IAEA - Sach Kahoon Hindi

चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र की मरम्मत जारी : आईएईए
कीव (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि यूक्रेन के नियामक के अनुसार चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) में क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। आईएईए ने एक बयान जारी कर कहा कि चेरनोबिल एनपीपी की स्थिति के बारे में यूक्रेनी नियामक ने बताया है कि क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की मरम्मत के प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन बाहरी बिजली की आपूर्ति 09 मार्च से बंद है। डीजल जनरेटर सहित सुरक्षा के लिए प्रासंगिक सिस्टम को बैक-अप पावर प्रदान कर रहे हैं, जिनमें 1986 की दुर्घटना वाले स्थल पर ईंधन भंडारण की सुविधा और 11 मार्च को अतिरिक्त र्इंधन की आपूर्ति की गई।

आईएईए के अनुसार रूस के रोसाटॉम के महानिदेशक एलेक्सी लिकचेव ने फोन कर आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी को बताया कि चेरनोबिल एनपीपी की बिजली आपूर्ति के लिए बेलारूस से बिजली लाइनों को बढ़ाया जा सकता है। रूस ने आईएईए को सूचित किया है कि चेरनोबिल के साथ ही जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) का प्रबंधन और संचालन यूक्रेनी कर्मियों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन रूसी विशेषज्ञों का एक समूह भी सहायता प्रदान कर रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आईएईए ने की ईरान के यूरेनियम संवर्धन 60 फीसद तक शुरू करने की पुष्टि
वियाना। परमाणु केंद्र पर हमले के बाद ईरान ने अपनी घोषणा के मुताबिक यूरेनियम का संवर्धन 60 फीसदी तक शुरू कर दिया है। जो अपने उच्चतम स्तर के संवर्धन तक पहुंच गया है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। प्रवक्ता के अनुसार ईरान में आईएईए के सत्यापन और निगरानी पर सदस्य देशों की रिपोर्ट में महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि एजेंसी ने आज यह सत्यापित किया है कि ईरान ने नातांज पायलट ईंधन संवर्धन संयंत्र में यूएफ-6 का उत्पादन 60 फीसद यू 235 तक बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ईरान ने 60 फीसद शुद्धता तक यूरेनियम को समृद्ध करने के लिए शुरू करने के अपने इरादे के बारे में आईएईए को बताया था।

यूरेनियम संवर्धन को बढ़ावा देने और नातांज परमाणु केंद्र में आधुनिकीकरण सेंट्रीफ्यूज स्थापित करने का निर्णय हाल ही में परमाणु केन्द्र पर हमले की घटना के बाद नातांज में बिजली वितरण नेटवर्क को शामिल करने के लिए किया गया था। इस बात की जानकारी ईरानी संसद के स्पीकर मुहम्मद बाघर कलीबाफ ने शक्रवार को दी थी और कहा था कि ईरान अपने पहले घोषित योजनाओं के अनुरूप 60 फीसद यूरेनियम संवर्धन शुरू कर दिया है। प्रवक्ता के अनुसार आईएईए ने ईरान द्वारा घोषित संवर्धन स्तर को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करने के लिए उत्पादित यूएफ-6 का एक नमूना लिया है। ईरान का यूरेनियम संवर्धन बढ़ाने का निर्णय हाल ही में नातांज परमाणु केन्द्र में हुए हमले की प्रतिक्रिया में आया है। देश के उपराष्ट्रपति और परमाणु ऊर्जा प्रमुख अली अकबर सालेही ने इसे ‘परमाणु आतंकवाद’ करार दिया था और इस हमले से परमाणु संयंत्र केन्द्र के बिजली वितरण नेटवर्क को खासा नुकसान पहुंचा था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ईरान का दौरा करेंगे आईएईए के महानिदेशक
वियना। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी सोमवार को ईरान का दौरा कर उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आईएईए ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। पिछले वर्ष दिसंबर में आईएईए के महानिदेशक का पद संभालने के बाद ग्रोसी का यह पहला ईरान दौरा होगा। अपनी इस यात्रा के दौरान ग्रोसी ईरान और आईएईए के बीच सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बात करेंगे। आईएईए के अधिकारियों को ईरान अपने निश्चित परमाणु ऊर्जा केन्द्रों का निरीक्षण करने की अनुमति देता है अथवा नहीं यह मुद्दा भी बातचीत में काफी अहम होगा।

ग्रोसी ने कहा, “ मैंने व्यक्तिगत तौर पर ईरान जाने का फैसला किया है ताकि मैं आईएईए के साथ उसके सहयोग और सभी सुरक्षा उपायों की प्रतिबद्धताओं तथा दायित्वों को पूरी तरह से लागू करवा सकूं।” आईएईए के महानिदेशक ने कहा कि वह ईरान की सरकार के साथ सीधी बातचीत शुरू करना चाहते हैं जिसके वर्तमान और भविष्य दाेनों में ही बेहतर परिणाम होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आईएईए के प्रस्ताव पर दोबारा विचार कर सकता है ईरान
IAEA Proposal | ईरान के पास अपने हितों के मुताबिक फैसले लेने का अधिकार

वियना (एजेंसी)। ईरान ने कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA Proposal) को अपने परमाणु संयंत्रों की निगरानी नहीं करने देने के फैसले पर दोबारा विचार कर सकता है। आईएईए में ईरान के राजदूत काजिम गारिब अबादी ने एक वक्तव्य जारी कर यह बात कही। अबादी ने कहा कि आईएईए ने इस तथ्य की अनदेखी की है कि एजेंसी प्रत्येक वर्ष ईरानी परमाणु कार्यक्रम से जुड़े स्थलों पर 35 से अधिक मिशनों को अंजाम दे रही थी। ईरानी राजदूत ने कहा, ‘ इस तरह की अनदेखी से हमें आश्चर्य और गहरा दुख हुआ है। यदि इसी तरह की निगरानी की अनुमति को परमाणु ऊर्जा एजेंसी नहीं मानेगी तो ईरान के पास अपने हितों के मुताबिक फैसले लेने का अधिकार है।

आईएईए (IAEA Proposal)के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने सोमवार को कहा था कि ईरान से राजनीतिक तौर पर बातचीत शुरू करने के लिए पहले उसके परमाणु संयंत्रों की निगरानी करने की जरुरत है। दरअसल, गत सप्ताह समाचार एजेंसी रायटर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि ईरान ने परमाणु समझौते का उल्लंघन करते हुए एक टन से अधिक मात्रा में कम संवर्धित यूरेनियम एकत्र कर लिया है। रायटर ने ईरान की परमाणु गतिविधियों पर आईएईए की एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी थी। आईएईए ने ईरान से आग्रह कर कहा है कि वह परमाणु एजेंसी को अपने दो परमाणु संयंत्रों की निगरानी करने की अनुमति प्रदान करे तभी किसी भी प्रकार की बातचीत शुरू की जा सकती है।

आईएईए ने ईरान से आग्रह कर कहा है कि वह परमाणु एजेंसी को अपने दो परमाणु संयंत्रों की निगरानी करने की अनुमति प्रदान करे तभी किसी भी प्रकार की बातचीत शुरू की जा सकती है।

क्या है मामला :

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मई 2018 में ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते बहुत ही तल्ख हो गये हैं। इस परमाणु समझौते के प्रावधानों को लागू करने को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका ने ईरान पर कई प्रकार के प्रतिबंध भी लगाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में ईरान ने अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत ईरान ने उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर सहमति जतायी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।