Mixed Doubles - Sach Kahoon Hindi

विम्बलडन: सानिया मिर्जा महिला और मिश्रित युगल में जीती
बोपन्ना और पूरव राजा ने भी अपनी जोड़ीदारों के साथ मिलकर मिश्रित मुकाबले जीते

लंदन (एजेंसी)। सानिया मिर्जा महिला और मिश्रित युगल दोनों के तीसरे दौर में जगह बनाने में सफल रही जबकि रोहन बोपन्ना और पूरव राजा ने भी अपनी जोड़ीदारों के साथ मिलकर यहां विंबलडन में मिश्रित युगल मुकाबले जीते। सानिया और क्रोएशिया के इवान डोडिग की चौथी वरीय जोड़ी ने मिश्रित युगल में युसुके वातानुकी और मकोतो निमोमिया की जापान की जोड़ी को एक घंटे और 18 मिनट में 7-6, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

भारत और क्रोएशिया की जोड़ी ने दूसरे दौर के मुकाबले में छह ऐस लगाए जबकि चार डबल फाल्ट किए। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए यह जोड़ी अब गत चैंपियन हेनरी कोंटीनेन और हीथर वाटसन से भिड़ेगी। महिला युगल में सानिया और बेल्जियम की उनकी जोड़ीदार कर्स्टन फ्लिपकेंस ने नाओमी ब्राडी और हीथर वाटसन की ब्रिटेन की जोड़ी को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। इस जोड़ी ने एक घंटे और 45 मिनट में 6-3, 3-6, 6-4 से जीत हासिल की।

विजयी अभियान जारी

भारत और बेल्जियम की यह तीसरी वरीय जोड़ी अगले दौर में स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और चीनी ताइपे की युंग यान चेन की तीसरी वरीय जोड़ी से भिड़ेगी। मिश्रित युगल में पूरव ने जापान की एरि होजुमी के साथ मिलकर पहले दौर में जेम्स कारेटानी और रेनाटा वोराकावा की अमेरिका और चेक गणराज्य की जोड़ी को 5-7, 6-4, 6-2 से हराया। पूरव और होजुमी अगले दौर में डेनियल नेस्टर और आंद्रिया क्लेपाक की 11वीं वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे। फ्रेंच ओपन जीतने के एक महीने बाद रोहन बोपन्ना और गैब्रिएला दाब्रोवस्की ने मिश्रित युगल में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। भारत और कनाडा की 10वीं वरीय जोड़ी ने फ्रांस के फैब्रिस मार्टिन और रोमानिया की रालुका ओलारू को 7-6, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बोपन्ना मिश्रित युगल में जीते, दिविज-पूरव तीसरे दौर में पहुंचे
फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट

पेरिस (एजेंसी)। भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनकी कनाडाई जोड़ीदार गैबरिएला डाबरोवस्की ने यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करते हुए मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में जबकि जबकि पुरुष युगल में दिविज शरण और पूरव राजा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बोपन्ना और डाबरोवस्की की जोड़ी को टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता मिली है और उन्होंने मिश्रित युगल के पहले दौर में गैर वरीय आस्ट्रेलियाई जैसिको मूरे और मैट रीड की जोड़ी को एकतरफा अंदाज में 39 मिनट में 6-0, 6-1 से करारी शिकस्त दी। भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले पुरुष युगल में भी विजयी शुरुआत कर दूसरे दौर में प्रवेश किया था और उन्होंने क्ले कोर्ट में मिश्रित युगल वर्ग में भी सकारात्मक शुरुआत की। बोपन्ना और डाबरोवस्की ने मैच में पांच एस लगाए और सात में से पांच ब्रेक अंकों को भुनाया।

पुरुष युगल में पूरव और दिविज की भारतीय जोड़ी ने एक साथ कमाल का खेल दिखाया और 15वीं सीड ओलिवर मराच और माते पाविच को दूसरे दौर में तीन सेटों के संघर्ष में 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। चेन्नई ओपन फाइनलिस्ट गैर वरीय पूरव-दिविज की जोड़ी ने दो घंटे 11 मिनट में जीत अपने नाम की। गैर वरीय भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में पांच एस लगाए और पांच में से दो ब्रेक अंकों को भुनाया। उन्होंने दो डबल फाल्ट भी किए। वहीं विपक्षी जोड़ी ने मैच में सात एस लगाए लेकिन चार डबल फाल्ट भी किए। ओलिवर-माते की जोड़ी मैच में हाथ आए छह में से केवल एक ब्रेक अंक को ही भुना सकी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।