visit - Sach Kahoon Hindi

मोदी का ओडिशा और छत्तीसगढ़ दौरा आज
नई दिल्ली (सच कहूँ)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ और ओडिशा का दौरा करेंगे और वहां कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उनके दौरे की यह जानकारी दी गई। पीएमओ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मोदी ओडिशा में तलचर उर्वरक संयंत्र के पुनरुद्धार कार्य के शुरू होने के मौके पर एक पट्टिका का अनावरण करेंगे। यह कोयला गैस से चलने वाला भारत का पहला उर्वरक संयंत्र होगा। खाद बनाने के अलावा यह संयंत्र प्राकृतिक गैस का उत्पादन भी करेगा जो देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में योगदान देगा। इसके बाद मोदी एक हवाईअड्डे का उद्घाटन करने झारसुगुड़ा जाएंगे।

गर्जनबहल कोयला खदानों और झारसुगुड़ा-बारापली-सरदेगा रेल संपर्क को राष्ट्र को सर्मिपत करेंगे

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री गर्जनबहल कोयला खदानों और झारसुगुड़ा-बारापली-सरदेगा रेल संपर्क को राष्ट्र को सर्मिपत करेंगे। इसके बाद मोदी शनिवार को दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले पहुंचेंगे। जहां वह पारंपरिक हथकरघा एवं कृषि पर एक प्रदर्शनी देखने जाएंगे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और पेंड्रा-अनूपपुर तीसरी रेल लाइन का शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को रायपुर में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के संक्षिप्त दौरे के दौरान आज जिला मुख्यालय जांजगीर में राज्य सरकार की अटल विकास यात्रा के तहत आयोजित किसानों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

गभग तीन हजार 305 करोड़ रुपए की सड़क और रेल परियोजना की  देंगे सौगात

वह इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की जनता को लगभग तीन हजार 305 करोड़ रुपए की सड़क और रेल परियोजना की सौगात देंगे। मोदी लगभग साढ़े तीन साल में छठी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी जांजगीर में 1,607 करोड़ की बिलासपुर-पथरापाली फोर लेन सड़क और 1,697 करोड़ 79 लाख रूपए की बिलासपुर-अनूपपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

बिलासपुर-पथरापाली सड़क परियोजना का निर्माण केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के बिलासपुर-अनूपपुर खण्ड की तीसरी लाइन के निर्माण से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालय अनूपपुर तक रेल यातायात काफी सुगम हो जाएगा। इसके निर्माण में एक हजार 696 करोड़ 79 लाख रूपए की लागत आएगी। इस नये रेलमार्ग की लम्बाई 152 किलोमीटर होगी, इसमें से 119.55 किलोमीटर का हिस्सा छत्तीसगढ़ में और करीब 32.45 किलोमीटर का हिस्सा मध्यप्रदेश में होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोदी का गुजरात दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
गुजरात फारेंसिक साइंस यूनिर्विसटी के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

दिल्ली (सच कहूँ) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। यहां वे वलसाड जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और एक रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का जूनागढ़ में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने का कार्यक्रम है। वे गांधीनगर में गुजरात फारेंसिक साइंस यूनिर्विसटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे ।

राजभवन में श्रीसोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में भी लेगे हिस्सा

मोदी का गांधीनगर में राजभवन में श्रीसोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के एक न्यासी हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुजरात में एक लाख से अधिक मकान तैयार हो गये हैं । इस कार्यक्रम के तहत लाभार्थी 26 जिलों में सामूहिक गृह प्रवेश का उत्सव मनायेंगे। वलसाड के कार्यक्रम में इस योजना के तहत पांच जिलों वलसाड, नवसारी, तापी, सूरत और डांग जिले के लाभार्थी जुटेंगे। शेष जिलों के लाभार्थी वीडियो लिंक के माध्यम से वलसाड में आयोजित इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

जूनागढ़ में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री जूनागढ़ में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें एक सरकारी अस्पताल, जूनागढ़ नगर निगम की 13 परियोजनाओं और खोखर्दा में एक दुग्ध संबद्र्धन संयंत्र का उद्घाटन शामिल है। वह यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गांधीनगर राजभवन में श्रीसोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में मोदी समेत सभी सात न्यासी हिस्सा लेंगे। इस ट्रस्ट के अन्य न्यासियों में केशुभाई पटेल, लालकृष्ण आडवाणी, हर्षवद्र्धन नेवतिया, जे डी परमार शामिल हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति आएंगे भारत की यात्रा पर
दोनों नेता व्यापक विचार विमर्श करेंगे

नई दिल्ली (एजेंसी)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाई इन भारत की चार दिन की यात्रा पर आठ जुलाई को आएंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति आठ जुलाई से 11 जुलाई तक भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति भवन में उनका रस्मी स्वागत किया जाएगा। श्री मून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिलेंगे। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि दोनों नेता दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के मकसद से आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श करेंगे।

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ

वर्ष 2018 भारत एवं दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ का वर्ष है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के प्रवक्ता के अनुसार भारत दक्षिण कोरिया का ना सिर्फ आर्थिक विकास बल्कि कोरियाई द्वीप में शांति एवं समृद्धि के प्रयासों में भी महत्वपूर्ण साझेदार है। राष्ट्रपति मून की नयी दक्षिण नीति में भी भारत एक प्रमुख भागीदार है।

PM मोदी का इंदौर दौरा आज
प्रदेश को देंगे कई बड़ी सौगात | Visit

इंदौर (एजेंसी )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने एक दिवसीय दौरे (Visit) पर मध्य प्रदेश में होंगे। इस मौके पर वह प्रदेश को कई बड़ी सौगात देंगे। सियासी गलियारे में पीएम की इस यात्रा को कुछ लोग अगले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तौर पर भी देख रहे हैं। प्रधानमंत्री की इस यात्रा में मध्यम वर्ग व किसान से जुड़ी योजनाएं अहम हैं।

46 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास | Visit

पीएम राज्‍य में कुल 46 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस क्रम में मोदी आज इंदौर में चार हजार 713 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम में मोदी राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। वे अर्बन ट्रांसपोर्ट स्कीम ‘सूत्र सेवा” का भी शुभारंभ भी करेंगे।

प्रधानमंत्री पहले दिल्ली से भोपाल आएंगे। यहां से वह राजगढ़ जाएंगे। वहां 3800 करोड़ रुपए की लागत की मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह इंदौर जाएंगे। यहां नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम यहां इंदौर, भोपाल सहित 12 स्वच्छ शहरों को पुरस्कृत करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भारत दौरे पर आएंगे श्रीलंका के सैन्य अधिकारी
सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने दी जानकारी

नयी दिल्ली (वार्ता):

श्रीलंका के सैन्य अधिकारी तथा उनके परिवार के सदस्य तीन दिवसीय भारत दौरे पर 24 जून को यहां पहुंचेंगे। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने हालिया श्रीलंका दौरे के दौरान वहां के तीनों सेनाओं के सैन्य अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को गया में स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) तथा बौद्ध धार्मिक स्थलों पर आने का निमंत्रण दिया था।”

उन्होंने बताया कि श्रीलंका के सैन्य अधिकारी भारत आने के लिए बेहद उत्साही थे जिसे देखते हुए वहां के रक्षा मंत्रालय ने प्राथमिकता के तौर पर सेना प्रमुख के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।” उन्होंने बताया कि 24 जून भारतीय वायु सेना का विमान सी -17 कोलंबो जाएगा और श्रीलंका के तीनों सेनाओं के सैन्य अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों सहित 160 लोगों को लेकर दिल्ली रवाना होगा।

आनंद ने बताया कि वे लोग 25 जून को बोध गया में ओटीए तथा धार्मिक स्थालों का दौरा करेंगे। 26 जून को वे लोग उसी विमान से कोलंबो लौट आएंगे। उन्होंने बताया कि यह एक सैन्य कूटनीतिक उपलब्धि है और इसे इतने कमय समय में सक्षम बनाने के लिए दोनों देशों ने एक साथ मिलकर बहुत अधिक काम किया है। उल्लेखनीय है कि बोध गया एक प्रसिद्ध बौध धार्मिक स्थल है और एेसी मान्यता है कि यही पर गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बौद्ध अनुयायियों के लिए बोध गया गौतम बुद्ध के जीवन से संबंधित मुख्य चार तीर्थ स्थलों में सबसे महत्वपूर्ण है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोदी आज छत्तीसगढ़ में विकास यात्रा पर
भिलाई (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर और भिलाई में इस्पात संयंत्र की विस्तार योजना तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री की एक दिवसीय इस यात्रा के दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें भारतनेट परियोजना का भूमि पूजन, छत्तीसगढ़ में उड़ान परियोजना की शुरुआत और नया रायपुर में स्मार्ट सिटी के तहत इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन शामिल है। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु, संचार मंत्री मनोज सिन्हा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, इस्पात मंत्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह और मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह मौजूद रहेंगे। श्री मोदी भिलाई इस्पात संयंत्र की अत्याधुनिक विस्तारित इकाई राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इस इकाई को बनाने में ऐसी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है जिससे उत्पादन और गुणवत्ता तो बढ़ेगी ही साथ में ऊर्जा की बचत होगी और पर्यावरण का भी संरक्षण किया जा सकेगा। इसके साथ ही वह भारतनेट के दूसरे चरण का शुभारंभ भी करेंगे। भारत नेट परियोजना में ग्राम पंचायतों को भूमिगत आॅप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जायेगा।प्रधानमंत्री जगदलपुर और रायपुर के बीच विमान सेवा का शुभारंभ भी करेंगे। वह विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभकर्ताओं को लैपटॉप, प्रमाणपत्र और चैक वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वह नया रायपुर स्मार्ट शहर का दौरा करेंगे और शहर के लिए एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

जकार्ता व सिंगापुर की 5 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे मोदी
नई दिल्ली (एंजेसी)। अपनी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को और धारदार बनाने की कोशिश के तहत पीएम नरेंद्र मोदी 29 मई से 02 जून, 2018 तक सिंगापुर और इंडोनेशिया की यात्रा पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर यह मोदी की तीसरी सिंगापुर यात्रा होगी जो बताता है कि भारतीय कूटनीति में चीन से सटे इस छोटे से देश को कितनी अहमियत मिल रही है।वैसे इंडोनेशिया की यह मोदी की पहली यात्रा होगी और इसके साथ ही इस क्षेत्र के सभी दस देशों की यात्रा अपने एक ही कार्यकाल में करने वाले वह पहले पीएम भी बन जाएंगे।

आसियान के दस में नौ देशों की यात्रा मोदी बतौर पीएम कर चुके हैं। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक दोनों देशों की यात्रा के दौरान रक्षा क्षेत्र में सहयोग एजेंडे में काफी प्रमुख रहेगा। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) प्रीति शरण ने बताया कि, ‘भारत के लिए सिंगापुर और इंडोनेशिया दोनों ही रणनीतिक साझेदार देश हैं। हाल के दिनों में जिस तरह से हिंद-प्रशांत महासागर में सुरक्षा का मुद्दा जिस तरह से वैश्विक स्तर पर छा गया है उसे देखते हुए भी पीएम मोदी की इस यात्रा की अपनी अहमियत है।

मोदी के जकार्ता दौरे के बारे में शरण ने बताया कि भारत और इंडोनेशिया के बीच सामुद्रिक क्षेत्र में एक दूसरे के साझेदार हैं जिसे और गहरा करने की कोशिश की जा रही है। दोनो देशों के बीच इस वर्ष के शुरुआत में सुरक्षा संबंधों को बहुआयामी बनाने की रणनीति बनी थी। उस दिशा में किस तरह से आगे बढ़ा जा रहा है, यह पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बीच वार्ता में अहम रहेगा।

शाह बोले, MP में सिंधिया-कमलनाथ नहीं जीतने चाहिए
भोपाल: अमित शाह ने शिवराज कैबिनेट के सदस्यों की बैठक में शुक्रवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश सभी 29 सीटें जीतनी हैं। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य और कमलनाथ को किसी भी कीमत पर जीतने नहीं देना है। कांग्रेस के ये दोनों ही नेता हमारे विधायकों से तालमेल कर जीत जाते हैं। शाह ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी हावी है। उन्होंने यह दावा 172 लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर कही। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि यदि सीएम चाहेंगे तो मैं उनके नाम बता दूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार में वे मंत्री नहीं बनेंगे, संगठन के लिए ही काम करेंगे।

खुलकर बोलें सांसद-विधायक, नहीं कटेगा किसी का टिकट

सांसदों और विधायकों की बैठक में अमित शाह के सामने खुलकर सरकार और संगठन के बीच तालमेल न होने की कलई खुल गई। संगठन पदाधिकारियों के सामने जब सांसद- विधायकों ने बोलने में कुछ संकोच किया तो उन्होंने साफ कर दिया कि खुलकर बोलो…टिकट नहीं कटेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आज दूसरी बार अयोध्या दौरे पर जाएंगे योगी
अयोध्या: योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या का दौरा ( Ayodhya Visit ) करेंगे। यूपी का सीएम बनने के बाद 4 महीने में उनका यहां दूसरा दौरा है। योगी यहां परमहंस रामचंद्र दास की श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे यहां करीब ढाई घंटे रहेंगे।

बता दे की बीते 26 सालों में अयोध्या जाकर पूजा अर्चना करने वाले योगी आदित्यनाथ पहले सीएम हैं। उनसे पहले 1991 में उस वक्त के सीएम कल्याण सिंह ने अयोध्या में पूजा-पाठ किया था।

परमहंस रामचंद्र दास की जिस समाधि पर योगी श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं, उस पर कब्जे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, ये विवाद परमहंस रामचंद्र दास के ही दो शिष्यों के बीच है।

एक तरफ परमहंस रामचंद्र दास के उत्तराधिकारी और दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास हैं। दूसरी तरफ रामचंद्र दास के शिष्य नारायण मिश्र हैं। दोनों पक्ष समाधि वाली जगह पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

ये है योगी आदित्यनाथ का प्रोग्राम | Ayodhya Visit

दोपहर 12 बजे सरयू नदी के किनारे चौधरी चरण सिंह घाट पर बनी परमहंस रामचंद्र दास की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

दोपहर 12.15 बजे वे समाधि स्थल से दिगंबर अखाड़ा के लिए रवाना होंगे।

12.30 बजे से 1.30 बजे तक वे दिगम्बर अखाड़े में होने वाली श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करेंगे।

दिगम्बर अखाड़े में आयोजित भंडारे के प्रोग्राम में शामिल होंगे।

दोपहर 2 बजे वे फैजाबाद हवाईपट्टी से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सोशल मीडिया बन रहा आतंक का माध्यम
सुरक्षा: प्रदेश में अशांति फैलाना चाहती हैं विरोधी ताकतें: डीजीपी

गुमराह करने व अफवाहें फैलाने वालों पर होगी करवाई

बहादुरगढ़ कमांडों प्रशिक्षण सैंटर का किया दौरा

पटियाला (खुशवीर तूर)। प्रदेश के डीजीपी पुलिस सुरेश अरोड़ा ने कहा है कि गैंगस्टरों व आतंकियों द्वारा पंजाब का महौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही हैं। आतंकी सोशल मीडिया के माध्यम से अशांति फैलाने चाहते हैं, जिस पर पुलिस ने पैनी नजर रखी हुई है।

सुरेश अरोड़ा वीरवार को बहादुरगढ़ में बन रहे कमांडों प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाईन में सभी आधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। एसटीएफ के संबंध में डीजीपी ने कहा एसटीएफ अपना काम बेहतर तरीके से कर रही है। निश्चित तौर पर उसके अच्छे परिणाम आएंगे।

ये थे मौजूद:

इस मौके उनके साथ एडीजीपी एसओजी एंड कमांडो राकेश, आईजी कमांडों जतिन्दर जैन, कमांडैंट जसप्रीत सिद्धू, गुरप्रीत सिंह, कमांडैंट प्रिंतपाल सिंह थिंद, राकेश कौशल, पीपीएस जसकिरणजीत सिंह तेजा, पीपीएस सतवीर अटवाल, पीपीएस सुखदेव सिंह विर्क, पीपीएस हरपाल सिंह, जगदीप सिंह इत्यादि विशेष तौर पर उपस्थित थे।

ट्रेनिंग सेंटर को मिलेंगी दो माइनिंग गाड़ियां

डीजीपी ने बहादुरगढ़ कमांडों प्रशिक्षण सैंटर में घातक टीम की डैमो देखी और नई भर्ती वाली लड़कियों से मिले। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त लड़कियों व अन्य टीमों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने इस प्रशिक्षण सेंटर के लिए दो माइनिंग गाड़ियां जल्द देने का ऐलान भी किया।

पुलिस ने गैंगस्टरों की तीन श्रेणियां बनाई

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों की तीन श्रेणियां बनाई गई है।

पहली श्रेणी में अब तक 10 गैंगस्टरों को रखा गया है, जिनमें से 3 कम हो चुके हैं व सात बाकी हैं।

बी-श्रेणी में 12 गैंगस्टरों को नाम शामिल है, जिनमें से 3 कम हो गए जबकि नौ बाकी हैं।

अनसुलझे मामले भी जल्द सुलझ जाएंगे

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक है, जहां तक कुछ धार्मिक नेताओं के हत्याओें का सवाल है तो उन में से कुछ तो ट्रेस हो चुकी हैं और कुछ को जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा। कई बार नई तकनीक का प्रयोग व नए ग्रुपों के पैदा होने से कुछ देरी जरूर हो जाती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इजरायल, जर्मनी की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे PM मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इजरायल तथा जर्मनी की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश लौट आए। श्री मोदी चार जुलाई को इजरायल पहुंचे थे। वह अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान तीन दिन इजरायल में रहे।

प्रधानमंत्री इजरायल की अपनी तीन दिन की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-20 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इजरायल से जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के लिए रवाना हुए थे।

इस बैठक में उन्होंने आंतकवाद के विरुद्ध संघर्ष के लिए भारत की ओर से ग्यारह सूत्री एजेंडा पेश किया और आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों के जी-20 के देशों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया।

भारत का 11 सूत्री एजेंडा पेश किया

इजराइल से जी-20 की शिखर बैठक के लिए जर्मनी के है बर्ग पहुंचे पीएम मोदी ने वहां आतंकवाद से संघर्ष के लिए भारत का 11 सूत्री एजेंडा पेश किया। मोदी ने आतंक को समर्थन देने वाले देशों के प्रतिनिधियों के जी-20 में प्रवेश पर बैन लगाने का सुझाव दिया।

आतंकवाद के विरुद्ध जारी संयुक्त घोषणापत्र में उनके सुझाव को शामिल करते हुए आतंकवाद को वैश्विक समस्या बताते हुए इससे लडऩे तथा दुनिया भर में आतंकवादियों के पनाहगाहों को नष्ट करने को शामिल किया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इजरायल दौरे का आखिरी दिन, आज हाइफा शहर जाएंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली: मोदी इजरायल दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को हाइफा शहर जाएंगे। वहां जाने वाले वे पहले भारतीय पीएम होंगे। 99 साल पहले भारतीय सैनिकों ने इस शहर को तुर्काें से आजाद कराया था।

वो सिर्फ तलवार और भाले लेकर तुर्की सेना पर टूट पड़े। दुश्मन सेना के पास बंदूक और मशीनगन थीं, इसके बाद भी भारतीय सैनिकों ने हिम्मत नहीं हारी जंग जीत ली। मोदी इस युद्ध में शहीद हुए 44 भारतीय सैनिकों की समाधि पर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

भारतीय सैनिकों के आगे नाकाम थीं मशीनगन

इजरायल के इतिहास में भी भारतीय सैनिकों की बहादुरी के किस्से हैं। मिलिट्री ऑपरेशन इजिप्ट एंड फलिस्तीन: वॉल्यूम 2 बुक में लिखा है, “इस पूरे कैम्पेन के दौरान घुड़सवारों की एेसी बहादुर नहीं दिखी।

तेजी से भागते घोड़ों को रोकने में मशीनगन की बुलेट भी नाकाम थीं। हालांकि, जख्म की वजह से बाद में इनमें से कई की मौत हो गई। बता दें कि भारत के ये घुड़सवार सैनिक सिर्फ तलवार और भाले से लड़े थे, जबकि दुश्मन के पास बंदूक से लेकर मशीनगन तक थीं। तुर्की की सेना को जर्मनी और ऑस्ट्रिया की सेना का भी सपोर्ट था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।