CM Flying raid - Sach Kahoon Hindi

CM Flying Raid: भिवानी में सीएम फ्लाइंग की गैस एजेंसी पर छापेमारी, मचा हड़कंप
टीम ने गोदाम में सघन चेकिंग, गैस एजेंसियों पर छापेमारी अभियान रहेगा जारी

गड़बड़ी मिलने पर होगी एफआईआर दर्ज: आजाद सिंह

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। CM Flying Raid: सीएम फ्लाइंग टीम ने गैस सिलेंडर एजेंसी पर छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। भिवानी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक गैस सिलेंडर एजेंसी पर अचानक छापेमारी की। टीम ने मौके पर पहुंचकर एजेंसी के स्टॉक और जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की। इंस्पेक्टर नवीन रोहिला ने कहा कि हमने एजेंसी के सभी रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच की है। जांच के दौरान स्टॉक पूरी तरह से सही और संतुलित पाया गया है। सीएम फ्लाइंग की टीम यहीं नहीं रुकी, बल्कि गोदाम में जाकर भी गैस सिलेंडरों के स्टॉक की बारीकी से जांच की गई, जहां कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। इंस्पेक्टर फूड एंड सेफ्टी नवीन रोहिला ने कहा है गैस एजेंसियों पर इस तरह की छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि किसी तरह की अनियमितता को रोका जा सके। Bhiwani News

वहीं, सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। वही सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने कहा कि अगर कोई भी गैस की कालाबाजारी करता हुआ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा एक स्पेशल आॅफिस भी संचालित किया जा रहा है, जहां टोल फ्री नंबर के माध्यम से लोगों की गैस से जुड़ी समस्याएं सुनी जाती हैं। इंस्पेक्टर नवीन रोहिला ने कहा कि सरकार के पास एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। भिवानी में सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– एसडीएम आकाश शर्मा ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

CM Flying Raid: राममकन्द डैरी पर सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी की रेड, 450 किलो घी सील
घी की गुणवत्ता पर संदेह, दूध और घी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: शहर के ढाकल रोड स्थित रामनगर में शुक्रवार दोपहर सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने राममकन्द डैरी पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने डेयरी में रखे दूध और देशी घी के सैंपल लेकर उन्हें सील किया और जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला में भेज दिया। टीम ने सबसे पहले डेयरी में मौजूद स्टॉक और भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर बड़ी मात्रा में दूध और घी पाया गया। अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी गहन पड़ताल की।

फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. योगेश कादियान ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान घी की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत हुई। इसी आधार पर घी और दूध के सैंपल लेकर उनके निर्धारित नमूने तैयार किए गए और लैब में परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक एहतियातन 450 किलोग्राम घी को मौके पर ही सील कर दिया गया है, ताकि उसे बाजार में न बेचा जा सके। यदि लैब रिपोर्ट में खाद्य मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित डेयरी संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के अनुसार यह कार्रवाई नियमित अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य मिलावटखोरी पर अंकुश लगाना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास की एक अन्य डेयरी संचालक दुकान बंद कर मौके से चला गया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह होने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।

450 किलो घी सील, सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार | Narwana News

राममकन्द डेयरी में ड्रमों में भरा करीब 450 किलो घी मिला, जिसे संदेह के आधार पर सील किया गया। दूध और घी के एक-एक सैंपल लेकर उनके नमूने तैयार कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

— डॉ. योगेश कादियान, फूड सेफ्टी ऑफिसर, जींद

यह भी पढ़ें:– शादी का झांसा देकर 90 हजार से ज्यादा की ठगी, बहू एक दिन बाद ही ले गए साथ

CM Flying Raid: उकलाना में अवैध निजी स्कूल पर सीएम फ्लाइंग की रेड
बिना मान्यता 10वीं तक चल रही थी पढ़ाई, स्कूल बंद

उकलाना (सच कहूँ/मुकेश)। CM Flying Raid: उकलाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा में बिना मान्यता संचालित एक निजी स्कूल पर मंगलवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पाल मिडिल स्कूल नाम से चल रहे इस स्कूल में नर्सरी से 10वीं तक की कक्षाएं बिना किसी अनुमति के चलाई जा रही थीं। गंभीर अनियमितताओं के चलते स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए। छापेमारी टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। टीम में उप-जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह, एसआई जितेंद्र, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और विजय शामिल थे। Uklana News

निरीक्षण में सामने आए प्रमुख तथ्य

छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि स्कूल में लगभग 62 विद्यार्थी अध्ययनरत पाए गए, बच्चों के बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, शिक्षा के अनुकूल माहौल का अभाव, कई नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है और संचालक मान्यता संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। टीम को निरीक्षण के दौरान सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरी व स्वामी विवेकानंद स्कूल, उकलाना से जुड़े दस्तावेज भी मिले। सभी खामियों को देखते हुए विद्यार्थियों की छुट्टी करवाई गई और उन्हें सुरक्षित घर भेजा गया। शिक्षा विभाग के अनुसार, बच्चों को क्लस्टर अनुसार पास के मान्यता प्राप्त स्कूलों में भेजा जाएगा ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।

गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ सरकार कड़ा रुख अपनाए हुए | Uklana News

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है हर बच्चे को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को किसी भी अवैध अथवा गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल में दाखिला न दिलाएं।

यह भी पढ़ें:– हरकेश नगर में पांच साल की मासूम की हत्या, पड़ोसी किरायेदार गिरफ्तार

CM Flying Raid: हिसार में सीएम फ्लाइंग की सख्त कार्रवाई
ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्यवाही, 9 चालान, 6 वाहन जब्त

हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Hisar CM Flying Raid: हिसार जिले में सोमवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया। सुबह से दोपहर बाद तक चले इस विशेष चेकिंग अभियान में टीम ने 9 वाहनों के चालान किए और 6 ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। चालानों के रूप में कुल 2 लाख 17 हजार रुपये की राशि वसूली गई। Hisar News

यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई। अभियान में यातायात निरीक्षक हरमिंदर सिंह, एएसआई सुरेंद्र और एचसी विजय भी शामिल रहे। टीम को इनपुट मिला था कि कई वाहन चालक टैक्स न भरने, वैध बीमा न रखने, प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने और ओवरलोडिंग जैसे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। जानकारी के बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने हांसी और हिसार के प्रमुख मार्गों पर आकस्मिक जांच शुरू की।

दस्तावेज व ओवरलोडिंग की गहन जांच | Hisar News

इंचार्ज सुनैना ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम ने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेजों रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण कार्ड, टैक्स भुगतान रसीद—की विस्तृत जांच की। साथ ही वाहनों में लदे सामान की चौड़ाई और वजन भी मापा गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 चालकों पर मौके पर ही जुमार्ना लगाया गया। जबकि भुगतान न करने वाले 6 ओवरलोड वाहनों को इंपाउंड कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:- गुरुग्राम में जल्द बनेगा 400 बेड का आधुनिक अस्पताल: आरती सिंह राव

सीएम फ्लाइंग की टीम ने यूरिया से ग्लू बनाने वाली फैक्ट्री एसएस टर्मिशील ब्रदर्स ग्लू फैक्ट्री में छापा मारा, टेक्निकल यूरिया खाद के लगभग 28 कट्टे बरामद
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने शेरपुर मोड़ के पास यूरिया से ग्लू बनाने वाली फैक्ट्री एसएस टर्मिशील ब्रदर्स ग्लू फैक्ट्री में छापा मारा। छापे के दौरान टीम को मौके पर टेक्निकल यूरिया खाद के लगभग 28 कट्टे बरामद हुए। वही टीम ने मौके से खाद के तीन सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। लैब की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि ग्लू बनाने के लिए शायद किसानों को मिलने वाले खाद से ग्लू बनाया जा रहा हो। Pratap Nagar News

मिली जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि शेरपुर मोड़ के पास एसएस टर्मिशील ब्रदर्स ग्लू फैक्ट्री में अवैध तरीके से यूरिया से ग्लू बनाने का काम किया जा रहा है जिसमें काफी समय से किसानों को मिलने वाले खाद से फैक्ट्री में ग्लू बनाया जाता है जिसको प्लाईवुड फैक्ट्री में सप्लाई किया जाता है। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा जहां पर टीम ने मौके से टेक्निकल यूरिया के 28 कट्टे बरामद किए और उनके तीन तरह के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए। आपको बता दे इस फैक्ट्री पर लगभग दो साल पहले भी सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड की थी जिसमें किसानों के खेतों में प्रयोग होने वाले यूरिया से ग्लू बनाया जा रहा था और मौके से फैक्ट्री के मालिक और यूरिया भी बरामद किया गया था।

सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज राजेश ने बताया कि सूचना के बाद फैक्ट्री पर छापा मारा लेकिन मौके से टेक्निकल ग्रेड का यूरिया बरामद हुआ। पहले से बने ग्लू में किसानों के काम में प्रयोग होने वाले यूरिया का प्रयोग ना किया गया हो इसकी जांच के लिए तीन प्रकार के सेंपल लिए गए है और लैब भेज दिए गए है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जनक एएसआई, कृषि विभाग एसडीओ अजय कुमार, परविंदर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– बाइक सवार पुलिसकर्मियों को पटाखा बुलेट से मारी टक्कर, गम्भीर

CM Flying Raid: सीएम फ्लाईंग की रेड में खुलासा दुकान में डीएपी के 172 व यूरिया के 1445 कटे कम मिले
कई दवाईयां भी बिना लाइसेंस के बेची जा रही थी: एसडीओ संजय कुमार

दुकानदार के खिलाफ करवाई जाएगी एफआईआर : एसडीओ संजय कुमार

भिवानी (सच कहूूँ/इन्द्रवेश)। CM Flying Raid: भिवानी में सीएम फ्लाइंग के रेड के दौरान किसानों के हक पर डाका डालने का बड़ा खुलासा हुआ है। भिवानी जिला के बापोड़ा गांव में दुकान पर खाद पर सैंकड़ों कटे स्टोक से गायब मिले। अब टीन दुकानदार पर एफआईआर करवाएगी। केन्द्र सरकार किसानों के लिए हर साल खाद पर डेढ़ से दो लाख करोड़ रुपए सब्सिडी के तौर पर वहन करती है। पर कुछ दुकानदार इस सब्सिडी का फायदा किसानों को देने की बजाय खुद का कमीशन कमाने में करते हैं। Bhiwani News

जिसका नतीजा सरकार को चुना लगता है और किसान खाद के लिए मारे मारे फिरते हैं। इसका खुलासा बापोड़ा गांव स्थित पंचपीर एग्रीकल्चर स्टोर पर सीएम फ्लाइंग व कृषि विभाग की टीम की रेड के दौरान हुआ है। रेड के बाद कृषि विभाग के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि रेड के दौरान स्टोर में डीएपी के 172 व यूरिया के 1445 कटे कम मिले हैं। साथ ही यहां कई दवाई बिना लाइसेंस के भी बेची जा रही थी। संजय कुमार ने बताया कि खाद केवल मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही बेची जा सकती है। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड पूरा ना होने के चलते खाद विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। स्टोर कम होने एक ही मतलब है कि दुकानदार ने तय रेट से महंगे दामों पर खाद बेचा है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– कन्या भ्रूण हत्या मामला: ग्रामीणों में रोष, जाखल पुलिस थाना के समक्ष धरना

CM Flying Raid: सीएम फ्लाइंग की हिसार में रेड, 8.55 क्विंटल खराब हालत में मावा पकड़ा
राजस्थान से लाकर हिसार के बीकानेर स्वीट्स समेत नामी दुकानों पर व बरवाला, उकलाना में मिठाई की दुकानों पर सप्लाई करते थे।

हिसार (सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना)। Hisar CM Flying Raid: रविवार सुबह 6:30 बजे हिसार में सीएम फ्लाइंग की टीम ने शहर की ढाणी श्याम लाल में 2 स्थानों पर अलग अलग मकानों में चल रहे नकली मावे के अवैध गोदाम पर रेड मारी। रेड के दौरान करीब 8.55 क्विंटल नकली मावा (खोया) बरामद किया गया है। यह मावा गंदगी के बीच रखा हुआ पाया गया। जो 130 रुपये खरीदकर वह इसे हिसार में 180 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेच देते थे। टीम द्वारा दोनों जगह से कल 6 सैंपल मावा के एकत्रित किए गए हैं जो जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे तथा खराब हालत में मिले मावा को गड्ढा खोदकर उसमें दबकर नष्ट कर दिया गया है। Hisar News

टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया तथा उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ पवन चहल, एएसआई सुरेंद्र, एचसी विजय, हिसार पुलिस के स्पेशल स्टाफ के एसआई कृष्ण कुमार, एचसी सुरेंद्र, अनूप व मनोज भी टीम में शामिल रहे।

यहां से मावा हिसार, बरवाला, उकलाना शहर की नामी दुकानों पर सप्लाई होता था। 500 रुपए किलो वाला मावा यहां से 150 रुपए प्रति किलो में सप्लाई होता था। रक्षाबंधन और तीज पर यहां से 35 क्विंटल मावा सप्लाई किया गया है। टीम ने सीएम फ्लाइंग इन्चार्ज सुनैना ने नेतृत्व में सुबह हिसार की श्याम लाल ढाणी में एक मकान पर रेड की। जहां पर राजस्थान के गांव कवालसर निवासी महावीर सिंह मौके पर मिला। महावीर सिंह की मौजूदगी में मकान में जांच की तो रेड के दौरान 675 किलोग्राम मावा बरामद हुआ और मावे को गंदगी में रखा पाया गया। डी-फ्रिज में इसे गंदे पानी के बीच रखा हुआ था। इसमें से बदबू आ रही थी। Hisar News

टीम ने मौके से एक युवक महावीर से पूछताछ की। वह राजस्थान के चुरू का रहने वाला है। युवक ने बताया कि यह मावा नकली है और शहर की लगभग सभी बड़ी दुकानों पर सप्लाई होता था।

इसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने इसी कॉलोनी के एक अन्य मकान पर रेड की। जहां पर राजस्थान के डूंगरगढ़ निवासी संदीप कुमार मकान पर मिला। जब सीएम फ्लाइंग टीम ने यहां पर जांच की तो 180 किलोग्राम मावा पाया गया।

रात्रि को बसों में मंगाया जाता था मावा | Hisar News

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि रेड के दौरान दो मकान पर मावा मिला है और पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह यह मावा बीकानेर क्षेत्र से खरीदते थे। वहां से इस मावे को रात्रि में राजस्थान से हिसार आने वाली बसों में रख दिया जाता था और उसके बाद वह इस मावा को हिसार में उतार लेते थे और यहां पर गोदाम बनाकर इसे हिसार, बरवाला उकलाना सहित अन्य जगह पर बेचा जाता था।

यह भी पढ़ें:–  राजगढ़ थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान में 12 हिस्ट्रीशीटर, 1 स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी व संदिग्ध व्यक्तियों सहित 31 जनों के विरूध की कार्यवाही

CM Flying Raid: सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम ने अनाज मंडी में की छापेमारी
दुकानदार ने यूरिया के लिए किसान से प्रति बैग 53.50 रुपये अतिरिक्त वसूले

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। CM Flying Raid: डीएपी की किल्लत के बीच सरसा में किसानों को यूरिया खरीदने के लिए भी निर्धारित मूल्य से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। दुकानदार किसानों से प्रति बैग यूरिया पर 40 से 50 रुपये अतिरिक्त वसूल रहे हैं। रविवार को एक शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम ने सरसा अनाज मंडी में एक दुकान पर छापेमारी की। Sirsa News

इस दौरान पाया गया कि दुकान संचालक ने किसान से यूरिया के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली। सीएम फ्लाइंग की टीम ने जांच के लिए एक किसान को दुकान पर भेजा, जहां दुकानदार ने प्रति बैग यूरिया की कीमत 266.50 रुपये के बजाय 320 रुपये वसूले। सरसा अनाज मंडी की फर्म सोहन लाल विनोद कुमार के संचालक प्रमोद ग्रोवर (ई-ब्लॉक निवासी, बूथ नंबर 41) के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता एमसी कॉलोनी निवासी गुरपिंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदार ने 10 बैग यूरिया के लिए 3200 रुपये वसूले, जो निर्धारित मूल्य से 53.50 रुपये प्रति बैग अधिक है।

सीएम फ्लाइंग हिसार के एसआई जितेंद्र कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ परमजीत सिंह और सीआईडी के दिनेश कुमार ने दुकान पर स्टॉक और अन्य जानकारी एकत्रित की। दुकानदार ने डीएपी और यूरिया को शेड के नीचे रखा हुआ था। टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए मुख्यालय को भेज दी है।

किसानों की लूट पर बीकेई का आरोप | Sirsa News

बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने दुकानदारों पर खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदार डीएपी को 1800 रुपये प्रति बैग और यूरिया को 350 रुपये प्रति बैग तक बेच रहे हैं। अनाज मंडी के कई आढ़ती भी दुकानदारों के साथ मिलकर किसानों को लूट रहे हैं। गांवों में छोटे दुकानदार भी कम गुणवत्ता वाले फर्टिलाइजर, बायोफर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड्स की टैगिंग कर ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं। औलख ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:– Half Marathon: मुख्यमंत्री ने कैथल हाफ मैराथन में दौड़ लगाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

सीएम फ्लाइंग की घरौंडा में सबसे बड़ी रेड: 12 लाख कैश, 53 जुआरी, 46 मोबाइल और दर्जनों वाहन पकड़े, सीएम फ्लाइंग के डीएसपी ने स्थानीय प्रशासन पर खडे किए सवाल
करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। CM Flying Raid: करनाल के घरौंडा शहर में गंदे नाले के पास एक मकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे पर सीएम फ्लाइंग की रेड पड़ी है। सीएम फ्लाइंग ने मौके से करीब 12 लाख रुपए कैश, 53 जुआरी, 46 मोबाइल फोन और दर्जनों वाहन कब्जे में लिए है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सभी आरोपियों को काबू किया। जुआरियों में घरौंडा, पानीपत, करनाल, दिल्ली व अन्य जगहों तक के लोग शामिल है। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी ने स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े किए है, और कहा है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से मुख्य आरोपी रिंकू जुए का अड्डा चला रहा था। आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। Karnal News

सीएम फ्लाइंग को घरौंडा में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली। सीएम फ्लाइंग ने क्रॉस चेक किया और पुष्टि होने पर एसपी गंगाराम पुनिया के संज्ञान में मामला लाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने तुरंत सीएम फ्लाइंग और जिला पुलिस की टीम का गठन किया और ज्वाइंन ऑप्रेशन के साथ सीएम फ्लाइंग ने बुधवार-वीरवार की दरमियानी रात घरौंडा में तेलू सिंह कालोनी में छापेमारी की। जिस घर में यह जुए का अड्डा चल रहा था। उसके बाहर मोटरसाईकिले और कार व अन्य वाहनों की कतारे लगी हुई थी। रात को करीब साढ़े 11 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम घर के बाहर पहुंच गई।

दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाया गया और पुलिस व सीएम फ्लाइंग की टीम अंदर एंट्री कर गई। अंदर का नजारा देख सीएम फ्लाइंग भी हैरान रह गई। 50 से 55 लोग ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए पाए गए। जमीन पर ताश के पत्ते और कैश के साथ-साथ जुए में इस्तेमाल होने वाले चिप्स बिखरे हुए थे। पुलिस व सीएम फ्लाइंग को देख जुआरियाें में अफरा-तफरी मच गई। जुआरियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन भारी पुलिस बल ने सभी को कमरे में ही रोक लिया।

ताश के पत्तों, कैश और चिप्स को लिया कब्जे | Karnal News

सीएम फ्लाइंग की टीम ने जब जुआरियाें की गिनती की तो उनकी संख्या करीब 53 थी और उनके कब्जे से करीब 46 मोबाइल भी बरामद हुए है। सभी जुआरियों को एक तरफ एकत्रित किया और उसके बाद कैश को समेटा और ताश की गड्डियों को इकट्ठा किया। चिप्स को भी डिब्बों में पैक किया गया। सीएम फ्लाइंग ने कैश की गिनती शुरू की। करीब ढाई घंटे तक पुलिस की टीमें अड्डे पर रही और करीब 12 लाख रुपए का कैश बरामद हुआ। माना जा रहा है कि यह हरियाणा की सबसे बड़ी रेड है, जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में कैश और लोग पकड़े गए है।

करनाल का है मुख्य आरोपी

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी सुशील कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि करनाल का रहने वाला रिंकू प्रशासन के साथ मिलकर जुए का अड्डा चला रहा था, क्योंकि इतना बड़ा जुए का अड्डा चलाया जाना प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े करता ही है। जुए के अड्डे की लॉकेशन बदली जाती थी। कभी पानीपत, कभी बाबरपुर, कभी घरौंडा, कभी ओर कही। अब सभी आरोपियाें को हिरासत में लिया गया है। Karnal News

जिनसे पूछताछ की जाएगी और मुख्य आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि यहां पर जुआरियों के लिए खाने पीने की सुविधा भी दी। रिंकू नाम के व्यक्ति ने ही पूरा सेटअप तैयार करके दिया हुआ था। सभी को घरौंडा पुलिस स्टेशन में भेज दिया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आज सभी आरोपियाें को घरौंडा कोर्ट में पेश किया गया। अब मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की अतुलनीय भूमिका: ओम बिरला

CM Flying Raid: सीएम फ्लाइंग ने फर्टिलाइजर फैक्ट्री में मारा छापा
फैक्ट्री में कई एक्सपायरी प्रोडेक्ट मिले और अनियमिताएं मिली

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Fertilizer Factory Raid: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने रविवार दोपहर गांव खैरेकां के पास खेत में संचालित एक बायोफर्टिलाइजर फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान फैक्ट्री में महिलाओं सहित कर्मचारी बायोफर्टिलाइजर की पैकिंग करते पाए गए तथा फैक्ट्री में कई एक्सपायरी प्रोडेक्ट भी मिले और अनियमिताएं मिली। पैकिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैग हरिद्वार की हेमकुश नामक कंपनी के थे। Sirsa News

इस दौरान सीएम फ्लाइंग के साथ कृषि विभाग के उप निदेशक सुखदेव सिंह कंबोज व उनकी टीम भी मौजूद रही। सीएम फ्लाइंग टीम ने फर्टिलाइजर के सैंपल भरे हैं, जिनको जांच के लिए भेज दिया गया है। इससे पहले भी फैक्ट्री से लिया गया एक सैंपल फेल आ चुका है। इस कारण दोबारा छापेमारी हुई है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने इंस्पेक्टर राजेश के नेतृत्व में सरसा के गांव खैरकां स्थित लिबान फर्टिलाइजर फैक्ट्री रेड की गई। इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि फैक्ट्री में कई एक्सपायरी डेट के फर्जिलाइजर प्रोडेक्ट मिले हैं, जिसकी पूरी जांच करवाई जाएगी। यहां फैक्ट्री बायो और केमिकल फर्टिलाइजर भी है।

बायो फर्जिलाइजर, जो एक्सपायरी मिले हैं, जिन्हें हमनें सीज कर लिया है। जो सही है, उसकी सैंपल लिए। जांच रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बायो फर्जिलाइजर, जो एक्सपायरी मिले हैं, जिन्हें हमनें सीज कर लिया है। जो सही है, उसकी सैंपल लिए। नकली खाद के इस रैकेट से किसानों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए प्रशासन की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

एक्सपायर डेट की मिली 20 से 25 बाल्टी फर्टिलाइजर | Sirsa News

प्राथमिक जांच में सामने आया कि जो प्रोडेक्ट है, अथॉराइजड है, जो अनथॉराइजड है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री में कुछ फर्टिलाइजर की ऐसी छोटी बोतलें या शीशी मिली है, जिन पर कोई मार्का या लेबल नहीं लगा था। उनका नमूना नहीं लिया, वो जांच का विषय है।

अनियमिताएं मिलने पर नोटिस दिया जाएगा। माइक्रो राज नाम से 20 से 25 बाल्टी फर्टिलाइजर की मिली है, जिनकी एक्सपायर डेट थी मार्च 2025। बाकी की जांच करवाई जाएगी। पहले भी सीएम फ्लाइंग टीम ने इस फैक्ट्री से दो सैंपल लिए थे, जिनमें से एक सैंपल मिस ब्रांडेड आया था। जो मिस ब्रांडेड था, उसमें कार्रवाई चल रही है। उसकी रि-टेस्टिंग अपील की हुई है। उसका रिपोर्ट आते ही एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहता है फैक्ट्री संचालक

फैक्ट्री संचालक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जो सरकार ने लाइसेंस दे रखा है, वो ही प्रोडेक्ट बना रहे हैं। जो डिस्ट्रीब्यूटर की मांग आती है, उसी अनुसार बनाते हैं। खुद फर्टिलाइजर बनाकर पैकिंग कर बेच रहे हैं। जो डेट एक्सपायर है, उसे हम डिस्ट्राय कर देते हैं। कई बार सैंपल जांच हुए है। एक सैंपल फेल आया है वो माइनर है। उसकी दोबारा रिपोर्ट आ जाएगी। साल 2021 से काम चल रहा है। यहां से हरियाणा व राजस्थान में सप्लाई की जाती है।

यह भी पढ़ें:– विवाहिता ने पंखे से लटक कर दी जान, पति और सास ससुर पर मामला दर्ज

Fake Ghee News: हांसी में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
3000 लीटर से अधिक घी सील, पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

सीएम फ्लाइंग व फूड सेफ्टी विभाग ने की रेड, वनस्पति और रिफाइंड घी में केमिकल मिलाकर करते थे ब्रांडेड घी की नकल

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi Fake Ghee News: हांसी शहर में नकली घी बनाने के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। बुधवार को सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली घी बनाने वाली एक फैक्ट्री को पकड़ा था। जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में नकली घी मिला कि जिसकी सैंपलिंग और जांच पूरी रात चलती रही। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना अपनी टीम सहित गोदाम में ही डटी रहीं। और वीरवार दोपहर तक जांच पूरी हुई।

ऐसे बनाते थे नकली घी | Hansi News

फूड सेफ्टी आॅफिसर पवन चहल ने बताया कि वनस्पति और रिफाइंड घी को गर्म किया जाता था। और फिर एक केमिकल (एशेंस) मिलाया जाता जिस से पूरे नकली घी में असली घी की महक आती थी। यह केमिकल इतना शक्तिशाली होता है कि एक बूंद ही पूरे टीन के लिए काफी है। फिर इसे ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बाजार में सप्लाई किया जाता था।

कार्रवाई के दौरान मौके से 3000 लीटर से ज्यादा नकली घी जब्त किया गया है। भट्ठी से बरामद कच्चे माल को नष्ट करवाया गया। गोदाम में पड़े सील कर जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। अगर सैंपल फेल आते हैं, तो मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

फैक्ट्री का संचालन सुरेंद्र सचदेवा और उसका बेटा अमित सचदेवा कर रहे थे। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। छापे के दौरान अमित सचदेवा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

ब्रांडेड कंपनियों की नकल | Hansi News

जांच के दौरान टीम को वहां कई ब्रांडेड कंपनियों के नकली पैकिंग मटेरियल और डिब्बे भी मिले। कुछ कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि उनके ब्रांड की नकल की जा रही थी। और इस फैक्ट्री से उनका कोई वास्ता नहीं है।

गोदाम को किया गया सील

फूड सेफ्टी आॅफिसर पवन चहल और सीएम फ्लाइंग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के गोदाम को सील कर दिया। फूड सेफ्टी आॅफिसर पवन चहल के अनुसार, यह घी बाजार में आम उपभोक्ताओं तक पहुंचता था, जिससे लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता था।

यह भी पढ़ें:– रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर दो भाइयों से ठगे 10 लाख, आरोपी गिरफ्तार

CSC Center News: सीएम फ्लाइंग ने दो सीएससी सेंटरों पर की छापेमारी
कई जिलों के नागरिकों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड मिले

फर्जी पेंशन रैकेट का खुलासा

बरवाला (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। CSC Center News: हिसार जिले के बरवाला उपमंडल के गांव बनभौरी में सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने दो अटल सेवा केंद्र (सीएससी सेंटर) पर छापेमारी कर फजीर्वाड़े का बड़ा खुलासा किया। यह सेंटर प्रवेश सेंटर व मां भगवती अटल सेवा केंद्र के नाम से संचालित हो रहे थे। कार्रवाई का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग की इंचार्ज सुनैना ने किया, उनके साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। इस मामले में बरवाला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर दी गई है। Barwala News

सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों सेंटर में दस्तावेजों में हेरफेर कर अपात्र लोगों को वृद्धावस्था पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद सोमवार को छापेमारी की गई। प्रवेश सीएससी सेंटर की जांच की गई तो पाया कि कम्प्यूटर से डाक्यूमेंट्स में एडिटिंग की जा रही थी। वहां से कुछ कागज बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया।

सीएम फ्लाइंग इन्चार्ज सुनैना ने बताया कि उसके बाद बनभौरी गांव में ही दूसरे मां भगवती अटल सेवा केंद्र की जांच करने पहुंचे तो सेंटर संचालक फरार मिला। उसके बाद गांव की ग्राम पंचायत व गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में सेंटर के अंदर जाकर टीम ने जांच की। इस मां भगवती अटल सेवा केंद्र के अंदर टीम को कई जिलों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड, स्कूलों के एसएलसी प्रोफॉर्मा, जाली स्कूल मुहरें और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए।

छापेमारी के दौरान मां भगवती अटल सेवा केंद्र में हिसार, हांसी, जींद, कैथल, करनाल और रोहतक जिलों के नागरिकों के दस्तावेज मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि यह एक बड़े और संगठित रैकेट का हिस्सा है, जो हरियाणा के कई जिलों में फैला हो सकता है।

फजीर्वाड़े का तकनीकी पहलू भी सामने आया | Barwala News

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि सेंटर में दस्तावेजों की डिजिटल एडिटिंग कर अपात्र लाभार्थियों के नाम पर पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा था। इससे सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर फजीर्वाड़े के सबूत मिले हैं और संभावना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:– ‘शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्यवाही’