kidney - Sach Kahoon Hindi

Urine symptoms of kidney disease: सावधान! इस तरह से आ रहा है पेशाब, तो मानो किडनी खराब!
Urine symptoms of kidney disease: हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है किडनी, जो खून को तो साफ करती ही है साथ ही शरीर से विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालने का कार्य करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी हमारा शरीर बीमार पड़ता है तो उससे निजात पाने के लिए हम विभिन्न यत्न करते हैं, दवाएं लेते हैं और जब इन दवाओं से हम ठीक हो जाते हैं तो इन दवाओं को फिल्टर करके बाहर निकाला जाता है। इन्हें फिल्टर करने का काम भी किडनी ही करती है। Urine symptoms of kidney disease

ऐसे में अगर किडनी ठीक से काम न करे तो ये दवाएं शरीर के अंदर फायदा पहुंचाने की बजाय ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए हमारी किडनी का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर किडनी से जुड़ी कोई भी दिक्कत परेशानी है, तो उसका जल्द ही समाधान करना जरूरी है। क्योंकि जब किडनी खराब होती है तो वह सिर्फ दर्द ही नहीं देती बल्कि इसके खराब होने के कई अन्य लक्षण भी देखे जा सकते हैं, जिनमें से कुछ पेशाब से जुड़े लक्षण भी हो सकते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको पेशाब में विभिन्न प्रकार के बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किडनी खराब होने का संकेत हो सकते हैं।

पेशाब थोड़ा-थोड़ा आना | Kidney Disease

वैसे तो कम पेशाब आने के विभिन्न कारण हो सकते हैं। यह समस्या कम पानी पीने से भी हो सकती है या फिर गर्मी का प्रकोप अधिक होने से। लेकिन किडनी का यह लक्षण समझने के लिए आपको थोड़ी सावधानी बरतने की भी जरूरत है। बता दें कि यदि आप पानी पर्याप्त मात्रा में पी रहे हैं और गर्मी भी अधिक नहीं है और फिर भी पेशाब कम आ रहा है तो यह कहीं न कहीं आपकी किडनी से जुड़ी कोई बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर ऐसी समस्या है तो आपको जल्द से जल्द यूरोलोजिस्ट डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। Urine symptoms of kidney problems

Emergency Alert: क्या आपके फोन में भी आ रहा इमरजेंसी अलर्ट मैसेज? जानिए क्या है इस मैसेज की सच्चाई

पेशाब में जरूरत से ज्यादा झाग | Kidney Disease

ज्यादातर देखने में आता है कि आपके पेशाब करने पर थोड़े बहुत झाग बनते हैं लेकिन वहीं अगर आपको लगता है कि आपके पेशाब में जरूरत से ज्यादा झाग बन रही है, तो यह किडनी से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत है। क्योंकि किडनी का कार्य प्रोटीन को फिल्टर करने का भी है, लेकिन उसे शरीर के अंदर ही रखती है। हालांकि, यदि पेशाब में प्रोटीन को जारी किया जा रहा है, तो यह किडनी से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

रात्रि में पेशाब का बार-बार आना

किडनी खराब होने की स्थिति में आपको बार-बार पेशाब आने की शिकायत हो सकती है। खासतौर पर रात्रि के समय बार-बार पेशाब करने के लिए उठना किडनी खराब होने का संकेत होता है। बता दें कि जब किडनी के फिल्टर खराब हो जाते हैं, तो ऐसे में बार-बार पेशाब जाने की इच्छा होती है। वहीं दूसरी ओर यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन या प्रोस्टेट ग्लैंड से जुड़ी समस्याओं के कारण भी ये लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत है।

कम पेशाब में भी प्रेशर का अनुभव

किडनी की समस्याओं में कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं, जिनका आसानी से पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, परंतु ये खराब किडनी का सीधा संकेत देते हैं। बता दें कि यदि आपकी किडनी खराब हो गई है, तो ऐसे में आपकी पेशाब करने की इच्छा तीव्र हो जाती है और जिससे पेशाब करने के दौरान भी तीव्र प्रेशर बनता है। वहीं अगर आप कम पेशाब में भी प्रेशर महसूस कर रहे हंै, तो आपको जरूर एक बार डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पेशाब का कलर चेंज होना

ज्यादातर किडनी की गंभीर बीमारियों के संकेत में यह महत्वपूर्ण लक्षण है। पेशाब के कलर में किसी भी तरह का बदलाव किडनी से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है। विशेषतौर पर पेशाब के रंग में यदि लालिमा अधिक है और साथ ही बदबू भी आ रही है, तो आपको अपने डॉक्टर से एक बार जरूर बात करनी चाहिए। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूरिन इन्फेक्शन के कारण भी ऐसा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिर भी आपको एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क अवश्य कर लेना चाहिए। ऐसे में रिश्क नहीं लेना चाहिए। Urine symptoms of kidney disease

यह भी पढ़ें:– Skin Tightening Tips: चेहरे की त्वचा करनी है अगर टाइट, तो इन घरेलू नुस्खों की च्वॉयस होगी राइट, इस्त…

बेटा माँ के लिए गया था हॉस्पिटल, डॉक्टर बोला- ये दंडनीय अपराध
बेटा कराने चला था अपनी किडनी से मां के टूटे पैरों का इलाज

रांची। आज के दौर में भी कोई बेटा अपनी मां से अपनी जान से भी ज्यादा RIMS Hospital प्यार करता है, उसकी ज्यादा केयर करता है, यह सिद्ध किया है बिहार के गया जिले के एक नाबालिग लड़के ने। जब लड़के की मां बीमार हुई तो उसके इलाज के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। बेटा बिना बाप के होने के कारण उसके घर में कमाई करने वाला कोई दूसरा नहीं था। ऐसी अवस्था में नाबालिग बेटा रांची के एक अस्पताल में अपनी मां के इलाज के लिए अपनी किडनी बेचने पहुंच जाता है और वहां पर अपनी किडनी बेचने के लिए ग्राहक ढूंढने लग जाता है।

यह भी पढ़ें:– मौत का डांस: नाचते-नाचते स्टेज पर गिरा शख्स, सोया मौत की नींद | Viral Video

इस दौरान उसकी मुलाकात एक शख्स से होती है जो उसे रिम्स अस्पताल के डॉक्टर विकास से मिलवा देता है। जब डॉ विकास ने उस नाबालिग के मन में अपनी मां के लिए इतना प्यार देखा तो डॉक्टर विकास ने हमदर्दी दिखाते हुए उसे समझाते हुआ कहा कि यह एक दंडनीय अपराध है। तुम अपनी मां को रिम्स अस्पताल लेकर आओ, यहां उनका निशुल्क इलाज किया जाएगा।

मां के प्रति त्याग की भावना को देख डॉ. विकास ने दिया आश्वासन

मिली जानकारी के अनुसार गया जिले के नाबालिग दीपांशु के पिता की पहले (RIMS Hospital) ही मौत हो चुकी है। बिन बाप के बच्चे को उसकी मां ने ही पाल-पोष कर बड़ा किया। जैसे ही दीपांशु थोड़ा बड़ा हुआ तो उसने अपनी मां का हाथ बंटाने के इरादे से रांची के एक होटल में काम करना शुरू किया। इस दौरान दीपांशु को खबर मिली कि उसकी मां के पैरों में चोट लग गई, जिनके इलाज में बहुत सारे पैसे लगेंगे। ऐसा देख वह रिम्स अस्पताल के पास ही एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंच गया और वहां जाकर उसने अपनी किडनी बेचने की बात रखी, बदले में उसने अपनी मां के इलाज की बात कही। इसी दौरान उसे अस्पताल का एक कर्मचारी डॉ. रिम्स के पास ले जाता है। उस कर्मचारी को पता था कि डॉ. विकास सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं जो एक न्यूरो सर्जन भी हैं।

सोशल मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार डॉ. विकास ने उस बच्चे से मिलकर उसकी अपनी मां के प्रति त्याग की भावना को देखा तो डॉ. विकास ने उस नाबालिग को आश्वासन दिया कि वो अपनी मां को रिम्स हॉस्पिटल ले आए उसकी मां का फ्री में इलाज किया जाएगा।

मानव शरीर में सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट, अमेरिकी डॉक्टरों को मिली सफलता
वाशिंगटन (एजेंसी)। मेडिकल साइंस की दुनिया इतनी विस्तृत है कि डॉक्टरों द्वारा लगातार नए अनुसंधान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका के डॉक्टरों ने एक सनसनीखेज सर्जरी करते हुए मानव शरीर में सुअर की किडनी को ट्रांसप्लांट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों को इसमें कामयाबी भी मिली है। बताया गया है कि मानव शरीर में सुअर की किडनी अच्छे से काम कर रही है। फिलहाल इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है। दरअसल, यह मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का है। रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क सिटी में स्थित एनवाईयू लैंगन हेल्थ सेंटर में डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने इस सर्जरी अंजाम दिया है। इस सर्जरी को बेहद चरणबद्ध तरीके से किया गया है और इसकी तैयारी भी काफी ठोस तरीके से की गई थी। किडनी ट्रांसप्लांट से पहले सुअर के जीन को बदल दिया गया था, ताकि मानव शरीर उसके अंग को तत्काल खारिज न कर पाएं।

पेशेंट की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रांसप्लांट की यह प्रक्रिया एक ब्रेन डेड हो चुके पेशेंट पर की गई। पेशेंट की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था लेकिन उसे लाइफ सपोर्ट से हटाने से पहले डॉक्टरों ने उनके परिवारों से इस टेस्ट की अनुमति मांगी थी, जिसके बाद उन्होंने यह प्रयोग किया। तीन दिन तक सुअर की किडनी ब्रेन डेड मरीज की रक्त वाहिकाओं से जुड़ा हुआ था। किडनी को शरीर के बाहर ही रखा गया था।

ऐसा पहली बार हुआ

डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की इस पूरी प्रकिया को सामान्य करार दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मानव शरीर में किसी दूसरे प्राणी की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया गया है। हालांकि, इससे पहले भी कई तरह के परीक्षण हो चुके हैं, लेकिन हर बार प्रत्यारोपण असफल रहा। अमेरिकी डॉक्टरों की यह कामयाबी किडनी ट्रांसप्लांट की दिशा में वरदान साबित हो सकती है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि एक किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए औसतन करीब 3 से 5 साल का इंतजार करना पड़ता है। रिपोर्ट में एक सर्वे के हवाले से बताया गया कि दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा लोग ऑर्गन ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे हैं। इसमें भी करीब 90 हजार ऐसे लोग हैं, जो सिर्फ किडनी ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लापरवाही: अस्पताल ने पथरी की जगह निकाली किडनी, मौत
आयोग ने दिया मुआवजे का आदेश

अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन यानी राज्य ग्राहक विवाद निपटारा आयोग ने एक मरीज की पथरी की जगह पूरी किडनी ही निकल देने वाले महिसागर जिले के बालासिनोर स्थित एक निजी अस्पताल को मुआवजा चुकाने का आदेश दिया है।

कमीशन ने केएमजी जनरल अस्पताल को 11 लाख 23 हजार रुपए का मुआवजा देने को कहा है। उक्त मरीज की उस घटना के चार माह बाद ही मौत हो गयी थी। मध्य गुजरात के खेड़ा जिले के वघरोली गांव निवासी देवेंद्र रावल को मई 2011 में कमर दर्द और मूत्र त्यागने में परेशानी के बाद उक्त अस्पताल ले जाया गया था जहां जांच के दौरान उनकी बायीं किडनी में 14 मिलीमीटर की पथरी होने की बात सामने आयी। उसी साल तीन सितम्बर को उनका ऑपरेशन किया गया और डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि पथरी की जगह उनकी पूरी किडनी ही निकलनी पड़ी है। बाद में हालत खराब होने पर उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया पर करीब चार माह बाद उनकी मौत हो गई। कमीशन ने इस मामले में अस्पताल को मृतक के परिजनों को उक्त मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

किडनी को भी संक्रमित करता है कोरोना वायरस: विशेषज्ञ
कोरोना फेफड़े में श्वसन प्रणाली पर असर डालता है

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंटरनेशनल सोसाइटी आॅफ नेफ्रोलॉजी (आईएसएन) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में दावा किया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) फेफड़ों को ही बल्कि किडनी को भी संक्रमित करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना विषाणु से संक्रमित लोगों की जांच में करीब 25 से 50 फीसदी ऐसे मामले सामने आए हैं , जिनमें पीड़ितों की किडनी में भी इसका असर देखने को मिला। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित के मूत्र में प्रोटीन और रक्त का अधिक मात्रा में रिसाव होता है, जिसके कारण एक्यूट किडनी इंजरी (एकेआई) की स्थिति सामने आती है। जांच के दौरान करीब 15 प्रतिशत कोरोना संक्रमितों में ये लक्षण पाये गये।

पांच से दस प्रतिशत मामलों में एकेआई पाया गया

उन्होंने कहा कि सार्स और मार्स की पूर्व की रिपोर्टों के मुताबिक पांच से दस प्रतिशत मामलों में एकेआई पाया गया , लेकिन ऐसे मामलों में मृत्यु दर 60 से 90 प्रतिशत रहा। परमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की प्रारंभिक रिपोर्टों में तीन से नौ प्रतिशत लोगों में एकेआई कम रही जबकि बाद की रिपोर्टों में किडनी की असामान्यताओं के बढ़ते दर का संकेत मिला। कोरोना पीड़ित 59 मरीजों के उपचार के दौरान दो तिहाई लोगों के मूत्र में प्रोटीन का काफी रिसाव होना पाया गया।

विशेषज्ञ इस बात पर एकमत हैं कि कंटीन्यूज रिनाल रिप्लेसमेंट थेरेपी (सीआरआरटी) जैसी डायलिसिस तकनीक कोविड-19 और सेप्सिस सिंड्रोम के मरीजों के उपचार में प्रभावी हो सकती है, भले ही उनके गुर्दे की कार्यप्रणाली कैसी भी हो। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के मौजूदा परिदृश्य और इसके संक्रमण से किडनी पर असर को देखते हुए ऐसे बाह्य थेरेपी के जरिए गंभीर रूप से बीमार लोगों के उपचार में सहायता मिल सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।