Yes Bank - Sach Kahoon Hindi

यस बैंक से 312 करोड़ रुपये ऋण धोखाधड़ी
निजी कंपनी के दो निदेशकों समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस ने ‘यस बैंक’ से 312 करोड़ रुपए की ऋण धोखाधड़ी के आरोप में मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने वाली एक निजी कंपनी के दो निदेशकों तथा एक अन्य डमी कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त आर. के. सिंह ने रविवार को बताया कि यतीश वहल, सतीश कुमार नरूला और राहुल यादव को डॉ. राजीव कुमार शर्मा की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) मोहम्मद अली की देखरेख में एसीपी रमेश कुमार नारंग, निरीक्षक नितिन कुमार, उप निरीक्षक परवीन बदसारा, चेतन मांडिया, अश्विनी कुमार, अजय कुमार एवं अमित कुमार, एएसआई धर्मेंद्र, सिपाही बीरपाल और ललित के एक दल ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यतीश और सतीश मेसर्स नायति हेल्थ केयर एंड रिसर्च एनसीआर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं , जबकि राहुल निजी कंपनी ‘आहलूवालिया कंस्ट्रक्शन’ कंपनी का कथित मालिक है।

क्या है मामला

सिंह ने बताया कि मेडिकल सेवा से जुड़ी कंपनी के निदेशक यतीश उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में इंदिरापुरम का निवासी है, जबकि सतीश दिल्ली के अलकनंदा क्षेत्र के गंगोत्री एनक्लेव का रहने वाला है। तीसरा आरोपी राहुल हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर 12 का निवासी है।

उन्होंने बताया कि यतीश और सतीश ने गुड़गांव में एक हॉस्पिटल के विकास के नाम पर उसमें निवेश करने के लिए यस बैंक से 312 करोड़ रुपए ऋण लिया था, लेकिन उसने अधिकांश रुपए का उपयोग कहीं और किया। जांच में पता चला कि 208 करोड़ रुपए राहुल की कथित आहलूवालिया कंस्ट्रक्शन में ट्रांसफर कर दिया था। यह भी पता चला कि जिस बैंक खाते में इतनी बड़ी राशि ट्रांसफर की गई, उसे कथित तौर पर सिर्फ रुपयों के हेराफेरी के लिए खोला गया था।जांच में पता चला कि आहलूवालिया कंस्ट्रक्शन गुड़गांव की एक जानी-मानी कंपनी है। इसके नाम पर राहुल ने डमी कंपनी बनाई थी। असली कंपनी को यतीश और सतीश की कंपनी की ओर से अस्पताल विस्तार प्रोजेक्ट के काम के लिए मात्र 10 करोड़ रुपए ही मिले थे। उन्होंने बताया इस बैंक ऋण धोखाधड़ी के आरोप के मामले की जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गुस्सा। युवा जिलाप्रधान जसविंद्र खैहरा के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे जजपा कार्यकर्ता
केयूके का 100 करोड़ यस बैंक में फंसने पर जजपा ने कुलपति को घेरा

कुरुक्षेत्र(सच कहूँ/देवीलाल बारना)। केयूके का 100 करोड़ रूपए यस बैंक में फंसने को लेकर जजपा कार्यकर्ताओं ने कुवि कुलपति को जमकर घेरा। इसको लेकर जजपा कार्यकर्ता युवा जिलाप्रधान जसविंद्र खैहरा के साथ कुलपति कार्यालय पहुंच गए। जसविंद्र खैहरा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक हैं। वे तानाशाही रवैया अपनाकर अपने आसपास रहने वाले चहेतों को ही प्रमोट करने में लगे रहते हैं। विश्वविद्यालय परिसर में अपने दो बैंकों के होने के बावजूद भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 100 करोड़ रूपया येस बैंक जैसे डिफाल्टर हो चुके बैंक में क्यों जमा करवाया गया।

ऐसे तानाशाह और गैर जिम्मेदार कुलपति को तुरंत सस्पेंड करना चाहिए। इनसो-जजपा कार्यकर्ताओं ने कुलपति की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न खड़ा किया। इससे पूर्व कुलपति द्वारा काफी देर तक जब उन्हें मिलने के लिए नहीं बुलाया गया तो युवाओं ने कुलपति कार्यालय के बाहर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। जब कुलपति द्वारा इन सभी युवाओं की भीड़ में से केवल 2 लोगों को मिलने की अनुमति दी गई तो सभी युवाओं ने एकजुट होकर मिलने की मांग रखी। आखिर में सभी को बुलाया गया।

कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक हैं केयूके के कुलपति: डॉ. खैहरा

डॉ. खैहरा ने कुलपति कार्यालय में मौजूद अधिकारियों की मौजूदगी में कुलपति से अपने चहेतों को प्रमोट करने, विश्वविद्यालय परिसर में 2 बैंक होने के बावजूद येस बैंक में 100 करोड़ रूपए जमा करवाने को लेकर प्रश्र पूछे और उन्हें तानाशाह रवैया अपनाने को लेकर सुनाई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. जसविन्द्र खैहरा ने कहा कि भले ही इस समय विश्वभर में कोरोना वायरस का जो भय बना हुआ है।

कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कुलपति के तानाशाही रवैये के चलते कुलपति कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रहे हैं। न ही वे छात्रों और कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने दिलचस्पी लेते हैं बल्कि उनसे दूरी बनाना ही बेहतर मानते हैं। खैहरा ने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति के पद के साथ-साथ कुलसचिव का भी अहम पद है परंतु कुलपति कभी भी कुलसचिव को आगे आने का मौका नहीं देते। वे अपने दो चार चहेते प्रोफेसर अधिकारियों को ही तव्वजो देते हैं। उनके अलावा उन्हें कोई और दिखाई ही नहीं देता।

राष्ट्रपति के संदर्भ में अशोभनीय टिप्पणी पर अधिकारी को सस्पैंड करने की मांग

उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एक अधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के संदर्भ में अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में उक्त अधिकारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने की मांग की। डा. जसविन्द्र खैहरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री से अपील की कि वे कुलपति को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर किसी योग्य एवं अनुभवी कुलपति की नियुक्ति करें। इस अवसर पर उनके साथ योगेश शर्मा, हर्ष शर्मा, सुनील कांबोज, धम्मू किरमच, रिकी नंदा, कुलदीप पुनिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यस बैंक के ग्राहकों को गुरूवार से मिल सकती है निकासी की छूट
Yes Bank Customers | पुनर्गठन बैंक की अधिकृत पूंजी 6200 करोड़ रुपये

नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार ने निजी क्षेत्र के चौथे बड़े बैंक यस बैंक लिमिटेड (Yes Bank Customers) के पुनर्गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिससे उसके ग्राहकों को गुरूवार से निकासी की छूट मिल सकती है। कल देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार बैंककारी विनियमन अधिनियम 1949 के तहत यह अधिसूचना जारी की गयी है और बैंक के लिये नये निदेशक मंडल का गठन किया गया है। भारतीय स्टेट बैँक के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी एवं उप प्रबंधन निदेशक प्रशांत कुमार को पुनर्गठित एस बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैरकार्यकारी अध्यक्ष सुनील मेहता को बैंक का गैरकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्री महेश कृष्ण मूर्ति एवं अतुल भेरा कार्यकारी निदेशक बनाये गये है। भारतीय रिजर्व बैंक अपर निदेशकों के रुप में एक या अधिक व्यक्तियों को नियुक्त कर सकेगा। पुनगर्ठित बैंक एस बैँक की पुरानी सभी देनदारियों को पूरा करेगा। पुनगर्ठित बैंक के पास रखी सभी जमा राशियों और देनदारी, देनेताओं के अधिकार पूर्णत: अप्रभावित रहेंगे। पुनर्गठित बैंक के सभी कर्मचारियों को कम से कम एक वर्ष तक पहले की तरह वेतन भत्ता मिलता रहेगा। अधिसूचना के अनुसार एस बैक से निकासी पर लगी रोक तीन कार्यदिवसों में हट दी जायेगी और बैंक के लिये नियुक्त प्रशासक सात दिनों में कार्यालय खाली कर देंगे। पुनर्गठन बैंक की अधिकृत पूंजी 6200 करोड़ रुपये होगी और इसके शेयर का मूल्य दो रुपये होगा। अधिकृत शेयर पूंजी 200 करोड़ रुपये बनी रहेगी।

मंत्रिमंडल की बैठक में पुनगर्ठन योजना को मंजूरी दी गयी थी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में पुनगर्ठन योजना को मंजूरी दी गयी थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि भारतीय स्टेट बैंक इसमें 49 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगा और इसके निदेशक मंडल में दो सदस्य होंगे। और वह अपने निवेश में से 26 फीसदी हिस्सेदारी का तीन वर्ष तक विनिवेश नहीं कर सकेगा। यह लॉकिंग अवधि है। अन्य निवेशकों के लिए यह सीमा 75 फीसदी और तीन वर्ष है। उन्होंने कहा कि गत पांच मार्च को रिजर्व बैंक ने यस बैंक (Yes Bank Customers) के निदेशक मंडल को भंग करते हुये इसको प्रतिबंधित कर दिया था और इसके लिए प्रशासक नियुक्त किया था।

छह मार्च को पुनगर्ठन योजना का प्रारूप जारी किया गया और उस पर मिली प्रतिक्रिया के बाद इस प्रारूप को अंतिम रूप दिया गया जिसे आज मंजूरी दी गयी। रिजर्व बैंक ने इस बैंक को प्रतिबंधित करने के साथ ही ग्राहकों के लिए निकासी की सीमा 50 हजार रुपये निर्धारित कर दिया था। यह प्रतिबंध 30 दिनों के लिये है लेकिन अब सरकार ने पुनगर्ठन योजना के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद तीन कार्यदिवस में इस रोक को हटाने की बात कही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

येस बैंक संस्थापक राणा कपूर के परिवार पर ईडी का शिकंजा
येस बैंक के संस्थापक है राणा कपूर

(ED Investigation on Rana Kapoor)

नई दिल्ली। येस बैंक मामले में संस्थापक राणा कपूर की गिरफ्तारी के बाद उनकी बेटियां भी फंसती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने राणा कपूर की तीनों बेटियों के घर भी छापेमारी की। ईडी इस बात की जांच कर रहा है कि यस बैंक प्रमोटर राणा कपूर और उनकी दो बेटियों की डमी कंपनी ‘अर्बन वेंचर्स’ को घोटालेबाजों से 600 करोड़ रुपए मिले थे या नहीं। (ED Investigation on Rana Kapoor) यस बैंक ने डीएचएफएल को 3,750 करोड़ रुपए का लोन दिया था, नहीं लौटाने पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे शक गहराता है कि क्या राणा कपूर की बेटी को डीएचएफएल से 600 करोड़ मिले।

बैंक ने कहा कै कि वह 2450 करोड़ रुपए बैंक में निवेश कर उसे संकट से उबारेगा

सवाल उठ रहे हैं कि कहीं 600 करोड़ रुपए के इस लेनदेन और दीवान हाउसिंग के एनपीए में कोई संबंध तो नहीं। ईडी को इस बात का शक है कि 4,450 करोड़ रुपए की यह राशि, उस 13,000 करोड़ रुपए का हिस्सा है जो डीएचएफएल की ओर से 79 डमी कंपनियों को कथित तौर पर दी गई। इन्ही कंपनियों में अर्बन वेंचर्स भी शामिल है। वहीं मुंबई की स्पेशल हॉलिडे कोर्ट ने के फाउंडर राणा कपूर को 11 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने रविवार तड़के राणा कपूर को गिरफ्तार किया था।

बहरहाल, बैंक को बचाने के लिए रइक ने प्लान पेश किया है और बैंक इसमें 49% स्टेक खरीद सकता है।

बैंक ने कहा कै कि वह 2450 करोड़ रुपए बैंक में निवेश कर उसे संकट से उबारेगा।

बैंक के कर्मियों के सैलरी इंक्रीमेंट को लेकर बैंक ने इस साल के लिए नो कहा है।

लंदन में अकूत संपत्ति जमा कर रखी है राणा कपूर ने

यस बैंक मामले में राणा कपूर के खिलाफ शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। , ईडी फिलहाल उस सोर्स का पता कर रही है जहां से पैसे आए और लंदन में असेट खरीदा गया। ईडी के रडार पर करीब 2 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट्स, 44 महंगी पेंटिंग्स और दर्जनों शेल कंपनियां हैं।

इन कंपनियों की मदद से राणा कपूर और परिवार को पैसा ट्रांसफर किया जा रहा था।

ईडी के अधिकारी जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था।

नवंबर 2019 में राणा कपूर ने यस बैंक में अपने पूरे शेयर बेच दिए ।

वे बार-बार कहते आ रहे थे कि यस बैंक में कभी भी अपना शेयर नहीं बेचेंगे।

वे इसे अपना डायमंड बताते थे।

राणा की पत्नी के बैंक खाते भी जांच के दायरे में

सूत्रों के मुताबिक, राणा कपूर की पत्नी बिंदू कपूर और तीनों बेटियों- राखी कपूर, रोशनी कपूर और राधा कपूर के संबंध ऐसी कुछ कंपनियों से हैं, जिन्हें गलत तरीके से पैसे ट्रांसफर किए गए। जांच के दायरे में कथित तौर पर उनकी पत्नी के बैंक खाते भी हैं, जिनमें खामियां मिली हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

येस बैंक मामले में तय हो जिम्मेदारी: कांग्रेस
खाताधारकों का हित सुनिश्चित करे सरकार | Yes Bank Case

नई दिल्ली (एजेंसी)। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने येस बैंक (Yes Bank Case) मामले की विस्तृत जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने की आज मांग की तथा कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खाताधारकों को उनकी एक-एक पाई वापस मिले। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि मार्च 2014 में येस बैंक(Yes Bank Case) का कुल बकाया ऋण 55,633 करोड़ रुपये था जो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मार्च 2019 तक बढ़कर 2,41,499 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। इस दौरान अन्य बैंकों का बकाया ऋण औसतन नौ फीसदी की सालाना रफ्तार से बढ़ रहा था जबकि येस बैंक (Yes Bank Case) का बकाया ऋण 35 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ा। उन्होंने कहा, ‘बैंकों की बैलेंस शीट का विवरण भारतीय रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय के पास भी जाता है।

सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खाताधारकों को उनका पूरा पैसा वापस मिले

यह आश्चर्य की बात है कि इसके बावजूद न तो सरकार ने और न ही रिजर्व बैंक ने इस बात पर ध्यान दिया कि येस बैंक का बकाया ऋण असामान्य रफ्तार से बढ़ रहा है। यह मेरी समझ से परे है। चिदंबरम ने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच कर जवाबदेही तय की जानी चाहिए तथा दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि यह महज बैंक प्रबंधन की वित्तीय विफलता का मामला है तो अलग तरीके की कार्रवाई होनी चाहिये, लेकिन यदि इसमें कोई आपराधिक षड्यंत्र है तो कार्रवाई भी उसी के अनुरूप होनी चाहिये। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खाताधारकों को उनका पूरा पैसा वापस मिले।

कांग्रेस की सरकार के समय में जब बैंकों का विलय हुआ था, उस समय हर खाताधारक को उसकी एक-एक पाई वापस मिली थी। पूर्व वित्त मंत्री ने यह स्वीकार किया कि येस बैंक के मौजूदा बकाया ऋण में कुछ ऐसे ऋण भी हो सकते हैं जो कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के शासनकाल में दिये गये होंगे लेकिन इनमें ज्यादातर मोदी सरकार के कार्यकाल में दिये गये हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एसबीआई ने बताया येश बैंक को बचाने का प्लान
Yes Bank जमाकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं: एसबीआई चेयरमैन(SBI)

नई दिल्ली। संकटग्रस्त येस बैंक (Yes Bank)को स्टेट बैंक आॅफ इंडिया (SBI) कैसे बचाने की कोशिश करेगा, इसका प्लान बताया गया है। येस बैंक की 49 फीसदी शेयर खरीद सकता है। इसके साथ 2450 करोड़ के निवेश का भी प्लान है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने भी दोहराया कि फिलहाल खाताधारकों के पैसे को खतरा नहीं है। अकाउंट होल्डर्स का पैसा सुरक्षित रजनीश ने कहा कि फिलहाल 50 हजार की सीमा तय करने की वजह से यस बैंक के खाताधारकों को दिक्कतें जरूर हो रही होंगी।

Yes Bank जमाकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है।

रजनीश ने कहा कि सरकार के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी लोगों को भरोसा दिला चुकी हैं।

रजनीश बोले कि फिलहाल परेशानी हो रही है यह वह भी मानते हैं, लेकिन सबका पैसा सुरक्षित है।

निवेश की सैद्धांतिक मंजूरी

रजनीश कुमार ने एसबीआई की निवेश योजना को विस्तार से बताते हुए कहा कि निवेश प्लान पर विचार करने के बाद हम 9 मार्च को फिर से रिजर्व बैंक के पास जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसबीआई ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बता दिया है कि एसबीआई बोर्ड ने येस बैंक में निवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यस बैंक खाताधारकों में मचा हड़कम्प
लाईनों में लगे रहे उपभोक्ता | Yes Bank Account Holders

फरीदाबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र दहिया)। वित्तीय संकट से जूझ रहे यस बैंक को लेकर रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया द्वारा ग्राहकों (Yes Bank Account Holders)के लिए 1 महीने 50 हजार निकालने के आदेश के बाद हड़कंप मच गया है। फरीदाबाद में सेक्टर-16 स्थित यस बैंक की शाखा में शुक्रवार सुबह से ही बैंक से रुपये निकलवाने वाले उपभोक्ताओं की लम्बी-लम्बी लाईनें लग गर्इं और खाताधारक इस आदेश के बाद खासे चिंताग्रस्त नजर आए। बैंक खाता धारकों का कहना है कि आरबीआई के आदेश के बाद उन्हें अब काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

जिन लोगों के परिवारों में शादी या अन्य लोन वगैरह देने हैं, उन्हें काफी मुश्किल होगी। हालांकि कुछ ग्राहक अभी भी इस बात को लेकर उम्मीद में है कि सरकार कोई ना कोई रास्ता निकाल लेगी और उनके पैसे उन्हें मिल जाएंगे। वही बैंक के ग्राहक कुंवर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनका खाता यस बैंक में है और उनको हर महीने वर्करों की पेमेंट करनी होती है, लेकिन बैंक से पैसा नहीं मिल रहा है, जिस कारण सैकड़ों कर्मचारी पैसे के लिए उनके पीछे घूम रहे हैं। उनका मैन पावर का काम है, जिसके तहत कई संस्थानों में उनके कर्मचारी काम करते हैं जबकि उनका पैसा यस बैंक में जमा है, जिसके कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Yes Bank के जमाकर्ताओं की पूंजी पूरी तरह सुरक्षित : निर्मला सीतारमण
Yes Bank Depositors | मैं रिजर्व बैंक के साथ लगातार संपर्क में हूं: सीतारमण

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यस बैंक के जमाकतार्ओं को भरोसा दिलाया कि उनकी पूंजी पूरी तरफ सुरक्षित है और वह किसी प्रकार की चिंता नहीं करें। श्रीमती सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘मैं यस बैंक के सभी जमाकर्ताओं (Yes Bank Depositors)को आश्वस्त करना चाहती हूं कि उनकी पूंजी पूरी तरह सुरक्षित है। मैं रिजर्व बैंक के साथ लगातार संपर्क में हूं। यस बैंक के संबंध में जो भी कदम उठाए गए हैं, वे बैंक के जमाकतार्ओं, बैंक और अर्थव्यवस्था के हित में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और रिजर्व बैंक दोनों यस बैंक के मामले पर लगातार नजर रखे हुए हैं। श्रीमती सीतारमण ने कहा,‘हमनें एक कदम उठाया है जो प्रत्एक के भले के लिए होगा।

रिजर्व बैंक गवर्नर ने आश्वस्त किया है कि यस बैंक के किसी जमाकर्ता का नुकसान नहीं होगा।

यस बैंक के जमाकतार्ओं को भयभीत होने कि जरूरत नहीं उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक यस बैंक के पुनर्गठन के लिए जल्द ही एक योजना लाएगा।

यस बैंक के जमाकर्ताओं का धन सुरक्षित | Yes Bank Depositors

उन्होंने यस बैंक के जमाकतार्ओं से कहा कि वह किसी प्रकार से भयभीत नहीं हो और उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा, ’मैं यस बैंक के सभी जमाकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनका धन सुरक्षित रहेगा और उन्हें किसी प्रकार से चिंतित होने की जरुरत नहीं है। रिजर्व बैंक ने सही कदम उठाया है और यस बैंक के जमाकर्ताओं का धन सुरक्षित है।

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि बैंक के पुनर्गठन के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

यस बैंक घटनाक्रम को देखते हुए आज देश के शेयर बाजारों में भूचाल आ गया।

सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह नीचे आए ।

अपराह्न के कारोबार में सेंसेक्स करीब एक हजार अंक और निफ्टी भी लगभग 300 अंक नीचे हैं ।

रिजर्व बैंक ने गुरुवार को यस बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था।

वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक को यस बैंक में निवेश के लिए ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी दी गई है।

उधर रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई में एसोचैम के 15वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक यस बैंक को उबारने के लिए त्वरित कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि बैंक को उबारने के लिए जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा। तीस दिन का जो समय दिया गया है, इस दौरान रिजर्व बैंक त्वरित कार्रवाई करेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यस बैंक के जमाकर्ता भयभीत न हों, हितों का पूरा ध्यान: सुब्रमण्यम
Yes Bank | मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने दिया आश्वासन

नई दिल्ली (एजेंसी)। मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को (Yes Bank)यस बैंक के जमाकतार्ओं से भयभीत नहीं होने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। श्री सुब्रमण्यम ने आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रिजर्व बैंक यस बैंक के पुनर्गठन के लिए जल्द ही एक योजना लाएगा।

उन्होंने यस बैंक(Yes Bank) के जमाकतार्ओं से कहा कि वह किसी प्रकार से भयभीत नहीं हो और उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘मैं यस बैंक के सभी जमाकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनका धन सुरक्षित रहेगा और उन्हें किसी प्रकार से चिंतित होने की जरुरत नहीं है। रिजर्व बैंक ने सही कदम उठाया है और यस बैंक के जमाकर्ताओं का धन सुरक्षित है। मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि बैंक के पुनर्गठन के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

केंद्रीय बैंक यस बैंक को उबारने के लिए त्वरित कार्रवाई करेगा

यस बैंक घटनाक्रम को देखते हुए आज देश के शेयर बाजारों में भूचाल आ गया।

सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह नीचे आए ।

अपराह्न के कारोबार में सेंसेक्स करीब एक हजार अंक और निफ्टी भी लगभग 300 अंक नीचे हैं ।

रिजर्व बैंक ने गुरुवार को यस बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था।

वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक को यस बैंक में निवेश के लिए ‘सैद्धांतिक‘ मंजूरी दी गई है ।

यस बैंक को उबारने के लिए जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा।

उधर रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई में एसोचैम के 15वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक यस बैंक को उबारने के लिए त्वरित कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि बैंक को उबारने के लिए जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा। तीस दिन का जो समय दिया गया है, इस दौरान रिजर्व बैंक त्वरित कार्रवाई करेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यस बैंक के शेयर 50 फीसदी लुढ़के, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
Yes Bank Share | येस बैंक पर अस्थायी रोक, सीमित राशि निकाल सकेंगे खाताधारक

मुंबई (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से शेयर बाजारों (Yes Bank Share) में शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 300 अंक से अधिक टूट गये। कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स गुरुवार के बंद 38470.61 की तुलना में 863 अंक नीचे 37613.96 पर खुला और बिकवाली के दबाव में टूटता हुआ 35011.09 अंक तक गिरा।

फिलहाल 1054 अंक नीचे 37416.91 अंक पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी 11000 अंक से नीचे उतर गया।

निफ्टी फिलहाल 10954.80 पर 315 अंक नीचे है।

वहीं सरकार ने निजी क्षेत्र के(Yes Bank Share) येस बैंक पर 30 दिन की अस्थायी रोक लगाते हुये इस दौरान खाताधारकों के लिए निकासी की सीमा 50 हजार रुपये तय कर दी है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि आज शाम छह बजे से यह रोक शुरू हो गयी है और 03 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस पूरी अवधि में खाताधारक 50 हजार रुपये से अधिक नहीं निकाल सकेंगे। यदि किसी खाताधारक के इस बैंक में एक से अधिक खाते हैं तब भी वह कुल मिलाकर 50 हजार रुपये ही निकाल सकेगा। रिजर्व बैंक के आवेदन पर वित्त मंत्रालय ने यह अधिसूचना जारी की है। बैंक के शेयर लगातार लुढ़कते जा रहे हैं, आज के सेशन में भई यह 50 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है।

यस बैंक के शेयर स्टॉक मार्केट में आसमान छू रहे थे।

बैंक के लोनबुक, जमा, लाभ और बैलेंसशीट देखकर शेयर लगातार बढ़ रहे थे।

एक समय में तो शेयर 1400 रुपये तक पहुंच गया था।

एनपीए बढ़ना शुरू हुआ तो इसके शेयर गिरने लगे।

आरबीआई ने स्थिति को समझते हुए दखल दी और आज यस बैंक का शेयर 36 रुपये तक लुढ़क गया।

2018 में राणा कपूर को आरबीआई ने हटाया

जब से यस बैंक के चेयरमैन राणा कपूर को हटाया गया तब से बैंक की हालत लगातार खराब होने लगी। आरबीआई को शक था कि यस बैंक एनपीए और बैलेंसशीट में गड़बड़ी कर रहा है। इसके बाद ये कार्रवाई की गई। अगर यस बैंक के इतिहास पर गौर करें तो समझ में आएगा कि आरबीआई को ये शक क्यों हुआ। छोटे से बैंक से शुरू होने वाला यस बैंक पिछले एक दशक में 3 लाख करोड़ का एसेट वाली कंपनी बन गई।

भारत में इसके कितने ब्रांच?

देश के चौथे सबसे बड़े निजी बैंक यानी यस बैंक की मौजूदगी पूरे देश में है। इसका हेडक्वॉर्टर मुंबई में है। बैंक का नेटवर्क काफी बड़ा है। देशभर में इसके 1000 से ज्यादा ब्रांच हैं और 1800 अळट२ हैं। यस बैंक के महिला स्पेशल ब्रांच भी हैं, जो ‘यस ग्रेस ब्रांच’ के नाम से चलाए जाते हैं। इनमें महिलाओं के लिए खास प्रॉडक्ट आॅफर होते हैं। इनकी खास बात यह है कि इनमें पूरी तरह से महिलाओं का स्टाफ है। इसके अलावा, देश में 30 से ज्यादा ‘यस एसएमई ब्रांच’ भी हैं, जो रटए२ को स्पेशलाइज्ड सर्विसेज मुहैया करते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।