T20 World Cup - Sach Kahoon Hindi
T20 World Cup: हार्दिक पंड़या ने खोले राज, बताई इमोशनल बात
T20 World Cup:  अहमदाबाद, (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के आॅलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि मैं हर टूनार्मेंट से पहले बहुत ज्यादा मेहनत करता हूं। मुझे तो बस मेहनत करनी आती है। इसी के साथ टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किये। न्यूजीलैंड पर मिली 96 रनों से जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा कि उस जीत में बहतु सारी कठिनाई थी। उसमें वापसी की कहानी थी। ये जो जीत है, ये थोड़ी अलग है। 2024 के बाद से मैंने सोच लिया है कि जो टूनार्मेंट खेलूंगा, अब मैं नहीं हारूंगा। मैं हर टूनार्मेंट से पहले काफी ज्यादा मेहनत करता हूं। मुझे तो बस मेहनत करनी आती है। मैं अच्छा इंसान बनना चाहता हूं। आप जिस हार्दिक पंड्या को देखते हो, उसमें मेरे फीजियो, मेरे खाना बनााने वाले, और कई लोगो का योगदान है। और जब से मेरी लाइफ में महिका आई है, सब कुछ बदल गया है। अब मैं बस अच्छा करना चाहता हूं और जीतते रहना चाहता हूं। मैं अभी बहुत सीनियर बन चुका हूं। मुझे और 10 ट्रॉफी जीतना है और 10 साल खेलना है। (2023 की इंजरी फाइनल से पहले) वह काफी इमोशनल बात है। भारत में विश्व कप जीतना बहुत बड़ी बात है। कल से मुझे पता था कि हम चैंपियन हैं। मैंने महिका को भी यही बोला कि डोंट वरी, यह हम ही जीतने वाले हैं। हारना मेरे दिमाग में कभी रहा ही नहीं। आज किशन, अभिषेक सबको मैं यही बोला कि अपने अच्छे पलों को याद करो। और जाकर खेलो। इशान किशन और सैमसन के साथ जो हुआ, वही लाइफ है। आप जब मेहनत करते हैं, सब की खुशियों में अपनी खुशियां तलाशते हैं, तो आपको मौका जरूर मिलता है। उन्होंने बहुत मेहनत की और शांत रहें, अब उन्हें उसका पुरुस्कार मिल रहा है।
तिलक वर्मा ने कहा कि टीम को जरूरत थी कि हम किसी भी पोजीशन पर बल्लेबाजी के लिए तैयार रहें। हमने तैयारी भी उसी तरह की। फील्डिंग में हमने अच्छी फील्डिंग की थी। आज भी हमारी टीम ने अच्छी फील्डिंग की। हालांकि फील्डिंग में यह हमारा परफेक्ट दिन नहीं था। अगले दो दिन बड़ी पार्टी होने वाली है। फिर थोड़ा रेस्ट करेंगे और फिर आईपीएल है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि मैं मिचेल को सॉरी बोलने गया था। मैंने जान बूझ कर नहीं मारा था। अगर बल्लेबाज 250 बन रहे हैं तो हमें गेंदबाज के तौर पर उन्हें उस स्कोर से पहले रोकना चाहते हैं। इस फीलिंग को पूरी तरह से समझने में दो-चार दिन लेगेंगे।
वरूण चक्रवर्ती ने कहा कि लगातार दो ट्रॉफी जीतना बहुत अच्छा एहसास है। वॉशिंगटन सुदंर ने कहा कि सभी के सभी सपोर्ट स्टाफ ने कमाल का किया। इस टीम का हिस्सा होना बहुत बड़ी बात है। शिवम दुबे ने कहा कि टूनार्मेंट के पहले दिन से ही मेरा काम बड़े छक्के मारना था। कभी बैटिंग बाद में आई, कभी नहीं आई लेकिन मेरा काम सिक्सर मारना ही था। आज बहुत बड़ा स्टेज था। यह जीत काफी बड़ी है। लोगों ने जिस तरह से हमें सपोर्ट किया, वह अदभुत है।
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा, “एक बात मेरे मन में काफी समय से थी। मैं पहले भी इसे साझा करना चाहता था, लेकिन शायद आज उससे बेहतर दिन नहीं हो सकता। कप्तान और कोच को मुझ पर भरोसा था। एक समय ऐसा भी था जब मुझे खु़द पर शक होने लगा था। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था। यह टूनार्मेंट मेरे लिए काफी मुश्किल रहा। मैं बस अपनी प्रक्रिया पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा था। हर मैच को अलग मानकर खेल रहा था। लेकिन यह आसान नहीं था। फिर भी मुझे इस टीम से प्यार है, क्योंकि जिस तरह सभी ने मेरा साथ दिया वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। पूरे साल मैं टीम के लिए अच्छा कर रहा था, लेकिन इस बड़े टूनार्मेंट में वैसा नहीं कर पा रहा था।फिर भी टीम और मैनेजमेंट ने मुझ पर भरोसा बनाए रखा। टूनार्मेंट के बीच में मैं भावुक हो गया था और कोच व कप्तान से बात करना चाहता था। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम हमारे लिए बड़े मैच जिताओगे। दर्शकों ने भी मुश्किल समय में हमारा खूब साथ दिया।”
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार जीता टी-20 विश्वकप का खिताब
संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) और अक्षर पटेल ( तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। मैच में 15 रन देकर चार विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को ‘प्लयेर आॅफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। वहीं टूनार्मेंट में संजू सैमसन को ह्यप्लेयर आॅफ टूनार्मेंटह्ण से नवाजा गया। इस जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव का नाम भी विश्वकप विजेता कप्तानों की सूची में शामिल हो गया है।
256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड पर शुरू से ही बड़े स्कोर का दबाव दिखाई देने लगा। तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने फिन ऐलन (नौ) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रचिन रवींद्र (एक) का शिकार कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। पांचवें ओवर में अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स (पांच) को बोल्ड कर दिया। आठवें ओवर में हार्दिक पंड्या ने मार्क चैपमैन (तीन) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इस दौरान एक छोर थामे विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे टिम साइफर्ट को वरूण चक्रवर्ती ने आउट कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया। टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों दो चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 52 रनों की पारी खेली।
13वें ओवर में अक्षर पटेल ने डैरिल मिचेल (17) को आउट कर अपना तीसरा विकेट झटका। डैरिल मिचेल ने अपनी पारी में 11 गेंदों का सामना किया और दो छक्के लगाये। 17वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जिमी निशम (आठ) को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। इसी ओवर की अगली गेंद पर बुमराह ने मैट हेनरी (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मिचेल सैंटनर को बोल्ड कर भारत की झोली में नौवां विकेट डाल दिया। सैंटनर ने 35 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 43 रन बनाये। 19वें अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी (तीन) को आउटकर 159 रन पर न्यूजीलैंड की पारी का अंत कर दिया। इसी साथ भारत ने 96 रनों से मुकाबला और टॉफी अपने नाम कर ली।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिये। अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले। वरुण चकव्रर्ती, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इस मैच में चार विकेट लेने के साथ जसप्रीत बुमराह टी-20 विश्वकप में सबसे अधिक 40 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये है। इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजूसैम तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में 98 रन ठोक डाले। आठवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 52 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन संजूसैमन के साथ दूसरे विकेट लिये 105 रनों की साझेदारी की। जिमी नीशम ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। संजूसैमन ने 46 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए 89 रनों पारी खेली। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर इशान किशन और आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (शून्य) को आउट कर न्यूजीलैंड की मैच में वापसी कराई। इशान किशन ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली।
19वें ओवर में मैट हेनरी ने हार्दिक पंड्या को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों में एक चौका और एक छक्का उड़ाते हुए 18 रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर कर रहे जिमी नीशम के ओवर में 24 रन ठोक कर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। शिवम दुबे ने आठ गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 28 रनों की तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा आठ रन बनाकर नाबाद रहे। भारत दुनिया की पहली टीम है, जिसके नाम दो टी-20 मैचों में लगातार 250 से अधिक का स्कोर है। टी-20 मैचों में भी केवल सनराइजर्स हैदराबाद ऐसा कर चुकी है। यह टी-20 विश्व कप फाइनल में भी सर्वाधिक स्कोर है। इस मामले में भारत ने पिछले विश्व कप में बनाए गए अपने ही 176 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने तीन विकेट लिये। रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने एक- एक बल्लेबाज को आउट किया।
T20 World Cup: भारत का ये खिलाड़ी बन सकता है इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा! इंग्लैंड भी खाता है इससे खौफ!
ICC T20 World Cup 2026: मुंबई। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में इंग्लैंड का सामना करेगी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले टीम इंडिया की नजर अपने प्रमुख स्पिन गेंदबाज Varun Chakaravarthy के प्रदर्शन पर टिकी हुई है। टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण में वरुण चक्रवर्ती अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीन मुकाबलों में उन्होंने कुल 12 ओवर गेंदबाजी करते हुए 122 रन खर्च किए और केवल तीन विकेट हासिल किए। ऐसे में सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले उनका फॉर्म चर्चा का विषय बना हुआ है। T20 World Cup
भारतीय टीम प्रबंधन को इस रहस्यमयी स्पिनर पर पूरा भरोसा
हालांकि भारतीय टीम प्रबंधन को इस रहस्यमयी स्पिनर पर पूरा भरोसा है। टीम के गेंदबाजी कोच Morne Morkel ने वरुण की क्षमता पर विश्वास जताते हुए कहा कि वह ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी क्षण मैच का रुख बदल सकते हैं। मॉर्केल के अनुसार चक्रवर्ती में हर गेंद पर विकेट लेने की क्षमता मौजूद है और उनकी मेहनत भी उन्हें खास बनाती है। मॉर्केल ने बताया कि वरुण अक्सर अभ्यास सत्र में सबसे पहले पहुंचते हैं और लंबे समय तक नेट्स में गेंदबाजी करते हैं। उनका शांत स्वभाव भी उनकी बड़ी ताकत है। वह सफलता मिलने पर अत्यधिक उत्साह नहीं दिखाते और खराब प्रदर्शन होने पर भी खुद को संयमित रखते हैं। इसके बजाय वह अपनी गलतियों का विश्लेषण कर लगातार सुधार की कोशिश करते रहते हैं।
हालांकि सुपर-8 में उनका प्रदर्शन साधारण रहा है, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वह भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। सात मुकाबलों में वह 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जिसमें सात रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ उनके आंकड़े भारतीय टीम के लिए उम्मीद जगाने वाले हैं। इस विरोधी टीम के विरुद्ध खेले गए पांच टी20 मुकाबलों में वरुण 14 विकेट ले चुके हैं। 24 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। ऐसे में सेमीफाइनल में उनसे निर्णायक भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है। संभावना है कि सेमीफाइनल मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती भारतीय टीम की अंतिम एकादश का हिस्सा होंगे। यदि वह अपनी लय हासिल करने में सफल रहते हैं तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं और टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। T20 World Cup
T20 World Cup: भारत से हारकर वेस्टइंडीज हो गई बाहर लेकिन इस सुपर-8 मैच में बना ये अनोखा रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप 2026 बना सबसे अधिक ऑनलाइन देखा गया संस्करण
नई दिल्ली। T20 World Cup: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया मुकाबला डिजिटल दुनिया में ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। इस मैच के दौरान एक साथ ऑनलाइन स्ट्रीम देखने वाले दर्शकों की संख्या ने वर्ष 2024 के फाइनल में बने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही यह संस्करण अब तक का सबसे अधिक डिजिटल रूप से जुड़ा और वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक सुलभ टूर्नामेंट बन गया है।
आईसीसी के डिजिटल मंचों पर नई ऊंचाई
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म ICC.tv और सोशल मीडिया माध्यमों ने दर्शक सहभागिता के नए मानक स्थापित किए हैं। आईसीसीडॉटटीवी ने 2024 के पूरे टूर्नामेंट के कुल उपयोगकर्ताओं और वॉच टाइम के आंकड़ों को पहले ही पार कर लिया है।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले संस्करण की तुलना में यूनिक यूजर्स में 28 प्रतिशत और कुल देखने के समय में 56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सुपर-8 चरण में प्रति उपयोगकर्ता औसत देखने का समय 47 मिनट से बढ़कर 58 मिनट हो गया, जो दर्शकों की बढ़ती रुचि का प्रमाण है।
सोशल मीडिया पर 10 अरब व्यूज का आंकड़ा पार | T20 World Cup
आईसीसी के डिजिटल वीडियो व्यूज 10 अरब के पार पहुंच चुके हैं और संभावना है कि यह 2024 में बने 16 अरब व्यूज के रिकॉर्ड को भी पार कर जाएंगे। यह संकेत देता है कि दर्शक न केवल संख्या में बढ़े हैं, बल्कि वे पहले की अपेक्षा अधिक समय तक टूर्नामेंट से जुड़े रह रहे हैं।
बहुभाषी प्रसारण से बढ़ा वैश्विक जुड़ाव
टूर्नामेंट के दौरान बहुभाषी फीड ने वैश्विक दर्शकों के अनुभव को और समृद्ध किया। हिंदी, उर्दू, नेपाली, जापानी और Bahasa Indonesia सहित विभिन्न भाषाओं में प्रसारण ने गैर-अंग्रेज़ी दर्शकों को आकर्षित किया। शीर्ष पांच सर्वाधिक देखी गई स्ट्रीम में से तीन गैर-अंग्रेज़ी भाषाओं में थीं, जो भाषाई सुलभता की सफलता को दर्शाती हैं।
गैर-पारंपरिक बाजारों में तेज वृद्धि
गैर-पारंपरिक क्रिकेट बाजारों में उपयोगकर्ताओं की संख्या में 69 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। जर्मनी में यूनिक यूजर्स 150 प्रतिशत, इटली में 136 प्रतिशत बढ़े। जापान और दक्षिण कोरिया में भी व्यूज तथा उपयोगकर्ताओं की संख्या दोगुनी से अधिक रही। ये रुझान स्पष्ट करते हैं कि आईसीसी का लक्ष्य क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर अधिक सुलभ और लोकप्रिय बनाना तेजी से साकार हो रहा है। T20 World Cup
यह भी पढ़ें:– India vs England Semifinal: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल को लेकर गावस्कर ने कर दिया बड़ा दावा
T20 World Cup: संजू सैमसन पर लगेगा जुर्माना? जानिये क्यों, खिलाड़ी हुए निराश
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens में खेला गया, जहां भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने थे। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जीत के सबसे बड़े हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज Sanju Samson, जिन्होंने मैच को अपने दम पर खत्म किया।
संजू सैमसन की तूफानी पारी | T20 World Cup
रन चेज करते हुए संजू सैमसन ने जिम्मेदारी भरी और आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। आखिरी ओवरों में उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। विनिंग शॉट लगाते ही संजू ने जोश में आकर अपना हेलमेट मैदान पर फेंक दिया। उनका यह अनोखा सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, इसके साथ ही एक बड़ा सवाल भी उठ खड़ा हुआ—क्या इस हरकत के लिए आईसीसी कार्रवाई कर सकती है?
⚖️ क्या कहता है ICC का नियम?
International Cricket Council (ICC) के आचार संहिता (Code of Conduct) के अनुसार मैदान पर अनुचित व्यवहार को गंभीरता से लिया जाता है।
हेलमेट, बल्ला या अन्य उपकरणों को गुस्से या अत्यधिक उत्साह में फेंकना “अनुचित आचरण” (Unsportsmanlike Conduct) की श्रेणी में आ सकता है।
ऐसे मामलों में ICC निम्नलिखित कार्रवाई कर सकती है:
मैच फीस का जुर्माना
डिमेरिट पॉइंट्स
गंभीर स्थिति में निलंबन
ICC का मुख्य उद्देश्य मैदान पर खिलाड़ियों, अंपायरों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अगर किसी के चोटिल होने का खतरा पैदा होता है, तो मामला और गंभीर हो सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला मैच रेफरी की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। यदि इसे केवल भावनात्मक उत्साह माना गया और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, तो संभव है कि चेतावनी देकर मामला निपटा दिया जाए।
सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर
अब सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला 05 मार्च को मुंबई के प्रतिष्ठित Wankhede Stadium में खेला जाएगा। गौरतलब है कि 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में भिड़े थे, जहां इंग्लैंड ने भारत को हराया था। ऐसे में इस बार टीम इंडिया के पास हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका होगा।
संजू सैमसन की पारी ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया और फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया। हालांकि उनका हेलमेट फेंकने वाला सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ICC इस पर क्या रुख अपनाती है। फिलहाल भारतीय फैंस की नजरें सेमीफाइनल पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया से एक और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
Cricket News: नेपाल के टी20 विश्व कप दल में शेर मल्ला शामिल, पॉडेल करेंगे कप्तानी
काठमांडू (एजेंसी)। T20 World Cup: नेपाल के टी20 विश्व कप दल में ऑफ स्पिनर शेर मल्ला को शामिल किया गया है और उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम का बुलावा आया है। नेपाल ने अपने दल में ऑलराउंडर बासिर अहमद को शामिल किया है जबकि पिछले साल अक्तूबर में टी20 विश्व कप क्वालिफायर में टीम का हिस्सा रहे कुशल मल्ला को विश्व कप दल में जगह नहीं मिली है। शीर्ष क्रम बल्लेबाज रोहित पॉडेल टी20 विश्व कप में टीम की अगुवाई करेंगे जबकि दीपेंद्र सिंह ऐरी टीम के उपकप्तान होंगे। मल्ला को नेपाल प्रीमियर लीग में उनके प्रदर्शन का इनाम मिला है जहां उन्होंने 17 विकेट हासिल किए थे और वह टूनार्मेंट में संयुक्त तौर पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। शेर मल्ला ने 17 विकेट 10 मुकाबलों में 6.50 की किफायती इकॉनमी से हासिल किए थे। उन्होंने लुंबिनी लायंस को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जबकि इमर्जिंग प्लेयर आॅफ द टूनार्मेंट का खिताब जीता था। T20 World Cup
नेपाल के दल में मजबूत शीर्ष क्रम बल्लेबाजों और आॅलराउंडरों का संयोजन है। नेपाल की गेंदबाजी लेग स्पिनर संदीप लैमिछाने के इर्द गिर्द रहेगी और ललिच राजबंशी, मल्ला और ऐरी स्पिन विभाग में उनके सहयोगी की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। करण केसी तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करते नजर आएंगे और उन्हें नंदन यादव, सोमपाल कामी और आॅलराउंडर गुलशन झा का साथ मिलेगा। नेपाल के 15 सदस्यीय दल में आॅलराउंडर प्रमुख भूमिका अदा करते नजर आ सकते हैं। 23 वर्षीय पॉडेल बल्लेबाजी इकाई की अगुवाई करते नजर आएंगे जबकि उन्हें शीर्ष क्रम में आक्रामक कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख का सहयोग मिलेगा। वहीं निचले क्रम में फिनिशिंग टच देने के लिए झा और ऐरी मौजूद होंगे।
नेपाल ने 2024 टी20 विश्व कप में चार मुकाबले खेले थे लेकिन उन्हें एक भी मुकाबले में जीत हासिल नहीं हुई थी। हालांकि उन्होंने बंगलादेश और दक्षिण अफ्रÞीका के खिलाफ करीबी मुकाबला खेला था। नेपाल का विश्व कप अभियान 8 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होगा। यहीं उन्हें अपने चारों ग्रुप मुकाबले खेलने हैं। टी20 विश्व कप के लिए नेपाल का दल रोहित पॉडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी (उपकप्तान), संदीप लैमिछाने, कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बासिर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बाम। T20 World Cup
यह भी पढ़ें:– Punjab Winter Holidays: पंजाब सरकार ने बच्चों की कर दी मौज, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल
Under-19 T20 World Cup: इंग्लैंड को हरा भारत फाइनल में
आज दक्षिण अफ्रीका से होगी खिताबी भिड़ंत
Under-19 T20 World Cup: कुआलालंपुर (एजेंसी)। स्पिनरों के उम्दा प्रदर्शन के बाद जी कमालिनी के अर्धशतक से गत चैम्पियन भारत ने शुक्रवार को यहां एकतरफा सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। भारत रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर पहली बार फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। T20 World Cup
भारत ने बाएं हाथ की स्पिनरों पारुनिका सिसोदिया (21 रन पर तीन विकेट) और वैष्णवी शर्मा (23 रन, तीन विकेट) की फिरकी के जादू से इंग्लैंड को आठ विकेट पर 113 रन पर रोक दिया और फिर सलामी बल्लेबाज जी त्रिशा (35 रन, 29 गेंद, पांच चौके) और कमालिनी (नाबाद 56 रन, 50 गेंद, आठ चौके) की पारियों की बदौलत 15 ओवर में एक विकेट पर 117 रन बनाकर जीत दर्ज की। त्रिशा ने आक्रामक शुरुआत की जिससे भारत ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 44 रन बनाए। कमालिनी के साथ 60 रन की साझेदारी करने के बाद त्रिशा को बाएं हाथ की स्पिनर फोबे ब्रेट ने बोल्ड किया। कमालिनी ने इसके बाद सानिका चाल्के (नाबाद 11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया। T20 World Cup
ऑस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में
Men’s T20 World Cup Africa Qualifier: नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम का मात्र 7 रन पर ऑल आउट होना काफी हैरान करने वाला है। लेकिन सच यही है और टी20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड आइवरी कोस्ट के नाम दर्ज हुआ है। यह टीम नाइजीरिया के खिलाफ हुए मुकाबले में महज 7 रनों पर ढेर हो गई। आइवरी कोस्ट ने लागोस में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप सब रीजनल क्वालीफायर मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। आइवरी कोस्ट की टीम नाइजीरिया के खिलाफ सिर्फ सात रन पर आउट हो गई और इस तरह उन्होंने 264 रनों से यह मुकाबला गंवाया। T20 World Cup Qualifier
पहली बार बना 10 से कम रन का स्कोर
नाइजीरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और प्लेयर ऑफ द् मैच सेलिम सलाउ ने शतक बनाया। वह 53 गेंदों पर 112 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए। इस बीच, सुलेमान रनसेवे (50) और इसाक ओक्पे (नाबाद 65) ने आइवरी कोस्ट को 271/4 तक पहुंचाया। फिर नाइजीरिया ने आइवरी कोस्ट के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया, जिसमें बाएं हाथ के स्पिनर इसहाक दानलाडी और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रॉस्पर उसेनी ने क्रमश: तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पीटर अहो ने दो और सिल्वेस्टर ओक्पे ने एक विकेट लिया। आइवरी कोस्ट की ओर से 11 में से 7 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। एक बल्लेबाज सबसे ज्यादा 4 रन ही बना सका। बाकी के 3 बल्लेबाज सिर्फ 1-1 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।
टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे कम स्कोर | T20 World Cup Qualifier
आइवरी कोस्ट- 7 रन, विरुद्ध नाइजीरिया (नवम्बर, 2024)
मंगोलिया- 10 रन, विरुद्ध सिंगापुर (सितंबर, 2024)
आइल आॅफ मैन- 10 रन, विरुद्ध स्पेन (फरवरी, 2023)
मंगोलिया- 12 रन, विरुद्ध जापान (मई, 2024)
मंगोलिया- 17 रन, विरुद्ध हॉन्ग कॉन्ग (अगस्त, 2024)
माली- 18 रन, विरुद्ध तंजानिया (सितंबर, 2024)
टी20 अंतर्राष्टÑीय में सबसे बड़ी जीत (रनों से)
जिम्बाब्वे- 290 रनों से, विरुद्ध गाम्बिया (अक्टूबर, 2024)
नेपाल- 273 रनों से, विरुद्ध मंगोलिया (सितंबर, 2023)
नाइजीरिया- 264 रनों से, विरुद्ध आइवरी कोस्ट (नवम्बर, 2024)
AUS vs IND: पर्थ में बुमराह के आगे टेके ऑस्ट्रेलिया ने घुटने!
T20 World Cup: भारत के पास ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का ‘मौका’
ICC women’s T20 World Cup: दुबई (यूएई)। भारत शुक्रवार को यहां महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा तो सीनियर स्टार खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की दरकार होगी क्योंकि टीम अतीत में बेहद करीब पहुंचकर चूकने की यादों से उबरने के लिए सकारात्मक शुरुआत के लक्ष्य के साथ उतरेगी। संभवत: अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूकने और निराशाजनक क्षणों की गवाह रही हैं जिसमें टी20 विश्व कप 2020 में मेलबर्न में फाइनल में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हार भी शामिल है। भारत के लिए जीत के साथ आगाज करना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस ग्रुप में आॅस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान भी हैं। T20 World Cup
भारत को अपने शीर्ष खिलाड़ियों 35 वर्षीय हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा से महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद होगी। शेफाली और मंधाना शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने जुलाई में श्रीलंका में एशिया कप में अपने पिछले अंतरराष्ट्रीय मैच में रन बनाए लेकिन भारत फाइनल में मेजबान टीम से हार गया था।
टीम में सिर्फ तीन तेज गेंदबाज | T20 World Cup
टीम में सिर्फ तीन तेज गेंदबाज रेणुका सिंह, पूजा वस्त्रकार और अरुंधति रेड्डी हैं। पूरी संभावना है कि भारत सिर्फ दो तेज गेंदबाजों को खिलाएगा और स्पिनरों पर अधिक निर्भर रहना होगा। न्यूजीलैंड की टीम में भी अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जिससे टीम का दावा मजबूत है। T20 World Cup
टीमें
इस प्रकार हैं : भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया (फिटनेस पर निर्भर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस पर निर्भर), सजना सजीवन।
रिजर्व खिलाड़ी : उमा छेत्री, तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर | T20 World Cup
न्यूजीलैंड : सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, एडेन कार्सन, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रैन जोनास, लेघ कास्पेरेक, मेली केर, जेस केर, रोजमेरी मायर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोव और ली ताहुहु।
सीधा प्रसारण : मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरु होगा।
Transfers: भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला! 341 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले, अभी देखें लिस्ट
Samoa’s Darius Visser : कमाल के क्रिकेटर! एक ही ओवर में ठोके इतने सारे रन, तोड़ा युवराज सिंह का भी रिकॉर्ड!
Samoa’s Darius Visser: नई दिल्ली (एजेंसी)। समोआ के बल्लेबाज डेरियस विजसर (Samoa’s Darius Visser) ने मंगलवार को दिग्गज भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टी20 विश्व कप क्वालीफायर (T20 World Cup Qualifier) में विजसर ने एक ही ओवर में 39 रन बनाकर खेल के टी20 प्रारूप में एक ही ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया। विजसर ने युवराज (2007), किरोन पोलार्ड (2021), दीपेंद्र सिंह ऐरी (2024) और निकोलस पूरन (2024) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, इन सभी ने टी20ई प्रारूप में एक ही ओवर में 36 रन बनाए थे। Darius Visser
विजसर शतक बनाने वाले पहले समोआ क्रिकेटर | Darius Visser
इस प्रक्रिया में, विजसर खेल के टी20ई प्रारूप में शतक बनाने वाले पहले समोआ क्रिकेटर भी बन गए। विजसर की 62 गेंदों में 132 रन की पारी की मदद से समोआ ने मंगलवार को 2026 विश्व कप क्षेत्रीय क्वालीफायर में वानुअतु पर 10 रन से जीत दर्ज की। 62 गेंदों में 132 रन बनाने वाले विजसर 46 रन पर थे, जब वानुअतु के नलिन निपिको 15वां ओवर फेंकने के लिए आए, जिसमें समोआ के बल्लेबाज ने छह गेंदों पर 6 छक्के लगाए, इस दौरान निपिको ने तीन नो बॉल भी फेंकी। Darius Visser
निपिको ने ओवर की पांचवीं गेंद डॉट बॉल फेंकी, लेकिन इसके बाद दो नो बॉल आर्इं, जिसमें 28 वर्षीय बल्लेबाज ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। युवराज ने 2007 टी20 विश्व कप मैच में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए, पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के अकिला धनंजय के साथ भी यही व्यवहार किया, ऐरी अप्रैल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स और अमेरिकी बल्लेबाज जसकरन मल्होत्रा के नाम है। Darius Visser
Badlapur Sexual Abuse : नर्सरी की मासूमों के साथ हैवानियत, ट्रेनें रोकी, पुलिस पर पथराव!
T20 WC Prize Money: टी-20 विश्वकप चैंपियन भारतीय टीम को मिले इतने करोड़ रुपये, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। T20 WC Prize Money: दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी-20 विश्वकप चैंपियन बनी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को पुरस्कार स्वरूप 20.36 करोड़ रुपये मिले। इस बार टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) रिकार्ड पुरस्कार राशि का बजट 93.51 करोड़ रुपये रखा था। उसी के अनुसार फाइनल में जीतने वाली भारतीय टीम को 20.36 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। वहीं फाइनल में हारने वाली टीम दक्षिण अफ्रीका को 10.64 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ा। इस बार टूनार्मेंट में रिकॉर्ड 20 टीमों ने भाग लिया था।
सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये। इनमें अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं। दूसरे दौर यानी सुपर-8 को पार करने में नाकाम रहने वाली टीमों को 3.17 करोड़ रुपये तथा नौ से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2.05 करोड़ रुपये तथा 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली हर एक टीम को 1.87 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा हर एक टीम को टूनार्मेंट में जीतने वाले मैच पर अतिरिक्त 25.89 लाख रुपये दिए गए है।
चक दे इंडिया, ‘खास’ जीत लंबे अरसे तक याद रखी जायेगी | T20 WC Prize Money
भारत को आईसीसी टी20 विश्वकप 2024 की ट्राफी कई मायनो में लंबे अरसे तक याद रहेगी। बारबाडोस के मैदान पर भारतीय समयानुसार शनिवार रात रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने यह जीत दक्षिण अफ्रीकी शेरों से जबड़े से छीनी थी। सही मायनो में देखा जाये तो इस जीत में टीम के हर सदस्य का समर्पण,एकजुटता,संयम और वर्ल्ड कप जीतने का जुनून शामिल था। वर्ष 2007 में रुपहले पर्दे पर रिलीज हिन्दी फिल्म चक दे इंडिया एक ऐसे कोच की कहानी थी जिसको वर्ष 1982 के एशियाई खेलो में भारतीय हाकी टीम की हार का विलेन करार दिया गया था और उसने खामोश रहते हुये अपने जज्बात का इजहार भारत की महिला हॉकी टीम को विश्वकप दिला कर किया था। कुछ ऐसा ही नजारा कल बारबाडोस के मैदान पर भी देखने को मिला।
यहां कोच की भूमिका में भारत के मिस्टर वॉल यानी राहुल द्रविड़ थे जिनके नेतृत्व में भारतीय टीम 2007 के एक दिवसीय विश्वकप के लीग चरण में ही बाहर हो गयी थी। द्रविड़ का खामोश तूफान कल भारत की जीत के रुप में बाहर आया और हमेशा शांत रहने वाले द्रविड़ भी बीच मैदान में चिंघाडते नजर आये मानो बरसों का गुबार बादल बन कर फट पड़ा हो। द्रविड़,कप्तान रोहित,विराट कोहली,मो सिराज हर किसी की आंखे आसुंओं से भीगी हुयी थी। इसके साथ दुनिया के करोड़ों भारतीय प्रशंसक भी पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। T20 WC Prize Money
विश्चकप के फाइनल ने हर क्षेत्र में भारतीयों का कड़ा इम्तिहान लिया। पूरी दुनिया ने भारत की बल्लेबाजी की गहराई देखी जब पावर प्ले में अपने तीन विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के लिये 177 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी भारत का प्रदर्शन लाजवाब था। एक समय ऐसा भी आया जब हाइनेरिक क्लासेन और डेविड मिलर की जोड़ी को मैच जिताने के लिये सिर्फ पांच के रन औसत से रन जुटाने थे। ऐसे समय में कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद हार्दिक पांड्या को थमाई जिन्होने पहले क्लासेन और बाद में मिलर को आउट कर टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया। यहां भारतीयों की फील्डिंग का मुजाहिरा देखने को मिला जब मिलर के निश्चित छक्के को स्काई यानी सूर्य कुमार यादव ने बेहतरीन कैच में तब्दील कर दिया।
जिस टीम ने टी20 विश्वकप के पूरे सफर में अजेय रहते हुये विश्वकप अपनी झोली में डाला, उसके कोच राहुल द्रविड़ ही थे जिनकी और पूरे कोचिंग स्टाफ की मेहनत रंग लायी। हर मैच के बाद ड्रेसिंग रुम में हर खिलाड़ी की परफार्मेंस का आकलन किया गया और हंसी मजाक के बीच मैडल पहना कर उसकी हौसलाफजाई की गयी,अन्य खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रेरित किया गया। ड्रेसिंग रूम के माहौल को हल्का और खुशमिजाज रखने की जिम्मेदारी बैटिंग कोच विक्रम राठौर और अन्य की थी। कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ के लिये यह विश्वकप आखिरी था और उन्हे भारतीय टीम ने शानदार विदाई दी। मैच के बाद रन मशीन विराट कोहली ने विश्वकप की जीत का श्रेय हर सदस्य को देते हुये टी20 करियर से सन्यास की घोषणा की जबकि बाद में आंखों में खुशी के आंसू लिये कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 करियर को अलविदा कहने का ऐलान किया। इन तीन दिग्गजों का विश्वकप की ट्राफी के साथ एक साथ विदा होना पूरे देश के लिये एक भावुक क्षण था। T20 WC Prize Money
भारत ने इस विश्वकप में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को आसानी से परास्त किया फिर वो चाहे आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ही क्यों न हों। यहां रोहित की टीम ने अफगानिस्तान और अमेरिका जैसी टीमों को भी हल्के में लेनी की कोई भूल नहीं की जिसका उदाहरण है कि भारतीय कप्तान ने टीम में प्रयोग की हिमाकत नहीं की जब मैच अमेरिका की अबूझ पिचों पर था जहां स्पिनरों के लिये कुछ खास करने को नहीं था वहां जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज को आगे रखा गया और वेस्टइंडीज आगमन के साथ कुलदीप यादव को तरजीह दी गयी जिसका पूरा फायदा टीम को मिला। भारतीय खेमे ने खेल के हर विभाग में कड़ी मेहनत की। बैटिंग और बालिंग के अलावा क्षेत्ररक्षण भी खास ध्यान दिया गया। हर वाइड और नो बॉल पर पैनी निगाह रखी गयी वहीं मिस फील्ड पर भी मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की कड़ी नजर रही। मैच की जीत के बावजूद होटल रवाना होने से पहले हर छोटी बड़ी गलती को दूर करने की नसीहत दी गयी।
यह भी पढ़ें:– Delhi Rain : भारी बारिश के चलते दिल्ली में 4 बच्चों सहित 11 मरे! आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट किया जारी!
T20 World Cup 2024 Final: क्रिकेट का रोमांच, अनोखे क्षण और भारत वर्ल्ड चैंपियन
T20 World Cup 2024: आईसीसी ने 20-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में की थी। तब रोमांचक क्षण में फाइनल मुकाबले की पिच पर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। इस रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। आखिर 17 साल बाद फिर वही क्षण आया और भारत चैंपियन बना। साउथ अफ्रीका को हराकर एक बार फिर 20-20 क्रिकेट वर्ल्ड कपका विश्व विजेता बना। आईसीसी के मुख्य वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विभिन्न प्लेटफार्म पर ट्रोल हो रहे थे। T20 World Cup 2024
तब भारतवासियों को भी मायूसी मिली थी। इसका जवाब भारत ने जहां बल्ले से दिया वहीं बोलिंग व फील्डिंग से भी 140 करोड़ भारतवासियों का दिल जीता। लेकिन खेल कोई भी हो जितना एक ही है। हार जीत कोई मायने नहीं रखती। पर खेल सकारात्मक से खेला जाना चाहिए। भारत की इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में कुछ ऐसी ही मैनेजमेंट दिखाई दी। टीम के गुरुदेव राहुल द्रविड़ का भी वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया। हालांकि भारत की बैटिंग के बाद साउथ अफ्रीका को 177 रन का लक्ष्य दिया गया। मैच के बीच में एक बार ऐसा भी दौर आया, जब भारत के हाथ से वर्ल्ड कप फिसलता नजर आ रहा था। T20 World Cup 2024
खिलाड़ियों के साथ-साथ देशवासियों के भी चेहरे मायूस थे। पर बुम-बुम बुमराह की तेज रफ्तार व हार्दिक पांड्या के धार और सूर्या के चमत्कार से एक बार फिर 20-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का वर्ल्ड चैंपियन बन गया। भारत के क्रिकेटरों ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि हम पहले भी दमदार थे और अब भी दमदार हैं। लेकिन यह क्रिकेट है। इसमें कुछ भी हो सकता है। किसी भी पल खेल का पैसा पलट सकता है। पहली पारी के बाद जब भारत बॉलिंग कर रहा था। उस वक्त पासा पलट गया था,लेकिन खिलाड़ियों की मेहनत व किस्मत से वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर भारत का कब्जा हुआ। जो दबदबा क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत में था,वह तब दबदबा कायम रहा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा व बल्लेबाज विराट कोहली 16 नवंबर के मुख्य क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच में वर्ल्ड कप न जीत पाने पर आंसू बहा रहे थे।
आंसू तब भी थे, आंसू 20-20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीतने के बाद भी। इन्हीं दोनों खिलाड़ियों की आंखों में आंसू थे। पर तब आंसू दुख के थे, अब आंसू खुशी के थे। साउथ अफ्रीका हो या भारत दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैच को बड़े ही रोमांचक ढंग से खेला। खेल चाहे कोई भी हो जीत सभी चाहते हैं। यहां भी दोनों टीम जीत की चाहवान थी। वर्ल्ड कप की इस् चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कौन नहीं करना चाहता? लेकिन ट्रॉफी मिलती उसे है,जिसे जीत हासिल होती है। पल-पल बदलते रोमांचक मैच के दौरान भारत ने अपनी बेहतरीन रणनीति दिखाते हुए 2007 की तरह इस बार भी 20-20 वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा किया व दुनिया को अपनी बादशाहत दिखाई खेल। चाहे कोई भी हो,फाइनल मुकाबले में हर कोई खिलाड़ी दबाव में होता है। क्योंकि मैच जीतना होता है,ऐसा ही दबाव साउथ अफ्रीका ब भारत की टीमों पर दिखाई दिया। कुलदीप ने बड़े ही बेहतरीन अंदाज में कैच लपककर साउथ अफ्रीका की उम्मीद पर पानी फेर दिया।
अब जीत भारत को मिल गई है। वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला जीतने का सबसे ज्यादा फायदा यह होगा कि क्रिकेट टीम का मनोबल एक बार फिर बढ़ेगा। देशवासियों की उम्मीद इन खिलाड़ियों से अब पहले से दोगुनी होगी। दुनिया के किसी भी खेल में खिलाड़ियों पर अक्सर दबाव होता है। इस दबाव से भारत जबरदस्त तरीके से उभरा। इस मैच को देखते हुए ऐसा लगा जैसे 19 नवंबर,2023 को संपन्न हुए वर्ल्ड कप फाइनल का बदला भारत ने ले लिया हो। हालांकि यह फाइनल ऑस्ट्रेलिया के साथ नहीं था। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुका था। लेकिन इस बार मुकाबला साउथ अफ्रीका से था। साउथ अफ्रीका की टीम की कोई भी रणनीति काम नहीं आई। इस टीम का भी पूरे विश्व में डंका बजता है। पर भारत के खिलाड़ी किसी भी सूरत में कमजोर नहीं है।
जीत-हार का सिलसिला चलता रहता है। देशवासियों को भी खिलाड़ियों के दर्द व हौसले को समझना चाहिए, क्योंकि वह देश के लिए खेलते हैं। हर किसी टीम का कप्तान यह चाहता है कि उसकी कप्तानी में वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्राफी पर उसके नेतृत्व में कब्जा हो। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 19 नवंबर के वन डे वर्ल्ड कप फाइनल में बेशक किसी भी प्रकार की चूक कर गए। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसी गलती कोई भी नहीं दोहराई,जो गलती19 नवंबर के फाइनल मुकाबले में की गई थी। 20-20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर यदि एक नजर डाली जाए तो इसकी शुरुआत आईसीसी ने 2007 में की थी। तब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। उनकी कप्तानी में 20-20 वर्ल्ड कप भारत ने जीता था। वर्ल्ड कप की दूसरी ट्रॉफी पाकिस्तान में श्रीलंका को हराते हुए जीती थीं। इसी प्रकार तीसरे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था। T20 World Cup 2024
उसके बाद 2012 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 36 रनों से हराया। 2014 में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया।2016 वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। फिर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया। 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। अब 2024 में 17 साल बाद भारत फिर से चैंपियन बन गया। प्रत्येक फाइनल मुकाबले में कुछ अनोखे क्षण और नाटकीय क्षण रहे,जो 20-20 क्रिकेट के रोमांच को दर्शाती हैं। हालांकि इस बार संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी 20-20 वर्ल्ड कप में भाग लिया। इससे पहले अमेरिका ने कभी भी क्रिकेट में अपना भाग्य नहीं आजमाया था। पर अमेरिका की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही,पर प्रयास अच्छे थे। कुछ भी हो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से चुनी गई भारत के टीम ने उम्मीद के अनुरूप खेल,खेला और भारत वासियों का दिल जीता।                                                                   डॉ.संदीप सिंहमार। (वरिष्ठ लेखक एवं स्वतंत्र टिप्पणीकार)
यह भी पढ़ें:– मानसून सिर पर, ड्रेनो की सफाई का कार्य 70 से 75 प्रतिशत हुआ
T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की हार से बौखलाई ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने ICC पर लगाया ये बड़ा आरोप, सभी देश हैरान!
Australian Media Alleges ICC: खेल डेस्क। टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा। उसे अफगानिस्तान के हाथों का हार का सामना करना पड़ा और उसे वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा, जोकि पूरी दुनिया के लिए उतना ही अचंभित करने वाला था, जितना कि ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए। ऑस्ट्रेलियन टीम (Australia Cricket Team) पर यह सोचने पर मजबूर हो गई कि वो अफगानिस्तान जैसी टीम से कैसे हार गई। T20 World Cup 2024
पिछले तीन दशकों में 6 वर्ल्ड कप, एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और एक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ अपना जबरदस्त दबदबा बनाए रखने वाली टीम को इस सीरीज में पहली बड़ी हार का मुंह देखकर बाहर का रास्ता देखना पड़ा। वहीं ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को बाहर का रास्ता दिखाने वाली अफगानिस्तान की टीम को पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश मिल पाया लेकिन वह भी आज दक्षिण अफ्रीका की टीम से हाकर बाहर हो गई है। Australian Team
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश की टीम को हराकर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें तोड़ी
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस विश्व कप की शानदार शुरूआत की थी, लेकिन भारत के खिलाफ हार ने उसे काफी पीछे धकेल दिया या यूं कहें कि उन्हें लगभग विश्व कप से बाहर ही कर दिया। अफगानिस्तान को हराकर बांग्लादेश पर अपनी उम्मीदें टिकाना उसके लिए आखिरी मौका था। लेकिन यह मौका भी उसके हाथ से निकल गया जब अफगानिस्तान ने बांग्लादेश की टीम को हराकर बाहर कर दिया। T20 World Cup 2024
ऐसी स्थिति में ग्लेन मैक्सवेल यह याद नहीं कर पा रहे थे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी बार वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन के लिए कब किसी दूसरी टीम पर निर्भर रहना पड़ा था। अब इस स्थिति में कप्तान मिशेल मार्श ने खुलेआम पर बांग्लादेश की टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा, ‘कम ऑन बांग्लादेश’, ताकि बांग्लादेश जीते और अफगानिस्तान की टीम को बाहर कर दे, जिससे ऑस्ट्रेलियन टीम की सेमीफाइनल खेलने की उम्मीद बरकरार रह सके। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और उन्हें अपना सा मुंह लेकर अपने देश वापिस लौटना पड़ा।
”आईसीसी ने भारत को लाड़-प्यार दिया’
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कंगारू टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आईसीसी को शेड्यूलिंग के लिए दोषी ठहराया और बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान के ‘अनुचित’ तरीके से जीतने और डेविड वार्नर के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट तक, इन सभी बातों पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने ध्यान केंद्रित किया, जिससे सभी देश हैरान हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की हार को लेकर हेराल्ड सन ने एक लेख प्रकाशित किया, जिसका शीर्षक था ‘कैसे दिमाग घुमाने वाले शेड्यूल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को परेशान किया, भारत को लाड़-प्यार दिया’। T20 World Cup 2024
सन ने यह आरोप लगाते हुए कि आईसीसी ने ‘भारत को लाड़-प्यार दिया’, ऑस्ट्रेलियाई अखबार के अनुसार, कैसे ऑस्ट्रेलिया ने सुपर 8 चरण में लगातार डे-नाइट और डे गेम खेले, वहीं दूसरी ओर आईसीसी ने भारत के टूर्नामेंट के सभी मैच अपने दर्शकों को खुश करने के लिए दिन में रखे। इसी तरह, सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने लिखा: ‘‘ड्रामा और तमाशा राज करता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया विश्व कप सेमीफाइनल के लायक नहीं था।’’ लेख में ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम की कमियों को उजागर किया गया और गुलबदीन नैब की ‘झूठी’ चोट की भी निंदा की गई, जिसने अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान रुकावट पैदा करने की रणनीति के रूप में काम किया।
वार्नर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपनी उपयोगिता साबित की
ऐसे ही क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कहा, ‘‘वार्नर ने अपने अंतिम टूर्नामेंट में बांग्लादेश और ओमान के खिलाफ मैच विजयी अर्धशतक जमाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपनी उपयोगिता साबित की। लेकिन उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ पावरप्ले ब्लिट्ज में 4 छक्के लगाए।’’
फॉक्स क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलियाई टी-20 सेट-अप में बदलाव की आवश्यकता को इंगित करने के लिए अपनी रिपोर्ट के लिए मिशेल मार्श को उद्धृत किया था। ‘‘ऑस्ट्रेलियाई टी-20 कप्तान मिच मार्श का कहना है कि टीम के कुछ अनुभवी सदस्य जो विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने में विफल रहे, उन्हें असफल अभियान की समीक्षा के हिस्से के रूप में अपने भविष्य के बारे में ‘निर्णय लेने’ की आवश्यकता होगी।’’ T20 World Cup 2024
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर टूटा मुसीबतों का पहाड़!