coronaviurs - Sach Kahoon Hindi

लापरवाही का नतीजा, हिसार फिर बढ़ा कोरोना की ओर
कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए निर्धारित मापदंडों की पालना जरूरी

एक पखवाड़े बाद फिर मिले 2 नए मामले

सच कहूँ/संदीप सिंहमार

हिसार। हिसार में कोविड-19 से बचाव के लिए की जा रही लापरवाही का नतीजा आना शुरू हो गया है। करीब एक पखवाड़े तक लगातार कोई भी नया पॉजिटिव मरीज न मिलने के बाद मंगलवार को दो नए पॉजिटिव केस सामने आ गए। आने ही थे, क्योंकि कोविड-19 की पहली लहर के बाद जो गलती हिसार वासियों ने की थी उसी गलती को अब एक बार फिर दोहरा रहे हैं। इन दिनों में हिसार में 99 फिर भी लोग बिना मास्क के घूमते नजर आते हैं। जिनमें कर्मचारी अधिकारियों के साथ-साथ नेता लोग भी शामिल है। जो अधिकारी कोविड प्रोटोकॉल लागू करने की दुहाई देते हैं। उनके मुंह पर भी मास्क नजर नहीं आता।

कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है, वैश्विक महामारी की तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है, इसलिए सभी नागरिक संक्रमण के प्रभाव से बचने के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए गए सभी मापदंडों का पुरी दृढ़ता के साथ पालन करना सुनिश्चित करें। नियमों की पालना करके ही संक्रमण के प्रभाव पर अंकुश लगाया जा सकता है। जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में 2एक्टिव पॉजिटिव केस हो गए हैं। अभी तक 7 लाख 3 हजार 20 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 53 हजार 982 मामले सामने आ चुके हैं।

अब तक कुल 52 हजार 840 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत है। कोरोना से अब तक कुल 1140 लोगों की मौत हुई है। कोरोना की पिछले वर्ष की पहली लहर में 327 और इस वर्ष की दूसरी लहर में 813 लोगों की मृत्यु हुई है। पहली लहर में संक्रमण के 17 हजार 147 जबकि दूसरी लहर में अब तक 36 हजार 835 मामले दर्ज किए गए हैं।

जिले में 8 लाख 44 हजार 500 दी गई वैक्सीन की डोज

कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में अभी तक 8 लाख 44 हजार 500 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत अभी तक 6 लाख 61 हजार 404 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इनमें 60 वर्ष से अधिक के 1 लाख 13 हजार 777 और 45 से 60 वर्ष के 1 लाख 57 हजार 566 लोगों को प्रथम डोज दी गई है। इसके अलावा 14 हजार 511 हेल्थकेयर वर्कर्स, 8 हजार 753 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 3 लाख 66 हजार 797 लोगों ने पहली डोज ली है। इसके अतिरिक्त 1 लाख 83 हजार 96 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ली है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

टोक्यो ओलंपिक से जुड़े 19 और लोग कोरोना संक्रमित
टोक्यो (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति ने शुक्रवार को खेलों से जुड़े 19 और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है, जिनमें से तीन ओलंपिक गांव में हैं। आयोजकों के मुताबिक तीन एथलीट, तीन पत्रकार, ओलंपिक प्रतिनिधिमंडल के 10 सदस्य और तीन अनुबंध धारक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे खेलों से जुड़े कुल संक्रमित लोगों की 110 तक पहुंच गई है, जिसमें 56 जापान के नागरिक और 54 अन्य देशों के लोग शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सावधान! देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 41,672 नए केस मिले
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर अभी भी जारी है और इस के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या कम रहने से रिकवरी दर घटकर 97.25 फीसदी पर आ गई है। विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से बुधवार देर रात तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,672 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ नौ लाख 86 हजार 720 हो गया है। इस दौरान 39 हजार 155 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ एक लाख 36 हजार 349 हो गई है।

रिकवरी दर घट कर 97.25 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 हो गई है

राहत की बात यह है कि देश भर में सक्रिय मामले 3,867 और घटकर चार लाख 26 हजार 79 हो गये हैं। इसी अवधि में 578 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 12 हजार 19 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.37 फीसदी, रिकवरी दर घट कर 97.25 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 हो गई है। महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामले 2,358 और बढ़कर 1,06,764 हो गई है। इसी दौरान 6,067 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 59,44,801 हो गई है जबकि 170 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,26,390 हो गया है।

45 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 35,989 हो गया है

केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 2,535 की वृद्धि के साथ अब 1,17,719 पहुंच गए हैं। राज्य में 12,974 लोगों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 29,70,175 हो गई जबकि 128 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 14,938 पहुंच गया है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 592 और घट कर 33,642 रह गए हैं। वहीं 45 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 35,989 हो गया है। राज्य में 2,537 और लोग स्वस्थ भी हुए हैं जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 28,06,933 हो गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा! क्या कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी पूरी है?
687 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पद खाली, दक्ष पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी (Third wave of Corona)

सच कहूँ/अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। कोरोना की पहली और दूसरी लहर का कहर पूरे देश के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश ने भयानक रूप से झेला है। अब विशेषज्ञ तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं वहीं सरकार अपने स्तर पर कोविड अस्पतालों के निर्माण और मौजूदा अस्पतालों में वेंटीलेटर और आॅक्सीजन सहित अन्य जरूरी सामग्रियों की पर्याप्ता व अन्य इंतजामातों के पूरा होने का दावा कर रही है। लेकिन वहीं सरकारी स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार एवं मजबूत करके कोरोना की संभावित तीसरी लहर से उचित तरीके से निपटने की मांग स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारी संगठनों ने सरकार से की है। इस बाबत इन संगठनों ने 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला स्तर पर उपायुक्त का सौंपा गया।

राज्य में जनसंख्या के हिसाब से 634 उपस्वास्थ्य केंद्रों, 81 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 53 सामुदायिक केन्द्रों की कमी

जानकारी के अनुसार फिलहाल प्रदेश में 2667 उप स्वास्थ्य केंद्र, 532 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 128 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। जबकि वर्तमान आबादी की जरूरतों के हिसाब से 634 उपस्वास्थ्य केंद्रों, 81 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 53 सामुदायिक केंद्रों की कमी बनी हुई है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) के मानकों अनुसार ग्रामीण इलाकों में हर नागरिक को संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 5 हजार की आबादी पर एक उप स्वास्थ्य केंद्र, 30 हजार की आबादी के लिए एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और 80 हजार से 1 लाख 20 की आबादी पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) होना चाहिए।

स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और ट्रेंड पैरामैडिकल स्टॉफ की भी भारी कमी

स्पेशलिस्ट डॉक्टरों, डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, रेडियोग्राफरों, फार्मासिस्टों, लैब तकनीशियों और मल्टीपर्पज कैडर की भारी कमी बनी हुई है। इसी प्रकार एक सीएचसी में 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों (एक सर्जन, एक स्त्री रोग, एक फिजिशियन, एक शिशु रोग, एक हड्डी रोग और एक बेहोशी देने वाला) होने चाहिए। इसके हिसाब से वर्तमान आबादी अनुसार 714 स्पेशलिस्ट डॉक्टर होने चाहिए। जबकि फिलहाल राज्य भर में केवल मात्र 27 स्पेशलिस्ट ही मौजूद हैं यानि 687 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 491 डॉक्टर हैं जबकि होने 1064 चाहिए यानि आधे से ज्यादा में एक भी डॉक्टर नहीं है।

रेडियोग्राफरों की 128 पोस्ट होनी चाहिए लेकिन कार्यरत केवल 38 हैं यानि 90 की कमी है

हालात यह है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के 90 प्रतिशत से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। अस्पतालों में दवाओं का टोटा पड़ा रहता है। उधर रेडियोग्राफरों की 128 पोस्ट होनी चाहिए लेकिन कार्यरत केवल 38 हैं यानि 90 की कमी है। फार्मासिस्ट्स की संख्या करीब 770 होनी चाहिए लेकिन केवल 405 ही कार्यरत हैं यानि 365 की कमी है। नेत्र चिकित्सा सहायकों की संख्या भी 128 होनी चाहिए मगर कार्यरत 35 ही हैं। लैब टेक्नीशियन के 770 पदों के मुकाबले 400 लैब तकनीशियन ही कार्यरत हैं यानि 370 की कमी बनी हुई है। मल्टीपर्पज कैडर में एमपीएचडब्ल्यू (पुरूष और महिला) की संख्या करीब 3800 है, जबकि 10800 होने चाहिए।

पैरामेडीकल स्टॉफ के 40 प्रतिशत से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं

वहीं स्वास्थ्य निरीक्षक (पुरूष व महिला) के 1100 पदों के मुकाबले करीब 700 ही कार्यरत हैं यानि 400 पद खाली पड़े हैं। इस बाबत जन स्वास्थ्य अभियान के संरक्षक डाक्टर रणबीर सिंह दहिया ने कहा कि कुल मिलाकर देखें तो वर्तमान आबादी के अनुपात में स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के कुल स्वीकृत पदों में 90 प्रतिशत से ज्यादा विशेषज्ञ डॉक्टरों, 50 प्रतिशत से ज्यादा तथा पैरामेडीकल स्टॉफ के 40 प्रतिशत से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। जबकि आबादी के अनुपात में नियमानुसार अकेले पेरामेडिकल स्टाफ के ही 25000 से ज्यादा नियमित पद स्वीकृत होने चाहिए।

कर्मचारी संगठनों ने की खाली पदों को जल्द भरने की मांग

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और जन स्वास्थ्य अभियान के संयुक्त आह्वान पर आयोजित प्रदर्शनों में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व जन स्वास्थ्य अभियान के अलावा हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति, जनवादी महिला समिति, सीटू, एसएफआई व डीवाईएफआई से जुड़े हजारों कर्मचारियों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मजदूरों, छात्रों व नौजवानों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापनों में विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राइमरी हैल्थ सैंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जरनल हस्पताल खोलने, बड़ी तादाद में खाली पड़े मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ के पदों को स्थाई नियुक्ति से भरने, आॅक्सीजन, बेड्स व वेंटिलेटर सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने, किसी भी मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ की मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए मुआवजा और आश्रित को स्थाई नौकरी देने सहित विभिन्न मांगें की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

तपती गर्मी में पीएनबी के बाहर खड़े होने को मजबूर उपभोक्ता,सोशल डिस्टेंसिंग भी कोसों दूर
बैंकों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड, प्रशासन की बढ़ा रही चिंता

भूना(सच कहूँ न्यूज)। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में लॉकडाउन हालात भूना में दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हंै और भीषण गर्मी में बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है। बैंकों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ प्रशासन की चिंता बढ़ा रही है। सुबह बैंक खुलने के साथ बैंकों के बाहर बड़ी-बड़ी लाइनों में लोग खड़े हो जाते हैं। क्योंकि इस बार गेहूं की फसल का पैसा सरकार द्वारा गेहूं खरीद एजेंसियों ने किसानों के खाते में सीधा ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ-साथ शहर के व्यापारियों और अन्य बैंक के उपभोक्ताओं को भी लेन-देन के लिए बैंक में आना पड़ता है।

परन्तु पीएनबी भूना बैंक के गर्मी से बचाव का कोई प्रबंध नही है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को तपती धूप में खड़े होने को मजबूर है। कैश जमा करवाने के लिए बैंक के बाहर खड़े व्यापारी अशोक कुमार ने बताया की बैंक में सुरक्षा हेतु गार्ड भी नहीं है, ऐसे में भीड़ में घंटों तक कैश लेकर इंतजार करना भी खतरे से खाली नहीं है।

पिछले तीन दिनों से बैंक में जाने का कर रहे इंतजार

बैंक के उपभोक्ता एवं किसान समरजीत व सुखदेव आदि ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बैंक में जाने का प्रयास कर रहे हैं परंतु भीड़ अधिक होने की वजह से अंदर जाने का नंबर नहीं लग पा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूं की फसल की पेमेंट पहले तो सरकार ने देरी से खातों में भेजी है और उसके बाद अब इसे बैंक से निकलवाने की बहुत बड़ी समस्या हैं। उन्होंने कहा कि लोग घंटों तक बैंक के बाहर गर्मी में ही खड़े रहते हैं। बैंक प्रबंधन द्वारा बाहर छाया के लिए टेंट व बैठने के लिए कुर्सियों का प्रबंध भी नहीं करवाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना का वुहान लैब से लीक होना संभाव्य : खुफिया एजेंट
लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन के खुफिया एजेंटों ने चीन के वुहान इंस्टीट्यूट आॅफ वायरोलॉजी से कोविड-19 वायरस की उत्पत्ति को संभाव्य बताया है। द संडे टाइम्स की रिपोर्ट में रविवार को इस आशय की जानकारी दी गयी है। इससे पहले डेली मेल ने शनिवार को बताया कि ब्रिटेन के प्रोफेसर एंगस डाल्गलिश और नॉर्वे के वैज्ञानिक बिर्गर सोरेंसन ने एक अध्ययन किया था जिसमें दावा किया गया था कि कोविड-19 वायरस प्रयोगशाला से उत्पन्न हुआ था। अध्ययन में कहा गया है कि चीनी वैज्ञानिकों ने वुहान प्रयोगशाला में कोविड-19 वायरस विकसित किया, जिसके बाद उन्होंने चमगादड़ से प्रसारित वायरस को प्राकृतिक दिखाने के लिए ‘जानबूझकर विनाश, डेटा को छिपाने या दूषित करने’ का प्रयास किया। चीन ने हालांकि बार-बार इस तरह के आरोपों से इनकार किया है।

वायरस के लीक होने की संभावना बहुत कम: डब्ल्यूएचओ

जनवरी में, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने वुहान की यात्रा की, जहां उन्होंने कोविड-19 की उत्पत्ति के सुराग के लिए प्रयोगशाला, अस्पतालों और बाजारों की जांच की, जो वायरस कोविड-19 फैलने का कारण बनता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञ मिशन ने तब एक रिपोर्ट तैयार की, जिसमें कहा गया था कि वुहान की एक प्रयोगशाला से नए कोरोना वायरस के लीक होने की संभावना बहुत कम है। मार्च में जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि नए वायरस के सबसे अधिक संभावना एक मध्यस्थ जरिये के माध्यम से चमगादड़ों से मनुष्यों में फैलती है।

क्या है पूरा मामला

इस रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रियेसस ने कहा कि चीन ने वुहान शहर की यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के डेटा को रोक दिया था, जहां माना जाता है कि कोरोना वायरस नवंबर 2019 में प्रसारित होना शुरू हुआ था। अमेरिका और 13 अन्य राष्ट्र ने संयुक्त रूप से डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके आने में देर हो गई और इसमें पूरा डेटा और नमूने शामिल करने में विफल रहे। इस हफ्ते की शुरूआत में, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुफिया समुदाय को नए कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच करने के प्रयासों को दोगुना करने और 90 दिनों के भीतर अपने निष्कर्षों की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना से जंग: सोमवार से दिल्ली में खुलेंगी फैक्ट्रियां
शुरू होंगे निर्माण कार्य

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में आई कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के बाद अब केंद्र और राज्य सरकारें अनलॉक की तरफ कदम बढ़ाने का मन बना चुकी हैं। कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हुई है। इसकी रोकथाम के लिए राज्य स्तर पर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब जबकि कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट का असर देखा जा रहा है कि और विशेषज्ञ भी इस बात को कह चुके हैं कि दूसरी लहर का पीक निकल चुका है तो अब सरकार का ध्यान अनलॉक प्रक्रिया की तरफ है। (Delhi Unlock) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 31 मई से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने के क्रम में सबसे पहले कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की आर्थिक गतिविधियों को फिर से का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने काफी हद तक कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है और अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 1.5% रही और कोरोना के करीब 1100 मामले आए हैं। इसे देखते हुए कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है।

कोरोना के नए मामले 45 दिनों बाद घटकर दो लाख के नीचे

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के नए मामले 45 दिनों बाद घटकर दो लाख के नीचे आ गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के दो लाख 86 हजार 364 नए मामले सामने आए है। इससे पहले 14 अप्रैल को देश में कोरोना के 1,84,372 नये मामले दर्ज किए गए थे। राहत की बात यह रही कि इस बीच एक लाख 59 हजार 459 मरीज कोरोनामुक्त हुए। रिकवरी दर बढ़कर 90.34 प्रतिशत हो गयी। इस बीच गुरुवार को 29 लाख 19 हजार 699 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये।

देश में अब तक 20 करोड़ 75 लाख 20 हजार 660 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,86,364 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 75 लाख 55 हजार 457 हो गया। इस अवधि में दो लाख 59 हजार 459 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 48 लाख 93 हजार 410 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 76,755 कम होकर 23 लाख 43 हजार 152 हो गये हैं। इसी अवधि में 3660 मरीज जिंदगी की जंग हार गये और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,18,895 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 8.50 प्रतिशत रह गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.16 फीसदी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना काल में बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
कोरोनावायरस अब हमारे देश में लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि इसे फैलने से रोक सके। इस बीच लोगों को कई तरह के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, पर सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को है। इसका कारण है पूरी दुनिया में कोरोनावायरस से जो मौते हुई हैं, उनमें बुजुर्ग अधिक हैं। कोरोना का संक्रमण किसे हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। बगल से गुजरने वाला कौन व्यक्ति संक्रमण बांट रहा है, यह कह पाना भी मुश्किल है। कोरोना काल में वैसे तो हर किसी पर खतरा है, पर बुजुर्गों के लिए यह खतरा कई गुना अधिक होता है।

जिले में कोरोना के केस औसतन हर दिन मिल रहे हैं। इससे लोगों पर खतरा बना हुआ है। बुजुर्गों की देखरेख इन दिनों खास तौर पर करने की जरूरत है। बुजुर्गों को एसी में न रखें। ठंडे पानी से न नहलाएं। जिनको किडनी, मधुमेह, लिवर, हृदय, ब्लड प्रेशर, दमा आदि है, उनको कतई बाहर न निकलने दें। आंवले के उत्पाद और मौसमी फल खिलाएं। दूध में हल्दी डालकर दें। ब्लड प्रेशर व हृदय रोगी को छोड़कर बाकी को आयुर्वेदिक काढ़ा दें। बुखार, खांसी, सांस फूलने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें। घर में ही रहने को कहें। बाहर ना जाने दें। अगर उन्हें बुखार है तो खास तौर पर ध्यान रखें। लगातार टेंपरेचर नोट करें। साथ में फ्लू भी हो, सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर को बताएं।

ये बरते सावधानियां

बुजुर्गों को घर पर ही बना ताजा खाना दें। इम्युनिटी बढ़ाने वाले भोजन दें।

समय-समय पर अच्छे से हाथ धोने की आदत होनी चाहिए।

अदरक, तुलसी का काढ़ा बनाकर दें। पानी में अदरक, तुलसी उबालकर उसमें शहद मिलाएं।

बुजुर्गों की मदद करने से पहले हाथ जरूर साफ कर लें।

दादा-दादी, नाना-नानी सहित किसी भी बुजुर्ग के पास मास्क लगाकर ही जाएं, ताकि उन्हें संक्रमण न हो।

बुजुर्गों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली छड़ी, वॉकर, वील चेयर की नियमित सफाई करें।

बुजुर्ग के मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि घर परिवार के लोग बातचीत करते रहें।

पड़ोस के लोगों से भी शारीरिक दूरी बरकरार रखते हुए फोन पर बात कर सकते हैं।

घर में पेंटिंग, किताबें बढ़ सकते हैं और गाने सुनकर खुद को खुश रख सकते हैं।

घर में भी हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर में पानी और साबुन से हाथ धोएं। खाना खाने से पहले हाथ जरूर साफ करें।

हर कोई अपने चश्मे को जरूर हाथ लगाता है, इसलिए अपने चश्मे को साफ रखें और बार-बार इसे न छुएं।

खांसते समय चेहरे पर हाथ न रखें, बल्कि टिशू का इस्तेमाल करें। टिशू इस्तेमाल के बाद डस्टबिन में डाल दें।

बुजुर्ग लोगों को खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। घर का खाना खाएं, खाना पूरी तरह से पका हो, गर्म खाना ही खाएं, लंबे समय तक भूखा न रहें। थोड़ा-थोड़ा तीन से चार बार खाएं।

गाइडलाइंस के अनुसार जिन लोगों को किडनी या हार्ट की बीमारी है, वे पानी डॉक्टर की सलाह पर पीएं। बहुत ज्यादा या बहुत कम पानी, दोनों ही स्थिति में डॉक्टर ही सलाह का पालन करें। कई बार अधिक पानी पीना नुकसानदेह हो जाता है।

ये काम न करें

किसी को बुखार, खांसी, जुकाम और सांस की परेशानी हो, तो उससे बचकर रहें। किसी से हाथ न मिलाएं। पार्क, बाजार या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर न जाएं। हाथ से चेहरा और आंख न छुएं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें। अभी इलाज के लिए या अपने फॉलोअप के लिए अस्पताल जाने से बचें। बहुत ज्यादा दिक्कत हो तो आप अपने डॉक्टर से कॉल या विडियो कॉल से संपर्क करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना संक्रमण का बढ़ता फैलाव, 553 नए केस मिले
24 अप्रैल के सैम्पलों की आई रिपोर्ट

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना सैकड़ों की तादाद में नए पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। सोमवार को आई 24 अप्रैल के सैम्पलों की रिपोर्ट में जिले में कोरोना के 553 नए पॉजिटिव केस मिले। 553 नए कोरोना पॉजिटिव में हनुमानगढ़ तहसील क्षेत्र के टाउन में वार्ड 43 में 1, सनसिटी में 1, वार्ड 23 भभूतासिद्ध कॉलोनी में 4, वार्ड 28 में 1, दुर्गा कॉलोनी में 1, पंजाबी मौहल्ला में 1, वार्ड 9 में 1, सेक्टर 12 में 1 (आईसोलेशन में), नई आबादी में 1 (आईसोलेशन में), सुरेशिया में 1, वार्ड 29 में 1, इंदिरा कॉलोनी गली 4 में 1, ओबी बैंक एक ही परिवार के 5 जने, स्टार सिटी में एक ही परिवार के 4 जने, टाउन में हाई स्कूल के पीछे 2, माकड़ हॉस्पीटल के पास 1, प्रेमनगर में 1, नई गुड़ मण्डी टाउन में एक ही परिवार के 3 जने, टाउन में पुरानी नगर परिषद के पास 1, नई आबादी गली 18 में 1, टाउन में पुराना हस्पताल के पास 1, सेक्टर 3 में 1, सेक्टर 6 में एक ही परिवार के 5 जने, नई आबादी गली नं. 7 में 1, गली नं. 11 में 1, नई खुंजा में 1, टाउन मुखर्जी कॉलोनी में 1, दीनार सिनेमा के पास वार्ड 34 में 1 पॉजिटिव रोगी मिला है।

इसके अलावा गांव शेरेकां में 1, वार्ड 17 करणीसर में 1, वार्ड 17 पक्कासारणा में 1, वार्ड 10 पक्कासारणा में 1, गांव मक्कासर के वार्ड 3 में 1, राजपुरिया चूरू में 1, वार्ड 6 पीलीबंगा में 1, डबलीवास मौलवी में 1, रावतसर के गांव खेदासरी में 1, वार्ड 18 पीलीबंगा में 1, 14 केएसपी के वार्ड 17 में 1, वार्ड 10 धोलीपाल में 1, वार्ड 5 पीलीबंगा में 3, चक 9 एसएसडब्ल्यू में 1, फतेहगढ़ मोड टाउन में 1, कोहला गांव के वार्ड 6 में 2, कालीबंगा में 1, गांव जाखड़ांवाली में 3, वार्ड 2 नंदराम की ढाणी में 1, 29 डीडब्ल्यूडी के वार्ड 2 में 1, गांव मानकसर में 1, वार्ड 54 जंक्शन में 2, पुलिस कॉलोनी वार्ड 43 में 1, संगरिया के वार्ड 25 में 6, पुलिस थाना संगरिया में 2, तलवाड़ा में 2, मल्लड़खेड़ा में 3, भोमपुरा में 2, गोलूवाला के चक 25 एमओडी के वार्ड 7 में 4, पीरकामड़िया के वार्ड 4 में 3, पीरकामड़िया के चक 11 एफटीपी में 6 कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जिला में 24 घंटे में मिले 191 कोरोना संक्रमित, एक की हुई मौत
अब तक कोरोना से हुई 131 लोगों की मौत

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में मंगलवार को कोरोना से एक 73 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 191 नए मामले सामने आए है। 106 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट 86.29 प्रतिशत है। जिला में अब तक 131 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि जिला में मंगलवार डबवाली निवासी 73 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति शूगर, टीबी व किडनी रोग से पीड़ित था। परिजनों ने उसे बठिंडा अस्पताल में दाखिल करवाया था।

जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव आई थी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 191 नए मामले सामने आए हैं। अब तक जिलाभर से 288434 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 10502 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 9063 लोग अब तक जिला में स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2199 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उन्होंने बताया कि जिला में 1308 एक्टिव केस है। जिला में अब तक कोरोना से 131 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना से ठीक होने की रिकवरी रेट घटकर 86.29 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जिले में कोरोना के 119 नए मामले, 72 वर्षीय महिला की मौत
सरसा शहर बना हुआ है कोरोना का हॉटस्पॉट, अब तक मिल चुकें है 5265 संक्रमित

(Corona In Sirsa)

जिला में कोरोना वायरस के 1224 केस एक्टिव

46 स्थानों पर 6555 को लगी कोरोना वैक्सीन

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में कोरोना की दूसरी लहर में हालात बेकाबू होते जा रहे है। सरसा शहर कोरोना का होटस्पॉट बना हुआ हैं। सोमवार को भी सरसा शहर में 75 और जिले में 119 नये कोरोना केस मिले है। एक संक्रमित महिला की मौत भी हुई है। इस प्रकार अब तक अकेले सरसा शहर में 5265 संक्रमित मिल चुके है।

जिला में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 130 पर आ पहुंचा हैं। साथ ही सोमवार को 109 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले का पॉजिटिव रेट 3.59 प्रतिशत पहुंच गया हैं। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट घटकर 86.86 प्रतिशत पर आ गया है। जिलाभर से अब तक 286996 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 10311 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 8957 लोग अब तक जिला में स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1281 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। जिला में 1224 एक्टिव केस है।

मेलाग्राउंड निवासी 72 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई।

महिला उच्चरक्तचाप से पीड़ित था।

परिजनों ने उसे रोहतक मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया था।

जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव आई थी।

जिसकी सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

शहर में 75 कोरोना संक्रमण के मामले आये है।

इनमें कीर्तिनगर, अग्रसैन कॉलोनी में 3-3, सी ब्लॉक में 5, प्रीत नगर में 4 केस मिले है।

हाऊसिंग बोर्ड सरसा व बी ब्लॉक में भी 3-3, हुड्डा सेक्टर 20 में 7 केस मिले है।

उधर हर रोज बढ़ रहे कोरोना मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन अभियान को तेज कर दिया है।

जिला में 46 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाकर 6555 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

इसमें 3216 को पहली व 3339 को दूसरी डोज दी गई।

जिलेभर में अब तक 1524 जगहों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाकर एक लाख 63 हजार 83 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना से बड़ी जंग की तैयारी, पूरा हरियाणा होगा सेनेटाइज
उच्च स्तरीय बैठक के बाद गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री विज ने लिया फैसला

घर-घर वैक्सीनेशन और मरीजों को दवा दिलाएगा विभाग

फिलहाल नहीं लगेगा लॉकडाउन

सच कहूँ/ अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। कोरोना को लेकर हरियाणा में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद स्वास्थ्य और गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना के तांडव को रोकने के लिए पूरा हरियाणा सेनेटाइज होगा। कुंभ से हरियाणा आने वालों का भी कोरोना टेस्ट होगा। उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक स्थान और मंदिरों में 50 लोग ही जा सकेंगे और सभी प्रकार के मेलों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि धरने पर बैठे किसानों का मंगलवार से कोरोना टेस्ट और वैक्सीनेशन होगी। मेडिकल कॉलेजों में कोरोना क्रिटिकल केयर सेंटर बनाए जाएंगे, जहां हर प्रकार की सुविधा होगी और कालाबाजारी करने वालों के बख्शा नहीं जाएगा।

विज ने कहा कि हरियाणा में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। लेकिन भीड़ को लेकर सख्ती बरती जाएगी। रामनवमी भी सभी मनाएं, लेकिन इनडोर 50 आउटडोर 200 लोग ही शामिल हों। वहीं उन्होंने सभी प्रकार के राजनैतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में 50 लोगों से ज्यादा की भीड़ इकट्ठा करने पर पाबंदी लगा दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के डॉक्टरों को घर-घर वैक्सीनेशन और मरीजों को दवा देने के लिए भेजा जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।