CM YOGI - Sach Kahoon Hindi
Social Media News: फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, जानें, क्या है पोस्ट में?
Social Media News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर सीएम योगी की एडिट की गई तस्वीर और अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजय श्याम यादव नाम के एक फेसबुक यूजर पर आरोप है कि उसने अपने अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक एडिट की गई आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की। इस पोस्ट में न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, बल्कि राजनीतिक टिप्पणी भी की गई, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। Uttar Pradesh News
इस मामले की शिकायत लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र के सुगामऊ निवासी दिलीप लोधी ने पुलिस में दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इस तरह की पोस्ट जानबूझकर की गई है, जिसका मकसद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को नुकसान पहुंचाना और समाज में गलत संदेश फैलाना है। उनका यह भी आरोप है कि इस पोस्ट से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं और समाज में तनाव और नफरत फैलने की स्थिति बन सकती है।
यह सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचा सकता है
शिकायत में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री डालना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचा सकता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर सौंपे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजरतगंज पुलिस थाने में कथित आईडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
फेसबुक यूजर विजय श्याम यादव ने एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें एक तरफ सीएम योगी की एडिटेड तस्वीर है तो दूसरी ओर अखिलेश यादव हैं जो बच्चों से बात करते और उन्हें किताबें और बैग देते दिख रहे हैं। इसके साथ ही पोस्ट में लिखा गया है कि “अगर मर्यादा पार करोगे पोस्टर लगाने को लेकर तो पूरे अमेठी में इसी तरीके का पोस्टर दिखने लगेगा।” शख्स ने आगे लिखा, “शिक्षा या नौकरी चाही या फ्री के राशनवा चाही, अखिलेश भैया का सारा योजनवा चाही कि बुलडोजर बाबा के शासनवा चाहिए, सच बोला ए भैया कैसे सरकरवा चाहिए” Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किसानों के लिए की ये बड़ी घोषणा, किसान हुए खुश
Yogi Government: लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय की घोषणा की है। यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो–2025 एवं युवा सहकार सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों को यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) से मात्र 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह निर्णय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। Uttar Pradesh News
रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सम्मेलन का शुभारंभ किया और सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सहकारी ग्राम विकास बैंक से मिलने वाले ऋण पर लगभग साढ़े 11 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता है, जो किसानों के लिए बोझिल है। इसे कम करने के लिए सरकार ने ठोस पहल की है। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत अब लघु और सीमांत किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाएगा, जबकि शेष ब्याज भार राज्य सरकार वहन करेगी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सहकारिता को नई पहचान दी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सहकारिता को नई पहचान देते हुए अलग मंत्रालय का गठन किया। गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता आंदोलन को नई गति मिली है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया जाना भारत के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि विश्व की लगभग एक-चौथाई सहकारी संस्थाएं भारत में कार्यरत हैं, जिनमें 8.44 लाख से अधिक समितियां और 30 करोड़ से अधिक सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। Uttar Pradesh News
उन्होंने बीते 11 वर्षों में तकनीक के माध्यम से शासन व्यवस्था में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटलीकरण, ई-गवर्नेंस और पारदर्शी नीतियों से सहकारिता क्षेत्र में भी जवाबदेही और सुशासन को मजबूती मिली है। उत्तर प्रदेश में सहकारिता वर्ष 2025 के तहत पहली बार बड़े पैमाने पर गतिविधियां आयोजित की गईं। 26 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का शुभारंभ हुआ, वहीं ‘रन फॉर को-ऑपरेशन’ जैसे कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने भाग लिया। 21 मार्च 2025 को यूपी स्टेट को-ऑपरेटिव लिमिटेड की वार्षिक आम बैठक में 76 करोड़ रुपये का ऑनलाइन लाभांश वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 सितंबर से 30 नवंबर तक एम-पैक्स सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें 24 लाख नए सदस्य जुड़े और 43 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी प्राप्त हुई। इससे पहले सितंबर 2023 में शुरू हुए अभियान में 30 लाख नए सदस्य जुड़े थे और 70 करोड़ रुपये की पूंजी एकत्र हुई थी। वर्तमान में जिला सहकारी बैंकों में दो लाख से अधिक खाते और 550 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि है। Uttar Pradesh News
सहकारी बैंक किसानों और सदस्यों की समृद्धि में योगदान दे रहे हैं
उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय 16 जिला सहकारी बैंक डिफॉल्टर घोषित हो चुके थे और उनके लाइसेंस तक रद्द कर दिए गए थे। अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। प्रदेश के सहकारी बैंक न केवल सुदृढ़ हुए हैं, बल्कि किसानों और सदस्यों की समृद्धि में भी योगदान दे रहे हैं। सरकार ने एम-पैक्स को 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा दी है, जिसे आगे बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 6,760 एम-पैक्स को उर्वरक व्यवसाय के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है, जिससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि एम-पैक्स के माध्यम से 6,400 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है और 191 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया। इसके अलावा 161 एम-पैक्स जनऔषधि केंद्र के रूप में सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान सहकारिता क्षेत्र माफियाराज की भेंट चढ़ गया था, जिससे किसानों की पूंजी फंस गई थी। वर्तमान सरकार ने प्रयास कर लगभग 4,700 करोड़ रुपये किसानों को वापस दिलाए हैं। आज उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त होकर विकास और किसान कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। Uttar Pradesh News
CM Yogi Adityanath: लखनऊ। मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) जमकर बरसे। आक्रोशित योगी ने सपा पर निशाना साधा और कहा कि अबू आजमी को पार्टी से बाहर निकाल दो, नहीं तो यूपी भेज दो, बाकी ऐसे लोगों का उपचार हम अपने आप करवा देंगे। Uttar Pradesh News
भारत के अंदर रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए | Uttar Pradesh News
यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस व्यक्ति को (समाजवादी) पार्टी से निकालो और यूपी भेज दीजिए, बाकी इलाज हम अपने आप करवा देंगे। जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की परंपरा पर गर्व करने के बजाय लज्जा महसूस कर रहा हो और औरंगजेब को अपना नायक मान रहा हो, क्या उसे भारत के अंदर रहने का अधिकार होना चाहिए? समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए।” Abu Azmi News
उन्होंने आगे कहा कि ‘‘एक तरफ आप महाकुंभ को दोष देते रहते हैं, दूसरी तरफ आप औरंगजेब जैसे क्रूर व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं, जिसने देश के मंदिरों को नष्ट किया हो। आप अपने उस विधायक को नियंत्रित क्यों नहीं कर सकते? आपने उसके बयान की निंदा क्यों नहीं की? उन्होंने यह भी कहा कि शाहजहां ने अपनी जीवनी में लिखा है कि तुमसे (औरंगजेब) अच्छे तो हिन्दू हैं, जो माता-पिता की जीवित रहते तो सेवा करते ही हैं। उनकी मृत्यु के पश्चात उन्हें तर्पण के माध्यम से जल तो देते हैं। Uttar Pradesh News
Farmers Protest News Update: चंडीगढ़ में गरजेंगे किसान! विरोध प्रदर्शन आज
Hathras Accident:  लखनऊ (एजेंसी)। हाथरस के सिकन्दराराऊ में बीती दो जुलाई को सत्संग कार्यक्रम के दौरान हुयी भगदड़ के लिये कार्यक्रम आयोजक को मुख्य जिम्मेदार ठहराया गया है वहीं जिला प्रशासन की भी जवाबदेही तय की गयी है। दुर्घटना के तत्काल बाद गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने 02, 03 और 05 जुलाई को घटना स्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कुल 125 लोगों का बयान लिया गया, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आम जनता एवं प्रत्यक्षदर्शियों का बयान भी लिया गया। इसके अलावा, घटना के संबंध में प्रकाशित समाचार की प्रतियां, स्थलीय विडियोग्राफी, छायाचित्र, विडियो क्लिपिंग का संज्ञान लिया गया।
Best Juice For Cholesterol: बैड़ कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकाल फेकेंगा इस लाल सब्जी का जूस, ये है सेवन का सही समय
एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में चश्मदीद गवाहों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के लिए कार्यक्रम आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है। जांच समिति ने अब तक हुई जांच व कार्यवाही के आधार पर हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश से भी इंकार नहीं किया है और गहन जांच की जरूरत बताई है। जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक तथा तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं।
रिपोर्ट के अनुसार उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किये आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया। उक्त अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं लिया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया गया। एसआईटी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है। तदक्रम में, उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ, थानाध्यक्ष सिकन्दराराऊ, तहसीलदार सिकन्दराराऊ, चौकी इन्चार्ज कचौरा एवं चौकी इन्चार्ज पोरा को शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली। अनुमति के लिए लागू शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया। आयोजकों द्वारा अप्रत्याशित भीड़ को आमंत्रित कर पर्याप्त एवं सुचारु व्यवस्था नहीं की गई। न ही कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन किया गया। आयोजक मंडल से जुड़े लोग अव्यवस्था फैलाने के दोषी पाए गए हैं। इनके द्वारा जिन लोगों को बिना विधिवत पुलिस वेरिफिकेशन के जोड़ा गया, उनसे अव्यवस्था फैली। आयोजक मंडल द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया। स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण से रोकने का प्रयास किया गया। सत्संगकर्ता और भीड़ को बिना सुरक्षा प्रबंध के आपस में मिलने की छूट दी गई। भारी भीड़ के दृष्टिगत यहां किसी प्रकार की बैरीकेटिंग अथवा पैसेज की व्यवस्था नहीं बनाई गई थी और दुर्घटना घटित होने पर आयोजक मंडल के सदस्य घटना स्थल से भाग गए। गौरतलब है कि इस हादसे में 122 लोगों की मौत हो गयी थी। इस सिलसिले में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आज कोई गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता : योगी
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को कहा कि स्ट्रीट वेंडर को बैंक से जोड़ने के बाद कर्ज के बदले उत्पीड़न की प्रथा पर पूरी तरह विराम लग चुका है और आज कोई गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता है। पीएम स्वनिधि एवं स्वयं सहायता समूह ऋण योजना के तहत 11000 लाभार्थियों के ऋण वितरण कार्यक्रम में श्री योगी ने कहा कि प्रदेश के 15 लाख स्ट्रीट वेंडर्स पीएम स्वनिधि का लाभ उठा रहे हैं जबकि इन्हीं वेंडर्स को वर्ष 2020 से पहले अपना काम शुरू करने के लिए साहूकार से पैसा लेना पड़ता था।
साहूकार इनकी मजबूरी का फायदा उठाकर हजार रुपये के बदले बारह से पंद्रह सौ रुपये लेते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्ट्रीट वेंडर्स को बैंक से जोड़ते हुए उनके लिए ब्याज मुक्त कर्ज की व्यवस्था की। आज स्ट्रीट वेंडर्स को स्वनिधि के जरिये दस हजार रुपये की पहली किस्त के रूप में दिये जा रहे हैं। वहीं इसका भुगतान करने पर बीस हजार की दूसरी और पचास हजार की तीसरी किस्त दी जा रही है, जिसका लाभ उठाकर स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
उन्होने कहा कि पिछले छह वर्षों के अंदर प्रदेश में वृहद रूप से सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के जरिये केवल माफियाओं की ही सफाई नहीं हुई बल्कि गंदगी की भी सफाई हुई है। यह विशेषता उत्तर प्रदेश ने ही हासिल की है। पहले गुंडे स्ट्रीट वेंडर्स से गुंडा टैक्स वसूलते थे। वहीं आज कोई गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता है। प्रदेश सरकार हर तरह की सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है। इस दौरान उन्होंने लगभग एक दर्जन स्ट्रीट वेंडर्स और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण की चेक सौंपीं।
योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स के लिए कभी कोई योजना नहीं बनायी गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके इस दर्द को समझा और पीएम स्वनिधि योजना उनके लिए लेकर आए। इसी का नतीजा है कि आज पीएनबी इस योजना से जुड़ा है। अब तक पीएनबी दो लाख लोगों को इस सुविधा से जोड़ चुका है। आज 11000 लोगों को अकेले उत्तर प्रदेश में यह सुविधा दी जा रही है। वहीं प्रदेश सरकार ने स्वनिधि योजना से जुड़े स्ट्रीट वेंडर्स को पांच लाख के सुरक्षा बीमा की सौगात दी है ताकि उनके परिवार को किसी तरह की कोई समस्या न हो। यह वही सरकार कर सकती है तो गरीब की पीड़ा को समझती है और उनके साथ खड़ी होती है।
मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना महिला सशक्तिकरण और उनके स्वावलंबन का आधार है क्योंकि ज्यादातर महिलाएं ही घर का काम निपटा कर ठेला लगाती हैं। आज कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्र की 6 लाख महिला स्वयं सहायता समूह की 2000 बहनों को रिवाल्विंग फंड की 10000 की पहली किस्त जारी की गई है। वहीं दो महिला स्वयं सहायता समूह को 600000 की राशि दी गयी, जो डेयरी सेक्टर से जुड़ेंगी। प्रदेश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए टेक होम राशन योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा गया है। इससे जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है, वहीं समूह की महिलाएं अपनी अतिरिक्त आय कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहीं हैं।
यह भी पढ़ें:– Indian Railways: आधुनिकता के साथ ही स्टेशन होंगे पर्यावरण अनुकूल
माफियाओं पर सीएम योगी आदित्यनाथ का हमला
हमने माफियाओं की ढोलक बजाने का काम किया,योगी आदित्यनाथ
बोले- अमरोहा की पहचान ढोलक से है
(कपिल कुमार)
अमरोहा। यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ अमरोहा पहुंचे। जोया रोड स्थित निर्माणाधीन नवीन पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर शाम करीब 3:55 बजे बजे उतरा । हेलीपैड पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने भाषण की शुरुआत अमरोहा जिले की पहचान से की। कहा कि अमरोहा की पहचान ढोलक से है। हमने माफियाओं की ढोलक बजाने का काम किया है। आपने अपने पूर्वजों की इस विरासत को नई ऊंचाई पर ले जाने का काम किया।
पहले इस जनपद और क्षेत्र की पहचान उपद्रव, दंगों से होती थी, लेकिन आज उत्सव के रूप में हो रही है। मैं पिछले चुनाव में आया था तो कह कर गया था कि चीनी मिल का विस्तारीकरण होगा। आपने देख रहे होंगे, वहां युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। पैसा भी मिल गया है।
उन्होंने कहा कि आपके अमरोहा से गंगा एक्सप्रेस भी जा रहा है। जिससे अब दिल्ली, मेरठ, लखनऊ और प्रयागराज की दूरी बहुत कम हो जाएगी। आज अमरोहा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल देने का काम किया। हमारी सरकार एक ओर विकास कार्य तो दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था देने का कार्य कर रही है। अब जिले के युवाओं को दुनिया में नौकरी करने के लिए जाने की जरूरत नहीं । आपके जिले में ही रोजगार दिया जाएगा।पहले हमारी पहचान सपाबसपा सरकार में तमंचे वालों और गुंडों के रूप में होती थी। इतना ही नहीं गुंडे और माफिया रंगदारी वसूलने का काम करते थे। शोहदों के आतंक से बहन-बेटियां परेशान थीं, लेकिन आज हमारी सरकार में यूपी की पहचान सेफ यूपी के रूप में हो रही है। इसके बाद उन्होंने निकाय चुनाव में मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। कहा कि नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा है।
उधर, सीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल और पीएसी समेत तमाम सुरक्षा दलों की ड्यूटी जनसभा स्थल पर लगाई गई है।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जोया अमरोहा रोड पर जाम न लगे, इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। अमरोहा से जोया जाने वाले मार्ग को छह घंटे के लिए बंद किया गया है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए छह निर्धारित स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात हैं। ट्रैफिक प्लान के तहत किसी भी तरह के भारी वाहन जैसे ट्रक, डीसीएम, कंटेनर या अन्य भारी मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है।
वीआईपी गाड़ियों को जनसभा स्थल से 100 मीटर दूसर अमरोहा की तरफ बायीं ओर पार्क कराया गया। जबकि जया की तरफ से आने वाली वीआईपी के वाहनों को जनसभा स्थल से जोया की तरफ डेढ़ सौ मीटर दायीं और खड़ा कराया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
योगी का डंडा: अंतरराज्यीय बदमाश की लाखों की संपत्ति कुर्क
महोबा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के महोबा में जिला प्रशासन ने गुरुवार को न्यायालय के निर्देश पर एक अंतरराज्यीय हिस्ट्रीशीटर बदमाश की लगभग 22 लाख रुपये कीमत की अचल संपत्ति को कुर्क कर अपने कब्जे में ले लिया है। महोबा के पुलिस उपाधीक्षक राम प्रवेश राय ने बताया कि महोबा शहर कोतवाली के बन्धानवार्ड क्षेत्र के निवासी बदमाश वीरू उर्फ वीरेंद्र चौरसिया की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही तहसीलदार मजिस्ट्रेट बालकृष्ण की उपस्थिति में की गई।
शातिर बदमाश पर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में 33 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। जिनमें 17 मुकदमें तो अकेले महोबा शहर कोतवाली में दर्ज है। वीरू के खिलाफ पंजीकृत मामलों में हत्या के प्रयास के 7, बड़े अपराधों सहित लूट, गैंगस्टर एक्ट और आईपीसी की अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है। शातिर बदमाश इन दिनों न्यायालय से जमानत पर बाहर है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा वीरू की संपत्ति के जब्तीकरण कुर्की की कार्यवाही के आदेश पारित किए गए।
अदालत के आदेश पर की गई उक्त कार्यवाही में बदमाश के आलीशान मकान में कुर्की का नोटिस पुलिस ने चस्पा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। इस मकान और उसमें मौजूद सामग्री की कीमत करीब 22 लाख रुपये है। कुर्की की कार्यवाही के समय सम्बंधित इलाके में सुरक्षा व्यवस्थाओं के तहत दो थाना क्षेत्रों के पुलिस बल को तैनात किया गया था।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
योगी कल सौपेंगे 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को घरौनी प्रमाणपत्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को डिजिटल माध्यम से उनके आवास का मालिकाना हक दिलाने वाला दस्तावेज (ग्रामीण आवासीय अभिलेख यानी घरौनी प्रमाण पत्र) सौंपेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया गया कि इस चरण में योगी कल एक कार्यक्रम में 10,81,062 ग्रामीणों को घरौनी सौंपेगे। इस योजना का लाभ पाने वाले ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र मिलने से काफी राहत मिलेगी। इससे उनके लिए बैंक से लोन प्राप्त करना आसान हो जाएगा। अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राप्त करने में भी घरौनी के दस्तावेज उनके काम आ सकेंगे।
गौरतलब है कि राज्य सरकार स्वामित्व योजना के तहत सभी 75 जनपदों में घरौनियां तैयार किए जाने का कार्य बड़ी तेजी से कर रही है। सरकार ने अभिलेखों को तैयार करने के लिए 1,10313 ग्रामों को चिन्हित किया है।
23287 ग्रामों में कुल 3,42,8305 घरौनियां हुए तैयार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 अप्रैल, 2020 से शुरू की गई स्वामित्व योजना का लाभ उप्र सरकार द्वारा राज्य की ग्रामीण जनता को भी दिलाने के लिये इस योजना के तहत 20 जून तक प्रदेश के कुल 68641 गांवों में ड्रोन सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। इनमें से 23287 ग्रामों में कुल 3,42,8305 घरौनियां तैयार हो चुकी हैं। योजना के तहत ग्रामीण आवासीय अभिलेखों का निर्माण हो जाने पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पत्ति संबंधी विवाद काफी कम हो जाएंगे।
सरकार का दावा है कि स्वामित्व का अभिलेख बन जाने पर न्यायालय में चल रहे विवादों का निस्तारण जल्द होगा। आबादी क्षेत्र का प्रारंभिक डाटा मिलने पर सरकार विकास की योजनाओं को आसानी से संचालित करा सकेगी। इन अभिलेखों के तैयार हो जाने पर ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय तरलता एवं वित्तीय सुदृढ़ता के साथ ही विकास की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
योगी दिल्ली में, नई सरकार के गठन को लेकर विचार मंथन
नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में करीब दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और नयी सरकार के गठन एवं स्वरूप को लेकर विचार विमर्श किया। योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर गाजिÞयाबाद के हिंडन हवाईअड्डे पर पहुंचे और वहां से दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष से मिलने उनके नौ अशोक रोड स्थित आवास पर पहुंचे। इसके बाद तीन बजे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु से भेंट की। उसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने उनके सात लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे।
प्रधानमंत्री से मिलने के तुरंत बाद उनकी भेंट भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से हुई। रात में उनकी भेंट केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होनी है। राज्य विधानसभा चुनाव में 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा ने लगातार दूसरी बार दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल की है। हालांकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत 11 मंत्री पराजित हो गये हैं। योगी आदित्यनाथ की इस यात्रा का उद्देश्य नयी सरकार के गठन एवं स्वरूप को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा करना है।
नयी सरकार का शपथ ग्रहण होली के बाद होने की संभावना
जानकारों का कहना है कि नयी सरकार का शपथ ग्रहण होली के बाद होने की संभावना है। नयी सरकार में जातीय एवं क्षेत्रीय संतुलन बिठाने की कवायद होगी। ऐसी भी चर्चा है कि इस बार चार उपमुख्यमंत्री बनाये जाने का विचार है जो राज्य के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते हों। उपमुख्यमंत्री पद के लिए ब्राह्मण नेता के रूप में बृजेश पाठक अथवा मथुरा से निर्वाचित श्रीकांत शर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुर्मी नेता स्वतंत्र देव सिंह और आगरा से चुनाव जीतीं जाटव समाज की श्रीमती बेबी रानी मौर्य का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। चूंकि श्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी में अन्य पिछड़े वर्ग के एक बड़े नेता हैं, उन्हें भी पुन: उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
मंत्रियों के रूप में सतीश महाना एवं सुरेश खन्ना जैसे दिग्गज भी फिर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। श्री सतीश महाना ने आठवीं बार विधानसभा चुनाव जीता है जबकि सुरेश खन्ना शाहजहांपुर से रिकॉर्ड 9वीं बार चुनाव जीत विधायक बने हैं। नोएडा से 1.81 लाख से ज्यादा वोटों से विजयी हुए पंकज सिंह, बुन्देलखंड में वरिष्ठतम विधायक झांसी नगर से लगातार तीसरी बार निर्वाचित रवि शर्मा का नाम भी संभावित मंत्रियों के रूप में लिया जा रहा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
राजनीति हलचल: कयासों के बीच गृहमंत्री से मिले यूपी के सीएम योगी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं। वीरवार को उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कल सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। पीएम के साथ मुलाकात के बाद वो दोपहर साढ़े 12 बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। इस दौरान यूपी में कैबिनेट का विस्तार पर चर्चा हो सकती है।
यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है
गौरतलब हैं कि इससे एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हुए हैं। योगी की इस दिल्ली यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
संक्रमण के खतरों को ध्यान रखकर उठाये जायेंगे आवश्यक कदम: योगी
लखनऊ l उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार संक्रमण के खतरों को ध्यान में रखकर आवश्यक कदम उठायेंगी। योगी ने कहा है कोरोना महामारी के मद्देनजर लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से समाप्त किया जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यान में रखकर राज्य सरकार आवश्यक कदम उठायेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जारी नवीनतम निर्देशिका स्वागत योग्य है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संक्रमण के खतरों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठायेगी। पाबंदियों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जायेगा। सबसे पहले इस वैश्विक महामारी से लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जायेगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
सीएम योगी ने मजदूरों के खाते में डाले 611 करोड़
दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन में सबसे ज्‍यादा परेशानी उन दिहाड़ी मजदूरों को आ रही है, जिनके पास इस समय खाने के लिए पैसे नहीं है। ऐसे ही लोगों को बड़ी राहत देते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने 611 करोड़ रुपये इन मजदूरों के अकाउंट में ट्रांफर किए हैं। सीएम योगी ने मरनेगा के करीब 27 लाख 15 हजार मजदूरों के बैंक अकाउंट में 611 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इसके साथ ही सीएम इन लोगों से बात भी कर रहे हैं ताकि लॉकडाउन में होने वाले इनकी परेशानी को भी दूर किया जा सके।
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा नोएडा में देखने को मिली है।
यहां पर अबतक 32 लोगों में कोरोना के लक्षण देखने को मिले हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।