत स्टेडियम, श्रीगुरुसर मोडिया में सम्पन्न 67वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता छात्र वर्ग अंडर-19 व अंडर-17 दोनों वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल श्री गुरुसर मोडिया की टीमें विजेता रही। फुटबॉल छात्र वर्ग 17 वर्ष के मुकाबले में श्री गुरुसर मोडिया ने प्रथम मैच में ब्लूमिंग डेज स्कूल श्रीगंगानगर को 11-0 से हराया द्वितीय मैच में फकीरवाली को 4-0 से तीसरे मैच में श्रीमती मेना देवी स्कूल को 5-0 से हराया और फाइनल मैच में एसपीएस सूरतगढ़ को 6-0 से शिकस्त देकर जिला स्तरीय टूर्नामेंट अपने नाम किया। Shah Satnam Ji Boys School

वहीं 19 वर्षीय सेमीफाइनल में डीएवी स्कूल श्रीगंगानगर से 1-0 से व फाइनल मैच आर्मी पब्लिक स्कूल सूरतगढ़ से पनलेटी शूट आउट में 4-2 से श्रीगुरुसर मोडिया की टीम ने जीत कर ट्राफी अपने नाम की। अंडर 17 में तीसरे स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घमूड़वाली व 19 में एमआरएम निरवाना रहा। दोनों विजेता टीमों के खिलाड़ीयों को पिचासी मैम्बर हरचरण सिंह इन्सां, प्रगट सिंह इन्सां, सुखनिन्दर इन्सां आदि ने ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इधर टीम के कोच मदन बेनीवाल व खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय अपने पापा कोच डॉ. एमएसजी को दिया है।

स्कूल प्रिंसिपल नरोत्तम दास इन्सां, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रूप सिंह व वाइस प्रिंसिपल बेअंत सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में राजेंद्र कम्बोज, श्योप्रकाश सहारण, अध्यापक गुरविंदर सिंह, बख्शिश सिंह, जगजीत सिंह, पृथ्वीसिंह, नानक सिंह का विशेष सहयोग रहा। Sri Gurusar Modiya

यह भी पढ़ें:– 1 अक्टूबर से नए नियम का ऐलान, बर्थ सर्टिफिकेट से होंगे ऐसे-ऐसे काम

शाह सतनाम जी ब्वायज स्कूल श्रीगुरूसर मोडिया का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ‘उड़ान-2020’ धूमधाम से सम्पन्न
खेलों व शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी मैरिट होल्डर प्रतिभाओं को किया सम्मानित

(Program UDAN-2020)

गोलूवाला(सच कहूँ न्यूज)। अच्छी शिक्षा एक किताबी ज्ञान ही नहीं है अपितु अच्छी शिक्षा वह होती हैं जिससे बच्चे का मानसिक, शारारिक व सर्वांगिण विकास हो जोकि सम्पूर्ण रूप से मानवजाति के काम आ सके। (Program UDAN-2020) उक्त वाक्य खेलों के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान रखने वाली ग्रामीण अंचल श्रीगुरूसर मोडिया की अग्रणी शिक्षण संस्था शाह सतनाम जी ब्वायज स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ‘उड़ान-2020’ के सुअवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण भाटिया ने कहे। उन्होंने शिक्षा व खेलों में विद्यालय की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहाकि इस विद्यालय में बच्चे के सवार्गीण विकास पर बल दिया जाता है जोकि अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।

सूरतगढ़ सीबीईओ नरेश रिणवा व अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया (Program UDAN-2020)

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के फुटबॉल कोच मदन बेनीवाल को गुरू द्रोणाचार्य अवार्ड देकर सम्मानित किया गया वहीं गत वर्ष के परीक्षा परिणामों में मैरिट होल्डर छात्रों को जहां स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वहीं सुबुर्तों कप, बी सी राय कप सहित अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी विशेष पहचान बना चुके खिलाड़ी निखिल शर्मा, आदित्य इन्सां सहित अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ किया ……….

मुख्य अतिथि भाटिया क्लासेज।

सूरतगढ़ के संचालक प्रवीण भाटिया।

विशिष्ट अतिथियों।

प्रिंसीपल नरोत्तम दास।

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रूपसिंह इन्सां ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रवजल्लित करके किया।

-इस अवसर पर हरचरण सिंह इन्सां, रणजीत सिंह इन्सां, राजेन्द्र इन्सां, सुखनिन्दर सिंह इन्सां, सुखदेव सिंह इन्सां, अमरजीत इन्सां व आसपास के नवनिर्वाचित सरपंच व काफी तादाद में छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।