Deependra Hooda - Sach Kahoon Hindi

डबवाली अग्निकांड स्मारक स्थल पर पहुंचे सांसद दीपेन्द्र
दिवंगत आत्माओं को भेंट किए श्रद्धासुमन

डबवाली (गुरसाहब इन्सां)। कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा (MP Deependra) ने अपने डबवाली दौरे के दौरान बीती सायं डबवाली अग्निकांड स्मारक स्थल पर पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन भेंट किए। इस कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा, डॉ. केवी सिंह एवं हल्का विधायक अमित सिहाग उनके साथ थे। फायर विक्टम एसोसिएशन की ओर से विनोद बांसल व आचार्य रमेश सचदेवा ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा को एक ज्ञापन सौंपा।

जिसमें इस स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करवाने, डबवाली में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट खोलने, दिवंगत आत्माओं के याद में विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सैंटर शुरू करने तथा एक म्यूजियम बनाने की मांगों के साथ 23 दिसंबर को राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा दिवस के नाम से मनाया जाने की भी मांग रखी।

सांसद हुड्डा ने कहा कि वह जीरो ऑवर में राज्यसभा में इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर मांग रखेंगे। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी इंस्टीच्यूट तो यहां अब तक बन जाना चाहिए था, बच्चों की याद में कम्प्यूटर व आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस ट्रेनिंग सैंटर भी जरूर बनना चाहिए।

राष्ट्रीय स्मारक बनवाकर ही दम लूंगा: सांसद

हल्का विधायक अमित सिहाग ने सांसद हुड्डा को बताया कि किस प्रकार उनके भरसक प्रयासों से इसे राज्य स्तरीय स्मारक बनाने के लिए सरकार जल्दी ही योजना को अमलीजामा पहनाने जा रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि वह इसे राष्ट्रीय स्मारक बनवाकर ही दम लेंगे।

डॉ. सिंह ने बताया कि डबवाली त्रिवेणी शहर है और डबवाली के हर परिवार ने जो कष्ट भोगा है वह कष्ट और भी बढ़ जाता है जब पीड़ित लोग इस स्मारक की ऐसी जीर्णशीर्ण हालत देखते हैं और अग्नि सुरक्षा के लिए तमाम सरकारों द्वारा किसी भी तरह की कोई न तो ट्रेनिंग दी जा रही है और न ही कोई इंस्टीच्यूट बनाए जा रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

किसान की आमदनी दोगुनी तो दूर, कर्जा और खर्चा दोगुना हो गया: सांसद दीपेन्द्र
चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सवाल किया कि 2022 शुरू हुए तीन हफ्ते बीत गये हैं, सरकार बताए किसान की आमदनी दोगुनी कब होगी? उन्होंने कहा कि किसान की आमदनी दोगुनी होना तो दूर की बात है, उसका कर्जा और खर्चा दोगुना हो गया है। बढ़ती महंगाई ने किसानों और आम गरीब की कमर तोड़ दी है। डीजल, खाद, बीज, कृषि उपकरण आदि महंगे होने से खेती की लागत बढ़ गयी।

किसान की आमदनी बढ़ने की बजाय घट गयी है। डीजल का भाव दोगुना हो गया। खाद के कट्टे का भाव दोगुना हो गया। बाजार में खाद्यान्नों की कीमत रोज नये रिकार्ड बना रही है, लेकिन किसानों को उनकी फसल का लागत भाव भी नहीं मिल रहा है। प्रदेश भर में खाद की किल्लत और कालाबाजारी से किसान परेशान हैं। पुलिस थानों में खाद बंटवाने की नौबत आ गयी है। भाजपा राज में किसान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

100 रुपए किलो बिका टमाटर, लेकिन किसान को फायदा नहीं

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई की मार झेल रहे किसान को सबसे बड़ा दु:ख इस बात का है कि जो टमाटर बाजार में 100 रुपये किलो तक बिका। ये टमाटर कोई प्रधानमंत्री के ड्राईंगरुम में पैदा नहीं हुआ, बल्कि उसी किसान के खेत में पैदा हुआ था जिसे अपने खाने के लिये बाजार से 100 रुपये किलो का टमाटर खरीदना पड़ा। जब किसान के खेत में टमाटर था तो उसे किसी भाव नहीं खरीदा गया, इससे दु:खी किसानों ने अपना टमाटर ट्रालियों में भरकर सड़कों पर फेंक दिया।

रोजगार के सवाल पर सरकार नहीं दे रही जवाब

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। 8 वर्ष हो गये, इस हिसाब से 16 करोड़ रोजगार मिलने चाहिए थे। 16 करोड़ रोजगार का मतलब है कि हर घर में 1 रोजगार। लेकिन भाजपा सरकार ने हर तीसरे हरियाणवी को बेरोजगार बनाकर छोड़ दिया है। आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर 34.1: हरियाणा में है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

संसद में फिर उठायेंगे किसानों की लंबित मांगें : दीपेंद्र हुड्डा
राज्यसभा सांसद ने चौधरी छोटूराम को दी श्रद्धांजलि

झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार किसानों की सभी लंबित मांगों के समाधान के लिए बैठ कर किसान संगठनों से बात करे और उनकी सहमति से समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में मिलाकर भले ही वो हरियाणा के 15 सांसदों में अकेले विपक्षी सांसद हैं, लेकिन उन्होंने पहले भी संसद में किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया और आगे भी कभी दबने नहीं देंगे। अब आगामी शीतकालीन सत्र में एक बार फिर से किसानों के मुद्दे की गूंज सबको सुनाई देगी।

इससे पूर्व सर छोटूराम जयंती समारोह में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसानों व मजदूरों के मसीहा, रहबर-ए-आजम दीनबंधु चौधरी सर छोटूराम जी ने पद की लालसा छोड़कर हमेशा गरीबों व किसानों के हकों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने न केवल किसान को बर्बादी से बचाया बल्कि उनके बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उनकी ये दृढ़ मान्यता थी कि वही समाज आगे बढ़ेगा, जो शिक्षित होगा। उन्होंने गांव रुडियावास में शहीद लांस नायक हरिसिंह सांगवान की स्मृति में शहीद द्वार का उद्घाटन किया। शहीद लांस नायक हरिसिंह सांगवान ने मात्र 24 वर्ष की युवावस्था में मातृभूमि की रक्षा के लिए 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान अपनी शहादत दी थी। इस दौरान विधायक विधायक व पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, विधायक कुलदीप वत्स, वेदप्रकाश नेहरा, राज सिंह समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

फोन टैंपिंग कराने वाली सरकार के पास किसानों की बात सुनने को वक्त नहीं: दीपेन्द्र हुड्डा
आज भी कार्यस्थगन प्रस्ताव सभापति ने किया नामंजूर

विपक्ष व सरकार में कड़ा गतिरोध बना, कार्यवाही स्थगित

सच कहूँ/अनिल कक्कड़, चंडीगढ़। राज्य सभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की तरफ से देश के किसानों के मुद्दे पर अविलम्ब चर्चा के लिये काम रोको प्रस्ताव दिया। मंगलवार को भी प्रस्ताव को राज्य सभा के सभापति ने अस्वीकार किया, जिसको लेकर विपक्ष व सरकार में कड़ा गतिरोध बना। कार्यस्थगन प्रस्ताव खारिज किये जाने पर पूरा विपक्ष एकजुट होकर खड़ा हो गया और जब किसान के हक में विपक्ष ने आवाज उठाई तो संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। हुड्डा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि सरकार के पास किसान की बात सुनने का समय नहीं है। लेकिन इस सरकार के पास फोन टैपिंग करके अपने राजनैतिक प्रतिद्वंदियों, ज्यूडीशियरी, मीडिया की बात सुनने का पूरा समय है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने उनके काम रोको प्रस्ताव का समर्थन करने के लिये पूरे विपक्ष का धन्यवाद किया।

अहंकार में मग्न होने का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि सरकार अहंकार में इतनी मग्न है कि किसानों के मुद्दे पर विपक्ष की तरफ से एक बात भी सुनना नहीं चाहती। सरकार के रवैये से ऐसा लगता है सरकार के कान केवल अपनी तारीफ सुनना चाहते हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार से सवाल किया कि यदि देश के किसान की आवाज उठाने का समय भारत की संसद में नहीं मिलेगा तो क्या जिम्बाबवे की संसद में मिलेगा।

किए तीखे सवाल?

दीपेन्द्र हुड्डा ने सत्तापक्ष द्वारा विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने के आरोपों का जवाब देते हुए पूछा कि सरकार बताए क्या फोन टैपिंग कराना सकारात्मक राजनीति है? क्या किसान को निशाने पर रखना सकारात्मक राजनीति है? क्या गरीब आदमी को महंगाई की चोट मारना सकारात्मक राजनीति है? उन्होंने कहा कि संसद में वो किसानों के मुद्दे को फिर उठाएंगे और किसान की आवाज किसी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने देंगे न ही दबने देंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा का ऑक्सीजन कोटा तुरंत दोगुना किया जाए: दीपेन्द्र
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर उठाए सवाल

सच कहूँ/अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। राज्य सभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कोरोना से लड़ाई के लिये सरकार को सात सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि वार रूम के हेल्पलाइन नंबर ऐसे हों कि जनता को विश्वास हो सके कि संपर्क करने के बाद मरीज को बेड, ऑक्सीजन, दवाईयां आदि हर हाल में मिलेगी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पूरे हरियाणा में हॉस्पिटल बेड, ऑक्सीजन और दवाईयों के बारे में सरकारी दावे जमीनी हकीकत के बिल्कुल विपरीत हैं।

ऑक्सीजन किल्लत से हालात डरावने है, जनता में हा-हाकार मच रहा है। न बेड मिल रहे हैं, न ऑक्सीजन मिल रही है न दवाईयां मिल रही हैं। सरकार में बैठे लोग कोरोना महामारी को सरकारी चश्मा उतारकर जनता के चश्मे से देखें फिर वास्तविकता का पता चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की समस्या गम्भीर है। प्रदेश के अस्पतालों से लगातार ऑक्सीजन किल्लत की खबरें आ रही हैं। उन्होंने हरियाणा का ऑक्सीजन कोटा तुरंत दोगुना करने की मांग करते हुए हरियाणा सरकार से आग्रह किया कि इस विषय पर पूरा ध्यान केंद्रित करे। साथ ही केंद्र सरकार से अपील करी कि कैसे भी कर के हरियाणा का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाया जाए।

सरकार जमीनी सच्चाई से नजर चुरा रही

सांसद ने कहा कि बार-बार आगाह करने के बावजूद सरकार जमीनी सच्चाई से नजर चुरा रही है। महामारी की इस विपत्ति के दौर में भी मानवीय आग्रह का जवाब राजनीतिक-टीका टिप्पणी के जरिए दिया जा रहा है। इस असंवेदनशीलता का खामियाजा हरियाणा की जनता को चुकाना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि हरियाणा सरकार बताए, ये कैसी गवर्नन्स है? क्या कोई कंट्रोल रूम है हरियाणा में जो स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहा हो? क्या कोई हेल्पलाइन है जिस पर लोग फोन करके बेड, दवा, ऑक्सीजन, डॉक्टरी सलाह के लिए गुहार लगा सकें? उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन संकट भयावह हो गया है।

दीपेंद्र के सरकार को सुझाव

1. हर जिले में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिये एक वॉर रुम की स्थापना की जाए।

2. जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाए जो वॉर रुम का संचालन करे।

3. संबंधित जिले का सिविल सर्जन इस कमेटी का अनिवार्य रूप से सदस्य हो।

4. 24 घंटे एक वरिष्ठ अधिकारी वॉर रुम में जरुर ड्यूटी पर रहे।

5. वॉर रुम के पास अस्पतालों में खाली बेड, ऑक्सीजन और दवाईयों का पूरा डेटा हो।

6. आने वाले दिनों में कोरोना के इलाज के लिये अस्थायी अस्पताल की जरुरत पड़े तो उसके लिये अभी से स्थान चिन्हित किया जाए।

7. वॉर रूम के टेलीफोन और मोबाईल नंबर समाचार पत्रों के माध्यम से आम जनता की जानकारी में लाये जाएं

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कर्ज के बोझ तले दबा प्रदेश का किसान : दीपेन्द्र हुड्डा
सरकार के पास युवा, किसान और व्यापारी के लिए कोई योजना नहीं

(Deependra Hooda)

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सीडब्ल्यूसी सदस्य दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है और सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार ने हरियाणा को बर्बाद कर दिया है। सरकार के पास युवा की बेरोजगारी, किसान की बेहाली और व्यापारी की तंगहाली का कोई उपाय नहीं है। यह बात उन्होंने शनिवार को सांपला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश पर कुल कर्ज 61,000 करोड़ था, जो अब बढ़कर 1 लाख 98 हजार 700 करोड़ हो गया है

पूर्व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश पर कर्ज का बोझ तीन गुणा बढ़ गया है पर विकास और रोजगार कहीं नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना होगा की हजारों करोड़ का कर्ज यदि विकास में नहीं लगा तो आखिर कहां गया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब कांग्रेस सरकार ने सत्ता छोड़ी थी तो प्रदेश पर कुल कर्ज 61,000 करोड़ था, जो अब बढ़कर 1 लाख 98 हजार 700 करोड़ हो गया है।

पिछले पांच सालों में सरकार ने लगभग 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है।

जहां पिछली सरकार ने उस पैसे से 5 थर्मल पॉवर प्लांट बनवाए।

मैडिकल कॉलेज बनवाए।

नए आईएमटी बनवा कर युवाओं को रोजगार दिलाया।

इस सरकार ने कर्ज लेकर सिर्फ आयोजन करवाए।

पांच साल में भाजपा सरकार ने हरियाणा के लोगों को सिर्फ कर्जे का तोहफा दिया है

इससे न केवल वर्तमान में हरियाणा को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, बल्कि भविष्य की सरकारों को भी इसका फल भुगतना पड़ेगा। राज्य की कमाई का एक बड़ा हिस्सा इस कर्ज का ब्याज और असल चुकाने में चला जाएगा और इससे विकास के कामों के लिए पैसा नहीं बचेगा।(Deependra Hooda)उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार बेरोजगारी और आर्थिक मंदी के सामने घुटने टेक चुकी हैं। उन्होंने सरकार की नीतियों को निशाना साधा और कहा कि सरकार के आर्थिक दिवालियेपन का आलम यह है कि वो अब पूरी तरह से शराब के पैसे पर चल रही है। हमारी नीति थी-गांव-गांव स्कूल खोलो, गठबंधन सरकार की नीति है घर-घर ठेके खोलो, हमारी नीति थी युवाओं को खिलाड़ी बनाओ, इनकी नीति है युवाओं को नशेड़ी बनाओ ताकि, हरियाणा के युवाओं का ध्यान सरकार के गलत कारनामों की तरफ न जाये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।