Saina Nehwal - Sach Kahoon Hindi

बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल भाजपा में शामिल
नई दिल्ली (एजेंसी)। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एवं ओलंपिक पदक विजेता सायना नेहवाल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयीं। सुश्री नेहवाल भाजपा महासचिव अरुण सिंह और अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘आज बड़ा दिन है क्योंकि मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल होने जा रही हूं जो गंभीरता से देश हित में काम कर रही है। मुझे खुशी है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए योगदान देने में सक्षम हो सकूंगी।

इस मौके पर उन्होंने देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही सुश्री नेहवाल के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को महत्वपूर्ण ‘ब्रांड पावर’ मिला है। पार्टी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इससे पहले भाजपा 1998 में सरकार में थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सायना की चौथी सीड पर बड़ी जीत, श्रीकांत दूसरे दौर में
सिडनी (एजेंसी)। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी भारत की सायना नेहवाल ने चौथी वरीय खिलाड़ी को उलटफेर का शिकार बनाते हुए आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत कर ली है जबकि इंडोनेशिया ओपन चैंपियन भारत के किदाम्बी श्रीकांत भी आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। गैर वरीय सायना ने चौथी सीड कोरियाई खिलाड़ी सूंग जी हियून को मात्र 38 मिनट में 21-10, 21-16 से लगातार गेमों में उलटफेर का शिकार बना लिया।

विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी सूंग के खिलाफ 15वीं रैंकिंग की सायना की करियर में यह सातवीं जीत है। दोनों के बीच कुल नौ मैचों में भारतीय खिलाड़ी का रिकार्ड 7-2 का हो गया है। हाल में इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतने के बाद सीधे आस्ट्रेलिया पहुंचे श्रीकांत ने उम्मीद के मुताबिक ही प्रदर्शन किया और विश्व के 636वीं रैंकिंग के चीनी ताइपे खिलाड़ी को 27 मिनट में आसानी से 21-13, 21-16 से हरा दिया। बी साई प्रणीत को हालांकि इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्ताे के खिलाफ तीन गेमों तक मेहनत करनी पड़ी लेकिन उन्होंने 10-21, 21-12, 21-10 से 47 मिनट में जीत अपने नाम कर ली जो उनकी विश्व में 26वीं रैंकिंग के सुगियार्ताे के खिलाफ करियर के तीसरे मुकाबले में पहली जीत भी है।

मुश्किल चुनौती को होगा झेलना

इससे पहले प्रणीत को इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने पिछले दोनों मैचों में हराया है। विश्व में 14वीं रैंकिंग के प्रणीत का दूसरे दौर में चीन के हुआंग युशियांग से मुकाबला होगा जिन्होंने छठी वरीय चीनी ताइपे के चू तिएन चेन को उलटफेर का शिकार बनाया। वहीं 22वीं रैंकिंग के श्रीकांत को दूसरे दौर में शीर्ष वरीय कोरिया के सोन वान हो की मुश्किल चुनौती को झेलना होगा। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी वान ने पहले दौर में 69वीं रैंकिंग के भारतीय खिलाड़ी कश्यप को अपना शिकार बनाया। क्वालीफायर में इंडोनेशिया ओपन के उपविजेता जापान के काजुमासा सकाई को उलटफेर का शिकार बनाने के बाद मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता कश्यप ने हालांकि शीर्ष वरीय खिलाड़ी के सामने तीन गेमों में एक घंटे पांच मिनट तक संघर्ष किया।

एल्विन और तरुण कोना की जोड़ी पहले ही दौर में बाहर

लेकिन अंतत: वान ने 21-18, 14-21, 21-15 से निर्णायक गेम और मैच जीत दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इसी के साथ कोरियाई खिलाड़ी ने कश्यप के खिलाफ अपना करियर रिकार्ड 6-2 कर लिया है। जबरदस्त फार्म में चल रहे अन्य भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत को अब वान की चुनौती का सामना करना है जिनके बीच करियर में सात मुकाबलों में वान ने चार और श्रीकांत ने तीन में जीत दर्ज की है। इसके अलावा जयराम भी सातवीं रैंकिंग के हांग कांग के एनजी का लोंग एंगस की चुनौती से पार नहीं पा सके। एकल के अन्य मैच में एच एस प्रणय को इंग्लैंड के राजीव ओसेफ ने 21-19, 21-13 से हराया। अन्य भारतीयों में क्वालीफायर जीतकर मुख्य ड्रा में पहुंचे सिरिल वर्मा और पुरुष युगल में फ्रांसिस एल्विन और तरुण कोना की जोड़ी भी पहले ही दौर में बाहर हो गई।

वर्मा को डेनमार्क के हांस क्रिस्टियन सोलबग विटिंग्स के हाथों 29 मिनट में 16-21, 8-21 से शिकस्त मिली। एल्विन और कोना की जोड़ी को मलेशिया के बून हियोंग तान और इंडोनेशिया के हेंड्रा सेतियावान ने 27 मिनट में 21-17, 21-15 से चित कर दिया। अन्य पुरुष युगल जोड़ी मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी का भी यही हश्र हुआ और केशी कामूरा और किगो सोनोडो की तीसरी सीड जापानी जोड़ी के हाथों वह 20-22, 6-21 से 34 मिनट में मुकाबला गंवा बैठे। मिश्रित युगल में सात्विसैराज रानिकरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को हांग कांग के ली चुन हेइ रेगिनाल्ड और चाऊ होई वाह ने 21-13, 21-17 से हराकर 34 मिनट में मैच जीत लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रत्चानोक को हरा सायना दूसरे दौर में
थाईलैंड की ही निचाओन जिंदापोल से होगी आगामी भिड़ंत

जकार्ता (एजेंसी)। भारतीय स्टार शटलर सायना नेहवाल ने 8वीं रैंकिंग की थाई खिलाड़ी इंतानोन रत्चानोक को यहां कड़े संघर्ष में उलटफेर का शिकार बनाकर मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड सुपरसीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। गैर वरीय सायना ने महिला एकल के पहले ही राउंड में कमाल का प्रदर्शन करते हुए आठवीं रैंकिंग की रत्चानोक को उलटफेर का शिकार बनाया और 57 मिनट में 17-21, 21-18, 21-12 से मुकाबला जीत दूसरे दौर में जगह बना ली।

मैच में भारतीय खिलाड़ी की हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह पहला गेम 17-21 से गंवा बैठीं। लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने अच्छी वापसी की और लगातार चार अंक लेकर बढ़त बनाई। इस गेम में सायना ने एक गेम अंक भी जीता। 1-1 की बराबरी के बाद उन्होंने तीसरे और निर्णायक गेम में और भी बेहतर प्रदर्शन किया और लगातार छह अंक लिए तथा दो गेम अंक जीतकर आसानी से 21-12 से गेम और मैच अपने नाम कर लिया। सायना और रत्चानोक की करियर में यह 13वीं भिड़ंत थी जिसमें विश्व की 11वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने आठ बार थाईलैंड की खिलाड़ी को हराया है।

रेड्डी-पोनप्पा की जोड़ी पहले दौर में ही हारकर हुई बाहर

सायना अब दूसरे दौर में थाईलैंड की ही निचाओन जिंदापोल के खिलाफ उतरेंगी आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी। भारतीय खिलाड़ी करियर में सात बार 15वीं रैंक जिंदापोल से भिड़ी हैं और उनका थाई खिलाड़ी के खिलाफ अपराजित 7-0 का बेहतरीन रिकार्ड है। इससे पहले मिश्रित युगल वर्ग के पहले ही दौर में बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी को हार झेलनी पड़ी। इंडोनेशिया के इरफान फादिलाह और वेनीअंगरैनी की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को लगातार गेमों में मात्र 29 मिनट में 21-12, 21-9 से मात दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सायना-प्रणीत ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
11वें नंबर की सायना का 132वें नंबर की सुजुकी के खिलाफ था पहला करियर मुकाबला

बैंकाक (एजेंसी)। लंबे समय से एक अदद खिताब की तलाश में लगी भारत की सायना नेहवाल ने जापान की हारुको सुजुकी को शुक्रवार को कड़े संघर्ष में 21-15, 20-22, 21-11 से हराकर थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। दूसरी वरीयता प्राप्त सायना ने जापानी खिलाड़ी से अपना मुकाबला एक घंटे नौ मिनट के संघर्ष में जीता। विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी का 132वें नंबर की सुजुकी के खिलाफ यह पहला करियर मुकाबला था और इसे जीतने में उन्हें पूरा पसीना बहाना पड़ा।

सायना का थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से मुकाबला होगा

सायना ने पहला गेम लगातार बढ़त बनाकर 21-15 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में सायना के पास एक मैच अंक था लेकिन सुजुकी ने लगातार तीन अंक लेकर 22-20 से यह गेम जीत लिया। निर्णायक गेम में सायना ने 9-8 के स्कोर के बाद अपना पूरा अनुभव झोंका और लगातार अंक बटोरते हुए 21-11 से गेम तथा मैच अपने नाम किया। सायना का सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से मुकाबला होगा जिनके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी का 3-0 का रिकार्ड है। सायना ने बुसानन को गत वर्ष आॅल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हराया था। बुसानन विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर की खिलाड़ी हैं।

इससे पूर्व तीसरी वरीयता प्राप्त भारत के बी साई प्रणीत ने भारतीय चुनौती का दारोमदार मजबूती से संभालते हुए शुक्रवार को यहां थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय शटलर प्रणीत ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में थाईलैंड के कांताफोन वांगचेरोन को लगातार गेमों में 21-16, 21-17 से पराजित किया। विश्व के 24वें नंबर के पुरुष खिलाड़ी ने 102वीं रैंकिंग के थाई खिलाड़ी को 50 मिनट तक चले मुकाबले में आसानी से हराया।

प्रणीत का साइनसोमबूनसुक और थोंगनुम के बीच होने वाले मैच विजेता से होगा

प्रणीत का इसी के साथ वांगचेरोन के खिलाफ करियर में 2-0 का एकतरफा रिकार्ड हो गया है। भारतीय खिलाड़ी ने गत वर्ष इंडोनेशिया मास्टर्स में भी थाई खिलाड़ी को हराया था। पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच 1-1 और फिर 4-4 पर बराबरी हुई। लेकिन इसके बाद गैर वरीय खिलाड़ी फिर बुरी तरह पिछड़ गए और प्रणीत ने 8-4 और 19-10 की एकतरफा बढ़त बनाई। उन्होंने इस गेम में लगातार चार अंक लिए और चार गेम अंक भी जीते।

दूसरे गेम में भी भारतीय खिलाड़ी ने इसी तरह प्रदर्शन किया और 7-3 से शुरुआती बढ़त ली। इसके बाद लगातार सात अंक लेकर प्रणीत ने 16-8 की बढ़त बनाई और फिर 20-14 पर बढ़त बनाई। उन्होंने इस गेम में चार गेम अंक जीते जबकि थाई खिलाड़ी दोनों गेम में एक भी गेम अंक नहीं जीत सके। टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी बचे प्रणीत का अब सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय तानोंगसाक साइनसोमबूनसुक और पन्नावित थोंगनुम के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से मुकाबला होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।