vihar - Sach Kahoon Hindi

बिहार में कोरोना संक्रमित 37 मरीज हुए स्वस्थ
अच्छी खबर: कोरोना हॉटस्पॉट बने सीवान में 29 मरीज संक्रमित हुए, जिनमें से 12 ठीक हुए (37 Patients Healthy in Bihar)

बिहार में कोरोना संक्रमण से कुल 12 जिले प्रभावित

पटना (एजेंसी)। तमाम जोखिमों के बावजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की कर्तव्यपरायणता तथा परिवार के सदस्यों को जिंदा रखने की खातिर स्वयं की जिजीविषा की बदौलत बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित 72 मरीजों में से 37 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने वीरवार को बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 72 है जबकि इनमें से 37 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के 34 सक्रिय मामले हैं जबकि एक मुंगेर जिले के चौरंबा निवासी एक संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

कुमार ने बताया कि बिहार में कोरोना संक्रमण से कुल 12 जिले प्रभावित हैं।

कोरोना हॉटस्पॉट बने सीवान में 29 मरीज संक्रमित हुए, जिनमें से 12 ठीक हो चुके हैं।

वैशाली में कल देर शाम पहले संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई हैं।

वहीं पटना के छह संक्रमितों में से 5

गोपालगंज में तीन में से 3

भागलपुर के 1

सारण के एक और लखीसराय की एक महिला मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुकी हैं।

इस तरह गोपालगंज, भागलपुर, सारण

लखीसराय में अब कोरोना पॉजिटिव एक भी मामला नहीं बचा है।

नवादा में तीन में से एक मरीज कोरोना को मात दे चुके है

इसी तरह नालंदा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई, जिनमें से दो स्वस्थ हो चुके हैं। बेगूसराय के आठ संक्रमित मरीजों में से एक, गया में पांच में से चार, और नवादा में तीन में से एक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, मुंगेर में आठ में से छह ठीक हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। शेष मरीजों का इलाज चल रहा है और उनके भी शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद है।

संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 51.39 प्रतिशत

प्रधान सचिव ने बताया कि देश के 22 राज्यों से प्राप्त आंकड़े के अनुसार, बिहार में इस वायरस से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 51.39 प्रतिशत और उसका स्थान तीसरा है। इस मामले में केरल की दर 56.33 और छत्तीसगढ़ की 51.52 जबकि पूरे देश की दर 12.15 है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अच्छी खबर: मुंगेर की कोरोना संक्रमित महिला और बच्चे हुए ठीक
अस्पताल से मिली छुट्टी (Munger Corona-infected)

भागलपुर (एजेंसी)। बिहार में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले पहले मरीज सैफ के संपर्क में आने से मुंगेर जिले की चौंरबा निवासी एक विधवा और महिला की स्वाब रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के अधीक्षक रामचरित्र मंडल ने बताया कि संक्रमित महिला और बच्चे की अंतिम रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि उन्होंने बताया कि उन्हें अगले 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान यदि तबियत खराब हो तो वे अविलंब अस्पताल को सूचना दें

उल्लेखनीय है कि महिला और बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद बिहार में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। Munger Corona-infected)  इनमें पटना के निजी अस्पताल की नर्स और वार्ड ब्वॉय, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती दीघा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला, एनएमसीएच में इलाजरत पटना सिटी के बटाऊकुआं और फुलवारीशरीफ के बवनपुरा के एक-एक युवक तथा खाड़ी देश से लौटे सीवान के चार युवक शामिल हैं।

इन सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

वहीं, राज्य में पिछले दो दिनों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है

संक्रमितों की संख्या 32 पर स्थिर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।