Ranjan Gogoi - Sach Kahoon Hindi

यौन उत्पीड़न केस : पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ मामला बंद
नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की गई सुनवाई को बंद कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले को दो साल का अरसा बीत चुका है और साजिश की जांच में इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड हासिल किए जाने की संभावना भी बहुत कम है। सुप्रीम कोर्ट के वकील उत्सव बैंस ने जस्टिस गोगोई पर लगे यौन शोषण के आरोपों के पीछे साजिश होने का दावा किया था। इस मामले में 1 साल 9 महीने बाद जस्टिस संजय किशन कौल की अगुआई वाली बेंच ने वीरवार को सुनवाई शुरू की थी। कोर्ट ने फैसला पूर्व जस्टिस एके पटनायक की रिपोर्ट के आधार पर किया। उन्हें साजिश की जांच सौंपी गई थी।

अदालत ने कहा कि जस्टिस पटनायक की रिपोर्ट में साजिश को स्वीकार किया गया है और इसे खारिज नहीं किया जा सकता। दरअसल, जस्टिस गोगोई ने सीजेआई रहते हुए कुछ कड़े फैसले किए, जो साजिश को बल देते हैं। रिपोर्ट में एक इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट का हवाला भी है। इसमें बताया गया है कि असम में नेशनल रजिस्टर आॅफ सिटिजन्स को आगे बढ़ाने की वजह से कई लोग जस्टिस गोगोई से नाखुश थे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यह महिला 2018 में जस्टिस गोगोई के आवास पर बतौर जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदस्थ थी। महिला ने दावा किया था कि बाद में उसे नौकरी से हटा दिया गया था। महिला ने अपने हलफनामे की कॉपी 22 जजों को भेजी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विरोध के बीच गोगोई का शपथ ग्रहण
कांग्रेस सदस्यों ने किया बहिर्गमन

नई दिल्ली (एजेंसी)। मनोनीत सदस्य रंजन गोगोई के गुरुवार को राज्य सभा की सदस्यता की शपथ लेने के दौरान कांग्रेस सदस्यों ने जबर्दस्त शोरशराबा किया और उनके मनोनयन का विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन किया। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोगोई को शपथ लेने के लिए जैसे ही आमंत्रित किया, विपक्षी सदस्य खासकर कांग्रेस सदस्यों ने शोरशराबा शुरू कर दिया। शोरशराबे के बीच ही गोगोई ने जैसे ही शपथ पत्र पढ़ना शुरू किया, कांग्रेस सदस्य शोरगुल करते हुए सदन से बहिर्गमन कर गये।

कांग्रेस के आनंद शर्मा ने इस बीच कुछ कहना चाहा लेकिन शोरशराबे के कारण उनकी बातें सुनायी नहीं दी। गोगोई के शपथ ग्रहण कर लेने के बाद वेंकैया नायडू ने कहा कि इस तरह व्यवहार उचित नहीं है। गोगोई के मनोनयन का विरोध करना है तो सदन के बाहर करिये। सदन में मौजूद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि श्री गोगोई का विरोध करना उचित नहीं है। वह सम्मानित व्यक्ति हैं और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें राज्य सभा का सदस्य मनोनीत किया है।

पहले ही भी न्यायाधीश रहे माननीय इस सदन के सदस्य मनोनीत हुए हैं। सभापति ने शोरशराबे के दौरान कांग्रेस सदस्यों की ओर से कही गयी बातें सदन के रिकार्ड में न रखने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि गोगोई चार माह पूर्व ही उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें इसी सप्ताह कोविंद ने राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।