Mask - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली एम्स में मास्क अनिवार्य
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) (Delhi AIIMS) ने कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर सभी कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। एम्स ने गुरुवार को यहां जारी परामर्श में कहा कि सभी कर्मचारियों को एकल प्रयोग या दोबारा प्रयोग किए जाने वाला मास्क पहनना चाहिए। इसके अलावा कर्मचारियों को अपने कार्य स्थलों पर उचित साफ सफाई रखनी चाहिए तथा नियमित रूप से उस स्थल को संक्रमण रहित करना चाहिए।

आंकड़ों के अनुसार वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि संक्रमण बहुत तेज नहीं है। अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। जानकारों का कहना है कि अगले दो-तीन सप्ताह में कोविड संक्रमण में उतार आना शुरू होगा। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड संक्रमण निम्न और मध्यम स्तर का है लेकिन बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को सतर्कता बरतनी आवश्यक है।

देश में कोरोना के 7830 नये मामले, 11 मरीजों की मौत

देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी के मामलों के बीच बीते 24 घंटों में 7830 नये मामले सामने आये और तथा 11 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 441 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,24,326 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 3122 सक्रिय मामले बढ़कर 40,215 हो गए है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,76,002 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,016 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 4,692 बढ़कर 4,42,04771 पर पहुंच गया है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 761 की वृद्धि हुई है। इसके बाद दिल्ली में 538, हरियाणा में 221, छत्तीसगढ़ तथा उत्तर प्रदेश में 216-216, महाराष्ट्र में 208, तमिलनाडु में 202, ओडिशा में 171, राजस्थान में 159, पुड्डुचेरी में 52,उत्तराखंड में 50, बिहार में 40, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में 45-45, झारखंड में 24, मध्यप्रदेश तथा तेलंगाना में 21-21 मामले, आंध्र प्रदेश में 20, गुजरात में 15, चंड़ीगढ तथा सिक्किम में 12-12, मेघालय में दो तथा अरुणाचल प्रदेश और अंडमान द्वीप समूह में एक-एक मामला सामने आया हैं। वहीं इस दौरान दिल्ली, हिमाचल और पंजाब में दो-दो मरीजों तथा गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हुई हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मास्क ना लगाने पर मासूम छात्रा को स्कूल के बाहर ही रोका
अभिभावकों ने दर्ज कराया है इस पर विरोध

सरकार ने पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मास्क में दी है छूट

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। यहां एक निजी स्कूल में पहुंची तीन साल की मासूस छात्रा को इसलिए स्कूल में प्रवेश नहीं दिया कि उसने मास्क (Ma) नहीं लगा रखा था। इसकी जानकारी लगने पर बच्ची के परिजनों ने भी स्कूल के खिलाफ विरोध जाहिर किया है। यह हाल तो तब है जब सरकार ने पांच साल से उम्र के बच्चों के लिए मास्क जरूरी श्रेणी में नहीं रखा है।

जानकारी के अनुसार साउथ सिटी फेज-1 स्थित शिक्षांतर स्कूल में अभिभावकों ने बवाल किया। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल द्वारा बच्ची के साथ किए गए व्यवहार पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उनका आरोप रहा कि इस तरह से बच्ची को स्कूल में प्रवेश करने से नहीं रोका जा सकता। अभिभावकों ने इस दौरान कई तर्क दिए, सरकारी नियम-कायदे बताए। फिर भी उनकी कोई बात नहीं सुनी गई और स्कूल के शिक्षक मास्क (Ma) लगाने की बात पर अड़े रहे।

बच्ची की माँ मानसी ने स्कूल की ओर से किए गए ऐसे व्यवहार पर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने एक वीडियो बनाकर सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इस विषय पर आगे आएं और अपनी आवाज को बुलंद करें। स्कूल द्वारा इतने छोटे बच्चे को मास्क (Ma) न लगाने पर मानसिक रूप से परेशान करना सही नहीं है।

बुधवार को काफी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे। बच्ची की मां मानसी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने उनके साथ बैठक करने के बाद केवल उनकी बच्ची को स्कूल में बिना मास्क जाने की अनुमति देने की बात मानसी नहीं मानी। उन्होंने कहा कि अन्य बच्चों को भी मास्क लगाने के लिए बाध्य न किया जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सिंध प्रांत में मास्क नहीं लगाने वाले अधिकारी , कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा
कराची। पाकिस्तान में सिंध प्रांत की सरकार ने मास्क नहीं लगाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किये हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक प्रांत में कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है। मुख्यमंत्री मुराद अली शाह की अध्यक्षता में प्रांतीय कोरोनावायरस टास्क फोर्स की बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यस्थल पर मास्क नहीं पहनने वाले किसी भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी के वेतन से एक दिन का वेतन काटा जाए।

दूसरी तरफ कोविड-19 मामलों में निरंतर बढ़ोतरी के बावजूद प्रांतीय सरकार ने शैक्षिक गतिविधियों को जारी रखने का फैसला किया है। इस बीच पाकिस्तान में कोविड-19 की पांचवीं लहर के बीच महामारी के प्रसार को रोकने के लिए नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने सोमवार को प्रांतीय शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक बुलायी गयी है। बैठक में शिक्षा क्षेत्र, सार्वजनिक समारोहों, विवाह समारोहों, इनडोर / आउटडोर भोजन और परिवहन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाले नॉन-फार्मसूटिकल इन्टर्वेन्शन (एनपीआई) के एक नए सेटअप के बारे में विचार किया जायेगा। एनसीओसी ने घरेलू उड़ानों के दौरान भोजन/नाश्ता परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय लिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अब बिना मास्क के नहीं होगी मिठाई की दुकानों में एंट्री
हलवाई यूनियन ने लिया अहम निर्णय

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अब हलवाई यूनियन सरसा ने निर्णय लिया है कि उन्हीं ग्राहकों की मिठाई की दुकान में एंट्री होगी जो मुंह पर मास्क लगाकर आएंगे। इस सिलसिले में गुरुवार को एक बैठक एक निजी प्रतिष्ठान में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें हलवाई यूनियन सरसा के पदाधिकारी शामिल हुए।

हीरालाल शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में जरूरी है कि हम सावधानी बरतें। हलवाई यूनियन की एक अच्छी पहल है जो कोविड-19 की गाइडलाइंस की पालना आमजन से करवाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल दुकान-दुकान पर जाकर दुकानदारों को जागरूक कर रहे हैं कि मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करें व सोशल डिस्टेंस की पालना करें। हलवाई यूनियन के प्रधान राजेश चावला ने बताया कि हमने व्यापार मंडल के साथ मिलकर निर्णय लिया है कि दुकान में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क अनिवार्य होगा व उनके हाथों को सेनिटाइज करवाकर ही एंट्री दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाई जाएगी। बिना मास्क वाले किसी भी व्यक्ति को मिठाई नहीं दी जाएगी। इस बैठक में राकेश खुंगर, रिंकू बजाज, राकेश कंबोज, विकास अग्रवाल, रोहित काठपाल, पंकज मुंजाल, शुभम चावला, भीम सोनी आदि मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इजरायल में घर से बाहर मास्क लगाना जरूरी नहीं
तेल अवीव। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में सफल टीककारण के कारण मरीजों की संख्या में काफी कमी आने के बाद लोगों के लिए खुली हवा में मास्क लगाने के प्रतिबंधों को हटा दिया है। मंत्रालय ने शनिवार को कहा, “पूरे देश में कोरोना मरीजों की संख्या में कम आने पर स्वास्थ्य महानिदेशक हेजी लेवी को प्रतिबंध को रद्द करने के आदेश पर हस्ताक्षर करने का निर्देश दिया है। ताकि लोगों के लिए शनिवार से खुले में मास्क लगाना जरुरी नहीं होगा।”

मंत्रालय ने लोगाें को घर से बाहर भीड़भाड़ वाले स्थानों और अन्य समारोहों में मास्क पहनने की सलाह दी और जोर देकर कहा कि मास्क अभी भी घर के अंदर पहनने की आवश्यकता है। लेकिन लोग के लिए खुले इलाके में बिना भीड़ वाले इलाकों में मास्क पहना जरुरी नहीं है। गौरतलब है कि इजरायल ने गत 20 दिसंबर से कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण शुरू किया था और विश्व में इजरायल सबसे तेजी से वैक्सीन लगाने वाले देशों में गिना जाने लगा। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनत डेनियली ने मार्च में कहा था कि देश की योजना है कि सभी जरुरी मानक परिचालन प्रक्रिया पूरे करते ही देश के 12-16 आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाना शुरू कर दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उत्तर प्रदेश में हर रविवार को लगेगा पूर्ण लॉकडाउन, मास्क नहीं पहनने 1 हजार रुपए का जुर्माना
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए हर रविवार को अगले आदेश तक पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए हैं। मास्क नहीं लगाने पर पकड़े जाने पर पहली बार 1000 और दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार जुर्माना लगेगा। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन में आपातकाल सेवा पहले की तरह जारी रहेगी। दूध की आपूर्ति पूर्ववत होगी तथा दवा की दुकानें खुली रहेंगी।

वाराणसी में 948 नये कोराना संक्रमित

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को 948 और लोगों के कोरोना संक्रमित होने के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 12,703 हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया ताजा प्राप्त जांच परिणामों में 948 लोगों में जानलेवा संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे मौजूदा कोरोना सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 12,703 हो गया। उन्होंने बताया कि महामारी शुरू होने के बाद अब तक 37,380 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 24,261 इलाज से स्वस्थ हुए तथा 416 की मृत्यु हो गई।

कोरोना अपडेट राज्य:-

छत्तीसगढ़:-

पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामले 12,630 और बढ़कर 1,21,769 पहुंच गए हैं। राज्य में 3,74,289 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 255 और मरीजों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 5442 हो गयी है।

उत्तर प्रदेश:-

इस दौरान सक्रिय मामले 33,868 और बढ़कर 1,29,848 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक 9,480 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 6,27,032 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली:-

कोरोना के सक्रिय मामले 10,799 बढ़कर 54 हजार को पार कर 54,309 हो गए हैं। यहां अब तक 11,652 लोगों की इस महामारी से मौत हुई हैं जबकि 7,18,176 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

कर्नाटक:-

कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 17,944 और बढ़कर 96,580 हो गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 13,112 हो गया है तथा अब तक 9,99,958 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

केरल:-

इस दौरान सक्रिय मामले 11,520 बढ़कर 63,970 हो गए तथा 5342 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों का आँकड़ा बढ़कर 11 लाख 28 हजार 475 हो गया है जबकि 42 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4856 हो गयी है।

पंजाब:-

सक्रिय मामले 1849 बढ़कर 30,033 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 2,49,061 हो गई है जबकि 7722 मरीजों की जान जा चुकी है।

तमिलनाडु:-

सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 58,097 हो गयी है तथा अभी तक 12,999 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8,91,839 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

मध्य प्रदेश:-

सक्रिय मामले बढ़कर 55,694 हो गए हैं तथा अब तक 3,13,459 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 4365 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

गुजरात:-

सक्रिय मामले बढ़कर 44,298 हो गए हैं तथा अब तक 5076 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 3,26,394 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

हरियाणा:-

इस अवधि में 6311 मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या 30,518 हो गई है। राज्य में इस महामारी से 3334 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 3,01,948 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल :-

कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 36,981 हो गए हैं और इस महामारी के संक्रमण से 10,480 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5,89,424 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तेलंगाना:-

सक्रिय मामले बढ़कर 30,494 हो गए हैं और 1797 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3,09,594 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

आंध्र प्रदेश:-

सक्रिय मामले 31,710 पहुंच गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस को मात देने वालों की तादाद 9,03,072 पहुंच गयी है जबकि 7353 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

बिहार:-

सक्रिय मामले बढ़कर 29,079 हो गए है। राज्य में कोरोना वायरस से 1675 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,70,550 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 3041, जम्मू-कश्मीर में 2046, ओडिशा में 1935, उत्तराखंड में 1802, असम में 1123, झारखंड में 1320, हिमाचल प्रदेश में 1159, गोवा में 862, पुड्डुचेरी में 699, त्रिपुरा में 394, मणिपुर में 376, चंडीगढ़ में 407, मेघालय में 151, सिक्किम में 136, लद्दाख में 132, नागालैंड में 93, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 63, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 12, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा लक्षद्वीप में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मास्क पहनने संबंधी राजस्थान की पहल
कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकारें अपने स्तर पर न केवल यत्न कर रही हैं बल्कि केंद्र व अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा की मिसाल भी बन रही हैं। राजस्थान सरकार ने मास्क अनिवार्य करने संबंधी कानून बनाने की तैयारी कर ली और बिल विधान सभा में पेश कर दिया है। राजस्थान देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां मास्क को लेकर कानून बनेगा। यह अच्छी बात है कि राज्य ने अपने स्तर पर जनता को कोरोना से बचाने के लिए कानूनी पहल की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब की तारीफ की थी। दिल्ली सरकार की मुहिम भी मजबूत रही है। हरियाणा में मृत्यु दर नियंत्रित रही। कोरोना नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल रहा। केंद्र ने अनलॉक संबंधी दिए निर्देशों को लागू करने के लिए राज्य सरकारों पर छोड़ा है।  यह यथार्थ है कि प्रत्येक राज्य की परिस्थितियां अलग होती हैं और किसी समस्या को निपटने के लिए अपने अलग संसाधन होते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि यदि कोरोना वायरस से निपटने में भारत की स्थिति दुनिया के मजबूत देशों की अपेक्षा बेहतर रही है तो उसका बड़ा कारण केंद्र व राज्यों में तालमेल व राज्यों को मिले कार्य करने के अधिकार थे। यदि अन्य मामलों में भी केंद्र व राज्य सरकारें बिना राजनीतिक स्वार्थ से काम करें तब देश सुरक्षित ही नहीं बल्कि खुशहाल भी बनेगा।

नि:संदेह राजस्थान सरकार ने इस तथ्य को स्वीकार किया है कि मास्क ही वैक्सीन है। मास्क ही महामारी को हराने में सबसे बड़ा हथियार है। अन्य सूबों को भी राजस्थान से सीख लेकर काम करने की आवश्यकता है। मास्क संबंधी कानून उन राजनीतिक नेताओं को भी बड़ी नसीहत है जो बिना मास्क पहने बड़ी-बड़ी रैलियों में शामिल होते रहे हैं। कोरोना एक खतरनाक वायरस है, बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों से लेकर आम व्यक्ति तक भी इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। मास्क पहनना चाहिए और जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक पहनना ही होगा। हिदायतों को मानने में ही सबकी भलाई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ट्रंप सैन्य अस्पताल के दौरे पर पहली बार मास्क पहने दिखाई दिए
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के दौरान शनिवार को सैन्य अस्पताल के दौरे पर पहली बार मास्क पहने दिखाई दिए। ट्रंप मेरीलैंड में वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर जहां घायल सैनिकों और कोरोना वायसर के संपर्क मे आए चिकित्साकर्मियों का इलाज किया जा रहा है के दौरे पर संवाददाताओं से कहा, “मैं मास्क लगाऊंगा।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जब आप खास तौर पर एक अस्पताल में जा रहे होते हैं, जहां आपको बहुत सारे सैनिकों से बात करनी होती हैं, वहां कुछ मामलों में लोग ऑपरेशन टेबल से उतर गए होते है।” उन्होंने कहा, “मैं सोचता हूं मास्क पहनना बहुत अच्छी बात है। मैं कभी भी मास्क के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मेरा मानना ​​है कि उनके लिए समय और जगह होती है।”

रिपब्लिकन सांसदों ने भी महामारी पर अंकुश लगाने के लिए ट्रंप को सार्वजनिक तौर ऐसा करने की सलाह दी है। ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार अमेरिका में शनिवार को रिकार्ड 71,389 मामले सामने आए। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय आंकड़ों के अनुसार देश में शनिवार दोपहर तक संक्रमितों की संख्या 3,240,000 के करीब पहुंच गई है और अब तक 134,000 लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

वितरित किये गये पचास हजार मास्क
नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुये रोटरी क्लब आफ दिल्ली हेरिटेज और पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने पचास हजार मास्क निशुल्क वितरित किये हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इन मास्क का इस्तेमाल दोबारा किया जा सकता है। लॉकडाउन की अवधि के दौरान घर से काम करते हुए ये फेस मास्क तैयार किए गये हैं। पीआईबी के प्रधान महानिदेशक कुलदीप सिंह धतवालिया ने कल देर शाम इनके वितरण की शुरूआत की। इस अवसर पर पीआईबी के अतिरिक्त महानिदेशक राजीव जैन , प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के महासचिव आनंद कुमार, प्रेस एसोसिएशन के महासचिव सी के नायक और केंद्रीय औद्येगिक सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट संदीप मन्हास मौजूद थे। रोटरी क्लब निकट भविष्य में स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली पुलिस सहित अन्य संगठनों के साथ मिलकर इन मास्क का वितरण करेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।