Gold Silver - Sach Kahoon Hindi

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में तेजी का रुख, अमेरिका-ईरान में सीजफायर का असर
मुंबई। अमेरिका-ईरान में सीजफायर बढ़ने के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम एक प्रतिशत से अधिक बढ़ गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:30 पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.01 प्रतिशत या 1,535 रुपए की तेजी के साथ 1,53,206 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,052 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,699 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। Gold-Silver Price Today

चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.74 प्रतिशत या 4,247 रुपए की बढ़त के साथ 2,48,948 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,48,717 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,49,423 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,773.21 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.99 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता में बढ़ोतरी को माना जा रहा है

सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता में बढ़ोतरी को माना जा रहा है। अमेरिका की ओर से ईरान के साथ सीजफायर की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि इसे कितने दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है और यह कब तक जारी रहेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में मौजूदा समय में नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ऐसे में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उनसे ईरान पर कुछ और समय तक हमले रोकने की अपील की, जिससे ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए और समय मिले। इससे ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता में इजाफा हुआ है, जिससे सुरक्षित माने जाने वाले सोने और चांदी में मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली है। Gold-Silver Price Today

Gold Silver News: सोने-चांदी की बेतहाशा बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठा राज्यसभा में, सरकार करे हस्तक्षेप
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Gold Silver Price Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि का मुद्दा आज राज्यसभा में उठा और सरकार से हस्तक्षेप कर लोगों को राहत पहुंचने की मांग की गई। कांग्रेस के नीरज डांगी ने गुरुवार को शून्य काल के दौरान सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में सोने चांदी की कीमतों में कई सौ गुना बढ़ोतरी हुई है और इनकी कीमतों को बेलगाम छोड़ देना सरकार की नीतिगत विफलता है। उन्होंने कहा कि सोना और चांदी के आभूषण ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है और यह मामला बचत तथा महिलाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शुल्क और जीएसटी आदि में कमी करनी चाहिए। Gold Silver News

समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम में लाभार्थियों की पात्रता से जुड़ी आय सीमा को बढ़ाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 2013 में जब यह व्यवस्था लागू हुई तो ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी पात्रता से संबंधित आय सीमा दो लाख और शहरों में तीन लाख रुपए निर्धारित की गई थी। उन्होंने कहा कि 13 वर्ष बीत जाने के बावजूद इस सीमा में बढ़ोतरी नहीं की गई है जिससे अकेले उत्तर प्रदेश में लाखों लोगों के राशन कार्ड खत्म किए जाने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि 2013 की तुलना में अब यह आय सीमा ग्रामीण क्षेत्रों में तीन लाख 60 हजार और शहरों में पांच लाख 40 हजार रुपए की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों में महंगाई बेतहाशा बड़ी है और सातवां वेतन आयोग आने के साथ-साथ सांसदों के वेतन भी बढ़ाए गए हैं इसलिए इस क्षेत्र में भी आय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के अमर प्रताप मौर्य ने प्रयागराज में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स की स्थापना की मांग की। उन्हीं की पार्टी की कल्पना सैनी ने अंगदान को राष्ट्रीय जन आंदोलन बनाने की मांग करते हुए उत्तराखंड को इसका केंद्र बनाए जाने की मांग की। मार्क्सवादी सदस्य जॉन ब्रिटास ने हवाई किरायों में त्योहार तथा विशेष अवसरों के दौरान बेतहाशा बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय देश में हवाई किराए आसमान छूने लगते हैं और यह आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकार से कई बार इस व्यवस्था को बदलने तथा इसमें सुधार करने की मांग कर चुके हैं। Gold Silver News

यह भी पढ़ें:– Bomb Threat: पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Sarafa Bazar: सोना 90 रुपये टूटा, चाँदी भी कमजोर
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.15 डॉलर की मजबूती

नई दिल्ली (एजेंसी)। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सरार्फा बाजार में जेवराती ग्राहकी उतरने से सोना गुरुवार को 90 रुपये टूटकर 43,820 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 40 रुपये की गिरावट के साथ 48,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.75 डॉलर चढ़कर 1,649.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,649.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस यकोविड-19ण के बढ़ते मामलों से पूँजी बाजार में निवेशकों का विश्वास कम हुआ है।

सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया।

इससे सोने में तेजी रही।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.15 डॉलर की मजबूती के साथ 18.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी।

खाद्य तेल, दालें, अनाज स्थिर, चीनी नरम

विदेशों में खाद्य तेलों में तेजी के बीच दिल्ली थोक जिंस बाजार में आज इनके दाम स्थिर रहे।

तेलों के अलावा दालों और अनाजों के दाम भी स्थिर रहे जबकि चीनी के भाव टूट गये।

तेल-तिलहन : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम आॅयल का मई वायदा 37 रिंगिट की गिरावट के साथ 2,456 रिंगिट प्रति टन पर आ गया।

मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.20 सेंट लुढ़ककर 29.65 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में जारी हिंसा के बीच स्थानीय बाजार में कारोबार सुस्त रहा।

इससे सरसों तेल, पाम आॅयल, सोया तेल, सूरजमुखी तेल, मूँगफली तेल और वनस्पति के भाव अपरिवर्तित रहे।