houses - Sach Kahoon Hindi

तिरुवनंतपुरम: माकपा और भाजपा नेताओं के घर पर बम से हमले, अब तक 1700 गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर को मंदिर में हर उम्र की महिलाओं के प्रवेश का आदेश दिया

हिंदू संगठन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ, जबकि राज्य की माकपा सरकार पक्ष में

भाजपा के स्थानीय नेता ने कहा- मोदी का रविवार को होने वाला केरल दौरा टला

तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ केरल में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों में तेजी आई है। माकपा के थालासेरी विधायक एएन शमसीर के घर पर शुक्रवार देर रात बम से हमला किया गया। इससे पहले भाजपा सांसद वी मुरलीधरन, माकपा के कन्नूर जिला सचिव पी शशि और पार्टी कार्यकर्ता विशक के घरों पर भी बम फेंके गए। हमले में विशक घायल हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने करीब तीन महीने पहले मंदिर में हर उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दी थी। भाजपा और हिंदू संगठन इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। वहीं, राज्य की माकपा सरकार कोर्ट के फैसले को लागू कराने के पक्ष में है। माकपा ने अपने नेताओं के घरों पर हुए हमलों के लिए आरएसएस के स्वयंसेवकों को, जबकि भाजपा ने माकपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। राज्य में 1738 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। 1108 मामले दर्ज किए गए हैं।

मोदी का केरल दौरा टला

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य में रविवार को होने वाला दौरा टाल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में भाजपा के एक स्थानीय वरिष्ठ नेता के हवाले से यह जानकारी दी गई। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पीएम की पठानमथिट्टा यात्रा 6 जनवरी को कुछ अन्य व्यस्तताओं के कारण स्थगित कर दी गई है। इसका मौजूदा स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन हम इस स्थिति को और बढ़ाना नहीं चाहते।’’

800 साल से चली आ रही प्रथा

28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में हर उम्र की महिला को प्रवेश देने की इजाजत दी थी। इस फैसले के खिलाफ केरल के राजपरिवार और मंदिर के मुख्य पुजारियों समेत कई हिंदू संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी। हालांकि, अदालत ने सुनवाई से इनकार कर दिया। इससे पहले यहां 10 से 50 साल उम्र की महिला के प्रवेश पर रोक थी। यह प्रथा 800 साल पुरानी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरे राज्यभर में विरोध हुआ।

आदेश के बाद 3 बार खुला मंदिर

आदेश के बाद 16 नवंबर को तीसरी बार मंदिर खोला गया। मंदिर 62 दिनों की पूजा के लिए खुला, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी विरोध के चलते 1 जनवरी तक कोई महिला मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

106 अवैध मकानों तोड़ने पहुंची जेसीबी
घरों के बाहर से चबूतरे उखाड़े

मकान मालिकों को दिया एक सप्ताह का समय

जुलाना सच कहूँ-कर्मवीर।

क्षेत्र के गांव किलाजफरगढ़ में प्रशासन ने गांव में बने 106 अवैध मकानों को तोड़ने के लिए पीला पंजा चलाया है। प्रशासन ने मकान मालिकों को एक सप्ताह का समय दिया है या तो अपने मकानों को हटा लें अन्यथा फिर से जेसीबी चलाक र अवैध बने मकानों को तोड़ा जाएगा। प्रशासन पूरे अमले के साथ गांव में पहुंचा और अवैध बने मकानों पर जेसीबी चलाई गई। सोमवार को तहसीलदार शिवकुमार सैनी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ किलाजफरगढ़ गांव में पहुंचे और गांव में बने 106 अवैध मकानों को हटाने के लिए जेसीबी चलाई। प्रशासन द्वारा घरों के बाहर बने चबूतरे ही उखाड़े गए और मकान मालिकों को हिदायत दी गई कि वो अपने अवैध मकानों को एक सप्ताह के अंदर हटा लें अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी।

ग्राम पंचायत ने कोर्ट में किया था केस

गांव के सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि फरवरी 2017 में ग्राम पंचायत द्वारा कोर्ट में शिकायत दी थी कि गांव में अवैध कब्जे किए हुए हैं। कोर्ट के आदेशानुसार प्रशासन ने निशानदेही करवाकर गांव से अवैध कब्जे हटाने के लिए गांव में प्रशासनिक अमला पहुंचा था। ग्रामीणों ने सहमति से अवैध कब्जे हटाने दिए हैं। गांव में शांति का माहौल बना हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बिजली निगम ने फैक्ट्रियों व घरों पर मारे छापे
बिजली चोरों पर ठोका 20 लाख रुपए का जुर्माना

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। बिजली निगम की टीम ने क्षेत्र में बिजली चोरों पर नकेल कसते हुए दो दिन तक छापेमारी की और बिजली चोरों पर भारी भरकम जुर्माना ठोका है। टीम ने फतेहाबाद और रतिया की तीन फैक्ट्रियों सहित चार घरों पर छापेमारी की और बिजली चोरी पकड़ी। विभाग ने इन पर करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। बिजली निगम के एक्सईएन शमशेर सिंह के निर्देश पर एसडीओ भजनलाल के नेतृत्व में टीम ने बीती रात सिरसा रोड पर सेतिया पैलेस के समीप एक गत्ता पैकिंग फैक्ट्री पर छापेमारी की।

टीम ने पाया कि फैक्ट्री में सीधी कुंडी लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। विभाग की टीम ने बिजली चोरी पर फैक्ट्री को 13 लाख रुपए का भारी भरकम जुर्माना ठोका है। इसके अलावा टीम ने रतिया में भी आरओ प्लांट पर छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी और 1 लाख 70 हजार का जुर्माना ठोका। टीम ने शनिवार सुबह शिव नगर क्षेत्र में तीन घरों, नहर कॉलोनी के एक घर और सिरसा रोड की एक फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़कर इन बिजली चोरों पर 5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। बिजली निगम की इस छापामारी के बाद क्षेत्र में हडकंप का माहौल है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणा में 1.80 लाख मकान उपलब्ध करवाएगी सरकार
प्रधानमंत्री आवास योजना। बेघरों को सस्ती दरों, सब्सिडी या वित्तीय सहायता के तौर पर सहायता उपलब्ध करवाएगी सरकार

जल्द सच होगा अपने घर का सपना

प्रदेशभर के शहरों में शुरू हुआ सर्वे का काम

सर्वे टीमों को झूठी जानकारी देने वाले नपेंगे

सरसा(सच कहूँ डेस्क)। प्रदेश के शहरों में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों की मुराद अब जल्द ही पूरी होने वाली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी बेघरों व सस्ते आवास की बाट जोह रहे शहरवासियों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय शहरी निकायों में एक जून से सर्वे प्रक्रिया शुरू हो गई है। 45 दिन यानि 15 जुलाई तक चलने वाली इस सर्वे प्रक्रिया के दौरान हर आवेदक से सैल्फ डिक्लरेशन ली जाएगी। झूठी जानकारी देने वाला इसका खुद जिम्मेदार होगा। सर्वे टीम घर-घर जाकर इस बात का पता लगाएगी कि कितने लोगों के पास अपनी छत नहीं है।

सर्वे पूरी तरह नि:शुल्क होगा। इस दौरान कोई कर्मचारी पैसे की डिमांड करता है, तो नगर निगम या नगर परिषद को इसकी सूचना तुरंत दें। योजना के तहत प्रदेशभर में करीब एक लाख 80 हजार मकान बनाए जाएंगे। हर परिवार को अपना घर देने के मकसद से यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न और मध्यम आय समूहों के लिए बनाई गई है। योजना के विभिन्न घटकों के तहत 67 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तीन किश्तों के रूप में सब्सिडी या वित्तीय सहायता के रूप में राज्य सरकार द्वारा सहायता दी जा सकती है जबकि अन्य सहायता केंद्र सरकार प्रदान करेगी। बता दें कि दिसंबर 2016 व जनवरी माह में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेशभर में शहरों से बड़ी संख्या में लोगों ने नया मकान बनाने के लिए आवेदन किया था लेकिन उस समय आवेदकों ने प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाए थे।

हर शहर में 1000 बेघरों को घर देने का है लक्ष्य

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार ने हर शहर में 1000 बेघरों को मकान दिए जाने का लक्ष्य रखा है। जयपुर की कंपनी याशी कंसलटिंग सर्विसेज प्रा. लि. को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो प्रदेश को 4 कलस्टर में विभाजित कर सर्वे कर रही है। हिसार, रोहतक, अम्बाला व गुरुग्राम इनको अलग-अलग कलस्टर में बांटा गया है। सरसा हिसार कलस्टर के अंतर्गत आता है। कंपनी द्वारा हिसार कलस्टर का इंचार्ज राहुल बिश्रोई को नियुक्त किया गया है। इन चारों कलस्टरों में कुल 80 शहर शामिल किए गए हैं।

ये हैं आवास योजना के मापदंड

परिवार की स्थिति                                        वार्षिक आय

आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग                                      3 लाख रुपये

निम्न आय वर्ग                                                               3-6 लाख

मध्यम आय वर्ग-2                                                      12 से 18 लाख

इन प्रमाण पत्रों की है जरूरत

परिवार के हर सदस्य का आधार कार्ड

बैंक खाता

आवेदक के तीन फोटो

मकान या प्लाट यदि है तो रजिस्ट्री की प्रतिलिपि

आॅनलाइन आवेदन यदि किया है, उसकी रसीद

संबंधित शहर में 17 जून 2015 से पहले से रहने वाला हो

इसके लिए 17 जून 2015 से अब तक का रैंट एग्रीमेंट जरूरी

आवेदन से पहले यह भी जान लें

इसके अलावा देश के किसी भी भाग में लाभार्थी अथवा परिवार के किसी भी सदस्य पति, पत्नी एवं अविवाहित पुत्र-पुत्री के नाम कोई पक्का मकान न हो। लाभार्थी ने पूर्व में केंद्रीय व राज्य सरकार की किसी भी आवासीय योजना के अन्तर्गत लाभ न लिया हो। अनाधिकृत कालोनियों के निवासी जिनके पास निर्मित पक्का आवास है। इस योजना में लाभ के पात्र नहीं होंगे।

वार्ड पार्षद के संपर्क में रहें

हर शहर के हर वार्ड में सर्वे के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। आप भी अपने वार्ड के पार्षद से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं कि आपके वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे कब व किस स्थान पर होने जा रहा है। उससे पहले ही सभी डोक्यूमेंटस तैयार कर लें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चार सूने मकानों में चोरी
हजारों रुपए की नकदी सहित जेवरात पार

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। शहर के तीन अलग-अलग थाना इलाके में चोरों ने चार सूने मकानों में चोरी की वारदात को अन्जाम देकर हजारों रुपए की नकदी सहित जेवरात चुरा कर ले गए। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वैशाली नगर के रहने वाले हिमांशु पंजाबी ने मामला दर्ज कराया कि वीरवार को घर में कोई नहीं के कारण दिन-दहाडे अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चुराकर ले गया। वहीं सन्नी आदिवाल निवासी ई ब्लाक वैशालीनगर ने मामला दर्ज करवाया कि 23 मई को वह परिवार सहित कही गया हुआ था।

गत एक दिन पहले लौटा तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ था और सोने चांदी के जेवरात व नगदी गायब थी। पुलिस के अनुसार यज्ञदत नगर नाथ जी की थडी के रहने वाले हरिशंकर ने मामला दर्ज करवाया कि 30 मई को अपने परिवार के साथ लक्ष्मी नगरनिवारु रोड पर गया था घर में कोई नहीं था। इस दौरान चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर मकान के अन्दर से गैस सिलेंडर व अन्य सामान चुरा कर ले गए।

पुलिस के अनुसार अनिल कुमार निवासी सेलेब्रेर्टी होम जयसिंहपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि तीस मई अपने किसी रिश्तेदार के यहा गया हुआ था इस पिछे से रात्रि में अज्ञात चोर घर मे घुसकर हजारों रुपए का कीमती सामान चुरा कर ले गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।