CBSE Exam - Sach Kahoon Hindi

CBSE 10th Exams: सीबीएसई 10वीं की 15 मई को फिर होंगी परीक्षाएँ! डेटशीट जारी
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने कक्षा 10 के लिए बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी। यह परीक्षाएं 15 मई 2026 से आयोजित की जाएंगी। गौरतलब है कि वर्ष 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जा रही हैं। हालांकि दूसरी बार परीक्षा देना अनिवार्य नहीं है बल्कि यह केवल एक विकल्प है। जारी की गई डेट शीट 10वीं की बोर्ड इसी दूसरी परीक्षा के लिए है। यह परीक्षा छात्रों को अपने अंकों में सुधार का एक और अवसर देगी। ऐसे छात्र जो मुख्य परीक्षा के परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। CBSE 10th Exams

सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम

सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। अधिकांश पेपर सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक होंगे। वहीं कुछ चुनिंदा विषयों की परीक्षा 12 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। गुरुवार को जारी की गई सीबीएसई की डेट शीट के अनुसार, 15 मई, यानी शुक्रवार, को पहली परीक्षा गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) की परीक्षा होगी। इसके बाद 16 मई को अंग्रेजी (कम्युनिकेटिव और लैंग्वेज एंड लिटरेचर) का एग्जाम लिया जाएगा।

18 मई, सोमवार, को विज्ञान की परीक्षा होगी। अंत में 21 मई को सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ मुख्य परीक्षाओं का समापन होगा। भाषा और अन्य विषय की बात करें तो ये परीक्षा 19 मई को होगी। 19 मई को हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, मलयालम, असमिया सहित कई भाषाओं की परीक्षाएं एक साथ रखी गई हैं। वहीं 20 मई को पेंटिंग, संस्कृत, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा विदेशी भाषाएं, होम साइंस, रिटेल और टूरिज्म जैसे विषयों के पेपर भी निर्धारित समय के अनुसार होंगे। CBSE 10th Exams

Noida School Bomb Threat: सीबीएसई परीक्षा के दौरान हड़कंप, नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
Noida School Bomb Threat: नोएडा। शहर के अनेक निजी विद्यालयों को बम विस्फोट की धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने से गुरुवार प्रातः अफरा-तफरी का वातावरण बन गया। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया जब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएँ संचालित हो रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दर्जन से अधिक विद्यालयों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकीपूर्ण संदेश भेजे गए, जिनमें परिसर को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस व प्रशासन को अवगत कराया। Noida News

सूचना के पश्चात उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें, बम निरोधक दस्ता तथा श्वान दल तत्काल विद्यालय परिसरों में पहुँचे। प्रत्येक कक्ष, गलियारे और खुले क्षेत्र की गहन तलाशी ली जा रही है। एहतियात के तौर पर कुछ स्थानों पर विद्यार्थियों को सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया, जबकि कई विद्यालयों में परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षा घेरा बनाकर जारी रखा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अब तक किसी भी परिसर से संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, तथापि जाँच पूर्ण होने तक उच्च स्तर की सतर्कता बरती जा रही है।

धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जाँच के लिए साइबर प्रकोष्ठ को भी सक्रिय किया गया है। ईमेल किस सर्वर अथवा आईपी पते से भेजा गया, उसकी डिजिटल पड़ताल की जा रही है। पूर्व में भी ऐसे भ्रामक संदेश मिलने के मामले सामने आए हैं, किंतु हर स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जाँच पूर्ण होने के उपरांत ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह वास्तविक खतरा था या किसी शरारती तत्व की हरकत। Noida News

CBSE: प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू, ठंडे क्षेत्रों के लिए नवंबर में होगी!
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए दसवीं व बारहवीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, प्रोजेक्ट कार्य व आंतरिक मूल्यांकन अगले साल एक जनवरी से शुरू होंगे। जबकि ठंडे क्षेत्रों वाले चयनित स्कूलों में 10वीं-12वीं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं14 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच होंगी इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूलों को गाइडलाइन जारी कर दी है। Sri Ganganagar News

दरअसल इन इलाकों में जनवरी में शीतकालीन मौसम होने के कारण स्कूल बंद होते हैं। ऐसे में अन्य स्कूलों की अपेक्षा इन स्कूलों में जल्दी प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। सीबीएसई की ओर से इन स्कूलों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्कूल 30-30 के समूह में यह परीक्षाएं कराएंगे। यदि छात्रों के किसी बैच की संख्या 30 से ज्यादा है तो प्रैक्टिकल परीक्षा एक दिन में दो से तीन पारियों में आयोजित की जा सकती है। Sri Ganganagar News

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दसवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए किसी भी बाहरी परीक्षक की नियुक्ति नहीं की जाएगी। साथ ही दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए कोई प्रायोगिक उत्तर पुस्तिका भी नहीं दी जाएगी, सभी व्यवस्थाएं स्कूलों को अपने स्तर पर ही करनी होगी। जबकि 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा व प्रोजेक्ट के मूल्यांकन के लिए बाहरी परीक्षक भी नियुक्त किए जायेंगे। इसके साथ ही आंतरिक परीक्षक भी रहेगा।

बोर्ड को भेजा जाएगा बच्चों का फोटोग्राफ | Sri Ganganagar News

बोर्ड द्वारा सभी परीक्षाओं के सही अंक ही अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। एक बार अपलोड करने के बाद अंकों को बदला नहीं जा सकेगा। प्रैक्टिकल परीक्षा देते हुए हर समूह के बच्चों का फोटोग्राफ भी बोर्ड को भेजना होगा। इसमें परीक्षक के साथ बच्चों का चेहरा दिखना भी जरूरी है। गौरतलब है कि यह तिथियां केवल शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूलों के लिए हैं, अन्य स्कूलों में यह परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होनी है। इसके बाद फरवरी के मध्य से लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। Sri Ganganagar News

“साल 2024 के लिए 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से प्रस्तावित हैं। परीक्षार्थियों के प्राप्तांक परीक्षा दिवस को ही परीक्षा संगम पोर्टल पर दिए गए लिंक से अपलोड करने होंगे। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न और सैंपल पेपर cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं।” Sri Ganganagar News

भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर

सीबीएसई परीक्षा: ऐलनाबाद-रानियां में परीक्षा केंद्रों पर धारा-144 लागू
एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश ने आदेश किए जारी

200 मीटर के दायरे में सभी फोटोस्टेट की दुकानें रहेंगेी बंद

सच कहूँ/सुभाष ऐलनाबाद। केंद्रीय शिक्षा बोर्ड दिल्ली की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं के मद्देनजर ऐलनाबाद व रानियां में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू की है। इस संबंध में एसडीएम डा. वेद प्रकाश ने आदेश जारी किए हैं। आदेशों के तहत सीबीएसई की 10वीं व 12वीं परीक्षाओं के लिए ऐलनाबाद उपमंडल में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों पर 15 जून, 2022 तक धारा 144 लागू रहेगी। एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि परीक्षाओं को नकल रहित एवं सुचारू रूप से करवाने के मद्देनजर परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में सभी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।

परीक्षा केंद्रों के बाहर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। यह आदेश परीक्षा में डयूटी पर तैनात कर्मचारियों व पुलिस पर लागू नहीं होंगे। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद उपमंडल में सतलुज पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद, सीआरडीएवी पब्लिक स्कूल डबवाली रोड़ नजदीक उधम सिंह चौक ऐलनाबाद तथा वीएन सीनियर सैकेंडरी स्कूल नजदीक टाऊन पार्क रानियां व सेठ रामजी दास डीएवी सैंट्रनरी पब्लिक स्कूल रानियां में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

केजरीवाल ने केन्द्र से की अपील, कहा- सीबीएसई की परीक्षा हो रद्द, बच्चों की सुरक्षा जरूरी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार सतर्क है और इससे निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। मुख्ययमंत्री ने कहा कि सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जरूरी है। सीबीएसई की परीक्षाओं में 6 लाख बच्चे बैठेंगे और एक लाख टीचर रहेंगे अगर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो परीक्षा केन्द्र बड़े हॉटस्पॉट बन सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से अपील की है कि सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द किया जाए। इसके स्थान पर ऑनलाइन परीक्षा या इंटरनल असेसमेंट पर विचार किया जाए।

छत्तीसगढ़: पिछले 24 घंटें में 8579 और सक्रिय मामले बढ़कर 98, 856 पहुंच गये हैं। राज्य में 3,52, 986 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 132 और मरीजों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 5031 हो गयी है।

उत्तर प्रदेश: इस दौरान सबसे अधिक सक्रिय मामले 10,335 और बढ़कर 81, 576 हो गये हैं। इस महामारी से 9224 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 614819 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली: सक्रिय मामले 3754 बढ़कर 38095 को पर आ गये हैं। यहां अब तक 11,355 लोगों की इस महामारी से मौत हुई हैं जबकि 687238 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

कर्नाटक : कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 6760 और बढ़कर 76004 हो गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12941 हो गया है तथा अब तक 985924 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

केरल: इस दौरान सक्रिय मामले 3207 मामले बढ़कर 47914 हो गये तथा 2474 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों का आँकड़ा बढ़कर 11 लाख 20 हजार 174 हो गया है जबकि 11 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 47944 हो गयी है।

पंजाब: सक्रिय मामले 8 घटकर 27866 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 240798 हो गई है जबकि 7559 मरीजों की जान जा चुकी है।

तमिलनाडु: सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 46308 हो गयी है तथा अभी तक 12927 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 880910 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

ाध्य प्रदेश: सक्रिय मामले बढ़कर 38651 हो गये हैं तथा अब तक 301762 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 4221 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

गुजरात: सक्रिय मामले बढ़कर 30680 हो गये हैं तथा अब तक 4855 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 317981 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

हरियाणा: इस अवधि में 1506 मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या 22487 हो गई है। इस बीमारी से 3282 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 294930 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 26531 हो गये हैं और इस महामारी के संक्रमण से 10414 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 582462 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तेलंगाना: सक्रिय मामले बढ़कर 24131 हो गये हैं और 1772 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 306678 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

आंध्र प्रदेश: सक्रिय मामले 23115 पहुंच गये हैं। राज्य में कोरोना वायरस को मात देने वालों की तादाद 898238 पहुंच गयी है जबकि 7311 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

बिहार: सक्रिय मामले बढ़कर 17053 हो गए है। राज्य में कोरोना वायरस से 1616 लोगों की मौत हुई है जबकि 267559 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 2951, जम्मू-कश्मीर में 2034, ओडिशा में 1928, उत्तराखंड में 1767, असम में 1117, झारखंड में 1232, हिमाचल प्रदेश में 1124, गोवा में 850, पुड्डुचेरी में 693, त्रिपुरा में 394, मणिपुर में 376, चंडीगढ़ में 400, मेघालय में 151, सिक्किम में 136, लद्दाख में 131, नागालैंड में 93, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 12, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा लक्षद्वीप में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की सीबीएसई परीक्षा पर नहीं आ सका आदेश
शुक्रवार तक करना होगा इंतजार

नई दिल्ली। पूरे देश में केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की शेष परीक्षाओं को निरस्त करने को लेकर गुरुवार को भी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका और उच्चतम न्यायालय ने कल सुबह साढ़े 10 बजे तक सुनवाई टालते हुए सरकार को वैकल्पिक परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम संबंधी विभिन्न पहलुओं पर स्पष्टता के साथ पेश होने को कहा। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने कहा कि सरकार शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सुनवाई से पहले संशोधित मसौदा अधिसूचना पेश पेश करेगी। वहीं सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है।

परीक्षा के लिए स्कूल खाली नहीं हैं

केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायालय को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के कारण रद्द हुई 10वीं की परीक्षाएं और कोरोना संक्रमण के कारण रद्द हुए 12वीं की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई तक होनी थी, लेकिन सरकार ने इसका आयोजन रद्द करने का निर्णय लिया है, क्योंकि परीक्षा के लिए स्कूल खाली नहीं हैं और महामारी की स्थिति भी भयावह है।

12वीं स्टूडेंट्स के लिए ऑप्शनल है परीक्षाएं देना

सुप्रीम कोर्ट और सीबीएसई के फैसले के अनुसार अगर संभव हुआ और स्थितियां सामान्य हुईं तो क्लास 12 की बची परीक्षाएं आयोजित होंगी। हालांकि यह परीक्षाएं देना या न देना स्टूडेंट की अपनी मर्जी पर है, ए परिक्षाएं अनिवार्य नहीं हैं। ए सुविधा केवल 12वीं के स्टूडेंट्स के लि अगर दसवीं के स्टूडेंट्स की बात करें तो उनकी परीक्षाएं पूरी तरह कैंसिल कर दी गयी हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दसवीं और बारहवीं बोर्ड के शेष पेपर 1 से 15 जुलाई के बीच
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं बोर्ड के बचे हुए पेपरों की परीक्षा की तिथियों की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। (CBSE-Exam) गौरतलब है दिल्ली में दंगे के कारण उत्तरी इलाके में दसवीं और बारहवीं के बोर्ड के कुछ पेपर नहीं हो पाए थे और फिर पूर्णबंदी के कारण ये पेपर नहीं हो सके थे। देश के शेष भागों में भी बारहवीं के कुछ पेपर पूर्णबंदी के कारण नहीं हो पाए थे। इस तरह कुल 29 विषयों के पेपर नहीं हो पाए थे। अब दसवीं और बारहवीं के शेष पेपर एक से 15 जुलाई के बीच होंगे।

मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आज ट्वीट कर बताया, ‘लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतजार था। आज इन परीक्षाओं की तिथि एक जुलाई, 2020 से 15 जुलाई, 2020 के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूँ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।