Fake Degree - Sach Kahoon Hindi

Fake Degree : फर्जी डिग्रियों का काला कारोबार
– Fake Degree –

फर्जी डिग्री (Fake Degree) बेचने और फर्जी डिग्री से नौकरी पाने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इस मामले में राजस्थान सबसे आगे है जहां 23 लोग फर्जी डिग्री से पुलिस अधिकारी बन गए थे। इसी तरह बिहार में भी फर्जी डिग्री से शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सामने आया है। पंजाब में भी फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर नौकरी पाने के मामले सामने आए हैं। आखिर जांच उपरांत फर्जी डिग्री वाले कर्मचारी बर्खास्त किए गए। यह काला कारोबार दो तरह से व्यवस्था और समाज के साथ अन्याय है। एक फर्जी डिग्री उन लाखों सक्षम लोगों के लिए धोखाधड़ी है, जिन्होंने कड़ी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी से उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

दूसरी ओर, जब अयोग्य व्यक्ति जिम्मेदारी का पद संभालते हैं, तो वे अपनी अक्षमता के कारण अपनी सेवाएं देने में विफल साबित हो जाते हैं, इससे आम व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक अयोग्य डॉक्टर मरीज के जीवन के लिए खतरा ही होगा। वहीं एक शिक्षक जो राष्ट्रपति का नाम तक नहीं जानता वह पता नहीं कितने छात्रों का भविष्य बर्बाद कर देगा। चिंताजनक बात यह है कि फर्जी डिग्री का मामला सामने आने पर कार्रवाई तो हो रही है, लेकिन भविष्य में कोई फर्जी डिग्री नहीं बेच सकेगा और फर्जी डिग्री के आधार पर कोई नौकरी नहीं पा सकेगा, इसके लिए कोई ठोस नीति या घोषणा नहीं हो सकी। इस संबंध में हर राज्य अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। तकनीक का लाभ उठाकर देश की राष्ट्रीय नीति बनाई जा सकती है। तकनीक के युग में इस तरह की धोखाधड़ी को रोकना असंभव नहीं है।

यूपी के डिप्टी सीएम पर लगा फर्जी डिग्री का आरोप, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
25 को सुनवाई

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या के खिलाफ प्रयागराज की अदालत ने कथित फर्जी डिग्री आरोपों की प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पुलिस ये निर्देश दिए। एसीजेएम प्रयागराज नम्रता सिंह ने प्रयागराज कैंट के प्रभारी को एक सप्ताह के भतीर बिंदुवार रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही अगली सुनवाई के लिए अगली तारीख 25 अगस्त तय कर दी। पुलिस इस बात की जांच करेगी कि क्या हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा डिप्टी सीएम को जारी मध्यमा द्वितीय वर्ष की डिग्री की प्रमाणिक है।

जांच का दूसरा बिंदु ये है कि क्या आरोपों के मुताबिक कथित फर्जी प्रमाण पत्रों का चुनावी शपथ पत्रों में इस्तेमाल हुआ है या नहीं। इसके साथ ही कोर्ट ने डिप्टी सीएम पर पेट्रोल पंप हासिल करने के लिए हाईस्कूल के फर्जी प्रमाण पत्र के इस्तेमाल के आरोप की भी जांच का निर्देश दिया है। डिप्टी सीएम पर आरोप लगा है कि उन्होंने इंडियन आॅयल का एक पेट्रोल पंप कथित रूप से फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर हासिल किया। एसीजेएम कोर्ट ने यह आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रियंका श्रीवास्तव बनाम स्टेट आॅफ यूपी मामले में दिए गए फैसले के आधार पर दिया है। 19 मार्च 2015 को सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस दीपक मिश्रा ने इस मामले में फैसला सुनाया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बिहार: मरीजों की जान से हो रहा था खिलवाड़, 50 डिग्रियां मिली फर्जी
जांच के बाद कई डिग्रियां फर्जी पाई गई

मुजफ्फरपुर (सच कहूँ न्यूज)। बिहार के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के नाम से बड़े पैमाने पर फर्जी मेडिकल डिग्रियां जारी हो रही हैं। ऐसे 50 मामले समाने आने के बाद हड़कम्‍प मच गया है। गुजरात के नारकोटिक्स सेल व सीआइडी क्राइम की ओर से भेजी गई 70 होमियोपैथ मेडिकल डिग्रियों (बीएचएमएस) की जांच के बाद पता चला कि इनमें 50 फर्जी डॉक्‍टर हैं। ये फर्जी डॉक्‍टर मरीजों की जान से खेल रहे हैं। बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग में गुजरात सीआइडी संदिग्ध डिग्री की सूची सौंपी थी। सूची का मिलान किया गया तो 50 डिग्री का कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला। इसके बाद विश्वविद्यालय ने इसकी रिपोर्ट गुजरात के नारकोटिक्स सेल व सीआइडी क्राइम को भेज दी गई है।

गुजरात पुलिस की टीम ने दो दिनों तक लगातार की डिग्री की पड़ताल

परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गुजरात पुलिस की ओर से भेजी गई 70 डिग्री की जांच रिपोर्ट भेज दी गई है। इसमें काफी संख्या में ऐसे डिग्री पाए गए जो विश्वविद्यालय की ओर से जारी ही नहीं किए गए थे। बता दें कि बीते सप्ताह गुजरात पुलिस की टीम ने दो दिनों तक लगातार डिग्री की पड़ताल की थी। इसी जांच के बाद विश्वविद्यालय की ओर से रिपोर्ट भेजी गई थी। बता दें कि पिछले साल भी गुजरात से होमियोपैथी और केरल से भी संदिग्ध डिग्री को जांच के लिए विश्वविद्यालय को भेजी गई थी। जांच के बाद कई डिग्रियां फर्जी पाई गई थी।

राजकोट से पकड़ा गया था मुश्ताक

राजकोट में रहनेवाले मुश्ताक नाम के व्यक्ति को सबसे पहले फर्जी डिग्री पर प्रैक्टिस करते पकड़ा गया था।

इसके बाद गुजरात पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो पूरा रैकेट पकड़ा गया।

दलालों ने पूछताछ के दौरान बताया था कि वह गुजरात से दूर प्रदेश की डिग्री जारी करते हैं ।

और मनमानी कीमत पर उसे बेचते हैं।

गुजरात पुलिस ने विवि पुलिस से यहां के दलाल के बारे में जानकारी जुटाने को कहा था।

बता दें कि गुजरात पुलिस के अधिकारी ओम सेन देसाई के नेतृत्व में पुलिस की टीम विवि पहुंची थी।