Thug - Sach Kahoon Hindi

आईपीएस बनकर करोड़ो के आभूषण ठगने वाला बदमाश लखनऊ से गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और महानगर पुलिस ने आईपीएस अधिकारी बनकर यहां एक ज्वेलर्स से करोड़ों रूपये के स्वर्ण आभूषणों की ठगी करने वाले जालसाज को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से करीब तीन करोड़ रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए गये हैं। एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को एसटीएफ को महाराष्ट्र कैडर का आईपीएस अधिकारी बनकर मोहन श्याम कल्याणदास ज्वेलर्स से आभूषणों की ठगी की थी। इस सिलसिले में महानगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

इस मामले का खुलासा करने के लिए एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सूचना संकलन के दौरान एसटीएफ को सूचना मिली कि महाराष्ट्र कैडर का आईपीएस अधिकारी बनकर लखनऊ के महानगर इलाके में स्थित मोहन श्याम कल्याणदास ज्वेलर्स से करोड़ों रुपये के सोने के आभूषणों की ठगी करने वाला व्यक्ति मुम्बई भागने के प्रयास में है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक शिवनेत्र सिंह के नेतृत्व में महानगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मय हमराही पुलिस बल की संयुक्त टीम ने बताये गये स्थान पहॅुचकर वांछित ठग अलीगंज निवासी राजीव सिंह को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार ठक के कब्जे से 96 सोने के आभूषण जिन का कुल वजन 5.743 किलोग्राम है, बरमाद किए।

बरमाद आभूषणों की कीमत करीब 3 करोड़ रूपये है। इसके अलावा ढाई हजार रुपये, दो मोबाइल, एक पहचान पत्र (डीसीपी क्राइम ब्रान्च मुम्बई महाराष्ट्र) बरामद किया। गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ पर बताया कि वर्ष 2003 में इसकी माता अपने सहेली के साथ मोहन श्याम कल्याणदास ज्वेलर्स अमीनाबाद, लखनऊ पर स्वर्ण आभूषण खरीदने जाया करती थीं, धीरे-धीरे इन लोगों का आपस में अच्छे सम्बन्ध हो गये। उसके बाद वर्ष 2005 में यह भी मोहन उस ज्वेलर्स की दुकान पर आने जाने लगा। उसके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत थे तथा सीतापुर से वर्ष 2014 में रिटायर हुए हैं, कुछ समय बाद यह अपने आप को महाराष्ट्र कैडर का आईपीएस अधिकारी बताने लगा। जिनके कारण मोहन श्याम कल्याणदास ज्वेलर्स गोल मार्केट, महानगर लखनऊ के मालिक नितेश रस्तोगी से इसके भी प्रगाढ़ सम्बन्ध हो गये। उन्होंने बताया कि इसी कारण इसके द्वारा वर्ष 2020 के माह जुलाई में 67 लाख एवं माह दिसम्बर में 1.95 करोड़ के स्वर्ण आभूष खरीदे गये।

जिसके एवज में ज्वेलर्स गोल मार्केट महानगर को दिसम्बर 2020 में सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया के 07 अलग-अलग धनराशियों के पोस्ट डेटेड चेक (3 करोड़ 17 लाख रूपये के) दिये ,लेकिन ज्वेलर्स को कोई न कोई बहाना बताकर बैंक में भुगतान के लिए चेक लगाने के लिए मना करता रहा ,जिसके कारण सभी चेक टाईम बार्ड हो गयी ज्वेलर्स द्वारा कई बार फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो इसके द्वारा कोइ्र्र न कोई बहाना बना दिया जाता था तथा इसके द्वारा अपने को आईपीएस अधिकारी होने का रौब दिखाते हुए ज्वेलरी वापस करने एवं पैसा देने से मना कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उसके बाद इस ठग के खिलाफ लखनऊ के थाना महानगर में मुकदमा दर्ज कराया गया गया था और तभी से फरार चल रहा था। उन्हेंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को महानगर थाने में दाखिल करा दिया, आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जैसलमेर में अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जैसलमेर (एजेंसी)। राजस्थान के सीमांत जैसलमेर जिले में कोरोना काल में लॉकडाऊन में ग्रामीणों को सोने के नकली आईटमों को असली बताकर उनसे ठगी करने के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज बताया कि इस मामले में संदिग्ध वचनाराम उर्फ रमेश (29) निवासी बीबलसर पुलिस थाना बागरा जिला जालौर को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर प्रकरण की वारदात करना स्वीकार कर लिया गया। इस पर उसे गिरफतार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने राजस्थान एवं गुजरात में कई जगह वारदात करना स्वीकार किया हैं। उन्होने बताया कि स्थानीय एवं भोले भाले लोगों की खून पसीने की कमाई करने वाले लोगों को अपनी दयनीय स्थिति जैसे कभी मां का बीमार होना एवं कभी भाई का ईलाज करवाना बताकर शिकार बनाते हैं।

एक ठगी के बाद वापस उस सिम को प्रयोग नहीं करते हैं आरोपी

आरोपी इतने शातिर हैं कि फर्जी आधार कार्ड पर अपनी फोटो डाल देते हैं, अपने मोबाईल नम्बर एवं आईडी दिखा देते हैं, जिससे लोग उस फोटो के देखकर विश्वास कर लेते हैं। ये लोग गांव में भी नहीं रहते तथा निरंतर स्थान बदलते रहते हैं, मोबाईल सिम भी फर्जी गुजरात की इस्तेमाल करते हैं, जिससे पकड़ में नहीं आ सके। एक ठगी के बाद वापस उस सिम को प्रयोग नहीं करते हैं। गिरोह नकली सोने के जेवरात में कुछ अंश असली रखते हैं, उसके चैक कराने पर संदेह नहीं होता और व्यक्ति ठगी का शिकार हो जाता। उन्होंने बताया कि गत 17 मई को डाबला निवासी मुरलीधर दईया ने उसके साथ ठगी होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दुनिया का सबसे बड़ा ठग था नटवर लाल
नटवर लाल एक ऐसा मुहावरा बन गया कि अगर कोई ठगी की कोशिश या मजाक करे तो उसे लोग उसकी तुलना नटवर लाल से करने लगते हैं। नटवर लाल ने वकालत पढ़ रखी थी। लेकिन उसका वकालत में मन नहीं लगा। वो तो कुछ और ही करना चाहता था तो उसने ठगी व चोरी का रास्ता चुन लिया। उसकी सबसे पहली चोरी 1000 रूपए कि थी। जो कि उसने अपने पड़ोसी के नकली हस्ताक्षर कर उनके बैंक खाते से निकलवाए थे। उसे तब यह ज्ञान हुआ कि वो किसी के भी जाली दस्तखत कर सकता है। बस फिर क्या था उसने इस हुनर का बखूबी उपयोग किया। नटवरलाल को ज्यादा अंग्रेजी नहीं आती थी। लेकिन जितनी आती थी वो उसके लिए काफी थी। अगर और ज्यादा अंग्रेजी आती होती तो शायद भारत ही नहीं विदेशों में भी उसके कारनामों की कहानियां सुनाई जाती।

एक बार उसके पड़ोस के गाँव में उस समय के राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद आये हुए थे। नटवर लाल को उस समय डा. राजेंद्र प्रसाद से मिलने का मौका मिला। नटवर लाल ने उनके सामने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के भी हुबहू हस्ताक्षर करके सबको हैरान कर दिया। डा. राजेंद्र प्रसाद नटवर लाल से काफी प्रभावित हुए। नटवर लाल ने उन्हें कहा कि यदि आप एक बार कहें तो मैं विदेशियों को उनका कर्जा वापिस कर उन्हें भारत का कर्जदार बना सकता हूँ। तब डा. राजेंद्र प्रसाद ने उसे समझाते हुए साथ चलने को कहा और नौकरी दिलवाने का भी आश्वासन दिया। पर नटवर को अब नौकरी कहां सुहाती थी। वो तो बस अपनी मन मर्जी करना चाहता था।

अब तो उसके हाथ ऐसा जादुई चिराग लग चुका था जिससे वो कुछ ऐसा करने वाला था जो कोई साधारण व्यक्ति सोच भी नहीं सकता। वो जादुई चिराग था राष्ट्रपति के हस्ताक्षर। जिनका प्रयोग कर उसने तीन बार ताजमहल, दो बार लाल किला और एक बार राष्ट्रपति भवन बेच दिया। वो इतने पर ही नहीं रुका, बढ़ता ही चला गया। आज के जमाने में हम एक विषय के बारे में अक्सर चर्चा करते हैं कि फलाना मंत्री बिका हुआ है, फलाना अफसर बिक चुका है। लेकिन क्या कभी कोई सोच सकता था कि कोई मंत्रियों को ही बेच दे। नटवर लाल ने ऐसा कर दिखाया था। उसने संसद भवन को उसके 545 सांसद सहित बेच दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एड्स के उपचार के नाम पर साढ़े 19 लाख की ठगी
डबवाली(सच कहूँ न्यूज)। कालुआना निवासी युवक ने राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी एक डॉक्टर पर एड्स का इलाज करवाने के नाम पर 19 लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

कालुआना निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। पिछले दो साल से उसे एड्स है जिसका इलाज वह पिछले तीन माह से डॉ. संजय गक्खड़ निवासी 2एस, 32 जवाहरनगर श्रीगंगानगर से करवा रहा है। डॉ. संजय उससे 70 हजार रुपए प्रतिमाह इलाज के ले रहा है। उसका कहना है कि जब उसने डॉ. संजय से यह पूछा कि एड्स की बीमारी कितने दिनों में ठीक हो जाएगी तब डॉ. संजय ने कहा कि अगर जल्दी स्वस्थ होना है तो वह उसका उपचार अमेरिका से करवा देगा। इलाज के लिए उसे 50 लाख रुपए का बंदोबस्त करना होगा। उसने विश्वास दिलाया कि दो एड्स मरीजों का वह पूर्ण इलाज अमेरिका में करवा चुका है।

अमेरिका से इलाज करवाने के झूठे सपने

डॉ. गक्खड़ ने कहा कि उसके पास अमेरिका का वीजा है और सुखचैन के पास भी। वे दोनों उसका अमेरिका में उपचार करवा देंगे, बस 50 लाख रुपए का खर्च आएगा। उनकी मांग थी कि आधा रुपया पहले देना होगा क्योंकि उन्हें डॉलर में बदलवाना होगा। हम दोनों आपका पासपोर्ट वीजा बनवाकर इलाज करा देंगे। दोनों की इन बातों में आकर वह 20 लाख रुपए पहले देने के लिए सहमत हो गया।

एड्स पीड़ित युवक का आरोप था कि डॉ. संजय व सुखचैन उन्हें तीन माह के दौरान उसे अमेरिका से इलाज करवाने के झूठे सपने दिखाते रहे। उससे कहते रहे कि अमेरिका में डॉक्टर से बात हो चुकी है। इसके बाद उसने 22 जून को सुखचैन को 18 लाख रुपए अपनी माता, भाई व गोरीवाला के एक व्यक्ति के सामने दे दिए। उसके दो दिन बाद एक लाख 60 हजार रुपए गोरीवाला निवासी रोहताश के माध्यम से सुखचैन को श्रीगंगानगर में दिए।

पैसे मिलने के बाद सुखचैन ने उसके मोबाइल पर मैसेज भी किया। इसके बाद डॉ. संजय व सुखचैन से बार-बार इलाज के लिए कहने पर भी उसका उपचार नहीं करवाया। उसे चक्कर कटवाते रहे कि आपका वीजा नहीं बना है तुम्हारे पैसे वापस कर देंगे। अब बार-बार कहने के बाद न तो उपचार करवाया और न ही उसके पैसे लौटाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लोन दिलवाने के नाम पर ठगे हजारों
मामला दर्ज कर जांच शुरू

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुरलीपुरा थाना इलाके में लोन दिलवाने के नाम पर एक युवती को बातों में फंसा कर एक ठग ने खाते में हजारों रुपए जमा करवा लिए। न तो लोन दिया न ही रुपए वापस दिए। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार कल्याण नगर रोड न. 3 के रहने वाले अनूप ने मामला दर्ज करवाया कि कुछ समय पहले लक्ष्मी फाईनेन्स को लोन लेने का विज्ञापन देखकर उसकी पुत्री अनुशिखा ने सम्पर्क किया। जहां किसी राकेश कुमान ने फोन उठाया। जिसने उसको बातों में फंसा कर सर्वे एफआई सहित रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक में रुपए जमा कराने की बात कही।

इस पर पीड़िता उसकी बातों में आ गई और एक बार 700, दूसरी बार 4000 व तीसरी बार में 5300 रुपए जमा करवा दिए। जिसके बाद ठग ने 6000 रुपए की डिमांड और की तो पीड़िता ने अपने जमा किए पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उसे ट्रांसपोर्ट नगर 1बी ब्लाक में आकर पैसे लेने को कहा जहां पहुंचे तो वह पता फर्जी निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।