New zealand vs india - Sach Kahoon Hindi

Cricket World Cup: साजिश? आखिरी मिनट में बदली गई थी पिच! आईसीसी ने किया ये बड़ा खुलासा!
Cricket World Cup: नई दिल्ली। आईसीसी ने सहमति जताई कि भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2023 सेमीफाइनल (Ind vs NZ World Cup Semi-final) से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच को आखिरी मिनट में बदला गया था, लेकिन यह आईसीसी के स्वतंत्र पिच सलाहकार के परामर्श के बाद ही किया गया था। पहला सेमीफाइनल पुरानी पिच पर खेला जा रहा है, जैसे ही यह खबर सार्वजनिक हुई तो इस बात पर काफी बहस हुई कि क्या आयोजन स्थल के क्यूरेटरों द्वारा आईसीसी इवेंट के लिए अंतिम समय में पिच में बदलाव की सिफारिश करना नियमों के खिलाफ था और बड़े आयोजन के लिए नई पिच का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। आईसीसी ने एक आधिकारिक बयान में, साजिश के सिद्धांतों को खारिज कर दिया और कहा कि विश्व कप सेमीफाइनल जैसा मैच, इतने बड़े टूनार्मेंट के अंत में ‘‘योजनाबद्ध पिच रोटेशन’’ काफी ‘‘सामान्य’’ है। ICC

आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इतने लंबे आयोजन के अंत में नियोजित पिच रोटेशन में बदलाव आम बात है और यह पहले भी कई बार हो चुका है।’’ बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि यह बदलाव आयोजन स्थल क्यूरेटर की सिफारिश और आईसीसी के स्वतंत्र पिच सलाहकार एंडी एटकिंसन की हरी झंडी पर किया गया है। बयान में कहा गया है, ‘‘यह बदलाव हमारे मेजबान के साथ आयोजन स्थल क्यूरेटर की सिफारिश पर किया गया था। आईसीसी के स्वतंत्र पिच सलाहकार को बदलाव से अवगत कराया गया था और यह मानने का कोई कारण नहीं है कि पिच अच्छा नहीं खेलेगी।’’

विश्व कप खेलों के लिए पिचों के बारे में आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?

विशेष रूप से, आईसीसी की खेल स्थितियों में विश्व कप नॉकआउट खेल के लिए नई पिच अनिवार्य होने का कोई उल्लेख नहीं है। ‘‘उम्मीद है कि जिन स्थानों को मैच की मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उस मैच के लिए सर्वोत्तम संभव पिच और आउटफील्ड स्थितियां पेश करेंगे।’’ इस्तेमाल की गई पिचें आम तौर पर स्पिनरों को मदद करती हैं, जो भारत की टीम के लिए वरदान साबित हो सकती हंै, जिसमें रवींद्र जड़ेजा और कुलदीप यादव दो प्रमुख गेंदबाज हैं। इंग्लैंड में 2019 विश्व कप का सेमीफाइनल ताजा पिचों पर खेला गया था, लेकिन आॅस्ट्रेलिया में पिछले साल के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिचें प्रदान की गईं थीं। New Zealand vs India

ब्रिटेन के डेली मेल और ईएसपीएन क्रिकइन्फो वेबसाइट दोनों ने बताया कि भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल शुरू में पिच 7 पर खेला जाना तय था, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की केंद्रीय पट्टी थी क्योंकि विश्व कप के राउंड-रॉबिन चरण के दौरान इसका उपयोग नहीं किया गया था। बजाय इसके, मैच छठी पिच पर खेला गया, इसी सतह का इस्तेमाल 21 अक्टूबर को इंग्लैंड पर दक्षिण अफ्रीका की 229 रन की जीत और 2 नवंबर को श्रीलंका पर भारत की 302 रन की जीत के लिए किया गया था। ICC

यह भी पढ़ें:– Hardik Pandya: कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट: हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी अपडेट!

विलियम्सन के दम पर न्यूजीलैंड मजबूत, इशांत ने झटके 3 विकेट
भारत ने वर्षा प्रभावित पहले दिन पांच विकेट खोकर 122 रन बनाये थे और दूसरे दिन उसकी पहली पारी 165 रन पर सिमट गयी

(New zealand vs India)

वेलिंगटन (एजेंसी)। केन विलियम्सन ने 89 रन की कप्तानी की जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया जबकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने तीन विकेट लेकर विश्व की नंबर एक टीम भारत को मुकाबले में बनाये रखा। (New zealand vs India) भारत ने वर्षा प्रभावित पहले दिन पांच विकेट खोकर 122 रन बनाये थे और दूसरे दिन उसकी पहली पारी 165 रन पर सिमट गयी। भारत ने सुबह के सत्र में अपने पांच विकेट 43 रन जोड़कर गंवा दिए। उपकप्तान अजिंक्या रहाणे ने 46 रन बनाए जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने 49 रन पर चार विकेट और पदार्पण टेस्ट खेल रहे काइल जैमिसन ने 39 रन पर चार विकेट लिए।

कीवी कप्तान विलियम्सन ने 153 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 89 रन की शानदार पारी खेली

जिसकी बदौलत मेजबान न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 216 रन बनाकर पहली पारी में 51 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है।

दूसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण निर्धारित समय से पहले समाप्त करना पड़ा।

उस समय भारतीय गेंदबाज अपनी लय हासिल कर चुके थे।

इशांत ने शानदार गेंदबाजी की और 15 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए

भारत की अब तीसरे दिन पूरी कोशिश रहेगी कि वह न्यूजीलैंड की पारी को जल्दी समेटे और उसे बड़ी बढ़त हासिल करने से रोके। अपनी चोट से उबर कर इस मुकाबले में उतरे इशांत ने शानदार गेंदबाजी की और 15 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने 17 ओवर में 61 रन पर एक विकेट और आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 30 ओवर में 60 रन पर एक विकेट लिया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म टेस्ट में भी जारी रही और वह 18.1 ओवर में 62 रन पर कोई विकेट नहीं ले पाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनर…

टॉम लाथम ने 11रन बनाये।

टॉम ब्लंडेल ने 30 रन बनाये।

रॉस टेलर ने 44 रन बनाये।

हेनरी निकोल्स ने 17 रन बनाये।

स्टंप्स के समय बीजे वाटलिंग 14 रन बनाये ।

कॉलिन डी ग्रैंडहोम चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।