Firozabad - Sach Kahoon Hindi

बेकाबू टैंकर ने घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंदा, पिता व पुत्र की मौत, बेटी गंभीर घायल
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित मोहम्मदपुर माड़ई के पास अपने घर के बाहर में सो रहे एक ही परिवार के लोगों को एक बेकाबू गैस के टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पिता तथा पुत्र की मौत हो गई , जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की तथा एक तरफ का रास्ता रोक दिया । इधर हादसे की सूचना पर पहुंची शिकोहाबाद थाना पुलिस ने दोनों के शवो को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ ने लोगों को उचित कार्यवाही का भरोसा देकर शांत कराया । इधर हादसे के बाद करीब दो घंटे तक एक तरफ का रोड बंद रहा । पुलिस ने गांव से कुछ दूर पहले रोड पर बने कट से मैनपुरी की तरफ से आने वाले वाहनों को डाउन वाली रोड के लिए मोड दिया गया , जिससे जाम की स्थिति पैदा ना होने पाए।

जानकारी के मुताबिक कासिम अली उर्फ ढाका 52 साल पुत्र शिराज अली निवासी मोहम्मदपुर माड़ई अपने बेटा तौहसिम 14 साल, बेटी शिफा 15 साल के साथ घर के बाहर चारपाई पर लेटे हुए थे। बच्चे सो रहे थे, जबकि पिता कासिम सोकर उठकर बैठा हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे के  अरांव की ओर से आ रहे एक टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पिता पुत्र की मौत हो गई। जबकि बेटी शिफा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे को अंजाम देकर टैंकर चालक टैंकर लेकर आगे भाग गया, जिसे कुछ दूर आगे पकड़ लिया गया । हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने एक तरफ का मार्ग रोक कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने टैंकर के चालक को भी हिरासत में ले  लिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम डॉ गजेंद्रपाल सिंह, सीओ अमरीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के साथ ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। उन्हें आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया।

यूपी के इस जिले की हो गई मौज, सीएम योगी ने 650 करोड़ की दी सौगात, बढ़ेंगे जमीनों के दाम, किसान होंगे मालोमाल
फिरोजाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद फिरोजाबाद को 658 करोड़ से अधिक की लागत वाली 81 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। टूंडला के उसायनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बने आवासों की चाबियां 568 लाभार्थियों को सौंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से जिले के बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

इस विकास पैकेज में 333.15 करोड़ की लागत वाली 33 पूरी हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 324.97 करोड़ की 48 नई परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। विधानसभा क्षेत्रवार बात करें तो टूंडला में 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और 26 का शिलान्यास हुआ, जबकि शिकोहाबाद क्षेत्र में 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 22 का शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र के लिए करीब 54.12 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई गई, जिसमें स्मार्ट जोनल कार्यालय, डिजिटल लाइब्रेरी, सीनियर सिटीजन केयर सेंटर और वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण शामिल है। इस दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सदर विधायक मनीष असीजा, जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह, पूर्व विधायक हरिओम यादव, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, एमएलसी विजय शिवहरे, मेयर कामिनी राठौर आदि मौजूद रहे।

एएनटी टीम व पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 51 लाख का गांजा पकड़ा
फिरोजाबाद ।  एंटी नारकोटिक्स टास्क की आगरा यूनिट के द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते थाना रसूलपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भारत टाकीज के निकट घेराबंदी करते हुए चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। ट्रक की गहन तलाशी लेने पर 102 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसका अनुमानित मूल्य 51 लाख रुपए बताया गया है। सुबह सुबह हुई इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया। एंटी नार्कोटिक यूनिट के प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टीम में हाइवे किनारे ही अपनी अन्य कार्यवाही पूरी की। एंटी नारकोटिक्स यूनिट की टीम तथा रसूलपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार व अन्य पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान तस्कर सौरभ वंशल पुत्र रामरतन वंशल निवासी मैन बाजार ग्राम विसावर थाना सादावाद हाथरस, विजय कुमार पुत्र सतीश चन्द्र निवासी नगला मदारी विसावर थाना सादावाद हाथरस, सुभाष सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम रतीगढी थाना सादावाद हाथरस, चंन्दन पुत्र छठीलाल निवासी ग्राम नजरपुर थाना जगतपुर जिला कटक उडीसा तथा चिरंजीव वेज उर्फ टूटू पुत्र रामचन्द्र वेज निवासी नियर स्पोर्टस एण्ड क्रिकेट क्लब नीमपुर नजरपुर, थाना जगतपुर जिला कटक (उडीसा ) को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त सौरभ वंशल ने बताया कि वो और अंकित गुप्ता साथ में पढ़े हैं , तब से दोस्त है। कुछ समय पूर्व अंकित ने कहा कि उडीसा से गांजा लाकर बेचते है जिससे मोटा मुनाफा होगा । सौरभ ने अकित के अलावा विजय, सुभाष के साथ योजना बनाई जिसके बाद अंकित गुप्ता, विजय तथा सुभाष कोरापूट, उडीसा गये और उसनें अपनें परिचित चन्दन से बात की जो ट्रक ड्राइवर भी है, और चन्दन नें किसी से बात करके गांजा दिलवा दिया जिसका पैसा देकर वह तीनों लोग वापस आ गये । वहीं इन लोगों ने सोचा कि अपनें जनपद हाथरस में गांजा उतारेगें तो लोग शक करेगें । इसलिये फिरोजाबाद आ गये और गांजा उतारकर सप्लाई देने का प्लान था। वहीं अंकित गुप्ता  मौका देखकर कार लेकर भाग गया।

मकान के अंदर युवक, युवती ने लगाई आग, युवती की मौत, युवक गंभीर
फिरोजाबाद । शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव में एक प्रेमी प्रेमी युगल ने केरोसिन छिड़ककर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान दोनों में अपने आप को किसी रस्सी से बांध भी रखा था । पुलिस ने आनन फानन में लकड़ी का गेट तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। उसके बाद दोनों को इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा के एस एन मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह करीब पांच बजे युवती की मौत हो गई। वही युवक जिदगी मौत के बीच झूल रहा है। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक खुशी (18 साल ) पुत्री स्व. संजय शर्मा निवासी मोहल्ला पड़ाव शिकोहाबाद  अपने मां तथा 10 साल के छोटे भाई हर्ष  के साथ रहती है। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। युवती गर्मियों की छुट्टी के चलते अपनी मां के साथ अपनी ननिहाल मैनपुरी चली गई। इस दौरान युवती का अरुण कुमार कठेरिया पुत्र धर्मपाल कठेरिया निवासी मोहब्बतपुर अहीर, शिकोहाबाद से प्रेम संबंध हो गए। जिसके चलते शुक्रवार की सुबह युवती अपने ननिहाल से प्रेमी अरुण के साथ  चली आई। जब युवती के परिजनों को उसके गायब होने की जानकारी हुई तो उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों ने शिकोहाबाद पुलिस से आकर मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर शाम को घर पर दबिश दी लेकिन उस दौरान कोई घर पर नहीं मिला। रात में पुलिस को सूचना मिली इसी के आधार पर दुबारा से घर दोनों की तलाश में दबिश दी। इस दौरान प्रेमी युगल वहां मौजूद थे।

इधर  प्रेमी युगल द्वारा ज्वालनशील पदार्थ के डालकर आग लगाने की जानकारी हो गई तथा आग से लपटें उठने लगी ।  प्रेमी युगल को आग की लपटों में घिरा देखकर पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने प्रेमी युगल को बचाने के लिए घर में लगे लकड़ी के गेट को तोड़कर दोनों की किसी तरह से आग बुझाई उसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने दम तोड़ दिया है। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वही प्रेमी के परिजन भी सूचना मिलते ही आगरा पहुंच गए। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बताया गया है कि वह कपड़े खरीदने जाने के बहाने मैनपुरी से शिकोहाबाद आई थी।
इधर शनिवार सुबह करीब 10 बजे सीओ अमरीश कुमार तथा फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। लोगों का कहना कि जब पुलिस ने दोनों को किचन से बाहर निकाला, तब उनके पैर आपस में बंधे हुए थे ।

चूड़ी कारखानों में भट्ठी मजदूरों का प्रदर्शन, कई फैक्ट्रियों में काम ठप
फिरोजाबाद । सुहाग नगरी के चूड़ी उद्योग में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पोट भट्ठी मजदूरों ने मजदूरी और कार्य अवधि को लेकर कई कारखानों में हंगामा कर दिया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी के अनुसार उन्हें प्रतिदिन 750 रुपये मिलने चाहिए, लेकिन कारखाना संचालक केवल 500 रुपये ही दे रहे हैं। इसके साथ ही आठ घंटे की जगह दस घंटे तक काम कराया जा रहा है। मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के चलते शहर के विभिन्न ग्लास फैक्ट्रियों, चूड़ी कारखानों में कामकाज ठप हो गया। बड़ी संख्या में मजदूर फैक्ट्रियों के बाहर एकत्र हो गए और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
इधर सूचना पर सीओ सिटी प्रवीन कुमार तिवारी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने मजदूरों और फैक्ट्री संचालकों से वार्ता कर माहौल शांत कराने का प्रयास शुरू किया। मजदूरों का कहना है कि बढ़ती महंगाई में 500 रुपये प्रतिदिन मजदूरी में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है । उनका आरोप है कि लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। दूसरी ओर फैक्ट्री संचालकों का कहना है कि उद्योग पहले से आर्थिक संकट से गुजर रहा है, ऐसे में मजदूरी बढ़ाना आसान नहीं है। वहीं पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

चारपाई पर सो रहे वृद्ध की सिर कुचलकर निर्मम हत्या, मचा कोहराम
फिरोजाबाद । थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला सुंदर में चारपाई पर सो रहे करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान की सिर पर हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई । सोमवार सुबह वृद्ध का खून से लथपथ शव मिलने पर परिवार और गांव में कोहराम मच गया । मृतक के बड़े बेटे ने हत्या के पीछे अपने छोटे भाई पर संदेह जताया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच खेत के बंटवारे को लेकर विवाद भी चल रहा था । इधर बुजुर्ग की हत्या की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत दो थानों की पुलिस पहुंची। उच्चाधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया।

जानकारी के अनुसार शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुंदर में सुघर सिंह 75 साल पुत्र स्व. लटूरी सिंह निवासी बढ़ाईपुरा थाना नसीरपुर के खेत है। दोनों गांव नजदीक ही है। सुघर सिंह हर रोज की तरह रविवार रात भी खेत पर बने कमरे के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। बताया गया कि देर रात किसी समय अज्ञात हमलावर ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इधर सोमवार सुबह जब मृतक का बड़ा बेटा मलखान सिंह कोठरी पर पहुंचे तो पिता का रक्तरंजित शव देख चीख निकल गई। उनके सिर से काफी खून बह चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही शिकोहाबाद थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा तथा नसीरपुर थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी मय पुलिस के मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भिजवाया। इधर मृतक के बड़े बेटे मलखान सिंह ने बताया कि परिवार में काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सीओ अनिवेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और जानकारी हासिल की है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

अल सुबह शिकोहाबाद में सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
फिरोजाबाद । नगर शिकोहाबाद में कटरा बाजार स्थित सब्जी मंडी में रविवार की सुबह करीब 2 बजे आग लग गई । इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया । शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने थोड़ी ही देर में भयंकर रूप ले लिया। एक सब्जी विक्रेता की अस्थाई दुकान में लगी आग ने एकदम से अन्य फडों को अपने आगोश में ले लिया तथा सामने बने कपड़ों की मार्केट में भी आग ने भयंकर रूप ले लिया। जानकारी मिलने पर दुकानदार अपनी दुकान के माल की बचाने के लिए जुट गए। इधर दमकल विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए । करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान लोगों ने करोड़ों का नुकसान होना बताया गया है।

रविवार सुबह करीब पौने दो बजे कटरा बाजार सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते सब्जी मंडी की लगभग 40 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की लपटों ने सामने बनी कपड़े के मार्केट को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां पांच दुकानें जल गईं तथा उनके अन्दर रखा सारा सामान खाक हो गया। दुआ गारमेंट्स की तीन मंजिल बनी दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयंकर रूप को देखते हुए सीएफओ सतेंद्र पांडे के नेतृत्व में जिले भर से दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं। बार-बार पानी भरकर लाया गया, तब जाकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अल सुबह दो बजे से जुटी आधा दर्जन दमकलों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह साढ़े 6 तक आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। आग इतनी भयंकर थी कि इसे दूर से भी देखा जा सकता था। काफी दूर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार दिख रहा था। दुकानदारों का कहना है कि इस हादसे में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की जा रही है। फिलहाल आग के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं पीड़ित दुकानदारों को प्रशासन से राहत और मुआवजे की उम्मीद है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि शिकोहाबाद फायर स्टेशन को सब्जी मंडी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई तो तत्काल दो गाड़ियां रवाना की गईं। आग बड़ी होने के कारण अन्य फायर स्टेशनों से भी मदद ली गई। फायर विभाग के लगभग 40 से 50 कर्मचारी मिलकर किया। सब्जी मंडी की लगभग 40 दुकानें व कपड़े की सात दुकान प्रभावित हुई हैं। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदार शोएब का कहना है कि रात 2 बजे यहां पर लपटें उठ रही थी। जब बाहर निकल कर देखा तो यहां सब कुछ जल चुका था आग इतनी भयंकर थी, जिससे पूरी मंडी ही जल गई।

शिकोहाबाद में पर दो रोडवेज बसें आपस में भिड़ीं, आधा दर्जन यात्री मामूली घायल
फिरोजाबाद । शिकोहाबाद नगर के व्यस्त मैनपुरी चौराहे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे दो बसों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। मैनपुरी से यात्रियों को लेकर आगरा जा रही शिकोहाबाद डिपो की एक रोडवेज बस मैनपुरी चौराहा पर क्रॉस करते समय आगरा से इटावा की ओर जा रही सैफई डिपो की रोडवेज बस से जोरदार भिड़ंत हो गई । हादसे के बाद दोनों बस बेकाबू होकर चौराहा पर ही रखे खोखों में घुस गई, इस दौरान एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में आधा दर्जन यात्री व अन्य लोग घायल हुए , जिसमें तीन लोगों को ज्यादा चोट लगी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिकोहाबाद में भर्ती कराया । वही क्षतिगस्त वाहनों को क्रेन की मदद से मौके से हटवाया गया है। गनीमत रही कि उस समय भीड़ नहीं थी, वरना बड़ी घटना हो सकती थी।

शनिवार सुबह 6 बजे के करीब एक रोडवेज बस सवारियां लेकर शिकोहाबाद की ओर आ रही थी। मैनपुरी चौराहा पर बस ने तेजी से पार करने का प्रयास किया, इसी दौरान आगरा से इटावा की ओर जा रही बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। शिकोहाबाद डिपो का बस चालक राजेश निवासी फर्रुखाबाद मैनपुरी से आगरा यात्री लेकर जा रहे थे वहीं सैफई डिपो की बस के चालक शिवम गुप्ता बस को इटावा की ओर लेकर जा रहा था। हादसे से बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। युवक मोहित अपनी बाइक लेकर मैनपुरी चौराहा पार कर रहा था, वह भी रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गया । उसकी बाइक बस के नीचे जाकर फंस गई। इसके साथ ही एक चाय के खोखे पर चाय पी रहे रामकरन , सुलेवीर सिंह घायल हो गए , वहीं बस की भी कुछ यात्री मामूली चुटेल हुए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि दोनों की आमने-सामने भिंडत हुई। घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

सीआरपीएफ के जवान का राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
फिरोजाबाद । अलीगढ़ जिले में सीआरपीएफ में तैनात जिले के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद शुक्रवार देर शाम गांव में पहुंचे शव का पहले परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों की मांग थी कि उसको शहीद का दर्जा दिया जाए, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन परिजन अपनी जिद्द पर अड़े रहे। देर शाम आठ बजे परिजनों तथा अन्य ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद जवान को सलामी देकर अंतिम संस्कार किया गया।

जिले के ग्राम अरमराजट्ट थाना मक्खनपुर निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र भरत सिंह अलीगढ़ में सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात थे । परिजनों ने बताया कि अलीगढ़ में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मृत्यु हो गई थी। सिपाही की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया । शुक्रवार शाम सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर अमर राज यादव, मेजर सुनील कुमार अपनी बटालियन के साथ शव लेकर गांव पहुंचे शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जब शव को ताबूत से सीआरपीएफ की बटालियन ने निकलने की कोशिश की, तो परिजनों ने शव निकालने से मना करते हुए विरोध शुरू कर दिया। परिजनों की मांग थी कि उनके बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए । सूचना मिलते ही सपा विधायक मुकेश वर्मा, सीओ अरुण कुमार चौरसिया, थाना मक्खनपुर प्रभारी चमन शर्मा, तहसीलदार शिकोहाबाद कीर्ति चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंच गए और परिजनों को समझाने का प्रयास किया । इधर सिपाही की मौत के बाद पत्नी नेहा यादव व उसके तीन बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। काफी देर समझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए इसके बाद सीआरपीएफ बटालियन ने जवान को सलामी दी।

Firozabad: आतिशबाजी रखे मकान में हुआ घमाका, लेंटर गिरने से मकानस्वामी की मौत, गांव में मचा हड़कंप
Firozabad:फिरोजाबाद । थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव हैवतपुर कर्खा में एक मकान में जोरदार धमाका हो गया ।धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए जब लोगों ने घर के बाहर निकाल कर देखा तो एक मकान की छत तथा अन्य हिस्सा ध्वस्त हो गया था । भीषण धमाका होने के चलते मकान के लेंटर गिरने से मकान स्वामी की नीचे दबकर मौत हो गई । घटना के बाद गांव में अफरा तफरी माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर एसएसपी और एसपी ग्रामीण सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। वहीं घटना की बात से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार हेवतपुर कर्खा निवासी जलालुद्दीन 55 साल उर्फ पप्पू पुत्र शहाबुद्दीन अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था, तभी अचानक मकान में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए तो लोगों ने देखा मकान में आग लगी हुई थी और जलालुद्दीन का मकानसे ध्वस्त हो चुका था । घटना की सूचना मिलते ही थाना नसीरपुर पुलिस पहुंच गई कुछ ही देर बाद एसएसपी सौरभ दीक्षित और एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के बेटे इंसाफ ने बताया कि घर में रखी फ्रिज में आग लग गई थी, इस दौरान सिलेंडर लीकेज हो रहा था जिसके चलते घर में आग लगी और ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद से उनकी पत्नी सावरा और बेटों का रो-रो कर बुरा हाल था।

शादियों में आतिशबाजी का कार्य करता था मृतक काम

वही गांव के लोगों ने बताया कि मृतक जलालुद्दीन शादी समारोह में आतिशबाजी चलाने का कार्य किया करता था वही देखा जाए तो घर में कुछ उनके आतिशबाजी भी रखी हुई थी जिसके चलते यह ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या बताया एसपी ग्रामीण ने

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि मकान में धमाका होने के चलते एक की मौत हुई है। मृतक शादियों में आतिशबाजी चलाने का कार्य किया करता था। मकान में कई सारे पटाखे और अनार मिले हैं ।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ऑपरेशन लंगड़ा, पुलिस मुठभेड़ में पिता पुत्र सहित तीन शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
फ़िरोज़ाबाद ( विकास पालीवाल ) । पांच दिन पहले 11 अक्टूवर को रामदेव पुत्र शिवचरण द्वारा उससे थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत नीमखेरिया की पुलिया से हुई लूट के सम्बन्ध में मुकद्दमा पंजीकृत कराया गया था । उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद अरुण चौरसिया के नेतृत्व में 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । इसी क्रम में आज गुरुवार सुबह पांच बजे के वक्त अपराधों की रोकथाम एंव वांछित अभियुक्तगण की तलाश हेतु चलाने जा रहे अभियान के दौरान थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल में वांछित अभियुक्तगण मोटरसाइकिल से आज फिर से घटना करने की फिराक में ड़ाहिनी बम्बा की पटरी के पास घूम रहे है । सूचना पर तत्काल थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा छीछामई नहर पटरी के पास सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, तभी एक मोटरसाईकिल पर 03 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया।

इधर पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार बदमाश भागने लगे जिससे हडबडाहट में मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गयी । इनके द्वारा पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायर किया गया । इसके बाद जवाबी कार्यवाही में 02 युवकों के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गये। वहीं तीसरा व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा , जो बाइक के गिरने के कारण उसके पैर तथा हाथ में फ्रेक्चर होने के चलते घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि घायल व्यक्तियों की पहचान नासिद उर्फ लंगडा पुत्र नकीम उर्फ हरजू निवासी बडा हार थाना घिरोर, मैनपुरी, शाहरूख पुत्र यूनिस निवासी बडा हार थाना घिरोर तथा यूनिस उर्फ गुलफाम उर्फ अमीन निवासी बडा हार थाना घिरोर जनपद मैनपुरी के रुप में हुई है । अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस , 05 जिंदा कारतूस, 01 लूट की मोटर साइकिल व 01 मोबाइल फोन आदि बरामद हुए है । वहीं अभियुक्त यूनिस काफी शातिर अपराधी है इसके विरुद्ध 13 मामले दर्ज है, जो थाना रूरा कानपुर देहात , थाना सिकन्दरा कानपुर देहात, थाना डेरापुर कानपुर देहात, थाना बिछवां मैनपुरी, थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद, थाना अकबरपुर कानपुर देहात तथा थाना शिकोहाबाद में हैं । वहीं यूनिस का बेटा शाहरुख पर चार मामले दर्ज हैं।

– ये है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद अनुज कुमार राणा , एसओजी प्रभारी प्रेमशंकर पांडे, उ0 नि0 मनमोहन शर्मा, उ0नि0 अरविंद कुमार, उ0नि0 रोहित, उ0नि0 मधुबाला , उ0 नि0 रजत तोमर, है0का अमित उपाध्याय, गोपाल ( सर्विलांस टीम ), विजय कुमार, अभिषेक, होमगार्ड कौशल शर्मा ।

एक दिन की थाना प्रभारी सिरसागंज बनी कुमारी स्नेहा शर्मा
अशोक कुमार पत्रकार सिरसागंज फिरोजाबाद। सिरसागंज मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार ने एक दिन की थाना प्रभारी कुमारी स्नेहा शर्मा को नियुक्त किया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत देहली पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद कक्षा 12 की छात्रा कुमारी स्नेहा शर्मा पुत्री संजय शर्मा पत्रकार सिरसागंज को थाना सिरसागंज का एक दिन का प्रभारी नियुक्त किया गया। थाना प्रभारी नियुक्त होते ही थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने बुके भेंट कर नवागत स्वागत थाना प्रभारी का स्वागत किया। थाना प्रभारी कार्यालय में बैठकर थान की कर प्रणाली को समझकर कंप्यूटर रूम, थाना कार्यालय, बंदी ग्रह तथा मेला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।

मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए जनसुनवाई की। वहीं थाने पर अपनी शिकायतें लेकर आई महिलाओं को गंभीरता से सुना। साथ ही एक पारिवारिक मामले को सुलझाया, एक दिन की थाना प्रभारी बनी कुमारी स्नेहा शर्मा ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरदम तात्पर्य है। थाने पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने में वर्कलोड होने के कारण थोड़ा सा विलंब हो जाता है। थाने पर महिलाएं एवं पुरुष अपनी समस्याओं को निडर होकर पुलिस अधिकारियों को बताएं और अपना निस्तारण पायें। एक दिन की थाना प्रभारी स्नेहा शर्मा ने नगर के मेन चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाकर दोपहिया वाहनो के चालान काटे तथा नगर में पैदल गस्त किया। नगर में आमजनों से संवाद करते हुए अतिक्रमण हटवाया और कहा कि में पुलिस कार्य प्रणाली से बहुत खुश हूं। और आज थाने की सभी गतिविधियों को जानकर बहुत अच्छा लगा है। साथ ही थाना प्रभारी वैभव कुमार, एसएसआई अजेंद्र सिंह, सिटी इंचार्ज भैया लाल, एसआई मौहर अली, महिला उपनिरीक्षक तरुणा सिंह, एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने दीपावली गिफ्ट देकर आभार व्यक्त किया।