Tennis Tournament - Sach Kahoon Hindi

French Open 2025: बैडोसा ने किया बड़ा उलटफेर, की धमाकेदार वापसी
French Open 2025: पेरिस। स्पेन की टेनिस खिलाड़ी पाउला बडोसा ने फ्रेंच ओपन (रौलां गैरो) में अपने शानदार खेल से जोरदार वापसी करते हुए जापान की नाओमी ओसाका को तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7 (1), 6-1, 6-4 से पराजित किया। यह जीत बडोसा के लिए न केवल मानसिक दृढ़ता का प्रतीक रही, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि लंबे समय तक चोट से जूझने के बावजूद उनका जुझारूपन कम नहीं हुआ है। French Open

27 वर्षीय बडोसा ने चोट के चलते लगभग दो महीने तक कोर्ट से दूरी बनाई थी और टूर्नामेंट से पहले अपने प्रदर्शन को लेकर आशंकित थीं। लेकिन कोर्ट फिलिप शात्रिए पर ओसाका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अपनी तकनीकी श्रेष्ठता और मानसिक मजबूती का परिचय दिया। मैच के बाद उन्होंने कहा, “हम दोनों ने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी। यह पहला दौर था, लेकिन इसे फाइनल जैसा महसूस हुआ। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा शरीर इस परीक्षा में सफल रहा।”

ओसाका का क्ले पर संघर्ष जारी | French Open

दूसरी ओर, नाओमी ओसाका की क्ले कोर्ट पर कठिनाइयाँ अभी भी जारी हैं। मैच के दौरान उन्होंने 36 विनर शॉट लगाए, लेकिन उनकी 54 अप्रत्याशित भूलों ने उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया। ओसाका का अब तक का रिकॉर्ड क्ले पर शीर्ष 10 खिलाड़ियों के खिलाफ 0-6 का है। ब्रिटेन की कैटी बौल्टर ने फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ में अपनी पहली जीत दर्ज की। उन्होंने फ्रांस की कैरोल मोनेट को 6-7 (4), 6-1, 6-1 से मात दी। 28 वर्षीय बौलटर ने कहा, “यह सतह मेरे लिए हमेशा आसान नहीं रही, लेकिन मैंने संयम बनाए रखा और यह जीत मेरे लिए खास है।” अब उनका सामना ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता मैडिसन कीज से हो सकता है, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो जाएगा।

जैकब फर्नले की बड़ी जीत | French Open

ब्रिटेन के ही एक और खिलाड़ी, जैकब फर्नले, जो इस समय विश्व रैंकिंग में 55वें स्थान पर हैं, ने 2015 के फ्रेंच ओपन चैंपियन स्टेन वावरिंका को सीधे सेटों में 7-6 (6), 6-3, 6-2 से पराजित कर बड़ा उलटफेर किया। फर्नले ने कहा, “भीड़ का समर्थन भारी था, लेकिन मैं शांत रहा। वे क्या कह रहे थे, मुझे ठीक से समझ नहीं आया – शायद कुछ अच्छा ही रहा हो।” एक साल पहले शीर्ष 500 से बाहर रहे फर्नले अब दूसरे दौर में उगो हम्बर्ट या क्रिस्टोफर ओ’कॉनेल से भिड़ेंगे।

PBKS vs MI IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर भी पिछड़े

टेनिस प्रतियोगिता में छाए सरसा के खिलाड़ी
बच्चों ने जीते 3 स्वर्ण सहित पांच पदक

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बठिंडा में हुए लाइफ टेनिस अकादमी ओपन प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह स्टेडियम के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए है। पदक विजेता खिलाड़ियों को बुधवार सुबह उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने स्टेडियम में पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी। स्टेडियम के टेनिस कोच रेशम सिंह ने बताया कि बठिंडा के शक्ति विहार में 24 से 26 दिसंबर तक हुई लाइफ टेनिस अकादमी ओपन प्रतियोगिता के अंडर-12 में काव्यांश रहेजा ने स्वर्ण, अंडर-10 में सुखलीन ने स्वर्ण व अंडर-12 में रजत पदक हासिल किया। अंडर-14 में शुभम ने रजत, अंडर-14 में गीतांशी यादव ने स्वर्ण पदक व अंडर-16 मिक्स में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों के स्टेडियम में पहुंचने पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नंबर तीन ज्वेरेव भी बने स्टेफानोस का शिकार
यूनानी खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

टोरंटो (एजेंसी)। गैर वरीय 19 साल के यूनानी खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने अपने करियर की शानदार जीतों का सिलसिला शनिवार को भी बरकरार रखते हुए विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एलेक्सांद्र ज्वेरेव को भी रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट में अपना शिकार बना लिया। गत चैंपियन जर्मनी के ज्वेरेव से वाशिंगटन ओपन में हार चुके स्टेफानोस ने अपना पिछला बदला चुकता करते हुए 3-6, 7-6, 6-4 से जीत अपने नाम की और पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विम्बलडन चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पिछले राउंड में हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करने वाले स्टेफानोस को हालांकि जर्मन खिलाड़ी ने शुरुआत में कड़ी चुनौती दी और वह पहला सेट 3-6 से हारने के बाद दूसरे सेट में भी 2-5 से पिछड़ गए। उस समय तक यूनानी खिलाड़ी के जीतने की कोई संभावना नहीं थी। लेकिन स्टेफानोस ने दो मैच प्वांइट बचाते हुए अपनी लय कायम रखी और दूसरे सेट के मैराथन टाईब्रेक में ज्वेरेव को हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। तीसरे सेट में ज्वेरेव ने कई बेजां भूलें कीं जिनकी उम्मीद नहीं थी और मैच प्वांइट पर उनके डबल फाल्ट ने विश्व के 27वें नंबर के खिलाड़ी को जीत दिला दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

घरेलू खिलाड़ी बुकार्ड मांट्रियल में हारीं
14वीं सीड मर्टेंस ने पांच ब्रेक अंक जीतकर बुकार्ड (Bouchard) को बाहर किया

मांट्रियल (एजेंसी) कनाडा की घरेलू खिलाड़ी युजिनी बुकार्ड (Bouchard) अपार समर्थन के बावजूद रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में नहीं पहुंच सकीं और बेल्जियम की एलिस मर्टेंस के हाथों 2-6, 4-6 से हारकर बाहर हो गयीं।

कनाडा की घरेलू खिलाड़ियों में 21 साल की फ्रैनकोइस अबांडा पर अब निगाहें हैं जिन्होंने क्वालिफायर कस्टर्न फ्लिपकेंस को 6-3 6-2 से हराया। ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी जोहाना कोंटा ने आठ एस लगाते हुये 11वीं सीड लात्विया की येलेना ओस्तापेंको को 6-7 6-1 6-2 से उलटफेर का शिकार बनाया।

कोंटा ने गत माह सिलिकॉन वैली में सेरेना विलियम्स को उनके करियर की सबसे निराशाजनक शिकस्त दी थी। वह अब दूसरे दौर में पूर्व नंबर एक विक्टोरिया अजारेंका से भिड़ेंगी। अजारेंका ने एकतरफा मुकाबले में क्रिस्टीना म्लादेनोविच को 6-0 6-1 से हराया। वहीं 12वीं सीड डारिया कसात्किना ने मारिया सकारी को 6-4 4-6 6-1 से हराया और अब वह दूसरे राउंड में करियर में पहली बार मारिया शारापोवा से मुकाबले के लिये उतरेंगी।

अन्य खिलाड़ियों में स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो और रूस की अनास्तासिया पावलियूचेनकोवा ने भी जीत से दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं छठी सीड कैरोलिना गार्सिया और आठवीं सीड चेक खिलाड़ी पेत्रा क्वीतोवा ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट: शारापोवा को मिला वाइल्ड कार्ड
न्यूयार्क (एजेंसी)। विश्व की पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी रुस की मारिया शारापोवा 18 महीने के लंबे अंतराल के बाद अपने पहले ग्रैंड स्लेम में खेलने उतरेंगी जहां वर्ष के आखिरी स्लेम यूएस ओपन के मुख्य ड्रा के लिए उन्हें वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया है। यूएस ओपन के आयोजकों ने बताया कि ग्रैंड स्लेम के लिए शारापोवा को वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया है। शारापोवा इस वर्ष के शुरु में ही 15 महीने के डोपिंग निलंबन के बाद टेनिस में वापसी कर रही हैं लेकिन उन्हें फ्रेंच ओपन में वाइल्ड कार्ड देने से इंकार कर दिया गया था। इसके बाद वह जांघ में चोट के कारण विम्बलडन सहित संपूर्ण ग्रास कोर्ट सत्र में नहीं खेल सकी थीं।

पुरुष और महिला एकल चैंपियन को इस वर्ष मिलेगी 37 लाख डॉलर की ईनामी राशि

30 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी शारापोवा ने वाइल्ड कार्ड मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यूएस ओपन आपका शुक्रिया, यह मेरे लिए बहुत विशेष है, मेरे खुशी से रोंगटे खड़े हो गए। शारापोवा वर्ष 2006 में यूएस ओपन चैंपियन रह चुकी हैं और करियर में पांच ग्रैंड स्लेम एकल खिताब जीते हैं। शारापोवा को वर्ष 2016 में प्रतिबंधित दवा मेलडोनियम के सेवन के आरोप में प्रतिबंधित कर दिया गया था। अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने अपने बयान में कहा कि शारापोवा के डोपिंग रोधी कार्यक्रम के तहत प्रतिबंध की समयसीमा पूरी हो चुकी है और ऐसे में उन्हें वाइल्ड कार्ड के लिए नहीं चुनने की कोई वजह नहीं है।

रुसी खिलाड़ी ने यूएसटीए नेशनल कैंपस में डोपिंग रोधी कार्यक्रम के बारे में युवा टेनिस खिलाड़ियों से स्वयं ही बात की थी। हालांकि उन्हें इस माह स्टैनफोर्ड क्लासिक के पहले दौर में चोट लग गई थी जिससे उनकी तैयारियों को झटका लगा है। विश्व में 148वें नंबर पर खिसक चुकीं शारापोवा ने इस सप्ताह रोजर्स कप के बाद सिनसिनाटी ओपन से भी नाम वापिस ले लिया था। यूएस ओपन 28 अगस्त से 10 सितंबर तक बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर न्यूयार्क में खेला जाएगा। पुरुष और महिला एकल चैंपियन को इस वर्ष 37 लाख डॉलर की ईनामी राशि मिलेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बोपन्ना मिश्रित युगल में जीते, दिविज-पूरव तीसरे दौर में पहुंचे
फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट

पेरिस (एजेंसी)। भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनकी कनाडाई जोड़ीदार गैबरिएला डाबरोवस्की ने यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करते हुए मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में जबकि जबकि पुरुष युगल में दिविज शरण और पूरव राजा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बोपन्ना और डाबरोवस्की की जोड़ी को टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता मिली है और उन्होंने मिश्रित युगल के पहले दौर में गैर वरीय आस्ट्रेलियाई जैसिको मूरे और मैट रीड की जोड़ी को एकतरफा अंदाज में 39 मिनट में 6-0, 6-1 से करारी शिकस्त दी। भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले पुरुष युगल में भी विजयी शुरुआत कर दूसरे दौर में प्रवेश किया था और उन्होंने क्ले कोर्ट में मिश्रित युगल वर्ग में भी सकारात्मक शुरुआत की। बोपन्ना और डाबरोवस्की ने मैच में पांच एस लगाए और सात में से पांच ब्रेक अंकों को भुनाया।

पुरुष युगल में पूरव और दिविज की भारतीय जोड़ी ने एक साथ कमाल का खेल दिखाया और 15वीं सीड ओलिवर मराच और माते पाविच को दूसरे दौर में तीन सेटों के संघर्ष में 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। चेन्नई ओपन फाइनलिस्ट गैर वरीय पूरव-दिविज की जोड़ी ने दो घंटे 11 मिनट में जीत अपने नाम की। गैर वरीय भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में पांच एस लगाए और पांच में से दो ब्रेक अंकों को भुनाया। उन्होंने दो डबल फाल्ट भी किए। वहीं विपक्षी जोड़ी ने मैच में सात एस लगाए लेकिन चार डबल फाल्ट भी किए। ओलिवर-माते की जोड़ी मैच में हाथ आए छह में से केवल एक ब्रेक अंक को ही भुना सकी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।