Rohan Bopanna - Sach Kahoon Hindi

सानिया और बोपन्ना सिनसिनाटी से बाहर
सिनसिनाटी (एजेंसी)। भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना यहां सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ हारकर बाहर हो गए हैं जिसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती का भी अंत हो गया है। महिला युगल के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया और चीन की पेंग शुआई की चौथी सीड जोड़ी को चीनी ताइपे की सीह सू वेई और मोनिका निकोलेस्कू की गैर वरीय जोड़ी ने 6-4, 7-6 से हराकर बाहर कर दिया।

चौथी वरीय जोड़ी ने एक घंटे 33 मिनट तक संघर्ष किया और कोई डबल फाल्ट नहीं किया जबकि उनकी विपक्षी जोड़ी ने दो डबल फाल्ट किए। भारतीय-चीनी जोड़ी ने 60 फीसदी ब्रेक अंक जीते जबकि सीह-मोनिका ने 86 फीसदी ब्रेक अंक जीते और फाइनल में प्रवेश कर लिया। सीह-मोनिका के सामने अब खिताब के लिए चीनी ताइपे की यंग जान चान और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस की दूसरी सीड जोड़ी की चुनौती रहेगी जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में लूसी सफारोवा और बारबोरा स्ट्राइकोवा की तीसरी सीड जोड़ी को 7-6, 6-2 से हराया।

टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त

पुरुष युगल में भारतीय चुनौती संभाल रहे बोपन्ना और उनके जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिग को भी अपने क्वार्टरफाइनल मैच में शिकस्त मिली है। भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी को ब्राजील के मार्सेलो मेलो तथा पोलैंड के लुकास कुबोत की जोड़ी ने 6-1, 6-7, 10-7 से हराया। बोपन्ना-डोडिग ने लगातार दूसरे मैच में सुपरटाईब्रेक खेला लेकिन वह इस बार चुनौती संभाल नहीं सके। कुबोत और मेलो सेमीफाइनल में जेमी मरे और ब्रूनो सोरेस से भिड़ेंगे। इससे पहले भारत के लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार जर्मनी के एलेक्सांद्र ज्वेरेव पहले ही दौर में हारकर पुरुष युगल से बाहर हो गए थे जबकि पुरुष एकल में रामकुमार रामनाथन दूसरे दौर में हार गए थे। इसी के साथ अब टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट: सानिया सेमीफाइनल, बोपन्ना क्वार्टरफाइनल में
सिनसिनाटी (एजेंसी)।भारत की सानिया मिर्जा और चीन की पेंग शुआई की चौथी सीड जोड़ी ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने विजयी अभियान को आगे बढ़ाते हुए महिला युगल सेमीफाइनल में जगह बना ली है जबकि रोहन बोपन्ना भी अपने जोड़ीदार के साथ पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। भारतीय-चीनी जोड़ी ने महिला युगल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इरिना बेगू कैमिला तथा ओलारु रालुका की रोमानियाई जोड़ी को 6-3, 6-7, 10-3 से एक घंटे 40 मिनट तक चले तीन सेटों के कड़े संघर्ष में हराकर अंतिम

चार में जगह बना ली।

इवान डोडिग के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई

सानिया-शुआई को पहले दौर में बाई मिली थी जबकि दूसरे दौर में उन्होने लगातार सेटों में आसान जीत दर्ज की थी। चौथी सीड जोड़ी ने मैच में दो एस लगाए और चार डबल फाल्ट भी किए लेकिन विपक्षी जोड़ी ने आठ डबल फाल्ट किए जो उनकी हार का कारण बने। भारतीय-चीनी जोड़ी ने पहले सर्व पर 73 फीसदी अंक जुटाए। उन्होंने दूसरे सेट का टाईब्रेक 1-7 से गंवाया लेकिन निर्णायक सुपर टाईब्रेक में 10-3 से जीत अपने नाम की। वहीं पुरुष युगल में भी बोपन्ना ने अपना विजयी अभियान बरकरार रखा और अपने जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिग के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी ने कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कबाल और इटली के फाबियो फोगनिनी की जोड़ी को 5-7 7-5 10-8 से हराकर निर्णायक सुपरटाइब्रेक में मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। बोपन्ना-डोडिग के सामने अब अगले मैच में ब्राजील के मार्सेलो मेलो तथा पोलैंड के लुकास कुबोत की जोड़ी होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बोपन्ना की हार से भारतीय चुनौती खत्म
बोपन्ना-डाबरोवस्की की जोड़ी को हैनरी कोंटिनेन और हीथर वाटसन से मिली हार

जूनियर विम्बलडन में भी भारत की चुनौती समाप्त

लंदन (एजेंसी)। भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार कनाडा की गैबरिएला डाबरोवस्की को विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप के मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा जिसके साथ ही भारत की वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम में चुनौती समाप्त हो गई। 10वीं सीड बोपन्ना-डाबरोवस्की ने फिनलैंड के हैनरी कोंटिनेन और ब्रिटेन की हीथर वाटसन के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया लेकिन सेंटर कोर्ट पर हुए इस मुकाबले में गत चैंपियन जोड़ी ने फिर 6-7, 6-4, 7-5 से करीब दो घंटे में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल का खिताब जीतकर यहां पहुंचे बोपन्ना-डाबरोवस्की की जोड़ी ने हालांकि मैच में काफी संघर्ष किया और 104 अंक जीते जबकि विजयी कोंटिनिन-वाटसन की जोड़ी को 109 अंक मिले।

इस मैच से ठीक पहले कोंटिनेन पांच सेटों तक चले अपने पुरुष युगल मैच को हार गए थे लेकिन उन्होंने मिश्रित युगल में उम्मीद बनाए रखते हुए पहला सेट टाईब्रेक में गंवाने के बाद बाकी दोनों सेटों को जीता। भारतीय-कनाडाई जोड़ी ने इससे पहले एक भी सेट नहीं गंवाया था लेकिन अंतिम आठ के मुकाबले में वह 11 में से आठ ब्रेक अंक बचाने के बाद भी मैच हार गए। उन्होंने मैच में सात एस लगाए लेकिन पांच डबल फाल्ट और छह बेजा भूलें कीं। बोपन्ना विम्बलडन में अकेले ही भारतीय चुनौती संभाले हुए थे और उनकी हार के साथ अब यह समाप्त हो गई। इससे पहले सानिया मिर्जा भी अपने मिश्रित और युगल मैचों में बाहर हो चुकी हैं।

कोंटिनेन और वाटसन के सामने सोरेस और वेस्नीना की जोड़ी होगी

कोंटिनेन और वाटसन के सामने अब अंतिम चार में ब्रुनो सोरेस और एलीना वेस्नीना की दूसरी सीड जोड़ी होगी। एक अन्य सेमीफाइनल में ब्रिटेन के जेमी मुर्रे और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी रहेगी। वहीं जूनियर विम्बलडन में भी भारत की चुनौती समाप्त हो गई है जहां महक जैन, जील देसाई, मिखा यादव और सिद्धांत बंथिया लड़कियां और लड़कों की स्पर्धाओं में अपने अपने मैच हार कर बाहर हो गए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बोपन्ना-डोडिग सेमीफाइनल में हारे
सानिया ने वॉकओवर की मदद से सेमीफाइनल में बनाई जगह

एगोन (एजेंसी)। भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिग का सफर यहां एगोन टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में हार के साथ समाप्त हो गया है जबकि स्टार महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा वॉकओवर की मदद से सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल के जरिए करियर का पहला ग्रैंड स्लेम जीतने वाले 36 वर्षीय बोपन्ना ने टॉप सीड जोड़ी को हराकर पुरुष युगल सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

लेकिन यहां उन्हें फ्रांस के जुलियन बेनेटियाऊ और एडुअर्ड रोजर वैसेलिन की जोड़ी के हाथों 4-6, 5-7 से हार झेलनी पड़ गई। भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी को अब 180 एटीपी अंक मिलेंगे। महिला युगल में सानिया और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार कोको वेंडेवेगे ने शीर्ष वरीय जोड़ी लूसी सफारोवा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा के मैच से हटने के कारण वॉकओवर की बदौलत बर्मिंघम में चल रहे एगोन क्लासिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय-अमेरिकी जोड़ी के सामने अब आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी और कासी डेलाकुआ की चुनौती होगी जो सेमीफाइनल में एकमात्र वरीय खिलाड़ी बची हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पेस, बोपन्ना क्वार्टरफाइनल में
लंदन (एजेंसी)। फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल चैंपियन भारत के रोहन बोपन्ना और अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ विजयी शुरुआत करते हुए ऐगोन टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। बोपन्ना और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग ने आस्ट्रेलिया के थनासी कोकिनाकिस और अमेरिका के काएल एडमंड की जोड़ी को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में अंतिम-16 राउंड मुकाबले में 6-3, 6-7, 10-7 से हराया।

भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आस्ट्रेलिया की जोड़ी से भिड़ेगी

भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब आस्ट्रेलिया के हेनरी कोंटिनेन और जॉन पीयर्स की जोड़ी से भिड़ेगी। अन्य पुरुष युगल मैच में लिएंडर पेस ने कनाडा के जोड़ीदार आदिल शमशुद्दीन ने भी जीत से शुरुआत की और आस्ट्रेलिया के जॉन पैट्रिक स्मिथ और मैट रीड की जोड़ी को 4-6, 6-3, 12-10 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। उनका अगला मैच बेलारुस के आंद्रेई वासिलवेस्की और चिली के हांस पोडलिपनिक कास्टिलो की चुनौती होगी। पुरुष युगल में अन्य भारतीय जोड़ी पूरव राजा और दिविज शरण की जोड़ी ने पहले दौर में डोमिनिक रिपब्लिक के विक्टर एस्ट्रेला बर्गाेस और बारबाडोस के डारियन किंग को लगातार सेटों में 6-2, 6-4 से हराया। उनका अगला मुकाबला थाईलैंड के सानचाई और सोनचात रातिवाताना से होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बोपन्ना ने जीता अपना पहला ग्रैंड स्लेम खिताब
फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट

पेरिस (एजेंसी)। भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने ग्रैंड स्लेम जीतने का अपना सपना आखिर पूरा कर लिया है। बोपन्ना ने वीरवार को वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीत लिया। बोपन्ना और कनाडा की गैबरिएला डाबरोवस्की की सातवीं सीड जोड़ी ने जर्मनी की एना लीना ग्रोएनफील्ड और कोलंबिया के रॉबर्ट फराह की जोड़ी को एक घंटे छह मिनट के कड़े संघर्ष में 2-6, 6-2, 12-10 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। 37 वर्षीय बोपन्ना का यह पहला ग्रैंड स्लेम खिताब है।

वह वर्ष 2010 में यूएस ओपन के पुरुष युगल के फाइनलिस्ट रहे थे। उसके सात साल बाद जाकर बोपन्ना किसी ग्रैंड स्लेम के फाइनल में पहुंचे और इस बार उन्होंने खिताब को अपने हाथ से फिसलने नहीं दिया। बोपन्ना इस साल के शुरु में आस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे और फ्रेंच ओपन में उन्होंने खिताब जीत लिया। बोपन्ना और डाबरोवस्की की जोड़ी ने पहला सेट बेहद आसानी से 2-6 से गंवा दिया। लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 6-2 से जीत हासिल की। मैच अब सुपरटाईब्रेक में चला गया। सुपरटाईब्रेक में बोपन्ना-डाबरोवस्की ने 12-10 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। दोनों जोड़ियों ने तीन-तीन बार एक-दूसरे की सर्विस तोड़ी।

ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय

बोपन्ना-डाबरोवस्की ने तीन एस लगाने के अलावा तीन विनर्स भी लगाए। विपक्षी जोड़ी ने चार डबल फाल्ट किए और चार बेजां भूलें की। बोपन्ना अपने करियर में पुरुष युगल में चार बार आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में, दो बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में, दो बार विम्बलडन के सेमीफाइनल में और एक बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने मिश्रित युगल में चार बार आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल और एक एक बार विम्बलडन तथा यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। भारतीय खिलाड़ी पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे और 37 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला ग्रैंड स्लेम खिताब जीत लिया। बोपन्ना के करियर का यह 17वां युगल खिताब है। बोपन्ना इस तरह कोई ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए। इससे पहले यह उपलब्धि लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा के नाम थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बोपन्ना मिश्रित युगल में जीते, दिविज-पूरव तीसरे दौर में पहुंचे
फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट

पेरिस (एजेंसी)। भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनकी कनाडाई जोड़ीदार गैबरिएला डाबरोवस्की ने यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करते हुए मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में जबकि जबकि पुरुष युगल में दिविज शरण और पूरव राजा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बोपन्ना और डाबरोवस्की की जोड़ी को टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता मिली है और उन्होंने मिश्रित युगल के पहले दौर में गैर वरीय आस्ट्रेलियाई जैसिको मूरे और मैट रीड की जोड़ी को एकतरफा अंदाज में 39 मिनट में 6-0, 6-1 से करारी शिकस्त दी। भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले पुरुष युगल में भी विजयी शुरुआत कर दूसरे दौर में प्रवेश किया था और उन्होंने क्ले कोर्ट में मिश्रित युगल वर्ग में भी सकारात्मक शुरुआत की। बोपन्ना और डाबरोवस्की ने मैच में पांच एस लगाए और सात में से पांच ब्रेक अंकों को भुनाया।

पुरुष युगल में पूरव और दिविज की भारतीय जोड़ी ने एक साथ कमाल का खेल दिखाया और 15वीं सीड ओलिवर मराच और माते पाविच को दूसरे दौर में तीन सेटों के संघर्ष में 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। चेन्नई ओपन फाइनलिस्ट गैर वरीय पूरव-दिविज की जोड़ी ने दो घंटे 11 मिनट में जीत अपने नाम की। गैर वरीय भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में पांच एस लगाए और पांच में से दो ब्रेक अंकों को भुनाया। उन्होंने दो डबल फाल्ट भी किए। वहीं विपक्षी जोड़ी ने मैच में सात एस लगाए लेकिन चार डबल फाल्ट भी किए। ओलिवर-माते की जोड़ी मैच में हाथ आए छह में से केवल एक ब्रेक अंक को ही भुना सकी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।