Plasma Therapy - Sach Kahoon Hindi

प्लाज्मा थैरेपी ‘मैजिक बुलेट’ नहीं: आईसीएमआर
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) ने कहा है कि प्लाज्मा थैरेपी सिल्वर बुलेटटेस्ट नहीं है और ठोस वैज्ञानिक शोधों के बिना इसके इस्तेमाल की सिफारिश करना मरीजों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान हो सकता है। (Plasma Therapy) आईसीएमआर के महानिदेशक डा़ बलराम भार्गव के एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित लेख में स्पष्ट किया गया है कि आईसीएमआर अभी इस पर शोध कार्य कर रहा है और यह ‘ओपन लेबल, रेंडमाइज्ड, कंट्रोल्ड ट्रायल’है जो इस थैरेपी की सुरक्षा तथा प्रभाविता के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस थैरेपी से कुछ मरीजों में बुखार, खुजली, फेंफड़ों को नुकसान और गंभीर जानलेवा दुष्परिणाम हो सकते हैं। अभी तक केवल 19 मरीजों पर प्लाज्मा थैरेपी के तीन लेख प्रकाशित हुए हैं और इतने कम मरीजों की संख्या के आधार पर यह सिफारिश नहीं की जा सकती है । यह कहना भी सही नहीं होगा कि यह थैरेपी सभी मरीजों के लिए समान रूप से कारगर साबित होगी।

दरअसल महाराष्ट्र में एक मरीज की प्लाज्मा थैरेपी के दौरान मौत हो जाने से इसकी सटीकता को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए है और स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इसके बारे में स्पष्ट कर दिया है कि प्लाज्मा थेरेपी को विश्व में कहीं भी मान्य उपचार के तौर पर पुष्टि नहीं हुई है और यह सिर्फ ट्रायल के तौर पर ही की जा रही है तथा दिशा-निदेर्शों का पालन किए बिना यह घातक साबित हो सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना: केंद्र से गंभीर मरीजों की प्लाज्मा थेरेपी की अनुमति मांगेगी दिल्ली सरकार
चार गंभीर मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का परीक्षण किया गया (Plasma Therapy)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली में कोरोना वायरस के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी के इस्तेमाल के नतीजे उत्साहवर्धक रहे हैं और सरकार जल्दी ही गंभीर मरीजों के उपचार के लिए केंद्र से इसकी अनुमति मांगेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आईएलबीएस के प्रमुख डाक्टर शिवकुमार सरीन ने मीडिया से शुक्रवार को बातचीत में कहा कि मंगलवार को एलएनजेपी के कोरोना के चार गंभीर मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का परीक्षण किया गया। (Plasma Therapy) चारों मरीज आईसीयू में थे और प्लाजमा थेरेपी का परीक्षण इन पर उत्साहवर्धक रहा। दो को संभवत: जल्दी छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि आज दो-तीन और मरीजों पर इसका ट्रायल किया जाएगा।

केंद्र से फिलहाल सीमित इस्तेमाल की मंजूरी है

अगले सप्ताह केंद्र से गंभीर मरीजों पर प्लाज्मा के इस्तेमाल की अनुमति मांगी जाएगी।

डा. सरीन ने कहा कि कोरोना मरीज के प्रथम चरण में प्लाज्मा थेरेपी कामयाब

दोनों ने कोरोना से ठीक हुए मरीजों से अपील की कि वह दूसरे संक्रमितों की जान बचाने के लिए अपना खून दान करें। उनके आवागमन की पूरी व्यवस्था सरकार करेगी और उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। डा. सरीन ने कहा कि कोरोना मरीज के प्रथम चरण में प्लाज्मा थेरेपी कामयाब है और इस विधि से उपचार की उम्मीद बंधी है हालांकि इस विधि को पूरी तरह ठीक होने का तरीका नहीं माना जा सकता।

पहले चरण में यह वायरस शरीर में प्रवेश करता है।

दूसरे में फेफड़ों पर असर करता है और तीसरे में शरीर में फैलता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।