Corona Vaccine - Sach Kahoon Hindi
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Corona Vaccine: कोविशील्ड वैक्सीन के कथित दुष्प्रभावों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक की अध्यक्षता में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित करने का निर्देश देने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की गई है। Covishield Vaccine
कोविशील्ड निमार्ता की यूनाइटेड किंगडम में टीके के दुष्प्रभावों की स्वीकारोक्ति की रिपोर्ट सामने आने के बाद अधिवक्ता विशाल तिवारी ने यहां यह याचिका दायर की है। यह याचिका 2021 की लंबित एक जनहित याचिका के मद्देनजर दायर की गई है। उन्होंने अपनी याचिका में दलील देते हुए केंद्र सरकार को उन नागरिकों के लिए टीका क्षति भुगतान करने और उसके लिए एक टीका क्षति प्रणाली स्थापित करने का निर्देश देने की मांग की है, जो कोविड-19 महामारी के दौरान टीकाकरण अभियान के परिणामस्वरूप गंभीर रूप से विकलांग हो गए या जिनकी मृत्यु हो गई है।
दलील देते हुए आवेदक ने आगे कहा कि सरकार द्वारा सुरक्षा के आश्वासन पर कोविड-19 वैक्सीन अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को कोविशील्ड की वैक्सीन दी गई।याचिका में कहा गया, “कोविड-19 के टीके लेने के बाद दिल का दौरा पड़ने और अचानक बेहोश होने से मौत के मामले बढ़े हैं। यहां तक कि युवाओं में भी दिल का दौरा पड़ने के कई मामले सामने आए हैं।” याचिका में यह भी कहा गया है, “अब कोविशील्ड के डेवलपर द्वारा यूके की एक अदालत में दाखिल किए गए दस्तावेज के बाद हम भारत में बड़ी संख्या में नागरिकों को दी गई उस वैक्सीन के जोखिम और खतरनाक परिणामों के बारे में सोचने के लिए मजबूर हुए हैं। सरकार को इसके लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।”
याचिका में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के इस मामले से केंद्र सरकार को प्राथमिकता के आधार पर निपटना होगा ताकि, भविष्य में भारत के नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन को लेकर कोई खतरा उत्पन्न न हो। फार्मास्युटिकल कंपनी और वैक्सीन एस्ट्राजेनेका के डेवलपर ने कहा है कि कोविड-19 के खिलाफ उसका एजेडडी1222 वैक्सीन (जिसे भारत में कोविशील्ड के रूप में लाइसेंस के तहत बनाया गया था) कम प्लेटलेट काउंट और “बहुत दुर्लभ” मामलों में रक्त के थक्कों के गठन का कारण बन सकता है। Covishield Vaccine
रिपोर्ट में कहा गया है कि एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन और थ्रोम्बोसिस के बीच थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (टीटीएस) के साथ संबंध को स्वीकार किया है।यह एक चिकित्सीय स्थिति है। कोविशील्ड के निर्माण के लिए कोरोना वायरस महामारी के दौरान एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन फॉमूर्ले को पुणे स्थित वैक्सीन निमार्ता सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया (एसआईआई ) को लाइसेंस दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर, “उच्च न्यायालय (यूके में) में 51 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें पीड़ितों और दुखी रिश्तेदारों ने 100 (यूके पाउंड) मिलियन तक की अनुमानित क्षति की गुहार लगाई है”।
यह भी पढ़ें:–Delhi Bomb Threat: दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बम की खबर, मचा हड़कंप
हरियाणा में पड़ा कोरोना वैक्सीन का टोटा, बूस्टर डोज भी खत्म
केंद्र ने खड़े किए हाथ, अब खुद दवा खरीदेगी सरकार
चंडीगढ़। एक तरफ जहां हरियाणा में कोरोना संक्रमण की नई लहर बनी हुई है (Corona vaccine) वहीं उपर से उससे निपटने के लिए वैक्सीन संकट भी आन पड़ा है। प्रदेश में पहले ही वैक्सीन खत्म हो चुकी है। अब वहीं बूस्टर डोज का स्टॉक खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। हालातों को देखते हुए अब हरियाणा सरकार खुद वैक्सीन खरीदने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:–अब बिचौलियों का खेल खत्म, घर बैठे पाएं ई-फर्द
राज्य में वैक्सीनेशन की बात करें तो पहली डोज 100 प्रतिशत लोग ले चुके हैं। वहीं सेकेंड डोज 88 प्रतिशत लोग ले चुके हंै। बूस्टर डोज को लेकर हालात पहले से ही खराब हैं। अब तक प्रदेश में मात्र 20.13 लाख लोगों ने ही बूस्टर डोज ली है। राज्य में 31 मार्च के बाद से ही कोरोना खुराक का टोटा है।
एक सप्ताह से नहीं है बूस्टर डोज | Corona vaccine
बता दें कि पहले तो कोवीशील्ड का स्टाक खत्म हुआ और अब कोवैक्सिन का स्टाक भी खत्म हो गया। पिछले सप्ताह प्रदेश में बूस्टर डोज भी खत्म हो गई है। इस बारे में सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 50 हजार खुराक की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने दवा उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है, बल्कि राज्यों को ही दवा का इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी है।
लापरवाही : एक ही सुई से 30 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला, जांच जारी
सागर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के सागर संभागीय मुख्यालय पर एक स्कूल में कोरोना वैक्सीन शिविर के दौरान एक ही सुई से लगभग 30 बच्चों को वैक्सीन देने के संवेदनशील मामले में प्रशासनिक स्तर पर भी जांच की जा रही है और इसके लपेटे में स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारी कर्मचारी आ सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार के इस मामले में बच्चों को वैक्सीन लगाने वाले एक निजी नर्सिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र जितेंद्र अहिरवार के खिलाफ प्रशासन ने तत्काल यहां गोपालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डी गोस्वामी ने जिला टीकाकरण अधिकारी आर रोशन के खिलाफ जांच और कार्रवाई संबंधी प्रस्ताव सागर संभाग आयुक्त मुकेश शुक्ला को भेजा है।
सूत्रों ने कहा कि बुधवार को एक स्कूल में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन देने के लिए शिविर लगाया गया था। अचानक एक व्यक्ति की नजर पड़ी कि वैक्सीन लगाने वाला सभी बच्चों के लिए एक ही सुई (सिरिंज) का उपयोग कर रहा है। उसने तत्काल इस पर आपत्ति जतायी और इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। पड़ताल के दौरान वैक्सीन लगाने वाले जितेंद्र अहिरवार ने कहा कि उसे वैक्सीन के साथ एक ही सुई दी गयी है। तब तक वह लगभग 30 बच्चों को वैक्सीन दे चुका था।
क्या है मामला:
मामले के तूल पकड़ने पर वैक्सीनेशन कार्य रोका गया। प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासन ने वैक्सीन देने वाले के खिलाफ गोपालगंज थाने में लापरवाही संबंधी मामला दर्ज कराया। वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। हालाकि राहत की बात है कि फिलहाल बच्चों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं आयी है। लेकिन निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एक सुई (सिरिंज) का उपयोग सिर्फ एक ही व्यक्ति को वैक्सीन लगाने में किया जा सकता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
ट्यूनीशिया जॉनसन एंड जॉनसन कोविड -19 वैक्सीन का उपयोग बंद करेगा
ट्यूनिस। अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने कहा कि वह जॉनसन एंड जॉनसन कोविड-19 वैक्सीन का उपयोग बंद कर देगा। ट्यूनिस प्रेस ने देश की कोविड महामारी के खिलाफ लड़ने वाली वैज्ञानिक समिति के एक सदस्य हवाले से यह जानकारी दी हैं। विशेषज्ञ रियाद डैगफौस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका की खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने जॉनसन एंड जॉनसन के उपयोग से होने वाली रक्त के थक्के सहित चिंताजनक जटिलताओं को देखते हुए इसके उपयोग को सीमित करने का निर्णय के कारण ट्यूनीशियाई स्वास्थ्य अधिकारी जॉनसन एंड जॉनसन का उपयोग करने से परहेज करेंगे।
एफडीए ने विश्व के कई देशोें में जॉनसन एंड जॉनसन के टीके को लेकर किए गए अध्ययन के आंकडों को देखते हुए इस वैक्सीन के उपयोग पर रोक लगाने की सिफारिश की है। डैगफौस ने कहा कि ट्यूनीशिया में अबतक जॉनसन एंड जॉनसन के टीके के उपयोग के बाद ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
ब्रिटेन ने बच्चों के लिए मॉर्डना कोविड-19 वैक्सीन को दी मंजूरी
लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन की मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने छह से 11 साल के बच्चों के लिए मॉर्डना कोविड-19 वैक्सीन स्पाइकवैक्स को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। एमएचआरए की प्रमुख जून रेने ने अपने एक बयान में कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मॉर्डना की बनाई वैक्सीन स्पाइकवैक्स को ब्रिटेन में छह से 11 साल के बच्चों के लिए अधिकृत किया गया है।
यह वैक्सीन इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावी है।’ बयान के मुताबिक, जनवरी 2021 में स्पाइकवैक्स वैक्सीन को 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए अधिकृत किया गया था और अगस्त 2021 में इसे 12-17 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के लिए अनुमोदित किया गया था। स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन ने अब तक कोरोनोवायरस के खिलाफ छह टीकों को मंजूरी दी है, जिनमें बायोएनटेक/फाइजर, जॉनसन एंड जॉनसन, मॉर्डना, नोवावैक्स, एस्ट्राजेनेका और वलनेवा द्वारा निर्मित टीके शामिल हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
देश में 185.38 करोड़ कोरोना रोधी टीके लगे
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 185.38 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक 185 करोड़ 38 लाख 88 हजार 663 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1033 नए मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 11 हजार 492 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.24 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक हजार 213 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख दो लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 53 हजार 582 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 79 करोड़ 29 लाख 63 हजार 33 कोविड परीक्षण किए गए हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कोरोना से जंग : देश में 185.20 करोड़ वैक्सीन लगी
नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 185.20 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 185 करोड़ 20 लाख 32 हजार 469 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 33 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 11 हजार 639 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.21 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक हजार 222 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 98 हजार 789 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 82 हजार 39 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 79 करोड़ 25 लाख नौ हजार 451 कोविड परीक्षण किए हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज को दी मंजूरी
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में स्वास्थ्य विशेषज्ञाें ने शारीरिक रूप से अधिक कमजोर लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की चौथी डोज को मंजूरी दे दी है। यह यहां के निवासियों को आगामी सर्दियों के मौसम तक उपलब्ध कराई जाएगी। ऑस्ट्रेलियन टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (एटीएजीआई) ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर 65 से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 50 से अधिक उम्र के नागरिकों, विकलांगता सेवाओं के तहत आने वाले और 16 साल से अधिक उम्र के उन सभी लोगों के लिए दूसरी बूस्टर वैक्सीन की सिफारिश की है, जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है।
स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि सर्दियों के मौसम के दौरान कोरोना वायरस के मामलों में उछाल देखे जाने की संभावना है और इसीलिए चौथी खुराक को मंजूरी देना एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यहां दवाई की दुकानों, काॅमनवेल्थ क्लीनिकों, सामान्य स्वास्थ्य केंद्रों और स्वदेशी चिकित्सा क्लीनिकों में चार अप्रैल से वैक्सीन की चौथी डोज देना शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ”अगर किसी ने पहला बूस्टर डोज ले लिया है, तो उसे दूसरे बूस्टर डोज के लिए चार से छह महीने का अंतराल रखना होगा और वैक्सीन लेने से पहले चिकित्सक की सलाह भी लेनी होगी।”
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
12 से 14 साल के बच्चों और 60 से ऊपर के हर बुजुर्ग को 16 मार्च से लगेगा कोरोना टीका
दी जाएगी कॉबेर्वैक्स वैक्सीन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि 16 मार्च से 12 वर्ष से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। मांडविया ने यहां बताया कि सरकार ने 12 वर्ष से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही 60 से अधिक आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन टीका ले सकेंगे। उन्होंने कहा,‘बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित। मुझे बताते हुए खुशी है कि 16 मार्च से ,12 से 13 और 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे। उन्होंने कहा, ‘मेरा बच्चों के परिजनों और 60 से अधिक आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है कि वैक्सीन जरूर लगवाए।
कोरोना अपडेट राज्य
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम: में सक्रिय मामले 132 घटकर 3220 रह गए हैं और कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या 217083 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 671 है।
पश्चिम बंगाल: इस दौरान सक्रिय मामले 50 घटकर 1452 रह गए हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 21,187 हो गया है। राज्य में अभी तक 1993799 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 88 घटकर 1313 रह गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2045092 हो गई है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 23,492 हो गया है।
राजस्थान: कोरोना के सक्रिय मामले 194 घटने से 915 रह गए हैं। वहीं कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1271760 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 9,550 तक पहुंच गया है।तेलंगाना में सक्रिय मामले 114 और घटकर 950 रह गए हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। वहीं 785290 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
ओडिशा: कोरोना के 27 मामले घटने से इनकी कुल संख्या 840 रह गई है। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1276675 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9,114 हो गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली: इस दौरान कोरोना के मामले 63 घटकर 729 रह गए हैं, जबकि 195 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1836064 हो गई है। राजधानी में मृतकों का आंकड़ा 26,141 पर बरकरार है।
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 17 घटकर 663 हो गई है और राज्य में अभी तक 428545 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 7,689 पर पहुंच चुका है।
मध्य प्रदेश: सक्रिय मामले 678 रह गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1029225 हो गई है। राज्य में अभी तक 10,733 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
देश में लगे 179.33 करोड़ कोरोना रोधी टीके
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पिछले 24 घंटे में देश भर में 18 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 179.33 करोड़ से अधिक हो गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 18 लाख 69 हजार 103 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 179 करोड़ 33 लाख 99 हजार 555 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के चार हजार 575 नए मरीज सामने आए हैं।
इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 46 हजार 962 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.11 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में सात हजार 416 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 13 हजार 566 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.69 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 97 हजार 904 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसी के साथ देश में अब तक कुल 77 करोड़ 52 लाख आठ हजार 471 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
देश में 175.03 करोड़ कोरोना रोधी टीके लगे
नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटे में देशभर में 36 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 175.03 करोड से अधिक हो गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 36 लाख 28 हजार 578 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 175 करोड़ तीन लाख 86 हजार 834 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 22 हजार 270 नए मरीज सामने आए हैं।
इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे कोरोना मरीजों की संख्या दो लाख 53 हजार 739 हो गयी है। यह कुल संक्रमित मामलों का 0.59 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.80 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 60 हजार 298 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 20 लाख 37 हजार 536 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 12 लाख 35 हजार 471 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 75 करोड़ 81 लाख 27 हजार 480 कोविड परीक्षण किए हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
देश में कोविड के 164.44 करोड़ टीके लगे
नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटे में देश भर में 57 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं, जिसके साथ ही कुल टीकाकरण 164.44 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 57 लाख 35 हजार 692 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 164 करोड़ 44 लाख 73 हजार 216 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 51 हजार 209 नये मरीज सामने आये हैं।
इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 21 लाख पांच हजार 611 हो गई है। यह संक्रमित मामलों का 5.18 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 15.18 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में तीन लाख 47 हजार 443 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 80 लाख 24 हजार 771 लोग कोविड से उभर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.60 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 82 हजार 307 कोविड परीक्षण किए गये हैं, जिसके साथ ही कुल कोविड परीक्षणों की संख्या 72 करोड़ 37 लाख 48 हजार 555 हो गई।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।