semifinals - Sach Kahoon Hindi

वीनस 17 साल बाद इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में
इंडियन वेल्स (एजेंसी)। अमेरिका की वीनस विलियम्स ने विजयी लय को आगे बढ़ाते हुये 17 वर्षों में पहली बार इंडियन वेल्स टेनिस टूनार्मेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उनका सामना रूस की डारिया कसात्किना से होगा। वीनस ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को महिला क्वार्टरफाइनल में 6-3 6-2 से पराजित किया। अमेरिकी खिलाड़ी अब कसात्किना से मुकाबले के लिये उतरेंगी जिन्होंने एंजेलिक केर्बर को 6-0 6-2 से हराया। सुआरेज की वीनस के खिलाफ यह लगातार चौथी शिकस्त है और वह मैच में सात में से केवल एक बार ही अमेरिकी खिलाड़ी की सर्विस ब्रेक कर सकीं। यह 17 वर्षों में पहला मौका है जब वीनस इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

वर्ष 2001 में सेमीफाइनल में अपनी बहन सेरेना के साथ मैच से पहले ही वीनस टूनार्मेंट से हट गयी थीं जबकि नस्लीय टिप्पणी से नाराज होकर वर्ष 2002 और 2015 में उन्होंने टूनार्मेंट में हिस्सा नहीं लिया था। वीनस ने मैच के बाद कहा, मैं जब 16 साल की थी तब मैं यहां आयी थी और जीतने के करीब पहुंची थी। अब यहां दोबारा आकर मुझे अच्छा लग रहा है और यह मेरे लिये सपने के पूरा होने जैसा है। मैं महसूस कर सकती हूं जिस तरह से यहां लोग मेरा समर्थन कर रहे थे। मैं उनका प्यार महसूस कर सकती हूं। 37 वर्षीय वीनस 20 साल की रूसी खिलाड़ी से भिड़ेंगी जिन्होंने एक घंटे से भी कम समय में पूर्व नंबर वन केर्बर को हराया। कसात्किना ने छह में से पांच ब्रेक अंकों को भुनाते हुये आसान जीत दर्ज की। उन्होंने इससे पहले यूएस ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस और दूसरी रैंक कैरोलीना वोज्नियाकी को भी हराया था और अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ बड़ी चुनौती मानी जा रही हैं।

सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट: सानिया सेमीफाइनल, बोपन्ना क्वार्टरफाइनल में
सिनसिनाटी (एजेंसी)।भारत की सानिया मिर्जा और चीन की पेंग शुआई की चौथी सीड जोड़ी ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने विजयी अभियान को आगे बढ़ाते हुए महिला युगल सेमीफाइनल में जगह बना ली है जबकि रोहन बोपन्ना भी अपने जोड़ीदार के साथ पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। भारतीय-चीनी जोड़ी ने महिला युगल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इरिना बेगू कैमिला तथा ओलारु रालुका की रोमानियाई जोड़ी को 6-3, 6-7, 10-3 से एक घंटे 40 मिनट तक चले तीन सेटों के कड़े संघर्ष में हराकर अंतिम

चार में जगह बना ली।

इवान डोडिग के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई

सानिया-शुआई को पहले दौर में बाई मिली थी जबकि दूसरे दौर में उन्होने लगातार सेटों में आसान जीत दर्ज की थी। चौथी सीड जोड़ी ने मैच में दो एस लगाए और चार डबल फाल्ट भी किए लेकिन विपक्षी जोड़ी ने आठ डबल फाल्ट किए जो उनकी हार का कारण बने। भारतीय-चीनी जोड़ी ने पहले सर्व पर 73 फीसदी अंक जुटाए। उन्होंने दूसरे सेट का टाईब्रेक 1-7 से गंवाया लेकिन निर्णायक सुपर टाईब्रेक में 10-3 से जीत अपने नाम की। वहीं पुरुष युगल में भी बोपन्ना ने अपना विजयी अभियान बरकरार रखा और अपने जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिग के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी ने कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कबाल और इटली के फाबियो फोगनिनी की जोड़ी को 5-7 7-5 10-8 से हराकर निर्णायक सुपरटाइब्रेक में मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। बोपन्ना-डोडिग के सामने अब अगले मैच में ब्राजील के मार्सेलो मेलो तथा पोलैंड के लुकास कुबोत की जोड़ी होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आसान जीत के साथ फेडरर सेमीफाइनल में
मांट्रियल (एजेंसी)। विश्व के तीसरे नंबर के दिग्गज खिलाड़ी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने इस वर्ष की अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुए रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन और विम्बलडन ग्रैंड स्लेम के खिताब जीतकर प्रचंड फार्म में चल रहे पूर्व नंबर एक फेडरर ने क्वार्टरफाइनल में स्पेन के बतिस्ता अगुत के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए उन्हें लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बना ली।

फेडरर ने तेज हवाओं के बीच खुद पर शानदार नियंत्रण रखते हुए 12 सीड अगुत को कोई मौका नहीं दिया और एक और खिताब की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। फेडरर ने मैच के बाद कहा कि मैं अपने खेल से संतुष्ट हूं। मैं नेट पर सहज महसूस कर रहा था और खेल पर मेरा पूरा नियंत्रण था।

उल्लेखनीय है कि खिताब के प्रबल दावेदारों स्पेन के राफेल नडाल के कनाडा के 18 साल के युवा खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव से हारकर बाहर हो जाने और नंबर एक ब्रिटेन के एंडी मुर्रे के चोट के चलते बाहर हो जाने के बाद फेडरर के यहां खिताब जीतने के मौके बढ़ गए हैं।

फेडरर के पास नंबर वन का ताज हासिल करने का मौका

फेडरर के पास नंबर वन का ताज हासिल करने का मौका भी रहेगा। अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में जर्मनी के अलेक्सांद्र ज्वेरेव ने दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 7-5, 6-4 से, हालैंड के रॉबिन हसे ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्ज मैन को 4-6, 6-3, 6-3 से पराजित किया जबकि शापोवालोव ने फ्रांस के एड्रियन मिनारिनो को 2-6, 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जोकोविच सेमीफाइनल में पहुंचे
ईस्टबोर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अमेरिकी खिलाड़ी डोनाल्ड को हराया

लंदन (एजेंसी)। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सोमवार से शुरु होने जा रहे तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन से पूर्व अपनी तैयारियों को मजबूत करते हुए इसके अभ्यास टूर्नामेंट ईस्टबोर्न टेनिस के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बना ली है। तीन बार के विम्बलडन चैंपियन जोकोविच ने क्वार्टरफाइनल मैच में अमेरिका के डोनाल्ड यंंग को 6-2, 7-6 से मात दी। अमेरिकी खिलाड़ी के डबल फाल्ट के साथ ही चौथे मैच प्वांइट पर जोकोविच ने मैच अपने नाम किया।

विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी का अंतिम चार में चौथी सीड अमेरिका के स्टीव जानसन या रुस के डानिल मेडवेदेव से मैच होगा। 1999 के बाद ईस्टबोर्न में खेलने वाले जोकोविच सबसे ऊंची रैंंकिंग के खिलाड़ी हैं जो यहां पहली बार खेलने उतरे हैं और एक घंटे 35 मिनट में ही उन्होंने जीत दर्ज कर ली। उन्होंने मैच के बाद कहा कि मुझे मजा आया खासकर दूसरे सेट में। पहला सेट आसान था लेकिन दूसरा मुश्किल रहा। मुझे कोर्ट पर ब्रेक अंक भुनाने का मौका भी मिला।

दूसरी सीड गाएल मोंफिल्स ने ब्रिटेन के वाइल्ड कार्ड कैमरन नूरी को 6-3, 6-2 से एक अन्य क्वार्टरफाइनल में हराया। यह मैच बारिश के कारण दूसरे दिन जाकर पूरा हुआ। फ्रांसीसी खिलाड़ी का अब आस्ट्रेलिया के बेर्नार्ड टॉमिक से मुकाबला होगा जिन्होंने छठी सीड जर्मनी के मिशा ज्वेरेव को 51 मिनट में ही 6-3, 6-2 से हरा दिया। सातवीं सीड रिचर्ड गास्के ने तीन ब्रेक अंक बचाए और दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-4, 6-4 से हराया। अगले मैच में वह तीसरी सीड अमेरिका के जॉन इस्नर से भिड़ेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

FIH हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल : बढ़त गंवाकर कनाडा से हारा ‘भारत’
टूर्नामेंट में भारतीय  टीम छठे स्थान पर रही

लंदन (इंग्लैंड)। भारत ने एक बार पुरानी गलतियां दोहराई और उसे कनाडा के हाथों रविवार को एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में 2-3 से हारकर छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। कनाडा को पांचवां स्थान मिला। भारत ने पांचवें से छठे स्थान के मुकाबले में 40 मिनट तक 2-1 बढ़त बना रखी थी लेकिन कनाडा ने तीसरे क्वार्टर में चार मिनट के अंतराल में दो गोल दाग कर 3-2 की बढ़त बनाई और इसे अंत तक कायम रखते हुए 2018 में भारत में होने वाले हॉकी विश्वकप का टिकट हासिल कर लिया। भारत ने जो तेवर कल पाकिस्तान का 6-1 से हराने में दिखाए थे वे इस मैच में नदारद थे और कनाडा ने इस जीत से भारत से ग्रुप मैच में मिली 0-3 की हार का बदला भी चुका लिया।

कनाडा ने मैच में गोल की शुरुआत तीसरे ही मिनट में कर डाली। गॉर्डन जॉन्स्टन ने पेनल्टी कार्नर पर गोल कर कनाडा को आगे कर दिया। भारत ने बराबरी हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने सातवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी। हरमनप्रीत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर फिर गोल दागा और भारत 2-1 से आगे हो गया।

पाकिस्तान ने चीन को  3-1 से हराकर सांतवा स्थान हासिल किया

भारत पहला हॉफ समाप्त होने तक एक गोल की बढ़त बना चुका था लेकिन कनाडा ने तीसरे क्वार्टर में चार मिनट के अंतराल में दो गोल दाग कर 3-2 की बढ़त बना ली। कीगन परेरा ने 40वें मिनट और जॉन्स्टन ने 44वें मिनट में मैदानी गोल कर कनाडा को बढ़त पर ला दिया। कनाडा ने इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखा। कनाडा के गोलकीपर एंटोनी किंडल ने कुछ शानदार बचाव कर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले पाकिस्तान ने चीन को 3-1 से हराकर सांतवा स्थान हासिल किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बोपन्ना-डोडिग सेमीफाइनल में हारे
सानिया ने वॉकओवर की मदद से सेमीफाइनल में बनाई जगह

एगोन (एजेंसी)। भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिग का सफर यहां एगोन टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में हार के साथ समाप्त हो गया है जबकि स्टार महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा वॉकओवर की मदद से सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल के जरिए करियर का पहला ग्रैंड स्लेम जीतने वाले 36 वर्षीय बोपन्ना ने टॉप सीड जोड़ी को हराकर पुरुष युगल सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

लेकिन यहां उन्हें फ्रांस के जुलियन बेनेटियाऊ और एडुअर्ड रोजर वैसेलिन की जोड़ी के हाथों 4-6, 5-7 से हार झेलनी पड़ गई। भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी को अब 180 एटीपी अंक मिलेंगे। महिला युगल में सानिया और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार कोको वेंडेवेगे ने शीर्ष वरीय जोड़ी लूसी सफारोवा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा के मैच से हटने के कारण वॉकओवर की बदौलत बर्मिंघम में चल रहे एगोन क्लासिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय-अमेरिकी जोड़ी के सामने अब आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी और कासी डेलाकुआ की चुनौती होगी जो सेमीफाइनल में एकमात्र वरीय खिलाड़ी बची हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

श्रीकांत सेमीफाइनल में, सिंधू और सायना बाहर
सिडनी (एजेंसी)। अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में खेल रहे विश्व के 11वें नंबर के खिलाड़ी भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को हमवतन बी साई प्रणीत को हराकर पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बना ली जबकि दोनों स्टार महिला खिलाड़ियों पीवी सिंधू और सायना नेहवाल को क्वार्टरफाइनल में हार कर बाहर हो जाना पड़ा। श्रीकांत ने प्रणीत को 43 मिनट में 25-23, 21-17 से मात दी।

ओलंपिक रजत विजेता सिंधू को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइपे की तेई जू यिन ने एक घंटे के संघर्ष में 10-21, 22-20, 21-16 से हराया। सिंधू की हार के कुछ देर बाद गत चैंपियन सायना का भी बोरिया बिस्तरा टूर्नामेंट से बंध गया। छठी सीड चीन की सून यू ने सायना को एक घंटे 19 मिनट में 21-17, 10-21, 21-17 से हराया। सिंधू और सायना की हार के बाद अब टूर्नामेंट में सिर्फ श्रीकांत के रुप में एकमात्र भारतीय चुनौती रह गई है। इस टूर्नामेंट से पहले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतकर विश्व

हिसाब किया बराबर

रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच चुके श्रीकांत का सेमीफाइनल में चौथी सीड चीन के शी यूकी से मुकाबला होगा। विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर के श्रीकांत का चौथी रैंकिंग के यूकी के खिलाफ 1-0 का रिकार्ड है। भारतीय खिलाड़ी ने यूकी को गत अप्रैल में सिंगापुर ओपन में क्वार्टरफाइनल में 21-14, 21-16 से हराया था। श्रीकांत के खिलाफ 16वीं रैंकिंग के प्रणीत का इससे पहले तक 5-1 का बेहतरीन रिकार्ड था लेकिन इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज के विजेता श्रीकांत ने इस बार तमाम हिसाब बराबर कर लिया।

पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ और प्रणीत ने एक समय 16-13 की बढ़त बना ली थी। श्रीकांत ने बराबरी करने के बाद 20-17 की बढ़त बनाई लेकिन प्रणीत लगातार चार अंक लेकर 21-20 के स्कोर पर गेम अंक पर पहुंच गए। श्रीकांत ने दो अंक लेकर स्कोर 22-21 किया। प्रणीत ने फिर 22-22 से बराबरी की। श्रीकांत 23-22 से आगे हुए लेकिन स्कोर फिर 23-23 से बराबर हो गया। श्रीकांत ने फिर दो अंक लेकर 25-23 पर पहला गेम समाप्त कर दिया। श्रीकांत ने दूसरे गेम में 9-9 की बराबरी के बाद बढ़त बनाने का जो सिलसिला शुरु किया उसे उन्होंने 16-12, 19-14 और 20-16 पहुंचाते हुए 21-17 की जीत के साथ समाप्त कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट : प्रणय और श्रीकांत सेमीफाइनल में
जकार्ता (एजेंसी)। भारत के एच एस प्रणय ने उलटफेर का सिलसिला जारी रखते हुए शुक्रवार को आठवीं सीड चीन के चेन लोंग को 21-18, 16-21, 21-19 से शिकस्त देकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रणय के साथ किदाम्बी श्रीकांत भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। श्रीकांत ने चीनी ताइपे के जू वेई वांग को 21-15, 21-14 से पराजित किया। प्रणय ने अपना मुकाबला एक घंटे 15 मिनट के संघर्ष में जीता जबकि श्रीकांत ने अपना मैच मात्र 37 मिनट में निपटा दिया।

गैर वरीय प्रणय ने पिछले राउंड में विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीय मलेशिया के ली चोंग वेई को धूल चटाई थी और क्वार्टरफाइनल में उन्होंने आठवीं रैंकिंग के चेन लोंग का शिकार कर लिया। विश्व रैंकिंग में 25वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय का इससे पहले चेन लोंग के खिलाफ 0-3 का रिकार्ड था लेकिन अब उन्होंने इस दिग्गज चीनी खिलाड़ी के खिलाफ करियर की पहली जीत हासिल कर ली। प्रणय ने इस तरह लगातार दूसरे मैच में अपने से ऊंची रैंकिंग के खिलाड़ी को शिकस्त दी और अपने करियर की एक और बड़ी जीत हासिल कर ली। विश्व रैंकिंग में 22वें नंबर के श्रीकांत का 19वीं रैंकिंग के वांग के खिलाफ दो साल बाद जाकर मुकाबला हुआ।

ढाई साल के बाद  यह पहला मुकाबला होगा

श्रीकांत ने 2015 में चीनी ताइपे टूर्नामेंट में वांग को हराया था और यहां भी उन्होंने लगातार गेमों में वांग को शिकस्त दी। श्रीकांत के जबरदस्त गेम के सामने वांग पूरे मैच में कोई चुनौती पेश नहीं कर सके। श्रीकांत ने पहले गेम में लगातार छह अंक लेकर 6-0 की बढ़त बनाई और अपनी बढ़त को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हुए पहला गेम 21-15 पर समाप्त कर दिया। दूसरे गेम में हालांकि वांग 3-0 और 5-2 से आगे हुए लेकिन श्रीकांत ने लगातार पांच अंक लेकर 7-5 की बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

भारतीय खिलाड़ी 12-11 के स्कोर पर लगातार छह अंक लेकर 18-11 से आगे हो गए। उन्होंने यह गेम 21-14 से समाप्त करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीकांत का सेमीफाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और दूसरी सीड कोरिया के सोन वान हो से मुकाबला होगा। श्रीकांत का सोन वान के खिलाफ 2-4 का करियर रिकार्ड है। दोनों खिलाड़ियों के बीच लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद जाकर यह पहला मुकाबला होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सायना-प्रणीत ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
11वें नंबर की सायना का 132वें नंबर की सुजुकी के खिलाफ था पहला करियर मुकाबला

बैंकाक (एजेंसी)। लंबे समय से एक अदद खिताब की तलाश में लगी भारत की सायना नेहवाल ने जापान की हारुको सुजुकी को शुक्रवार को कड़े संघर्ष में 21-15, 20-22, 21-11 से हराकर थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। दूसरी वरीयता प्राप्त सायना ने जापानी खिलाड़ी से अपना मुकाबला एक घंटे नौ मिनट के संघर्ष में जीता। विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी का 132वें नंबर की सुजुकी के खिलाफ यह पहला करियर मुकाबला था और इसे जीतने में उन्हें पूरा पसीना बहाना पड़ा।

सायना का थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से मुकाबला होगा

सायना ने पहला गेम लगातार बढ़त बनाकर 21-15 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में सायना के पास एक मैच अंक था लेकिन सुजुकी ने लगातार तीन अंक लेकर 22-20 से यह गेम जीत लिया। निर्णायक गेम में सायना ने 9-8 के स्कोर के बाद अपना पूरा अनुभव झोंका और लगातार अंक बटोरते हुए 21-11 से गेम तथा मैच अपने नाम किया। सायना का सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से मुकाबला होगा जिनके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी का 3-0 का रिकार्ड है। सायना ने बुसानन को गत वर्ष आॅल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हराया था। बुसानन विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर की खिलाड़ी हैं।

इससे पूर्व तीसरी वरीयता प्राप्त भारत के बी साई प्रणीत ने भारतीय चुनौती का दारोमदार मजबूती से संभालते हुए शुक्रवार को यहां थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय शटलर प्रणीत ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में थाईलैंड के कांताफोन वांगचेरोन को लगातार गेमों में 21-16, 21-17 से पराजित किया। विश्व के 24वें नंबर के पुरुष खिलाड़ी ने 102वीं रैंकिंग के थाई खिलाड़ी को 50 मिनट तक चले मुकाबले में आसानी से हराया।

प्रणीत का साइनसोमबूनसुक और थोंगनुम के बीच होने वाले मैच विजेता से होगा

प्रणीत का इसी के साथ वांगचेरोन के खिलाफ करियर में 2-0 का एकतरफा रिकार्ड हो गया है। भारतीय खिलाड़ी ने गत वर्ष इंडोनेशिया मास्टर्स में भी थाई खिलाड़ी को हराया था। पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच 1-1 और फिर 4-4 पर बराबरी हुई। लेकिन इसके बाद गैर वरीय खिलाड़ी फिर बुरी तरह पिछड़ गए और प्रणीत ने 8-4 और 19-10 की एकतरफा बढ़त बनाई। उन्होंने इस गेम में लगातार चार अंक लिए और चार गेम अंक भी जीते।

दूसरे गेम में भी भारतीय खिलाड़ी ने इसी तरह प्रदर्शन किया और 7-3 से शुरुआती बढ़त ली। इसके बाद लगातार सात अंक लेकर प्रणीत ने 16-8 की बढ़त बनाई और फिर 20-14 पर बढ़त बनाई। उन्होंने इस गेम में चार गेम अंक जीते जबकि थाई खिलाड़ी दोनों गेम में एक भी गेम अंक नहीं जीत सके। टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी बचे प्रणीत का अब सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय तानोंगसाक साइनसोमबूनसुक और पन्नावित थोंगनुम के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से मुकाबला होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।