Fast track court - Sach Kahoon Hindi

Fast Track Court: फतेहाबाद में पॉक्सो मामले में आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित गर्ग की अदालत ने पोक्सो अधिनियम के एक मामले में आरोपी अजय पुत्र सुखा सिंह को दोषी करार देते हुए पांच साल के साधारण कारावास और 25 हजार रुपये जुर्मानें की सजा सुनाई है। अदालत ने पोक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत पांच साल की सजा और 25 हजार रुपये जुमार्ना तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत भी पांच साल की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। जुमार्ना अदा नहीं करने पर दोनों धाराओं में तीन-तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अदालत ने नाबालिग पीड़िता के पुनर्वास के लिए 50 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति देने के भी आदेश दिए हैं। इसके लिए मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहाबाद को भेजते हुए हरियाणा पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के तहत नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मामले की प्रभावी पैरवी जिला न्यायवादी देवेंद्र मित्तल ने की। उन्होंने बताया कि 22 मार्च 2025 को थाना शहर फतेहाबाद में नाबालिग बालिका के संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार आरोपी बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। पुलिस ने जांच के दौरान नाबालिग के बयान दर्ज किए तथा उसकी आयु से संबंधित दस्तावेज और विद्यालय अभिलेख सत्यापित किए। इसके अलावा घटनास्थल की निशानदेही सहित अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में पेश किया गया। अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों की ठोस गवाही के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने अपराध की गंभीरता और नाबालिग पीड़िता पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए आरोपी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती।

निकिता हत्याकांड की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मिली मंजूरी
फरीदाबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र दहिया)। निकिता हत्याकांड (Nikita Murder Case) का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता की तरफ से पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई। पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह ने यह मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखकर सिफारिश की थी।

इसके जवाब में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के साथ हुए संगीन अपराध की सुनवाई के लिए पहले से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की अध्यक्षता में स्पेशल फास्ट ट्रैक अदालत है। यह मुकदमा उन्हीं की अदालत को सौंपा जाएगा। मुकदमे की प्रतिदिन सुनवाई होगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की तरफ से बताया गया है कि मुकदमा अभी इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में है। इलाका मजिस्ट्रेट को भी इस मुकदमे में सभी कागजी कार्रवाई जल्द पूरी कर मुकदमा सत्र न्यायालय को भेजने के लिए कहा गया है।

बता दें कि 26 अक्टूबर को बल्लभगढ़ में अग्रवाल कालेज के बाहर तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में सोहना निवासी तौशीफ और उसके साथी रेहान व पिस्तौल मुहैया कराने के आरोपी अजरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुकदमे में चार्जशीट पेश कर चुकी है। इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में 16 नवंबर को चेकिग आफ चालान की तारीख लगी है। इसके बाद मुकदमा सत्र न्यायालय को भेजा जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट केसों में अब जल्द होगी सुनवाई व सजा
फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, गुरुग्राम में न्यायधीश भावना जैन संभालेंगी कोर्ट की जिम्मेदारी (Fast track court)

संजय मेहरा/सच कहूँ  गुरुग्राम। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट (नाबालिगों के यौन शोषण) मामलों में अब पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सकेगा। दोषियों को बिना देरी के सजा देकर यह न्याय फास्ट ट्रैक अदालतों में दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के 16 जिलों में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीशों की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की स्थापना कर दी गई है। गुरुग्राम जिला अदालत में न्यायधीश भावना जैन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पॉक्सो एक्ट के मामलों की सुनवाई सत्र न्यायालयों में होती रही है।

यहां अन्य केसों की साथ-साथ सुनवाई के चलते दुष्कर्म जैसे मामलों की सुनवाई में भी देरी होती है।

जिससे पीड़ि़तों को निश्चित समय में न्याय नहीं मिल पाता।

अब फास्ट ट्रैक का गठन हो जाने के बाद पीड़ितों को पॉक्सो एक्ट के तहत समय पर न्याय मिल सकेगा।

इन जिलों में गठित की हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट

(Fast track court)

फिलहाल प्रदेश के अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, करनाल, मेवात, पलवल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र व सिरसा की जिला अदालतों में कार्यरत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को फास्ट ट्रैक में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले की सुनवाई के लिए अधिकृत किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।