Defeated Corona - Sach Kahoon Hindi

राहतभरी खबर: कोरोना से जंग जीतने वाले दोनों बच्चों को अस्पताल से मिली छुट्टी
अस्पताल स्टाफ ने तालियां बजाकर किया अभिनंदन ( Defeated Corona)

लगातार दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से भेजा गया घर

दोनों बच्चे अब 14 दिन रहेंगे होम क्वॉरेंटाइन

सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल कोरोना पॉजिटिव दोनों बच्चों की लगातार दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। दोनों बच्चों ने कोरोना से जंग जीत ली है और अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दोनों को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ( Defeated Corona) सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन, उप सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण के सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने तालियां बजाकर दोनों बच्चों का अभिनंदन किया। उपचार के बाद स्वस्थ होकर करीब 10 दिन बाद दोनों बच्चे आज बांसल कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचे।

दोनों बच्चे अब घर में 14 दिन तक होम क्वारेंटाइन रहेंगे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन दोनों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव दोनों बच्चे अब बिल्कुल स्वस्थ हैं

दोनों बच्चों व उनके पिता ने कोरोना को हराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों का आभार जताया। अस्पताल स्टाफ से उपचार के दौरान मिले सहयोग के लिए उन्हें साधुवाद दिया। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव दोनों बच्चे अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। बच्चों की लगातार दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके चलते अब उन्हें होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इसी के साथ जेसीडी में बनाए गए सुविधाजनक आइसोलेशन वार्ड में बांसल कॉलोनी के रखे गए सभी 22 लोगों को भी घर भेज दिया गया। आगामी 14 दिनों तक वे सभी भी होम क्वारेंटाइन रहेंगे।

-सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि सरसा से 29 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 25 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा चार की लंबित है। रोड़ी में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला व 19 जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी जमातियों को रोड़ी में प्रशासनिक देखरेख में सुविधाजनक आइसोलेशन में 14 दिनों के लिए भेज दिया गया है। अब वे मस्जिद में नहीं रहेंगे।

पॉजिटिव मिली महिला की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है

लेकिन 48 घंटे बाद सैंपल लेकर पुन: जांच के लिए भेजे जाएंगे।

अगर लगातार दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आती है तो महिला को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बागपत में कोरोना को मात देकर घर लौटा बागपत का बेटा
मिल गई नई जिंदगी (Defeated Corona)

बागपत (एजेंसी)। सामने दिखाई दे रही मृत्यु को मात देकर जिंदगी पाने की खुशियां देखनी है तो उत्तर प्रदेश में बागपत के सरूरपुर कलां गांव निवासी कपिल नैन के घर देखिए जो कोरोना वायरस से जंग जीतकर रविवार को घर लौटा है। अछूत सी बन गई घर के सामने वाली गली में अब फिर आवाजाही होने लगी है। पड़ोसियों को सब ठीक होने का भरोसा जगने लगा है। दुबई से लौटकर कोरोना संक्रमित रह चुके कपिल नैन के भाई सचिन नैन ने सोमवार को यहां बताया कि जो हम पर बीती, वह हम ही जानते हैं। कोरोना का अंदेशा होने पर हम खुद जिला अस्पताल में टेस्ट कराने पहुंचे थे, कपिल को क्वारंटीइन कर लिया गया।

उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सफदरजंग अस्पताल दिल्ली भेज दिया गया।

परिवार के 11 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया था।

अच्छे पड़ोसियों ने मदद की

उन्होंने बताया कि होम क्वारंटीन के 15 दिन कैसे बीते, बस वही जानते हैं। अच्छे पड़ोसियों ने मदद की और बुरा वक्त गुजर गया। घर का सबसे लाडला बेटा जिंदगी और मृत्यु के बीच अस्पताल के वार्ड में था और पूरा परिवार बेबस था। सुबह-शाम बस दुआएं करते। केवल एकमात्र वीडियो कॉल का सहारा था।

नैन परिवार के लिए दिवाली जैसा माहौल

सचिन नैन ने फोन पर बताया कि कोरोना संक्रमण पर विजय हासिल कर कपिल नैन रविवार देर रात घर लौट आया। नैन परिवार के लिए दिवाली जैसा माहौल रहा। (Defeated Corona) परिवार के सभी लोग कपिल के सकुशल घर लौटने से काफी गदगद है। सचिन नैन व परिवार के पड़ोसी सुभाष नैन ने बताया कि कपिल के आने से पूरा परिवार बेहद खुश है।

पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

ऐसे में कुछ दिक्कत स्वाभाविक हैं।

लेकिन इन्हें नजरअंदाज किया जाना चाहिए।

हम देश के साथ हैं। हमारे परिवार से अगर कुछ सहयोग की जरूरत पड़ेगी तो हम साथ रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना से जंग जीता अब्दुल्ला
डॉक्टरों की मेहनत से ठीक होकर पहुंचा घर ( Defeated Corona)

जमात से आने पर तीन अप्रैल को रिपोर्ट आई थी पॉजीटिव

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश दुहन)। भिवानी में डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई है। यहां कोरोना से ग्रस्त एक व्यक्ति ने कोरोना से जंग जीत ली है। लगातार दो नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस व्यक्ति को घर भेज दिया है। दो में से एक कोरोना पॉजीटिव का ठीक होना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।  जानकारी के अनुसार दो अप्रैल को जमात से आए दो लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे थे। तीन अप्रैल को रिपोर्ट में मानहेरू व संडवा गांव के एक-एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद न केवल स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा, बल्कि आमजन में भी डर हो गया था कि कहीं ये माहमारी विक्राल रूप न ले ले।

एक के बाद एक राहत की खबरें आती रही।

सबसे पहले इनके संपर्क व परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।

इसके बाद संडवा गांव के अब्दुल की रिपोर्ट लगातर भेजने पर दो बार नेगेटिव आई।

अब 14 दिन घर पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेगा क्वारंटाइन

कोरोना से ग्रस्त इन दोनों लोगों का चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में उपचार शुरू किया गया। इसके बाद लगातर दो बार रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने संडवा गांव के जमाती अब्दुल को ठीक होने पर उनके घर भेजा है। ये अब्दुल की कोरोना से जंग की जीत तथा डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई है। अब अब्दुल को 14 दिन उसके घर पर क्वारंटाइन कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज चैक किया जाएगा।सीएमओ डॉक्टर जितेन्द्र कादयान ने बताया कि अब्दुल की लगातार दो रिपोर्ट नेगेटिव आने का मतलब उसका स्वास्थ्य ठीक है और अब वह कोरोना से ग्रस्त नहीं है। सीएमओ ने बताया कि ये डॉक्टरों की मेहनत की बदौलत है, ये राहत की खबर पूरे जिला को सकुन देने वाली है।

निश्चित तौर पर अब्दुल की कोरोना से जंग जीतना बड़ी राहत की बात है।

ये सब मुमकिन हुआ है डॉक्टरों की मेहनत से।

अब्दुल के ठीक होने पर सीएमओ ने डॉक्टरों व आमजन को बधाई दी है।

इस माहामारी पर रोकथाम के लिए लोगों से सयंम व सावधानी बरतते रहने की अपील की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना से जीती जंग, बोली-घबराएं नहीं, सरकार व चिकित्सकों की सलाह मानें’
सच कहूँ से विशेष बातचीत: महिला ने उपचार के दौरान हुए अनुभव किए साझा

(Defeated Corona)

चिकित्सकों ने बढ़ाया हौंसला, दवाइयों के साथ दिया पौष्टिक आहार

सच कहूँ/संदीप सिंहमार।  वर्तमान में भय का पर्याय बनी वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस से जहां भारत के ही नहीं बल्कि विश्व भर के लोग भयभीत हैं। वहीं कोरोना का दर्द झेलकर ठीक होकर अपने घर लौटी हिसार के सेक्टर 16-17 निवासी महिला ने लोगों से जागरूक रहने व सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया है। कोरोनावायरस से जंग जीतने के बाद दूरभाष पर सच कहूँ से विशेष बातचीत में महिला ने अपने उन पीड़ादायक दिनों के अनुभव सांझे किए, जिनमें वह क्वारन्टीन से लेकर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रही। घर लौटने के बाद महिला के साथ हुई बातचीत के दौरान किए गए सवाल जवाब यहां दिए जा रहे हैं ताकि क्वारंटाइन, आईसोलेशन व चिकिसा प्रक्रिया को आमजन समझकर अपने मन से भय निकाल सके।

सवाल: आप वायरस से संक्रमित कैसे हुए?

जवाब: बेटा अमेरिका में रहता है। मैं अपने पति के साथ अमेरिका गई थी। 6 महीने अमेरिका रहने के बाद 19 मार्च को ही हम हिसार लौटे थे। यहां आने के बाद जिला प्रशासन व चिकित्सकों की सलाह अनुसार अपने घर में ही क्वारंटाइन किया गया। क्वारंटाइन के दौरान हमने पूरी समझदारी से सोशल डिस्टेंसिंग का बेहतर ढंग से पालन किया। इसी बीच मुझे बुखार हो गया। एक सप्ताह तक बुखार ठीक नहीं हुआ तो चिकित्सकों की सलाह अनुसार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। 30 मार्च को कोरोनावायरस होने की पुष्टि हो गई।

तब उसे तुरंत उपचार के लिए पहले हिसार के सामान्य अस्पताल और फिर अलावा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। उसी दिन मेरे पति को भी आइसोलेट किया गया। लेकिन अच्छा यह हुआ कि हमारी सोशल डिस्टेंसिंग के कारण ही पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई। उनका मानना है यदि सरकार व चिकित्सकों की सलाह मानी जाए तो संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है, जैसा हमने किया। हमारी सावधानी से परिवार रिश्तेदार व आसपास के सभी लोग स्वस्थ हैं।

सवाल: पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आप घबराएं या नहीं?

जवाब : घबराहट किस बात की। मैं बिल्कुल भी नहीं घबराई। मुझे सरकार, प्रशासन व चिकित्सकों पर पूरा भरोसा था कि मैं जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगी। 6 महीने अमेरिका में बिताने के कारण खानपान में बदलाव से इम्यूनिटी पावर कमजोर हो गई थी। यदि मैं इस दौरान हिसार में होती तो कोरोनावायरस से पीड़ित ही नहीं होती। फिर भी कोरोनावायरस से पीड़ित होने के बावजूद भी चिकित्सकों की सलाह व निर्देशन में मैंने डटकर मुकाबला किया और आज स्वस्थ होकर आपके बीच में हूँ।

सवाल : उपचार के दौरान चिकित्सकों का कितना सहयोग मिला?

जवाब : कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जब उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया तो मुझे यह लगा यहां घर से भी ज्यादा मेरी देखभाल की जा रही थी। वार्ड में तैनात चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने समय पर दवाइयां देने के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी दिया। मुझे पूरे एक सप्ताह तक चिकित्सकों का इतना प्यार मिला, जिससे मेरा हौंसला बना रहा। इस दौरान चिकित्सकों ने किसी भी सूरत में मनोबल टूटने नहीं दिया। अस्पताल में जब उसे यह बताया गया कि उसकी कोरोनावायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है तो मनोबल और ज्यादा बढ़ गया। यही वजह रही बेहतर उपचार पौष्टिक आहार व चिकित्सकों की काउंसलिंग के कारण जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटी।

सवाल : कोरोना वायरस से डरे लोगों को आप क्या कहना चाहेंगी?

जवाब : वर्तमान समय में कोरोनावायरस से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि जागरूक रहने की जरूरत है। यदि सरकार व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का सही ढंग से पालन किया जाए तो कोरोनावायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है। फिर भी यदि कोई किसी भी वजह से कोरोनावायरस से पीड़ित हो भी जाता है तो वह व्यक्ति अपने मन में किसी भी प्रकार का भय या वहम ना पाले। बल्कि चिकिसकों की निगरानी में रहते हुए दवाइयों का सेवन करते हुए पूरा आहार लें। कोविड-19 में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड से भी किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है बल्कि वहां भी हम सबके लिए बहुत अच्छे ढंग से व्यवस्था की गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।