Delhi Violence - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली हिंसा में ‘पिंजदातोड़’ की दो लड़कियां गिरफ्तार
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में ‘पिंजदातोड़’ संगठन की दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पिंजदातोड़ ने एक बयान जारी कर बताया कि उनके दो सदस्यों देवांगना और नताशा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि स्पेशल सेल की ओर से पूछताछ के बाद जाफराबाद थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के कारणों के बारे में उनके परिजनों को नहीं बताया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सोची-समझी रणनीति के तहत हुई दिल्ली की हिंसा : भाजपा
Delhi Riots | नेहरू के शासन काल में ही 243 दंगे हुए थे

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि दिल्ली में हुई हिंसा (Delhi Violence)सोची-समझी रणनीति का हिस्सा थी और इसमें कट्टरपंथियों का खुला नाच हुआ है, इसलिए यह देखने की जरूरत है कि इस हिंसा को फैलाने की साजिश कहां से रची गयी। लोकसभा में बुधवार को दिल्ली हिंसा पर नियम 193 के तहत चर्चा में हिस्सा लेते हुए भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह हिंसा (Delhi Violence )सोची-समझी साजिश थी। यही वजह है कि घरों की छतों पर ईंट-पत्थर एकत्र किए गये थे और गुलेल के माध्यम से दूसरे समुदाय के लोगों पर पत्थर बरसाए जा रहे थे और उनके घरों को गुलेल से पेट्रोल बम फेंककर जलाया जा रहा था।

देश के कई इलाकों में उपद्रव

उन्होंने कहा कि दिल्ली में माहौल बिगड़ना पिछले वर्ष 14 दिसम्बर से शुरू हुआ जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां रामलीला मैदान की रैली में कहा कि नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़नी है। इसके बाद दिल्ली में लोग शाहीन बाग में धरने पर बैठ गये।

देश के कई इलाकों में उपद्रव हुआ।

दिल्ली में भी लोग सड़कों पर उतर आए।

श्रीमती लेखी ने कहा कि अंकित शर्मा की जिस तरह से हत्या हुई है, वह कट्टरपंथ का चरम है।

उनके शरीर पर चाकू के 400 निशान थे।

इस तरह की हरकत सिर्फ कट्टरपंथी ही कर सकते हैं।

देश में यह कट्टरपंथ कौन फैला रहा है, इस पर चर्चा होनी चाहिए।

इन दंगों में 51 लोगों की मौत हुई है।

दंगों में घायल 500 लोगों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा दंगे कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं। देश में आजादी के बाद से अब तक कुल 1001 दंगे हुए हैं जिनमें 871 यानी 73 प्रतिशत दंगे कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू के शासन काल में ही 243 दंगे हुए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजधानी के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने मार्च निकाला
शांति बहाली के लिए सड़क पर उतरे पुलिस आयुक्त | Police marches

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी में पिछले  (Police marches in all sensitive areas of the capital) दिनों हुई हिंसा को देखते हुएपुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने खुद ही मोर्चा संभाला और शांति बहाली के प्रयास किये। पुलिस आयुक्त ने उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी जिले समेत कई इलाकों को दौरा कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी।

दिल्ली पुलिस ने सुबह से ही पूरी चौकस दिखी | Delhi violence

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों और राजधानी के कई इलाकों में नागरिकता कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुबह से ही पूरी चौकस दिखी। पुलिस के आला अधिकारी दल बल के साथ सभी जिलों में गश्त करती नजर आयी। राजधानी के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने मार्च निकाला जबकि मुख्य सड़कों पर बैरिकेट लगाकर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रख रही है।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा कि पुलिस आयुक्त ने कई इलाकों का दौरा किया।

पुलिस आयुक्त ने हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी जिले में अमन कमेटी के सदस्यों से भी मुलाकात की

इलाके में शांति बहाली करने के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

लोगों पर नजर रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से 170 से अधिक ट्रैफिक पिकेट्स लगाये गये थे।

साउथ कैम्पस में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था।

अधिकारियों ने दक्षिणी दिल्ली जिले के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च निकाला ।

पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर तथा मोती नगर में भी पुलिस ने मार्च निकालकर शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने अफवाहें या नफरतपूर्ण संदेश फैलाने वालों को सावधान करते हुए कहा कि ऐसा करने वालों को पांच साल की सजा हो सकती है। दिल्ली पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर प्लेटफार्मों पर और मैसेजिंग एप्स पर नफरतपूर्ण या भड़काऊ संदेश वीडियो फैलाना और शेयर करना भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए, आईपीसी धारा 295 ए और आईपीसी धारा 505 के तहत एक दंडनीय अपराध है। दोषियों को जुमार्ना या पांच साल की कैद हो सकती है।

Delhi violence: अंकित शर्मा की हत्या का आरोपी ताहिर हुसैन गिरफ्तार
दिल्ली हिंसा में 48 लोगों की मौत हो गई थी (Tahir Hussain Arrested )

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के दौरान खुफिया अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या और दंगा भड़काने जैसे आरोपों से घिरे आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता ताहिर हुसैन को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। ताहिर ने यहां की राउज एवेन्यू अदालत में आत्मसमर्पण की याचिका दायर की थी लेकिन अतिरिक्त मुख्य सत्र न्यायाधीश विशाल पाहुजा ने याचिका पर सुनवाई से इंकार करते हुए इसे खारिज कर दिया था। राजधानी में हाल में हुई हिंसा के दौरान अंकित की हत्या कर दी गयी थी  और उनके परिजनों ने ताहिर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। क्राइम ब्रांच ने ताहिर को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए अपने दफ्तर ले गयी।

हिंसा के बाद से ताहिर की तलाश में जुटी एसआईटी ने दिल्ली-एनसीआर छापेमारी की थी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक स्थानों पर उसकी तलाश में छापेमारी की थी।

शुरूआती जांच में यह भी सामने आई थी कि ताहिर ने 24 दिसंबर को हिंसा वाले दिन करीब 150 कॉल किए थे।

जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि यह कॉल उसने किसको की थी।

ताहिर बार-बार कहता रहा है कि इस हत्या से उसका कोई लेना देना नहीं है

उसे राजनीतिक रूप से फंसाया जा रहा है।

23 फरवरी से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शुरू हुई झड़प ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था

उसने बताया कि हिंसा के दौरान वह खुद अपने घर में फंसा हुआ था और इस संबंध में पुलिस से बचाव की गुहार भी लगायी थी। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थक और विरोधी समूहों के बीच 23 फरवरी से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शुरू हुई झड़प ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था और तीन दिनों तक हिंसा होती रही। इसमें 48 लोगों की मौत हो गई। उन्मादी भीड़ ने घरों, दुकानों, वाहनों और एक पेट्रोल पंप को आग लगा दी थी।

दंगा प्रभावित इलाकों में …

जाफराबाद।

मौजपुर, बाबरपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, चांद बाग और शिव विहार शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली दंगों का पोस्टर बॉय मोहम्मद शाहरुख उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के दौरान पुलिसकर्मी पर गोली चलाने वाले मोहम्मद शाहरुख को मंगलवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली दंगों के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शाहरुख पुलिसकर्मी दीपक दहिया पर पिस्तौल ताने हुए दिखायी दे रहा है जबकि पुलिसकर्मी डंडे से उसका सामना कर रहा है।

इसके अलावा वह हवा में भी गोलियां चलाता नजर आ रहा है। यह वीडियो 24 फरवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा का था। गौरतलब है कि दिल्ली दंगों से संबंधित यह सबसे प्रमुख गिरफ्तारी है। इससे पहले जगतपुरी से कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां को दिल्ली में दंगा भड़काने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

थम नहीं रहा दिल्ली हिंसा में मौत का आंकड़ा, अब तक 46 की मौत
दिल्ली में हिंसा की अफवाह से अफरा-तफरी (Delhi Violence)

नई दिल्ली (सच कहूँ)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा मामले में अब तक 334 एफआईआर दर्ज की जाच चुकी है और 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर पूरी नजर रखी जा रही है। बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीन दिनों तक हुई (Delhi Violence)हिंसा के बाद रविवार शाम राजधानी के कई जिलों में हिंसा की अफवाह उड़ने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद दिल्ली पुलिस को स्पष्ट करना पड़ा कि स्थिति शांतिपूर्ण है।

दिल्ली दंगों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘हमारी शक्तियों की सीमाएं हैं

सीजेआई एसए बोवड़े ने कहा कि हम यह नहीं कह रहे हैं कि लोगों को मरना चाहिए, लेकिन इस तरह का दबाव कोर्ट नहीं संभाल सकता। यह उम्मीदें होती है कि यह अदालत दंगा रोक सकती है। हम केवल एक बार कुछ हो जाने के बाद ही कुछ कर सकते हैं। हम पर एक तरह का दबाव महसूस होता है। सीजेआई एसए बोवड़े ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे कि अदालत जिम्मेदार है। हम अखबारों को भी पढ़ते हैं, हम इस मामले को सुनेंगे लेकिन यह समझना होगा कि अदालत घटना के बाद आती है। कोर्ट इसे रोक नहीं सकता. हम शांति की अपील करते हैं लेकिन हम जानते हैं कि हमारी शक्तियों की सीमाएं हैं।

असामाजिक तत्व पर रखी जा रही है नजर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकरी ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने दंगे की अफवाह फैलाकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मचाने का काम किया है। किसी भी इलाके में कोई घटना नहीं हुई है। (Delhi Violence)अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, मदनपुर खादर, राजौरी गार्डन, हरि नगर, और ख्याला से कुछ कॉल मिले। इन स्थानों पर स्थिति सामान्य है।

पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

पूरे शहर में स्थिति सामान्य है।

वरिष्ठ अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की लोगों से अपील की है।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि हिंसा की खबर अफवाह है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह में न आने की अपील की है।

कुछ अराजक तत्व ऐसी अफवाहे फैला रहे हैं जिससे शांति व्यवस्था में बाधा आए।

लोगों को आगाह किया जाता है कि ना तो इन अफवाहों को फैलाएं और ना इन पर भरोसा न करें।

पटरी पर लौट रही है जिंदगी, लेकिन अभी भी डर का माहौल

पूरी दिल्ली में कानून व्यवस्था पूर्णत: नियंत्रण में है और स्थिति शांत है। पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी दीपक पुरोहित ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अफवाह सबसे बड़ा दुश्मन है। एक अफवाह फैल रही है कि पश्चिमी दिल्ली के ख्याला-रघुबीर नगर में तनाव फैल गया है। लेकिन यह सच नहीं है। सभी लोगों से अनुरोध है कि वो शांत रहें, माहौल पूरी तरह शांत है।

दिल्ली सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया

इस बीच हिंसा की चपेट में आए लोगों के घावों पर मरहम लगाने की कोशिश शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया था। पहले दिन 69 लोगों ने आवेदन भी किए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हिंसा प्रभावित इलाके से मुआवजे के लिए 69 व्यक्तियों के आवेदन फॉर्म मिले हैं। मुआवजे के लिए आवेदन करने वाले इन सभी लोगों को 25 हजार रुपये की फौरी मदद मिल जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली हिंसा: अब तक 167 FIR दर्ज, 630 गिरफ्तार
Delhi Violence : दिल्ली में हिंसा कंट्रोल

नई दिल्ली: देश को झकझोर देने वाली दिल्ली हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो गई है और 250 लोग घायल हुए हैं। इस हिंसा पर अब काबू पाया जा चुका है। पिछले 3 दिनों से हिंसा की कोई वारदात की खबर नहीं है। (Delhi Violence) दिल्ली हिंसा में अब तक 167 FIR दर्ज की जा चुकी है। आर्म्स एक्ट के तहत 36 केस दर्ज हुए हैं। अब तक हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 630 तक पहुंच चुकी है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की आग ने कई लोगों की जिंदगी ले ली, कईयों के घर बर्बाद कर दिए, कई लोगों के मकान-दुकान जला दिए गए। लेकिन उत्तर पूर्वी दिल्ली के इन इलाकों में अब बेहतरी देखने को मिल रही है।

आम जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। जांच के लिए क्राइम ब्रांच के अंतर्गत एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि हिंसाग्रस्त इलाकों में समुचित संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करने के बाद हालात नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि 48 प्राथमिकी अब तक दर्ज की जा चुकी है और तथ्यों की जांच करने के बाद और मामले दर्ज किये जाएंगे।

7 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के स्कूल अभी भी बंद हैं।

हिंसा के मद्देनजर सात मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे।

दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 तक पहुंच चुकी है।

लेकिन CBSE के बोर्ड एग्जाम तय टाइमटेबल के मुताबिक 2 मार्च से ही होंगे।

दिल्ली पुलिस ने हिंसा मामले में अब तक कुल 167 FIR दर्ज की गईं,

हिंसा प्रभावित चांद बाग इलाके में अभी भी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।

दिल्ली सरकार ने हिंसा के सताए लोगों के लिए 9 राहत शिविर लगाए हैं।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीएम ऑफिस पहुंचे केजरीवाल

उन्होंने कहा, मैं हर दिन संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ले रहा हूं।

इसके साथ ही हम जमीन पर उतरकर चौबीसों घंटे काम भी कर रहे हैं।

अगर जरूरत पड़ी तो हम केंद्र सरकार से भी मदद मांगेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजीव चौक पर उपद्रवी लोगों ने भड़काऊ नारे लगाये
वीडियो सोशल मीडिया पार हुआ वायरल

(Slogans on Rajiv Chowk)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को कुछ उपद्रवी लोगों ने देश के गद्दारों को, गोली मारो …..को नारे लगाये जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया और अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी। मेट्रो यात्रियों ने जब इस तरह की आपत्तिजनक नारेबाजी सुनी तो वे चौंक गये और खड़े होकर यह दृश्य देखने लगें और प्लेटफार्म पर खड़े कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सुबह करीब 11 बजे हुई इस घटना को देखते ही मेट्रो के अधिकारी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मी हरकत में आ गए।

पुलिस ने इस घटना में शामिल छह लोगों को हिरासत में ले लिया है

सोशल मीडिया पर इसका घटना के वीडियो के वायरल होने पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए एक बयान जारी किया है लेकिन उसमें इस नारे का कोई उल्लेख नहीं किया। डीएमआरसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मेट्रोकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने नारेबाजी करनेवालों को शांत कराने की कोशिश की और उसके बाद उन्हें पकड़कर मेट्रो पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने इस घटना में शामिल छह लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

डीएमआरसी ने बयान में कहा है।

दिल्ली मेट्रो कानून के तहत कोई भी यात्री नारेबाजी या प्रदर्शन या धरना या हंगामा नही कर सकता है।

अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है।

उसे फौरन मेट्रो परिसर से बाहर निकल दिया जाएगा।

दिल्ली भयानक दंगो में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 150 से अधिक घायल विभिन्न अस्पतालों में हैं

गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक चुनावी रैली में देश के गद्दारों को, गोली मारो ……को नारे लगवाये थे। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने खुद स्वीकार किया था कि इस तरह की भडकाऊ नारेबाजी की वजह से पार्टी कोे नुकसान हुआ है। ऐसा ही एक बयान भाजपा में हाल में शामिल हुए नेता कपिल मिश्रा ने पिछले सप्ताह जाफराबाद में दिया था जिसके दो दिन बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में भयानक दंगो में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

150 से अधिक घायल विभिन्न अस्पतालों में हैं।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भाजपा सासंद गौतम गंभीर ने इस मामले में कहा था।

जो भी नेता इस तरह की बयानबाजी करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शहीद के परिजनों को 62 लाख रुपए के चेक सुपुर्द किए
सेवानिवृति तक रतनलाल का वेतन परिजनों को मिलता रहेगा

(Martyr Constable Rtanlal)

सीकर (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली में हिंसा में शहीद हुए दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल रतन लाल की वीरांगना पूनम को दिल्ली पुलिस के आईजी विजय आनंद गुप्ता ने 62 लाख रुपए के तीन चेक सौंपे हैं। गुप्ता ने आज बताया कि उन्होंने राजस्थान में सीकर में शहीद के पैतृक गांव तिहावली में परिजनों से मुलाकात की और उन्हें चेक सौंपे।

दिल्ली सहायता कोष से 15 लाख रुपए देने का प्रावधान है।

हैड कांस्टेबल रतन लाल प्रकरण में इस राशि को दोगुना करके 30 लाख रुपए के चेक दिए गए हैं।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस एमएचएचई स्पेशल स्कीम के तहत 25 लाख रुपए और दिल्ली पुलिस वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सात लाख रुपए का चेक सौंपा गया है।

सेवानिवृति तक रतनलाल का वेतन परिजनों को मिलता रहेगा।

एक करोड़ रुपए देने के लिए भी दिल्ली पुलिस ने सरकार को प्रस्ताव भेजे हैं।

इस मौके पर गुप्ता ने रतनलाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली सरकार को देशद्रोह कानून की समझ नहीं: चिदंबरम
देशद्रोह के चार साल पुराने मामले में मुकदमा चलाने की शुक्रवार रात को मंजूरी (Treason Law)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और नौ अन्य के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के लिए शनिवार को दिल्ली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार (Treason Law) देशद्रोह कानून को गलत तरीके से समझने के मामले में केंद्र सरकार से कम नहीं है।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं कथित अपराधों के लिए कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए और 120 बी के तहत मुकदमा चलाने के लिए दी गयी मंजूरी पर कड़ी असहमति व्यक्त करता हूं।

दिल्ली सरकार देशद्रोह कानून को गलत तरीके से समझने में केंद्र सरकार से कम नहीं है।

दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को कन्हैया कुमार और

नौ अन्य के खिलाफ देशद्रोह के चार साल पुराने मामले में मुकदमा चलाने की शुक्रवार रात को मंजूरी दे दी।

कन्हैया व अन्य पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मिली थी मंजूरी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की मुश्किलें अब बढ़ जायेंगी।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने अब उनके खिलाफ देशद्रोह केस में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ चुके कन्हैया पर देशद्रोह का मामला चलाने को लेकर केजरीवाल सरकार की ओर से अनुमति नहीं देने पर पिछले विधानसभा चुनाव में भी बहुत बवाल मचा था।

कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की इजाजत देने संबंधी फाइल दिल्ली सरकार के गृह विभाग के पास पड़ी हुई थी।

कुमार पर 2016 के फरवरी महीने में जेएनयू परिसर में लगे भारत विरोधी नारे और

नफरत फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने करीब साल भर पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर दिया था।

पुलिस ने श्री कुमार पर देशद्रोह समेत आठ धाराएं लगाई हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने श्री कुमार के अलावा जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद, अनिर्बान और सात अन्य लोगों के खिलाफ

पिछले साल 14 जनवरी को देशद्रोह, दंगा भड़काने और आपराधिक साजिश के तहत आरोपपत्र दायर किया था।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जब मंदिर-मस्जिद मार्ग ने जिंदा रखा भाईचारा
दिल्ली हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। जब दिल्ली दंगों की आग में झूलस रही थी तब इन्सानियत की एक ऐसी मिसाल पेश हुई। (Brotherhood Alive) कहीं हिंदू मुस्लिम परिवारों के ढाल बन कर खड़े हो गए तो कहीं मुसलमान मंदिर के रखवाले बन गए। नूर-ए-इलाही ऐसा इलाका जो मंदिर मस्जिद मार्ग नाम से जाना जाता है। इस इलाके में हिंदू और मुस्लिम एकजुट हो दंगे की आंच को अपनी बस्ती तक नहीं आने दिया वहीं जब मौजपुर में हिंसा भड़की, यहां के हिंदू मस्जिद की रखवाली में खड़े हो गए और मुस्लिम मंदिर की हिफाजत में डट गए।

एक ऐसी सड़क जहां मंदिर और मस्जिद एक दूसरे से कुछ ही दूरी पर हों, वह फिजा में जहर घोलने की नीयत रखने वालों के लिए स्वाभाविक टारगेट होती। (Brotherhood Alive) इलाके के दोनों समुदायों के लोग मंदिर मस्जिद मार्ग पर डट गए ताकि दंगाई उनकी कॉलोनी में न घुस सके। मस्जिद के लाउडस्पीकर से लगातार अपील होती रही कि ऐसा कुछ भी न हो जिससे कॉलोनी का दामन दागदार हो।

दिल्ली हिंसा

बता दें कि दिल्ली हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

जबकि करीब 200 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

मृतकों में दिल्ली पुुलिस का हेड कांस्टेबल रतन लाल और खुफिया ब्यूरो का जवान अंकित शर्मा भी शामिल हैं।

दंगों में आम आदमी पार्टी(आप) के नेहरु विहार से पार्षद ताहिर हुसैन का नाम प्रमुखता से आया है।

पुलिस ने कल ही चांद बाग स्थित उनके घर-फैक्ट्री को सील कर दिया था।

ताहिर हुसैन के घर से बड़ी मात्रा में तेजाब, बोतल बम बनाने का सामान और पत्थर आदि मिले हैं।

ताहिर हुसैन पर अंकित शर्मा की हत्या कर शव पास के नाले में फेंक देने का आरोप है।

पुलिस ने हत्या और दंगा भड़काने का मामला दर्ज का ताहिर हुसैन की तलाश में जुटी है।

फोरेंसिक विभाग की टीम भी आज जांच के लिए ताहिर हुसैन के घर पहुंची।

दिल्ली दंगों पर 123 प्राथिमिकी, 630 गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगाग्रस्त क्षेत्रों में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने के साथ ही पुलिस ने दंगाइयों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है और अब तक 123 प्राथमिकी दर्ज कर 630 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत अथवा गिरफ्तार किया है। दिल्ली दंगों पर जब नॉर्थ ईस्ट दिल्ली जब दंगों की आग में झुलस रही थी, इंसानियत तार-तार हो रही थी, उस वक्त कुछ इलाके ऐसे भी थे जहां लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब को जिंदा रखा।

कहीं हिंदू मुस्लिम परिवारों के ढाल बन गए तो कहीं मुसलमान मंदिर के रखवाले बन गए। नूर-ए-इलाही ऐसे ही इलाकों में से एक था। यहां के मंदिर मस्जिद मार्ग नाम से जाने वाली सड़क ने अपने नाम को चरितार्थ किया, जहां स्थानीय हिंदू और मुस्लिम एकजुट हो दंगे की आंच को अपनी बस्ती तक नहीं आने दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 38 हुई
200 घायल अस्पतालों में भर्ती

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीन दिनों तक हुई हिंसा मरने वालों की संख्या 38 हो गई है, जिसमें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 34 लोगों की, लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में तीन तथा एक व्यक्ति की जग प्रवेश चंद अस्पताल में मौत हुई है। इस इलाके में तीन दिनों तक हुई हिंसक वारदातों में लगभग 200 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

फिलहाल हालात नियंत्रण में है और जांच के लिए क्राइम ब्रांच के अंतर्गत एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि हिंसाग्रस्त इलाकों में समुचित संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करने के बाद हालात नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि 48 प्राथमिकी अब तक दर्ज की जा चुकी है और तथ्यों की जांच करने के बाद और मामले दर्ज किये जाएंगे।

एक हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज मिले जिनकी जांच जारी

एक हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है।

अब तक 106 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है।

उन्होंने कहा कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिन-रात चौकसी बरती जा रही है।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव ने हिंसा से प्रभावित चांदबाग और खजूरी खास इलाके का दौरा किया और स्थानीय लोगों से हालचाल जाना।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष सुरक्षा, शांति से संबंधित कई मांगें रखी।

दिल्ली की गलियों में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

उत्तर पूर्वी इलाके में हुई हिंसा की जांच करने के लिए पुलिस की ओर से SIT का गठन किया गया है।

दिल्ली दंगों के बाद अब पुलिस नालों में शवों को खोज रही है।

पिछले तीन दिनों में कई शव नाले से मिले हैं।

इसके बाद से ही राजधानी में नालों का खौफ है।

पुलिस भी बंद पड़े नालों को भी खंगाल रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।