collector - Sach Kahoon Hindi

सरपंचों ने की बिलों का भुगतान करवाने की मांग
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पिछले दिनों पैदा हुए बाढ़ (Flood) के हालातों के बीच ग्रामीणों की ओर से अपने संसाधन लगाकर किए गए सहयोग पर हुए खर्च का भुगतान करवाने की मांग घग्घर बहाव क्षेत्र के आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने की है। इस संबंध में गुरुवार को ग्राम पंचायतों के सरपंचों (Sarpanches) ने जिला कलक्टर (District Collector) रुक्मणि रियार सिहाग से मुलाकात की। ग्राम पंचायत श्रीनगर की सरपंच नवनीत कौर ने बताया कि पिछले दिनों घग्घर नदी (Ghaggar River) में पानी की अधिक आवक से आसपास की कई पंचायतों में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। तब कई पंचायतें प्रभावित हुईं। तब बाढ़ का खतरा टालने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन का पूरा सहयोग दिया। Hanumangarh News

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ट्रैक्टर, पोकलेन, जेसीबी सहित अन्य निजी संसाधन लगाकर बांधों को मजबूत करने का कार्य किया। इसका नतीजा यह हुआ कि ग्राम पंचायतों में बाढ़ की स्थिति टाली जा सकी। लेकिन अभी तक उस खर्च का भुगतान प्रशासन की ओर से नहीं करवाया गया है। ग्राम पंचायत सरपंच एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। अभी बिल भी इन्हीं कार्यालयों में घूम रहे हैं। पूर्व में भी जिला कलक्टर को लिखित में अवगत करवाकर बिलों का भुगतान करवाने की मांग की थी लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। Hanumangarh News

आज फिर ग्राम पंचायत सरपंच जिला कलक्टर से मिलकर बिलों का भुगतान करवाने की मांग की गई ताकि भविष्य में भी इस तरह की आपदा की स्थिति में ग्रामीण इसी तरह प्रशासन की मदद करें। उन्होंने बताया कि किसी ग्राम पंचायत का दो लाख, किसी का तीन लाख तो किसी का पांच लाख रुपए का बिलों का भुगतान बनता है। प्रशासन से मांग है कि जल्द इन बिलों का भुगतान करवाया जाए। इस मौके पर सरपंच रोहित स्वामी, गुरलाल सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– गुलाबी सुंडी व बेमौसमी बारिश से फसल में हुए खराबे का मिले मुआवजा

थप्पड़मार कलेक्टर पर सख्त एक्शन, सीएम ने तुरंत प्रभाव से हटाया
रायपुर। युवक को बेवजह थप्पड़ मारने वाले सूरजपुर के कलेक्टर रणबीर शर्मा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम बघेल ने ट्विटर के जरिए कहा कि ‘‘सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। ऐसा कोई कृत्य बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ। गौरवकुमार सिंह को सूरजपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। आईएएस एसोसिएशन ने भी रणबीर शर्मा के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनका व्यवहार बुनियादी शिष्टाचार के खिलाफ है।

सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है।

यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 23, 2021

दरअसल शनिवार को यहां लॉकडाउन के बीच एक युवक अपने माता-पिता के लिए दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर जा रहा था। कलेक्टर ने युवक को न सिर्फ थप्पड जड़ दिया बल्कि उसका मोबाइल तोड़कर सुरक्षाकर्मियों से उसे पिटवाया भी।

https://twitter.com/Anurag_Dwary/status/1396148617686044673

सूरजपुर जिले के पुराना बाजार पारा निवासी साहिल गुप्ता अपनी माँ और पिता की दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। इसी बीच भैयाथान चौक के पास जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा ने उसे रोक लिया। युवक ने कलेक्टर को बताया कि वो दवाई लेने के लिए जा रहा है। अपनी बात की सच्चाई साबित करने के लिए उसने दवाई की पर्ची भी दिखाई। लेकिन कलेक्टर ने मानवीयता को तार-तार करते हुए सीधे चांटा मार दिया और सुरक्षाकर्मियों से कहकर उसको डंडे मरवाए। साहिल के बेबस पिता ने बताया कि उनको और उनकी धर्मपत्नी को कोरोना वैक्सीन लगी है। इस कारण खुद न जाकर बेटे को दवाई लेने के लिए भेजा था। इस बीच कलेक्टर रणवीर शर्मा ने मेरे बेटे के साथ एक व्यवहार किया है। घटना के बाद कलेक्टर रणवीर शर्मा के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में 31 मई तक लॉकडाउन लागू है, लेकिन इसके बावजूद दवाई दुकानों समेत अन्य आवश्यकता सेवा संबंधित दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। ऐसे में एक जिला कलेक्टर ऐसा व्यवहार किसी भी मायने में उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

यदि जनता के रक्षक ही इस तरह की घटिया मानसिकता रखेंगे तो आमजन किससे उम्मीद करेगा। हालांकि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर रणवीर शर्मा ने माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मैं अपने व्यवहार के लिए शर्मिंदा हूँ और आप सभी से माफी मांगता हूँ। मेरी किसी का अपमान की करने की मंशा कतई नहीं थी। इस वक्त पूरा छत्तीसगढ़ कोविड महामारी से जूझ रहा है। लोगों का जीवन बचाने में लिए हम दिन-रात एक कर रहे हैं। मेरे माता-पिता और मैं खुद कोविड संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। माताजी अभी भी पॉजिटिव हैं। वीडियो में जो व्यक्ति है, उनकी आयु 23 वर्ष है। मैं आप सभी से फिर से माफी मांगता हूँ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कलेक्टर की कुर्सी पर बैठेगा ये कंडक्टर
नौकरी के साथ-साथ बिना कोचिंग पास की UPSC परीक्षा

बैंगलुरू (सच कहूँ डेस्क)। ‘‘सपना वो नहीं जो आप सोते हुए देखते हैं, सपना वो हैं, जो आपको सोने न दे।’’ पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का ये कथन बेंगलुरु के इस शख्स के जीवन पर सटीक बैठता है। 29 साल के मधु ने एनसी बीएमटीसी (BMTC) में बस कंडक्टर हैं। इसके साथ ही बिना कोचिंग इस मेहनतकश युवा ने यूपीएससी (UPSC) की प्री और मेन्स परीक्षा पास कर ली है। अब वे 25 मार्च को इंटरव्यू (Interview) देने वाले हैं। दिलचस्प पहलू ये भी है कि अपने परिवार में मधु अकेले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने स्कूल जाकर पढ़ाई की। उनके परिवार में भाई, भाभी और माता-पिता हैं। मधु की मां को तो यूपीएससी का मतलब तक नहीं पता है। लेकिन वे बेटे कामयाबी से फूली नहीं समा रही हैं।

कर्नाटक में मांडया जिले के रहने वाले मधु का ये सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा है। वे बताते हैं कि रोज आठ घंटे कंडक्टर का कम करते हैं। दिनभर खड़े रहकर टिकट बांटना। भीड़ में सवारियों को बुलाना और यह सुनिश्चित करना कि कोई यात्री बेटिकट ना रहे। ये काम बहुत ज्यादा थका देने वाले हैं। इस सबके बावजूद मधु ने नौकरी नहीं छोड़ी है। वे कहते हैं कि इस लक्ष्य ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी थी।

बॉस बनी मददगार

मधु कहते हैं कि वे बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉपोर्रेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर आईएएएस सी. शिखा जैसा बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि

सी शिखा उनकी काफी मदद की है। मेन्स परीक्षा की तैयारी ने उन्होंने मुझे हर हफ्ते दो घंटे पढ़ाती रही कि परीक्षा में आंसर कैसे लिखे जाएं। अब वे ही मुझे इंटरव्यू के लिए भी तैयार कर रही हैं।

हार से नहीं टूटने दिए हौंसले

मधु ने बताया कि ये कामयाबी उन्हें पहली ही बार में नहीं मिली है।

2014 में कर्नाटक प्रशासनिक सेवा परीक्षा में वे फेल हो गए थे।

जबकि 2018 की यूपीएएसी परीक्षा में भी वे कामयाब नहीं हो पाए थे।

लेकिन उनकी लक्ष्य पर स्टीक नजर थी।

उन्होंने अपने हौंसले को नहीं टूटने दिया। नौकरी के साथ-साथ समय निकालकर रोजाना पाँच घंटे पढ़ाई की।

किसी इंस्टीट्यूट में नहीं ली कोचिंग

मधु ने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट की मदद नहीं ली।

पूरी पढ़ाई स्वयं और बीएमटीसी में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से की।

पॉलिटिकल साइंस विषय में दी मेन्स परीक्षा

गत वर्ष प्री-परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद मधु ने मेन्स के लिए कड़ी मेहनत से पढ़ाई की।

मेन्स परीक्षा के लिए उन्होंने पॉलिटिकल साइंस, इंटरनैशनल रिलेशन्स, एथिक्स, लैंग्वेज के साथ-साथ कई अन्य विषयों को जमकर पढ़ा।

उन्होंने मेन्स परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनैशनल रिलेशन्स को चुना।

उन्होंने प्री-परीक्षा तो कन्नड़ में दी थी, लेकिन मेन्स उन्होंने अंग्रेजी में लिखा।

अब चल रही इंटरव्यू की तैयारी

मधु ने बताया कि वे अब यूट्यूब विडियो देखकर इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं।

उनका कहना है कि इससे मैं जवाब देने की कला और आत्मविश्वास बढ़ाना सीख रहा हूँ।

मुझे पूरा विश्वास है कि इंटरव्यू भी पास कर लूंगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मिड डे मील की क्वालिटी जांचने सरप्राइज विजिट पर स्कूल पहुंचे कलेक्टर
बच्चों के साथ किया लंच, शोसल मिडिया पर लोगों ने सराहा

नेशनल डेस्क, अलाप्पुझा, एजेंसी।

केरल के अलाप्पुझा जिले के कलेक्टर एस सुहास की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। ऐसा कारनामा किया जिसे लोगों ने भी खुब सराहा। दरअसल सुहास पिछले दिनों नीर्कुन्नम के एक सरकारी स्कूल के सरप्राइज विजिट पर पहुंचे थे, स्कूल में मिड डे मिल का खाना जांचने पहुंचे थे कलेक्टर। इस दौरान उन्होंने मिड डे मील की क्वालिटी चेक करने के लिए बच्चों के साथ लंच भी किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में भी बात की। कलेक्टर के मुताबिक उन्हें लगातार स्कूलों में मिड डे मील को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने खुद क्वालिटी चेक करने के लिए सरप्राइज विजिट का फैसला किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आत्महत्या के बढ़ते आंकड़ों को अनसुना कब तक करें?
आत्महत्या का नाम सुनते ही आंखों के सामने मौत का एक भयावह मंजर खड़ा हो जाता है। एक डरावना शब्द, जो कल तक शब्दकोष में कहीं गुम था, वो आज देश में, समाज में और घर में इस कदर स्थापित हो गया है कि हर कोई इससे डरा सहमा है। कहने को इसके अर्थ मनचाही मौत से जुड़ते हैं, लेकिन सच ये है कि यह एक अनचाही और अनपेक्षित मौत की दर्दनाक स्थिति है।

हालिया बक्सर के कलेक्टर मुकेश पाण्डेय की खुदकुशी ने एक बार फिर कई सवाल खड़े किए हैं। वह पारिवारिक उलझनों से परेशान हो गए थे। उनका कहना था कि वह जिन्दगी से काफी फ्रस्ट्रेट हो गए। हैरान करने वाली बात है कि सिविल सेवा परीक्षा में 14वीं रैंक लाने वाला प्रतिभाशाली व्यक्ति भी जीवन की इस स्वाभाविक परेशानी को झेल नहीं पाए और अवसाद से ग्रसित हो गए। लेकिन, गौर कीजिए कि मुकेश पाण्डेय की समस्या इतनी बड़ी थी कि उनको ये अतिवादी कदम उठाना पड़ा?

जरा सोचिए कि उनके इस कदम से उनकी पत्नी और बच्चों के जज्बात क्या होंगे? उनके इस फैसले से उनके परिवार की विकट परिस्थितियों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। उनको चाहिए था कि वह हालात से लड़ते और पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने की कोशिश को जारी रखते। यकीनन कई बार कोशिश करने से उन्हें कामयाबी जरूर मिलती। वह यह याद रखते कि किस प्रकार सिविल सेवा परीक्षाओं में भी बारंबार असफलताओं के बाद सफलता मिलती है।

लेकिन, अफसोस की बात है कि वह इस कठिन परीक्षा को पास करने के बाद भी इससे मिलने वाली सीख को सहेज कर रख नहीं सके। जरा सोचिए, उनके मरने के बाद यदि समस्या का हल हो भी जाए तो क्या वह उस क्षण के सुख को भोगने के लिए मौजूद रहेंगे? उनको यह समझना चाहिए था कि खुद को दर्दनाक मौत देना किसी समस्या का हल नहीं है, बल्कि समस्या का हल परिस्थितियों से डटकर मुकाबला करने में है, चुनौतियों को स्वीकार करने में है, एक प्रतिबद्धता के साथ जुझारूपन दिखाने में है।

एक बात काबिल-ए-गौर है कि भारत में आत्महत्या करने वाले 80 फीसदी लोग पढ़े-लिखे होते हैं। तो कहीं हमारी शिक्षण-व्यवस्था तो त्रुटिपूर्ण नहीं है? इस बहस में न जाते हुए मैं यही सुझाव देना चाहुंगा कि सरकार को चाहिए कि वह युवाओं को मूल्यपरक शिक्षाओं से सुपोषित करे। युवाओं को पैसे की मशीन न बनाकर उन्हें जीवन एवं संबंधियों की महत्ता जैसे विषयों की शिक्षा दें, ताकि उनमें तनाव न आने पाए। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को भरपूर समय दें।

अपनी इच्छा व अपेक्षाओं को उन पर न थोपें और उन्हें एक आजाद जिन्दगी जीने की छूट दें। हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने परिजनों एवं दोस्तों की मानसिक स्थितियों को भापें और यदि उनकी कोई समस्या है, तो उसका निवारण भी करें। कोई भी दुख या तकलीफ जिन्दगी से बढ़कर नहीं होती। हर व्यक्ति के जीवन में ऐसा दौर आता है जब सबकुछ खत्म-सा लगने लगता है, लेकिन इसका ये मतलब तो नहीं कि हम खुद ही खत्म हो जाएं।

हमारी यही समस्या है कि हम अपने दुखों को दूसरे के दुखों से तुलना किए बगैर ही सबसे बड़ा समझ बैठते हैं। जिन्दगी कई बार इम्तेहान लेती है तो उसे लेने दीजिए, हौसले को बढ़ा कर रखिए। क्योंकि, जब एक तिनका डूबते का सहारा हो सकता है तो फिर हम मौत को वक्त से पहले क्यों बुलाए? अब बहुत हो गई नासमझी। हमें इसे यहीं रोक देना चाहिए। क्योंकि, आत्महत्या के बढ़ते आंकड़ों से निकलती आह को अनसुना नहीं किया जा सकता है।

-रिजवान निजामुद्दीन अंसारी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

24 करोड़ की राशि जल्द जारी करवाए विभाग: कलक्टर
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 11.61 करोड़ की राशि वितरित

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल खराब होने के संबंध में लगभग 38 करोड़ रुपए की राशि जिले के किसानों को कलेम के रूप में मिलेगी। जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ब्लॉक गंगानगर, सादुलशहर, करणपुर व पदमपुर क्षेत्र में प्रभावित किसानों को स्वीकृत 12 करोड़ रुपए क्लेम में से 11.61 करोड़ रुपए सकी रािश किसानों को वितरित की जा चुकी है। इसी प्रकार विजयनगर क्षेत्र में 2 करोड़ रुपए सका क्लेम स्वीकृत हुआ है, जिसे वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला कलक्टर ने बताया कि उपखण्ड रायसिंहनगर, अनूपगढ़, सूरतगढ़ तथा घड़साना क्षेत्र में हुए फसल नुकसान के एवज में 24 करोड़ रूपये के प्रस्ताव संबंधित बीमा कम्पनी को भिजवाए गए हैं। जिला कलक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को जितना जल्द हो सके, क्लेम राशि प्राप्त कर वितरित करवाने की कार्यवाही करें।

सूरतगढ़-अनूपगढ़ मार्ग का निर्माण प्रगति पर

जिला कलक्टर ने बताया कि सूरतगढ़ से अनूपगढ़ तक 74 किलोमीटर लम्बाई की निर्माणाधीन सीसी रोड में से 37 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस सड़क निर्माण के लिए 292 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। जिला कलक्टर ने इस कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री स्वावलम्बन अभियान, पक्का खाला निर्माण, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं, पशुपालन, खुले में शौच मुक्त अभियान, दिव्यांगों के पंजीयन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सिटी वीरेंद्र कुमार, आयुक्त नगरपरिषद सुनीता चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

किसान आंदोलन: कलेक्टर-एसपी का तबादला
मंदसौर: ​मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के तहत हो रही हिंसा नहीं थम रही। गुरुवार को सरकार ने मंदसौर के कलेक्टर और एसपी का तबादला कर दिया। मंदसौर में एक दिन पहले फायरिंग में छह किसानों की मौत हुई थी।

इसके बाद गुस्साए किसानों ने बुधवार को जिले के बरखेड़ा पंत में कलेक्टर को सिर पर थप्पड़ मार दिया। उनके कपड़े भी फट गए। मामला यही नहीं थमा। फायरिंग में मारे गए एक शख्स के अंतिम संस्कार के बाद भीड़ पुलिस की ओर दौड़ी। पुलिस के कई जवान जान बचाने के लिए भागकर पिपलिया मंडी थाने लौट गए। वहीं, देवास के सोनकच्छ में आंदोलनकारियों ने चार्टर्ड बस में आग लगा दी।

एसपी-कलेक्टर पर कहां हमला हुआ?

मंदसौर जिले के बरखेड़ा पंत में फायरिंग में मारे गए स्टूडेंट अभिषेक का शव रोड पर रखकर किसान चक्का जाम कर रहे थे। इनकी मांग थी कि सीएम शिवराज सिंह यहां आएं और फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का वादा करें। एसपी ओपी त्रिपाठी और कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह इसी मामले को सुलझाने के लिए बरखेड़ा पंत पहुंचे थे।

तभी एक किसान ने कलेक्टर को पीछे से सिर पर चांटा मारा। लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की। उनके कपड़े फाड़ दिए। हालांकि, बाद में अभिषेक के परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। कलेक्टर ने अभिषेक के परिजनों को उसका स्मारक बनाने का आश्वासन दिया। मंदसौर, पिपलिया मंडी, नारायणगढ़ और मल्हारगढ़ में कर्फ्यू लगा रहा।

वहीं, दलोदा और सुमात्रा में भी धारा 144 लगा गई। मंदसौर में सभी मोबाइल सर्विसेस सस्पेंड कर दी गईं। इंदौर में मंगलवार को शांति रही, लेकिन बुधवार को पड़ोसी जिले देवास के हाट पिपलिया में आंदोलनकारियों ने थाने के अंदर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई व्यक्ति नहीं करेगा आवागमन : कलक्टर
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर धारा 144 लागू

कृषि कार्य के लिए सुरक्षा अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी

उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध होगी कार्रवाई

आदेश 29 जुलाई तक रहेंगे प्रभावी

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट ज्ञानाराम ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से 2 किलोमीटर की पट्टी में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। 30 मई को जारी किए गए आदेश में जिला कलक्टर ने लिखा है कि उन्हें ये प्रतीत कराया गया है कि कुछ घुसपैठिये एवं राष्ट्र  विरोधी तत्व सीमा पार कर इस क्षेत्र में राष्ट्र  विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो सकते हैं, जिससे जनसुरक्षा एवं शान्ति भंग होने का पूर्ण अनदेशा है।

आदेशानुसार शाम 7 से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई व्यक्ति आवागमन नहीं करेगा। कृषि कार्य के लिए सुरक्षा अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। शाम 7 बजे से प्रात: 6 बजे तक प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई व्यक्ति पटाखे बैण्ड नहीं चलाएगा। ये प्रतिबंध केंद्र व राज्य के कार्मिकों पर प्रभावी नहीं होंगे। ये आदेश 29 जुलाई तक प्रभावी रहेंगे।

पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबंध

जिला कलक्टर व जिला मेजिस्ट्रेट ज्ञानाराम ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारतीय सीमा में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क का उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। श्रीगंगानगर जिले के किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिए संपर्क स्थापित करने की अनुमति नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्घ विधिनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश आगामी 2 माह के लिए प्रभावी होंगे।

पीसीओ धारक रखेंगे पूर्ण विवरण

कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट ज्ञानाराम ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के उपखण्ड गंगानगर, करणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ व घड़साना के अंतर्गत पीसीओ धारक राष्ट्रीय उच्च मार्ग 15 के पश्चिम में स्थित पीसीओ एवं शहर के समस्त पीसीओ के मालिक ऐजेंट प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय कॉल का विवरण संधारित करेंगे। रजिस्ट्रर में पूरा विवरण इन्द्राज करना होगा।

टॉवर-पानी की टंकियों पर चढ़ने पर रहेगा प्रतिबंध

जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट ज्ञानाराम ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कोई भी व्यक्ति ऊंचे टॉवर व ऊंची पानी की टंकियों पर चढ़ने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। विभाग के अधीकृत व्यक्ति के अलावा कोई भी नागरिक उच्चे टॉवर व पानी की टंकियों पर नहीं चढ़ सकेगा। ये आदेश आगामी 29 जुलाई तक प्रभावशील रहेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।