stage - Sach Kahoon Hindi

राज कुंद्रा मुंबई जेल से रिहा
मुंबई (एजेंसी)। अश्लील फिल्म (पोर्नोग्राफी) मामले में जेल में दो महीने बिताने के बाद व्यवसायी राज कुंद्रा को मुंबई की आर्थर रोड जेल से मंगलवार को रिहा कर दिया गया। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस बी भाजीपाले ने सोमवार को कुंद्रा की जमानत अर्जी 50 हजार रुपये के मुचलके पर मंजूर कर लिया था और मंगलवार को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। कुंद्रा के सहयोगी और सह-आरोपी रयान थोर्प, जिन्हें 19 जुलाई को उनके साथ गिरफ्तार किया गया था, को भी अदालत ने कथित रूप से अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में जमानत मंजूर कर ली थी।

छियालिस वर्षीय व्यवसायी को न्यायिक हिरासत में मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा गया था। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया था।

पुलिस द्वारा मामले में पूरक आरोप पत्र दायर करने के कुछ दिनों बाद कुंद्रा ने शनिवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी। वकील प्रशांत पाटिल के माध्यम से दायर याचिका में, कुंद्रा ने दावा किया कि अभियोजन पक्ष के पास आज तक उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं है जो कथित पोर्न फिल्म रैकेट में इस्तेमाल किए गए ऐप ‘हॉटशॉट्स’ को कानून के तहत अपराध से जोड़ सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को होगी सुनवाई
नई दिल्ली। अश्लील वीडियो केस में फिलहाल शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में अब राज कुंद्रा और रेयान थोरपे की जमानत याचिकाओं पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी। गुरुवार को दोनों की जमानत याचिका पर पुलिस को नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब हैं कि राज कुंद्रा और रेयान ने मजिस्ट्रेट अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी। याद दिला दें कि पोर्नोग्राफी केस में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के चलते राज जेल में हैं। अश्लील फिल्में बनाने और ऐप्स पर उन्हें स्ट्रीम करने के आरोप में उनके खिलाफ ये कार्रवाई हुई है।

अन्य  अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बालिका वधू की ‘दादी सा’ नहीं रहीं
अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का हार्ट अटैक से निधन

मुंबई। ‘बालिका वधू’ सहित कई बड़े शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (75) का निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। 2020 में सुरेखा सीकरी को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया था।

तभी से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 2018 में सुरेखा सीकरी को पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था। तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा सीकरी के निधन से बॉलीवुड और टीवी गलियारों में शोक की लहर है। फिल्म और टीवी कलाकारों ने सुरेखा सीकरी के निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी उनके प्रशंसक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सुरेखा सीकरी ने बालिका वधू में दादी सा का रोल जिस बाखूबी से निभाया था, उससे वे दर्शकों के हृदयों में बस गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।

बच्चों को कम उम्र में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दें : चारू
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। शास्त्रीय गायिका डॉ. चारू कपूर ने कहा है कि स्कूलों में संगीत प्रोत्साहन क्लबों को सही तरीके से शुरू किया जाना चाहिए। ताकि युवा पीढ़ी शास्त्रीय पहलू से रूबरू हो सके और इसकी सराहना करें। हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन की विशारद तथा डागर बंधुओं एवं सविता देवी की शिष्या रही डॉ. कपूर ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत को समय के साथ बदलने के लिए कुछ नया करना होगा। ताकि इसे जीवित रखा जा सके। गजल, सूफी, भजन, सदाबहार नगमें और कविता गाने वालीं डॉ. चारू अपना कविता पेज ‘कुछ एहसास’ के नाम से चलाती हैं तथा वह गंगा-यमुना तहजीब पर भी लिखती हैं।

प्रश्न : क्या समकालीन पॉप या बॉलीवुड संगीत शास्त्रीय संगीत की विरासत और संस्कृति की चमक को चुरा रहे हैं?

डा. कपूर : मैं दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाती हूँ, मैं युवा दिमाग के साथ काम करती हूं और मुझे लगता है कि इस तेज गति वाली दुनिया में, युवा सभी प्रकार के दबाव से निकलने के लिए हिप हॉप या ईडीएम के लिए समय निकालना चाहते हैं, ना कि शास्त्रीय संगीत जैसी गंभीर चीजों के लिए।

प्रश्न : शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में बड़े बदलावों के बारे में क्या सोचती हैं?

डॉ. कपूर : एक बड़ी तकनीकी छलांग अभी बाकी है। मेरा पहला स्टेज प्रदर्शन छह साल की उम्र में हुआ था, जब मैंने फिल्म ‘शोर’ में ‘‘एक प्यार का नगमा है’’ गाया था तो शास्त्रीय संगीत में मेरा औपचारिक प्रशिक्षण नौ साल की उम्र से शुरू हुआ।’ हाँ, प्रौद्योगिकी में बहुत बड़ी छलांग है, इसने संगीत पर भी आक्रमण किया है। अब, प्रौद्योगिकी का सहारा लेकर, वे लोग भी गायक बन गए हैं, जिनका संगीत से कोई लेना देना नहीं रहा है।

प्रश्न : इंटरनेट ने संगीत के पेशे को कैसे बदल दिया है?

डॉ. कपूर : इंटरनेट ने आपको दुनिया से संपर्क करने की प्रकिया को बहुत आसान बनाया है, लोगों की पहुंच इस तक हो गई है और प्रौद्यौगिकी की बदौलत अब आपके वीडियो वायरल हो सकते हैं।

अब तक किए गए अपने संगीत प्रदर्शन को और अधिक मनोरंजक बताते हुए, बहुमुखी गायिका ने कहा कि लाइव प्रदर्शन बहुत सुखद होते हैं, क्योंकि आपको दर्शकों से त्वरित प्रतिक्रिया मिलती है। वे फुट टैपिंग नंबरों पर ताली बजाने लगते हैं और एक उदास गीत या गजल पर भावुक हो जाते हैं।

प्रश्न : शास्त्रीय परंपरा के समकालीन होेने पर क्या कहेंगी ?

डॉ. कपूर : शुद्धतावादी होने के बजाय, राग आधारित गजल, सूफी, भजन आदि को आत्मसात किया जा सकता है, जो इसकी पवित्रता को अक्षुण्ण बनाकर रखे हुए है मगर फिर भी समकालीन हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

तमिल अभिनेता वेंकट सुभा का कोरोना से निधन
चेन्नई (एजेंसी)। तमिल अभिनेता, लेखक और फिल्म निर्माता वेंकट सुभा का शनिवार तड़के कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण से एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले दस दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। वह 60 वर्ष के थे। वेंकट का शहर के एक निजी अस्पताल में पिछले 10 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांरित किया गया था।

जहां शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने मोझी, अझगिया थेई, कांडा नाल मुथल, सिंघम-3, गोरिल्ला, कडुगु, मसाला पदम, सीताकाथी, ओरू पन्ना कधाई आदि फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई तमिल धारावाहिकों में भी अभिनय किया। वह यू ट्यूब फिल्म समीक्षक भी थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

काम के प्रति समर्पित नरमदिल इंसान थे पृथ्वीराज कपूर
मुंबई (एजेंसी)। अपनी कड़क आवाज रौबदार भाव भंगिमाओं और दमदार अभिनय के बल पर लगभग चार दशकों तक सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले भारतीय सिनेमा के युगपुरूष पृथ्वीराज कपूर काम के प्रति समर्पित और नरम दिल इंसान थे। फिल्म इंडस्ट्री में ‘पापा जी’ के नाम से मशहूर पृथ्वीराज अपने थियेटर के तीन घंटे के शो के समाप्त होने के पश्चात गेट पर एक झोली लेकर खड़े हो जाते थे ताकि शो देखकर बाहर निकलने वाले लोग झोली में कुछ पैसे डाल सके।

इन पैसो के जरिये पृथ्वीराज कपूर ने एक वर्कर फंड बनाया था जिसके जरिये वह पृथ्वी थियेटर में काम कर रहे सहयोगियों को जरूरत के समय मदद किया करते थे। पृथ्वीराज कपूर अपने काम के प्रति बेहद समर्पित थे। एक बार तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें विदेश मे जा रहे सांस्कृतिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने की पेशकश की लेकिन पृथ्वीराज कपूर ने नेहरू जी से यह कह उनकी पेशकश नामंजूर कर दी कि वह थियेटर के काम को छोड़कर वह विदेश नहीं जा सकते ।

03 नवंबर 1906 को पश्चिमी पंजाब के लायलपुर अब पाकिस्तान में शहर में जन्में पृथ्वीराज कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लयालपुर और लाहौर में पूरी की।पृथ्वीराज कपूर के पिता दीवान बशेस्वरनाथ कपूर पुलिस उपनिरीक्षक थे। बाद में उनके पिता का तबादला पेशावर में हो गया। पृथ्वीराज ने आगे की पढ़ाई पेशावर के एडवर्ड कॉलेज से की।उन्होंने कानून की पढाई बीच मे हीं छोड़ दी क्योंकि उस समय तक उनका रूझान थियेटर की ओर हो गया था। महज 18 वर्ष की उम्र में ही उनका विवाह हो गया। वर्ष 1928 में अपनी चाची से आर्थिक सहायता लेकर पृथ्वीराज कपूर अपने सपनों के शहर मुंबई पहुंचे।

कामयाबी के शिखर पर

पृथ्वीराज कपूर ने अपने करियर की शुरूआत 1928 में मुंबई में इंपीरियल फिल्म कंपनी से जुड़कर की। वर्ष 1930 में बी पी मिश्रा की फिल्म..सिनेमा गर्ल.. में उन्होंने अभिनय किया। कुछ समय पश्चात एंडरसन की थियेटर कंपनी के नाटक शेक्सपियर में भी उन्होंने अभिनय किया। लगभग दो वर्ष तक फिल्म इंडस्ट्री मे संघर्ष करने के बाद पृथ्वीराज कपूर को वर्ष 1931 में प्रदर्शित पहली सवाक फिल्म आलमआरा में सहायक अभिनेता के रूप मे काम करने का मौका मिला। वर्ष 1933 में पृथ्वीराज कपूर कोलकाता के मशहूर न्यू थियेटर के साथ जुड़े। वर्ष 1933 मे प्रदर्शित फिल्म ..राजरानी.. और वर्ष 1934 में देवकी बोस की फिल्म ..सीता.. की कामयाबी के बाद बतौर अभिनेता पृथ्वीराज कपूर अपनी पहचान बनाने में सफल हो गये। इसके बाद उन्होंने न्यू थियेटर की निर्मित कई फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में मंजिल. प्रेसिडेंट जैसी फिल्में शामिल है।

वर्ष 1937 में प्रदर्शित फिल्म विद्यापति में पृथ्वीराज कपूर के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। वर्ष 1938 में चंदूलाल शाह के रंजीत मूवीटोन के लिये पृथ्वीराज कपूर अनुबंधित किये गये। रंजीत मूवी के बैनर तले वर्ष 1940 में प्रदर्शित फिल्म ..पागल..में पृथ्वीराज कपूर ने अपने सिने कैरियर मे पहली बार एंटी हीरो की भूमिका निभायी। वर्ष 1941 में सोहराब मोदी की फिल्म ..सिकंदर .. की सफलता के बाद वह कामयाबी के शिखर पर जा पहुंचे।

वर्ष 1944 में पृथ्वीराज कपूर ने अपनी खुद की थियेटर कंपनी ..पृथ्वी थियेटर .. शुरू की। पृथ्वी थियेटर मे उन्होंने आधुनिक और शहरी विचारधारा का इस्तेमाल किया जो उस समय के फारसी और परंपरागत थियेटरों से काफी अलग था। धीरे-धीरे दर्शको का ध्यान थियेटर की ओर से हट गया क्योंकि उन दिनों दर्शकों पर रूपहले पर्दे का क्रेज ज्यादा ही हावी था। सोलह वर्ष में पृथ्वी थियेटर के 2662 शो हुये जिनमें पृथ्वीराज ने लगभग सभी में मुख्य किरदार निभाया। पृथ्वी थियेटर के प्रति वह इस कदर समर्पित थे कि तबीयत खराब होने के बावजूद भी वह हर शो मे हिस्सा लिया करते थे। शो एक दिन के अंतराल पर नियमित रूप से होता था।

29 मई 1972 को दुनिया को कह दिया अलविदा

पृथ्वी थियेटर के बहुचर्चित नाटकों में दीवार, पठान गद्दार और पैसा शामिल है। पृथ्वीराज कपूर ने अपने थियेटर के जरिए कई छुपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया। जिनमें रामानंद सागर और शंकर जयकिशन जैसे बड़े नाम शामिल है। साठ का दशक आते आते पृथ्वीराज कपूर ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया। वर्ष 1960 में प्रदर्शित के. आसिफ की मुगले आजम मे उनके सामने अभिनय सम्राट दिलीप कुमार थे। इसके बावजूद पृथ्वीराज कपूर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे।

वर्ष 1965 में प्रदर्शित फिल्म ..आसमान महल.. में पृथ्वीराज कपूर ने अपने सिने कैरियर की एक और न भूलने वाली भूमिका निभायी। वर्ष 1968 में प्रदर्शित फिल्म तीन बहुरानियां मे पृथ्वीराज कपूर ने परिवार के मुखिया की भूमिका निभायी जो अपनी बहुरानियों को सच्चाई की राह पर चलने के लिये प्रेरित करता है।इसके साथ ही अपने पौत्र रणधीर कपूर की फिल्म ..कल आज और कल .. में भी पृथ्वीराज कपूर ने यादगार भूमिका निभायी। वर्ष 1969 में पृथ्वीराज कपूर ने एक पंजाबी फिल्म ..नानक नाम जहां है.. में भी अभिनय किया।

फिल्म की सफलता ने लगभग गुमनामी में आ चुके पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को एक नया जीवन दिया।फिल्म इंडस्ट्री में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुये उन्हें 1969 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। फिल्म इंडस्ट्री के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के से भी उन्हें सम्मानित किया गया।इस महान अभिनेता ने 29 मई 1972 को दुनिया को अलविदा कह दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गीतों के राजकुमार थे गोपाल सिंह नेपाली
हिन्दी साहित्य, पत्रकारिता और फिल्म उद्योग में पाया ऊंचा

मुम्बई (एजेंसी)। कलम की स्वाधीनता के लिए आजीवन संघर्षरत रहे ‘गीतों के राजकुमार’ गोपाल सिंह नेपाली (Gopal Singh Nepali) लहरों की धारा के विपरीत चलकर हिन्दी साहित्य, पत्रकारिता और फिल्म उद्योग में ऊंचा स्थान हासिल करने वाले छायावादोत्तर काल के विशिष्ट कवि और गीतकार थे। बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के बेतिया में 11 अगस्त 191। को जन्मे गोपाल सिंह नेपाली की काव्य प्रतिभा बचपन में ही दिखाई देने लगी थी।

एक बार एक दुकानदार ने बच्चा समझकर उन्हें पुराना कार्बन दे दिया। जिस पर उन्होंने वह कार्बन लौटाते हुए दुकानदार से कहा कि ‘‘इसके लिए माफ कीजिएगा गोपाल पर, सड़ियल दिया है आपने कार्बन निकालकर।’’ उनकी इस कविता को सुन कर दुकानदार काफी शर्मिन्दा हुआ और उसने उन्हें नया कार्बन निकालकर दे दिया।

नेपाली जी ने जब होश संभाला, तब चंपारण में महात्मा गांधी का असहयोग आंदोलन चरम पर था। उन दिनों पंडित कमलनाथ तिवारी, पंडित केदारमणि शुक्ल और पंडित राम रिषिदेव तिवारी के नेतृत्व में भी इस आंदोलन के समानान्तर एक आंदोलन चल रहा था। नेपाली जी इस दूसरी धारा के ज्यादा करीब थे।

साहित्य की लगभग सभी विधाओं में पारंगत नेपाली जी की पहली कविता ‘‘भारत गगन के जगमग सितारे’’ 1930 में रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा सम्पादित बाल पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। पत्रकार के रूप में उन्होंने कम से कम चार हिन्दी पत्रिकाओं-रतलाम टाइम्स, चित्रपट, सुधा और योगी का सम्पादन किया।

युवावस्था में नेपाली जी के गीतों की लोकप्रियता से प्रभावित होकर उन्हें आदर के साथ कवि सम्मेलनों में बुलाया जाने लगा। उस दौरान एक कवि सम्मेलन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ उनके एक गीत को सुनकर गदगद हो गए। वह गीत था…

सुनहरी सुबह नेपाल की, ढलती शाम बंगाल की

कर दे फीका रंग चुनरी का, दोपहरी नैनीताल की

क्या दरस परस की बात यहां, जहां पत्थर में भगवान है

यह मेरा हिन्दुस्तान है, यह मेरा हिन्दुस्तान है…

नेपाली जी के गीतों की उस दौर में धूम मची हुई थी, लेकिन उनकी माली हालत खराब थी। वह चाहते तो नेपाल में उनके लिए सम्मानजनक व्यवस्था हो सकती थी, क्योंकि उनकी पत्नी नेपाल के राज पुरोहित के परिवार से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन उन्होंने बेतिया में ही रहने का निश्चय किया।

संयोग से नेपाली जी को आर्थिक संकट से निकलने का एक रास्ता मिल गया। वर्ष 1944 में वह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुम्बई आए थे। उस कवि सम्मेलन में फिल्म निर्माता शशधर मुखर्जी भी मौजूद थे, जो उनकी कविता सुनकर बेहद प्रभावित हुए।

उसी दौरान उनकी ख्याति से प्रभावित होकर फिल्मिस्तान के मालिक सेठ तुलाराम जालान ने उन्हें दो सौ रुपए प्रतिमाह पर गीतकार के रूप में चार साल के लिए अनुबंधित कर लिया। नेपाली जी ने सबसे पहले 1944 में फिल्मिस्तान के बैनर तले बनी ऐतिहासिक फिल्म ‘मजदूर’ के लिए गीत लिखे। इस फिल्म के गीत इतने लोकप्रिय हुए कि बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से नेपाली जी को 1945 का सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला।

फिल्मी गीतकार के तौर पर अपनी कामयाबी से उत्साहित होकर नेपाली जी फिल्म इंडस्ट्री में ही जम गए और लगभग दो दशक 1944 से 1962 तक गीत लेखन करते रहे। इस दौरान उन्होंने 60 से अधिक फिल्मों के लिए लगभग 400 से अधिक गीत लिखे, जिनमें कई गीत बेहद मकबूल हुए। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से अधिकतर गीतों की धुनें भी खुद उन्होंने बनाईं।

फिल्म इंडस्ट्री में नेपाली की भूमिका गीतकार तक ही सीमित नहीं रही। उन्होंने गीतकार के रूप में स्थापित होने के बाद फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा और हिमालय फिल्म्स और नेपाली पिक्चर्स फिल्म कंपनी की स्थापना करके उसके बैनर तले तीन फिल्मों नजराना (1949), सनसनी (195।) और खूशबू (1955) का निर्माण किया, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म कामयाब नहीं हो पाई और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण से तौबा कर ली।

नेपाली जी को जीते जी वह सम्मान नहीं मिल सका, जिसके वह हकदार थे। अपनी इस भावना को उन्होंने कविता में इस तरह उतारा था…

अफसोस नहीं हमको जीवन में कुछ कर न सके

झोलियां किसी की भर न सके, संताप किसी का हर न सके

अपने प्रति सच्चा रहने का जीवन भर हमने यत्न किया

देखा देखी हम जी न सके, देखा देखी हम मर न सके।

17 अप्रैल 1963 को अपने जीवन के अंतिम कवि सम्मेलन से कविता पाठ करके लौटते समय बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर गोपाल सिंह नेपाली का अचानक निधन हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अभिनेता सतीश कौल पंचतत्व में विलीन
लुधियाना। मशहूर पंजाबी अभिनेता सतीश कौल के पार्थिव शरीर का रविवार दोपहर बाद लुधियाना के माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके केयर टेकर सत्यादेवी सहित चंद लोग ही मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पीएमआईडीबी चेयरमैन केके बाबा अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। कूल्हे में फ्रैक्चर होने के कारण वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। आठ अप्रैल को उन्हें बीमार होने के कारण लुधियाना के चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान पता चला कि वह कोरोना संक्रमित भी हैं। शनिवार बाद दोपहर उनका देहांत हो गया था। रविवार को उनका शव एंबुलेंस से शमशान घाट लाया गया। यहां पर वालंटियर्स ने विद्युत शवदाह ग्रह में उनका अंतिम संस्कार किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अभिनेता मिथुन को कोलकाता में रोड शो की नहीं मिली इजाजत
कोलकाता (एजेंसी)। जाने माने फिल्म अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मिथुन चक्रवर्ती की दक्षिण कोलकाता के बेहाला में गुरुवार को प्रस्तावित रोड शो को स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं दिए जाने के कारण रद्द करना पड़ा, जिसके बाद भाजपा समर्थकों ने पर्णश्री थाना का घेराव किया। चक्रवर्ती फिल्म अभिनेत्री एवं बेहाला (पश्चिम) से भाजपा उम्मीदवार श्राबंती चटर्जी के पक्ष में रोड शो करने वाले थे। सुश्री श्राबंती का तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ कड़ा मुकाबला है।

रोड शो की इजाजत नहीं मिलने के बाद भाजपा के बड़ी संख्या में समर्थक दक्षिण 24 परगना जिले में पड़ने वाले पर्ण थाने के सामने एकत्र हो गए। चक्रवर्ती बेहाला (पश्चिम) के अलावा बेहाला पूर्वी से भाजपा उम्मीदवार तथा एक अन्य टॉलीवुड अभिनेत्री पायल सरकार के पक्ष में भी रोड शो करने वाले थे। भाजपा का आरोप है कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने इलाके में पार्टी कार्यकतार्ओं को घर-घर जाकर प्रचार करने की भी अनुमति नहीं दी है। भाजपा नेता सायंतन बोस ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा है कि पुलिस प्रशासन अभी भी तृणमूल के दवाब में काम कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आमिर खान कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली। प्रख्यात अभिनेता आमिर खान बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये और वह क्वारंटाइन हो गये हैं। आमिर खान के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘आमिर खान कोविड-19 से संक्रमित हो गये हैं। वह घर पर ही क्वारंटाइन में हैं। वह कोरोना वायरस से संबंधित सभी तरह के दिशा-निदेर्शों का पालन कर रहे हैं। उनकी दिनचर्या सामान्य है। उन्होंने कहा है कि हाल में जो भी लोग उनके संपर्क में आये हैं, उन्हें सभी एहतियाती उपाय करने चाहिए। शुभकामना देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। गौरतलब है कि आमिर की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस वर्ष रिलीज होगी। (Aamir Khan Corona Infected)

ए. आर. रहमान आगामी टैंक-युद्ध फिल्म पिप्पा में देंगे संगीत
मुंबई (एजेंसी)। आॅस्कर विजेता मेस्ट्रो ए. आर. रहमान फिल्म पिप्पा में संगीत निर्देशन करेंगे। आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि आॅस्कर विजेता मेस्ट्रो ए.आर. रहमान, राजा कृष्ण मेनन निर्देशित और ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली अभिनीत उनकी आगामी फिल्म पिप्पा के लिए संगीत देंगे। यह एक्शन से भरपूर पहली ऐसी वार फिल्म है, जो युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब ‘ द बर्निंग चाफीस ‘ पर आधारित है।

फिल्म ‘पिप्पा’ में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं और एक ऐसे अनुभवी सिपाही हैं जिन्होंने अपने भाई बहनों के साथ 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर से मोर्चा संभाला था, और पड़ोसी देश बंगलादेश को स्वतंत्र किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भजन गायक नरेन्द्र चंचल का निधन
नई दिल्ली। मशहूर भजन गायक नरेन्द्र चंचल का आज यहां निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वह बीते तीन माह से बीमार थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है। अपोलो अस्पताल के सूत्रों के अनुसार उनके मस्तिष्क में रक्त का जमाव हो गया था। उन्होंने शुक्रवार को करीब साढ़े 12 बजे अंतिम श्वास ली। चंचल का जन्म अमृतसर में एक धार्मिक पंजाबी परिवार में 16 अक्टूबर 1940 को हुआ था।

उनके घर में धार्मिक माहौल था और उनकी मां भजन और आरती गाया करतीं थीं। चंचल प्रकृति के नरेन्द्र ने अपनी मां से गाना सीखा और माता के भक्ति संगीत को अपार लोकप्रियता प्रदान की। गुलशन कुमार की कंपनी टी सीरिज से उनका करीबी नाता रहा। उन्होंने 1973 में बालीवुड फिल्म पुलिसमैन के लिए पहला गीत गाया। लेकिन 1980 में आयी फिल्म ‘आशा’ के ‘तूने मुझे बुलाया’ तथा 1983 में ‘अवतार’ के ‘चलो बुलावा आया है’ गीतों ने धूम मचा दी। उन्होंने आधा दर्जन से अधिक फिल्मों के कई गीतों को अपनी आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने 1400 से अधिक गीतों, भजनों की 270 से ज्यादा एल्बमों को सुरों से सजाया। उन्हें अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत की मानद नागरिकता भी प्रदान की गयी थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।