Trump visit - Sach Kahoon Hindi

डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरे पर जबरदस्त स्वागत हुआ। अपने 26 मिनट के भाषण में ट्रंप 130 करोड़ भारतीयों को यह बताने में कायमयाब रहे कि अमेरिका और भारत दोनों एक-दूसरे के दोस्त हैं। इससे पूर्व भी अमेरिका के तीन राष्ट्रपति भारत का दौरा कर चुके हैं परंतु इस बार अलग बात यह थी कि अहमदाबाद में ट्रंप के स्वागत के लिए एक लाख से अधिक लोग मौजूद थे।

इसी तरह बीते वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के समय ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में उपस्थित थे। राजनीतिक गलियारों में हाउडी मोदी कार्यक्रम की आलोचना हुई थी कि ट्रंप ने राष्ट्रपति के चुनाव जीतने के लिए प्रवासी भारतीयों की वोट लेने के लिए यह कार्यक्रम करवाया है। अहमदाबाद वाले कार्यक्रम के बारे में भी ऐसी ही चर्चा है। ट्रंप को इन कार्यक्रमों से चुनावों में कितना फायदा मिलेगा। इस बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है क्योंकि अमेरिका में 80 प्रतिशत से अधिक प्रवासी भारतीय ट्रंप की विपक्षी डमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन में वोट डालते रहे हैं। इसके बावजूद ट्रंप का दौरा भारत का कद ऊंचा करने में कामयाब हुआ है।

डोनाल्ड ट्रंप के दौरे की शुरुआत गुजरात से हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक वजन को भी बढ़ाती है। निजी कार्यक्रम देशों के साथ-साथ राजनीतिक नेताओं की पकड़ को मजबूत करते हैं। इस दौरे के द्वारा भारत ने अपने विरोधी पाकिस्तान को टक्कर देने की कूटनीति में कामयाबी हासिल की है। बेशक डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के बारे में दोहरे मापदंड प्रयोग किए हैं, परंतु भारत में आतंकवादी हिंसा के लिए पाकिस्तान के पास मुद्दा उठाने की बात कहकर भारत के पक्ष का समर्थन किया है। वहीं ट्रंप की भाषा से यह भी प्रतीत हुआ है कि अमेरिका, अफगानिस्तान व ईरान जैसे देशों में चल रही लड़ाई पाकिस्तान की जरुरत महसूस करता है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की बात कहने के साथ-साथ पाकिस्तान को भी आतंकवाद के खिलाफ जुटा हुआ कहकर दोगली नीति अपनाई है।

हैरानीजनक बात यह है कि जिस पाकिस्तान को अमेरिका, भारत के बीच आतंकवादी हिंसा के लिए जिम्मेवार ठहराता है उसी पाकिस्तान को आतंकवाद के खात्मे में जुटा हुआ कहना अमेरिका के आचरण पर सवाल खड़े करता है। फिर भी अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर सवाल उठाना भारत की कूटनीतिक जीत मानी जाएगी। अमेरिका भारत को हथियारों के बड़े खरीददार के रूप में भी देखता है और यह दोस्ती अमेरिका के लिए वित्तीय तौर पर भी लाभदायक है। पाकिस्तान आर्थिक तंगी के चलते बड़ी खरीददारी से बाहर होता जा रहा है। अमेरिका दोस्ती भारत के ज्यादा काम की नहीं अगर अमेरिका आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ हमदर्दी जताता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ट्रंप की भारत यात्रा को यादगार बनाने की तैयारी
24 फरवरी को सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचेंगे (Welcome Trump)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद में ट्रंप का स्वागत करेंगे

नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की भारत की यात्रा में चुनावी राजनीति, व्यापार एवं रक्षा सहयोग के तीनों आयामों का मिश्रण और उत्सव की चाशनी होगी जो न केवल मेहमानों बल्कि देशवासियों के लिए भी बेहद यादगार होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निमंत्रण पर ट्रंप एवं उनकी पत्नी दो दिन की भारत यात्रा पर 24 फरवरी को सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचेंगे और 25 तारीख को उनके सरकारी कार्यक्रम नयी दिल्ली में होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद में ट्रंप का स्वागत करेंगे और दोनों नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर साबरमती आश्रम तक 10 किलोमीटर के रोड शो में शामिल होंगे। (Welcome Trump) इसके लिए हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम तक मार्ग को सजाया जा रहा है।

सड़क के दोनों ओर लाखों लोग विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र के नेता का स्वागत करेंगे।

बाद में दोनों नेता नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम में एक विशाल जनसभा ‘केम छो ट्रंप’ को संबोधित करेंगे।

यह स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसमें एक लाख दस हजार लोगों के बैठने की क्षमता है।

हवाई अड्डे, रोड शो एवं स्टेडियम में देश की विविधता पूर्ण संस्कृति की झांकियां भी अमेरिकी राष्ट्रपति को रिझाएंगी।

अहमदाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम उत्सवमय रहेगा।

अहमदाबाद में रोड शो एवं जनसभा ‘केम छो ट्रंप’ होगी (Welcome Trump)

अमेरिका में इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिहाज से अहमदाबाद में रोड शो एवं जनसभा ‘केम छो ट्रंप’ बहुत महत्वपूर्ण होगी। अमेरिका में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं और उनमें गुजरातियों की संख्या काफी अधिक है। गत वर्ष सितंबर में ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री मोदी के हाउडी मोदी कार्यक्रम में भाग लेकर श्री ट्रंप को इस ताकत का अहसास हो गया था। अहमदाबाद के ‘केम छो ट्रंप’ से वह अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय पर असर डालेंगे। मंच पर श्री मोदी की मौजूदगी का संदेश सीधा प्रवासियों तक पहुंच जाएगा। इस कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी के बड़े नेताओं के भी शिरकत करने की संभावना है।

25 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होने की संभावना

शिखर बैठक में दोनों देशों के बीच करीब 25 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की रक्षा संबंधी समिति ने हाल ही में नौसेना के लिए 24 रोमियो मल्टीमिशन हेलीकॉप्टर, वायुसेना के लिए छह अपाचे युद्धक हेलीकॉप्टर और छह पी 8 आई समुद्री टोही विमान खरीदने के सौदों को मंजूरी दी है। इनकी आपूर्ति 2023-24 तक होने की संभावना है। इसके अलावा ट्रंप मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत एफ-18, एफ-15ईएक्स अथवा एफ-16 का उन्नत संस्करण एफ-21 संयुक्त रूप से बनाने का प्रस्ताव भी कर सकते हैं। दोनों देशों ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं व्यापार पहल (डीटीटीआई) के तहत सात परियोजनाओं को चिह्नित किया है।

द्विपक्षीय व्यापार करार को लेकर भी बातचीत आगे बढ़ेगी

चीन अमेरिका व्यापार युद्ध के बीच इस करार को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ट्रंप ने गत दिनों में भारत यात्रा के बारे में बातचीत में कहा कि अगर इसमें अमेरिका के हित पूरे होते हैं तो इस पर वह हस्ताक्षर करेंगे। भारतीय कूटनीतिक सूत्रों का भी कहना है कि अगर भारत के हितों के अनुरूप होता है तो भारत इस पर दस्तखत करेगा। सूत्रों के अनुसार कृषि एवं आॅटोमोबाइल्स उत्पादों को एक दूसरे के बाजार में पहुंच के मुद्दे पर गतिरोध कायम है। ऐसा भी माना जा रहा है कि प्रवासी भारतीयों खासकर पेशेवर युवाओं के लिए एच1बी वीजा को लेकर भारत की चिंताओं को लेकर भी श्री ट्रंप कोई आश्वासन दे सकते हैं। बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, अफगानिस्तान, आतंकवाद सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

शाम को राष्ट्रपति कोविंद राष्ट्रपति भवन में ट्रंप के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे।

उसके बाद रात में ट्रंप वापस लौट जाएंगे।

करीब 40 घंटे की इस यात्रा में चुनावी राजनीति का रंग और रणनीतिक सहयोग दोनों का मिश्रण होगा।

उत्सव का रूप इस यात्रा को ट्रंप दंपत्ति के लिए यादगार बनाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।