janta karfu - Sach Kahoon Hindi

जालंधर में कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 11 गिरफ्तार
सब्जी विक्रेताओं ने घर घर जा कर बेची सब्जी

(Violating curfew in Jalandhar)

जालंधर (एजेंसी)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के प्रसार को रोकने के मद्देनजर पंजाब में सोमवार अपराह्न से लगाए गए कर्फ्यू दौरान जालंधर में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान दूध और सब्जी विक्रेताओं ने घर- घर जाकर दूध और सब्जी लोगों तक पहुंचाई। कर्फ्यू के दौरान आपातकालीन वाहनों के लिए निर्बाध ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले में चुनींदा 29 पेट्रोल पंप खुला रखने का आदेश दिया है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। पुलिस विभाग के आयुक्त जालंधर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कर्फ्यू नहीं हटाए जाने तक कार्रवाई आने वाले दिनों में जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भुल्लर ने दोहराया कि जिले में कोरोना वायरस के प्रसार की जांच के लिए कर्फ्यू लगाया गया है और यह सभी हितधारकों के हित में है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा ने मंगलवार को कहा कि दूध और सब्जियों सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर-घर की जाएगी ताकि लोगों को आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने आपातकालीन वाहनों के लिए निर्बाध ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले में चुनिंदा 29 पेट्रोल पंपों को खुला रखने के आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जिला के शेष पेट्रोल पंप अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलिस की सख्ती के बाद घरों में घुसे लोग
संगरूर। जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार सुबह हल्की ढील मिलते ही इलाके के लोग अपने घरों से बाहर सड़कों पर निकल पड़े। शहर के बाजार, कारखाने, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन इत्यादि पूर्ण तौर पर बंद रहने के बावजूद लोग बेवजह सड़कों पर आ गए। (Police Action) बेशक सुबह के समय पुलिस ने लोगों को सहजता से अपने घरों में रहने की अपील की, लेकिन लोगों के अड़ियल रवैये के कारण डीसी संगरूर ने सोमवार दोपहर दो बजे से कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए शहर की बाजारों में खुली दुकानें बंद करवाई, वहीं लोगों को घरों में खदेड़ा।

एसडीएम बबनदीप सिंह, डीएसपी सतपाल शर्मा की अगुआई में पुलिस ने शहर के बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला।

डीसी ने भी वीडियो के जरिये लोगों को कर्फ्यू के दौरान अपने घरों में रहने की अपील की।

पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सब्जी मंडी, दवा की दुकानें, डेयरियां भी बंद करवाई।

रेलगाड़ी में अब सौ के करीब ही यात्री मौजूद हैं, लेकिन सभी भूखे हैं

अहमदगढ़ के स्टेशन पर दोपहर को पहुंची दादर एक्सप्रेस में यात्रियों से लेकर रेल स्टाफ की हालत बेहद खस्ता दिखाई दी  रेलगाड़ी में मौजूद अधिकारी पीएस किकर ने बताया कि वह शनिवार को मुंबई से चले थे। रेलगाड़ी में रविवार शाम तक के खाने का सामान मौजूद था, लेकिन इसके बाद खाना खत्म हो गया।

बेशक रेलगाड़ी में अब सौ के करीब ही यात्री मौजूद हैं, लेकिन सभी भूखे हैं।

यात्रियों के लिए बिस्कुट की व्यवस्था की गई है।

रेलगाड़ी लुधियाना से होते हुए अमृतसर जाएंगी, जिसके बाद ही लोगों को राहत की सांस मिलेगी।

दिड़बा : पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस से लोगों को बचाने हेतु दिए कर्फ्यू के निर्देश के चलते बाजार पूरी तरह से बंद रहे। हालांकि सुबह लोग बाजारों व दुकानों पर सामान लेते हुए नजर आए, लेकिन बाद में प्रशासन द्वारा सभी दुकानें बंद करवा दी गई। एसडीएम दिड़बा मनजीत सिंह चीमा द्वारा क्षेत्र का जायजा लिया गया।

सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी का दर्जा दे दिया है,  जिसे लेकर लोगों में डर बना हुआ है।

इस सबके बावजूद लोगों द्वारा प्रशासन को पूरा सहयोग मिल रहा है।

लोग सरकार द्वारा घोषित किए गए कर्फ्यू में अपना सहयोग प्रदान करें।

धूरी। कोरोना वायरस को रोकने व लोगों की सुरक्षा हेतु केंद्र सरकार द्वारा बड़े स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके तहत धूरी शहर में सोमवार को दूसरे दिन भी जरूरी चीजों दूध, मेडिकल, राशन की दुकानों को छोड़ बाकी तकरीबन सभी दुकानें बंद रहीं व सड़कें सुनसान नजर आई। एसडीएम धूरी लतीफ अहमद द्वारा शहर के बाजारों का दौरा कर लोगों को महामारी से बचाव हेतु घरों में रहने के निर्देश दिए।

कारोबारियों तथा दुकानदारों को दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए।

रेलगाड़ियां बंद करने के एलान के बाद शहर का रेलवे स्टेशन पूरी तरह से सुनसान नजर आया।

कर्फ्यू के दौरान लोग अपने घरों में बैठे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पहली बार 1950 में गुजरात में लगा था जनता कर्फ्यू
गुजरात को अलग राज्य बनाने की मांग पर लगा था कर्फ्यू

(Gujarat in 1950 first curfew)

इंदुलाल के प्रयासों से बंबई राज्य (महाराष्ट्र) से टूटकर अलग राज्य बना था गुजरात

संजय मेहरा/ सच कहूँ गुरुग्राम। अक्सर दंगे आदि होने जाने पर कर्फ्यू लगाया जाता है, ताकि जनता अपने घरों में रहे और दंगे शांत हों। लेकिन इस बार जो कर्फ्यू लगा है, वह सीधे तौर पर जनता द्वारा जनता के लिए था। जनता कर्फ्यू देश में बहुतों के लिए नई बात हो सकती है। एक-दो पीढ़ियों ने शायद जनता कर्फ्यू शब्द ही पहली बार सुना है। तो हम आपको बताते हैं कि जनता कर्फ्यू भारत देश में दूसरी बार लगा है। देश में दूसरी बार के जनता कर्फ्यू और पहली बार के जनता कर्फ्यू में यह फर्क है कि पहली बार का जनता कर्फ्यू एक शहर में लगाया गया था और यह दूसरी बार का जनता कर्फ्यू पूरे भारत देश में लगा है।

वह भी महामारी से बचाव के लिए लगा है। बता दें कि महागुजरात आंदोलन के चलते वर्ष 1950 में महाराष्ट्र से अलग गुजरात की मांग करते हुए इंदुलाल याग्निक ने जनता कर्फ्यू की शुरूआत की थी। वे महागुजरात आंदोलन के बड़े नेता थे। उस समय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इंदुलाल याग्निक के आंदोलन को खत्म करने का भी प्रयास किया था, जो कि असफल रहा। यानी इंदुलाल की अहमदाबाद की जनता में इतनी लोकप्रियता थी कि जनता ने उनके आह्वान पर जनता कर्फ्यू लगा दिया।

अहमदाबाद में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और बंबई के मुख्यमंत्री मोरारजी देसाई की रैलियां थी।

रैलियों का मतलब तब नहीं रह जाता, जब वहां पर नेताओं को सुनने जनता नहीं होती।

हुआ भी यही कि लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले।

इस दबाव में सरकार ने गुजरात को बंबई से अलग राज्य बनाने की मांग को स्वीकार किया।

तब थे राजनीतिक कारण,अब महामारी

वर्ष 1950 में लगाए गए जनता कर्फ्यू के राजनीतिक कारण थे। यानी गुजरात को महाराष्ट्र से अलग राज्य बनाने की मांग पर जनता कर्फ्यू लगाया गया था, लेकिन अब जनता कर्फ्यू लगाने के पीछे कारण रही महामारी। तब का कर्फ्यू एक शहर में था और वर्ष 2020 में पूरे देश में लगा है। उस समय जनता कर्फ्यू राजनीतिक कारणों से लगाया या था और इस बार का जनता का कर्फ्यू कोरोना वायरस नामक महामारी के चलते लगाया गया है।

जनता कर्फ्यू बदलाव का बड़ा माध्यम

जिस तरह से 1950 में जनता कर्फ्यू से मजबूर होकर प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू व मुख्यमंत्री मोरररजी देसाई को गुजरात अलग राज्य बनाना पड़ा। उसी तरह से अब एक महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू को माध्यम बनाया है। जनता कर्फ्यू का मतलब यही है कि हमें किसी से दूर रहकर उसे पास आने से रोकना है। कोरोना वायरस बीमारी से बचाव का यही तरीका है।

कोरोना वायरस का अभी उपचार नहीं है।

मोदी के आह्वान पर लगाए गए जनता कर्फ्यू में जिस तरह से जनता ने साथ दिया है, वह काबिले तारीफ है।

इस एक दिन के जनता कर्फ्यू से ऐसा नहीं कि बीमारी का खतरा टल गया है।

कम जरूर हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अपील है।

लॉकडाउन की स्थिति में सभी अपने घरों पर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना: पंजाब में लाकडाउन के बाद अब कर्फ्यू
चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक के साथ कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये मौजूदा हालात की समीक्षा करने के बाद आज अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया । पंजाब ऐसे हालात पर काबू पाने के लिये कर्फ्यू लगाने वाला देश का पहला राज्य है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक लोगों को जिन सेवाओं में छूट दी गई थी उन पर पाबंदी लगा दी है । सभी जिला उपायुक्तों को इस बारे में आदेश जारी करने को कहा गया है।

पंजाब में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत होने तथा कई संक्रमित केस सामने आने के बाद महामारी को फैलने से रोकने के लिये यह कदम उठाना पड़ा । सरकार को जानकारी मिली कि कम से कम तेरह सौ ऐसे लोग हैं जो विदेश से भारत आये और हवाई अड्डों से सीधे अपने घरों को आ गये । उन्हें तलाशना सरकार के लिये चुनौती भरा काम था। इन यात्रियों की सूची मिलने पर सरकार ने उनके घरों के बाहर नोटिस चस्पां कर दिये हैं कि वे घरों से न निकलें तथा जरूरत पड़ने पर अपनी पूरी जांच करायें।

जालंधर में ऐसे चौदह लोगों का पता चला है।

सरकारी जानकारी के अनुसार पुलिस ने हर बड़े शहर में मुनादी की है।

सभी दुकानें बंद कर दी जायें ।

पुलिस के अधिकारी सड़कों पर निकल कर हालात का स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं ।

पुलिस जबरन दुकानें बंद करा रही है।

याद रहे कि रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद शाम को बड़ी तादाद में निकलना शुरू कर दिया था ।

जिसे देखते हुये सरकार को कर्फ्यू का ऐलान करना पड़ा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यूपी में लखनऊ समेत 15 जिले 25 मार्च तक लाकडाउन
मुख्यमंत्री ने जनता कर्फ्यू की अवधि को सुबह तक बढाने के निर्देश दिये हैं ( Lucknow Lockdown)

लखनऊ (एजेंसी)। कोरोना वायरस पर प्रभावी नियंत्रण पाने की कवायद के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ समेत राज्य के 15 जिलों को लाकडाउन कर दिया है। योगी ने रविवार को बताया कि राज्य की जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसे ध्यान रखते हुये लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, बरेली, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, सहारनपुर, लखीमपुर, आजमगढ़, और मुरादाबाद जिले को 23 से 25 मार्च के बीच लॉकडाउन कर दिया गया है। उन्होने बताया कि जिन जिलों में कोरोना वायरस से पीड़ित लोग मिले हैं वहां विशेष निगरानी के निर्देश दिये गए हैं। इन जिलों में किसी प्रकार की गतिविधियां नहीं होंगी।

बाजार और दुकाने बंद रहेंगी।

जनता से अपील की है कि वे इस दौरान अपने घरों में रहें

इस तरह के कड़े फैसलों के लिये खुद को तैयार रखें।

योगी ने कहा कि प्रदेश में जरूरी चीजों की कमी नहीं होने दी जायेगी

कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार कडी कार्रवाई करेगी।

जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस के जवान गश्त तेज रखेंगे

इस बीच योगी ने कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव के बीच अपनी सेहत की परवाह न करते हुए आम जनमानस की सेवा में संलग्न चिकित्सा कर्मियों, सफाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों आदि के प्रति आभार ज्ञापन स्वरूप में घंटनाद किया। उन्होने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास की बालकनी से घंटा बजाकर कोरोना से बचाव में लगे कर्मियों की हौसला आफजाई की। इससे पहले अधिकृत सूत्रों ने बताया था कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के तहत उच्च अधिकारियों की बैठक में राज्य के सात जिलों में जहां कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं, 31 मार्च तक इमरेजेंसी सेवाओं को छोड़ कर अन्य सभी सेवायें बाधित करने का फैसला लिया है। बाद में श्री योगी ने इसमे परिवर्तन करते हुये लाकडाउन की सीमा सात जिलो से बढ़ाकर 15 कर दी और समयावधि 31 मार्च से घटाकर 25 मार्च कर दी। इस दौरान खाद्य पदार्थ समेत अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध रहेंगी।

लखनऊ में मेट्रो रेल संचालन भी नहीं होगा।

देश भर में रेल सेवायें पहले से ही 31 मार्च तक बाधित कर दी गयी है। यूपी रोडवेज की अंर्तराज्यीय सेवायें भी इस अवधि में उपलब्ध नहीं होंगी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ हुयी बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि प्रभावित जिलों में गैर जरूरी यातायात साधनों पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है ताकि कोरोना के संक्रमण के विस्तार को रोका जा सके। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 28 मरीज पाये गये है जिनमें आगरा और लखनऊ में आठ-आठ , नोएडा में सात, गाजियाबाद में दो मरीज शामिल है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी,मुरादाबाद और वाराणसी में एक एक संदिग्ध पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इन मरीजो में 11 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया, कहा लंबी लड़ाई लड़नी है
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे लोगों के प्रति धन्यवाद अदा करने वाले देशवासियों की सराहना करते हुए उन्हें इस चुनौती के खिलाफ लड़ने के लिए लामबंद होने को कहा है। (Battle of Coronavirus) मोदी ने गुरूवार को राष्ट्र के नाम संदेश में लोगों से रविवार को जनता कर्फ्यू में शामिल होने तथा इस वायरस से जंग लड़ रहे लोगों के प्रति धन्यवाद अदा करने के लिए शाम पांच बजे ताली या थाली बजाने (शंखनाद) का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री ने लोगों द्वारा जनता कर्फ्यू और शंखनाद में बड़े पैमाने पर शामिल होने और इसका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने ट्विट किया, ‘कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया। (Battle of Coronavirus) देशवासियों का बहुत-बहुत आभार। उन्होंने कहा, ‘ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरूआत का भी नाद है। आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों सोशल डिस्टेन्सिंग में बांध लें।

ट्विट में उन्होंने कहा, ‘आज का जनता कर्फ्यू भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें।

इसको सफलता न मानें। यह एक लम्बी लड़ाई की शुरूआत है।

जिन जिलों और राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा हुई है।

वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें।

इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजधानी में 23 से 31 मार्च तक लॉक डाउन रहेगा
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए 23 मार्च (सोमवार) से 31 मार्च तक राजधानी को लॉक डाउन करने का एलान किया है। (Locked Down Delhi)  उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने आज इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस दौरान कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। केजरीवाल ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान दिल्ली के सीमा से जुड़ी सभी सीमाएं सील की जा रही हैं। केवल आवश्यक वस्तुओं (दूध, फल और सब्जी) को लाने वाले वाहनों को ही दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे से सभी उड़ानें बंद रहेगी और लॉक डाउन के दौरान अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी रद्द रहेंगी। उन्होंने कहा सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे

इस दौरान केवल सब्जी, दूध और किराना स्टोर खोलने की अनुमति रहेगी।

दिल्ली में सामान की किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है

काला बाजारी करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में अभी तक 327 शिकायतों पर 437 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।