Lockdown-4 - Sach Kahoon Hindi
कोरोना/लॉकडाऊन। दुकानें खुली, ग्राहक गायब
आर्थिक तंगी की मार झेल रहे दुकानदार कर रहे राहत की मांग
लुधियाना/रायकोट(सच कहूँ/राम गोपाल राएकोटी)। कोरोना महामारी के कारण दो महीने से बंद पड़ीं दुकानें खोले जाने के कारण दुकानदारों में भारी खुशी थी परंतु बाजार खुल जाने के बाद ग्राहकों की आमद न मात्र होने के कारण यह खुशी अधिक देर तक टिकी न रह सकी। दुकानें खोले जाने के आज चौथे दिन भी बाजारों में कोई रौनक नजर नहीं आई। शहर के मुख्य बाजार भी खाली नजर आए और दुकानदारों का कहना था कि बंद दौरान जब कुछ समय के लिए छूट मिलती थी तो अच्छी खरीदारी हो जाती थी परंतु बाजार खुल जाने पर जैसे ग्राहक गायब ही हो गया है।
बाजार खुलेंगे तो उनके सब घाटे-मुनाफे पूरे हो जाएंगे
कई दुकानदारों ने कहा कि पिछले दो महीने से वह खाली हाथ बैठे हैं और अब बाजार खुल जाने पर भी वह मंदी की मार झेल कर रहे हैं, इस लिए सरकार को चाहिए कि उनको भी कुछ राहत दी जाये। इनमें से कई दुकानदार बिजली बिलों की माफी, कर्जे की किस्तें ओर आगे बढ़ाने व ब्याज माफ करने की मांग कर रहे थे। इस संबंधी जब दुकानदारों के साथ बातचीत की गई तो कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई आर्थिक तंगी से परेशान हुए दुकानदारों ने बताया कि इस महामारी ने उनकी कमर तोड़ कर रख दी है।
क्योंकि पहले दो महीनों के बंद दौरान उन्होंने इस आशा में काट लिए कि जब बाजार खुलेंगे तो उनके सब घाटे-मुनाफे पूरे हो जाएंगे परंतु आज बाजार खुलने के चौथे दिन भी जब बाजार में ग्राहक नजर नहीं आ रहा तो उनकी आशाएं धुंधली होती दिखाई दे रही हैं, क्योंकि सरकार की ओर से भी उनको कोई राहत का ऐलान नहीं हुआ है।
हरजीत सिंह, गुरनानक पढ़ हाऊस – हरजीत सिंह ने बताया कि जबसे बाजार खुला है कोई ही ग्राहक आ रहा है, बाजार में पहले वाली कोई रौनक नहीं है। व्यापारिक लेन -देन का बहुत कठिन हुआ पड़ा है और सामने कोई आशा भी नजर नहीं आ रही क्योंकि अभी भी कई लोग कह रहे हैं कि एक बार फिर बंद हो सकता है।
रोहित कुमार – बलदेव टैलर्स – का कहना है कि उन का कपड़े और सिलाई का कारोबार है जो पूरी तरह ठप्प हो गया है। उन्होंने बताया कि इस से पहले हाड़ी की फसल के बाद उनके पास विवाह -शादी के अच्छे आॅर्डर होते थे परंतु अब तक किसी विवाह का आॅर्डर नहीं आया।
उनके रखे हुए बाहर के कारीगरों का खर्चा अलग से झेलना पड़ रहा है। उनकी खरीदारी पूरी तरह रूकी पड़ी है परन्तु सभी खर्च बरकरार हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
निजी स्कूलों में अभिभावकों को किस्तों में जमा करवानी होगी फीस
हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को अभिभावकों से अप्रैल व मई माह की फीस आगामी तीन महीनों में किस्तों में तथा जून माह से नियमित रूप से मासिक फीस जमा कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर उक्त आदेश जारी किए हैं। सर्व हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने विभाग के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अभिभावकों के बीच बनी संशय की स्थिति स्पष्ट होगी, जिससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्राइवेट स्कूलों को भी राहत मिलेगी।
सर्व हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रेस प्रवक्ता मनोज पूनिया ने आज बताया कि कोविड-19 के मध्यनजर शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों को फीस संबंधी निर्देश जारी किए थे, जिसमें उन्हें मासिक फीस तीन महीने की बजाय प्रति माह लेने व अन्य फंड आगामी कुछ समय के लिए स्थगित करने के आदेश थे। लेकिन विभाग की ओर से बार-बार निर्देश दिए जाने के चलते अभिभावकों में भ्रांति की स्थिति बन गई थी।
पिछले दो महीने से स्कूल के स्टाफ सदस्यों का वेतन देने के भी लाले पड़े हुए है
उन्होंने बताया कि पिछले दो माह से अधिकांश अभिभावकों ने अपने बच्चों की फीस जमा नहीं करवाई है, जबकि स्कूल संचालक निरंतर आॅनलाइन तरीके से पढ़ाई करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फीस जमा न होने के कारण स्कूल संचालकों को पिछले दो महीने से स्कूल के स्टाफ सदस्यों का वेतन देने के भी लाले पड़े हुए थे। अब विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों की मार्फत स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अप्रैल व मई माह की फीस आगामी तीन महीनों में बराबर किश्तों में तथा जून माह से नियमित रूप से फीस जमा करवाई जाए। इससे स्कूल संचालक अपने स्टाफ सदस्यों को वेतन दे सकेंगे। उन्होंने अभिभावकों का भी आह्वान किया कि वे नियमित रूप से बच्चों की फीस जमा करवाएं ताकि उनकी पढ़ाई निरंतर जारी रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
झज्जर से 991 प्रवासियों को अपने भेजा घर
निर्धारित शेड्यूल के तहत प्रक्रिया जारी (Migrant Laborers)
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर जिले से शनिवार को कुल 991 प्रवासी लोग अपने गृह राज्यों में भेजे गए। उपायुक्त जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में झज्जर व बहादुरगढ़ मुख्यालय से रोडवेज की बसों में प्रवासी श्रमिकों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। झज्जर में एसडीएम शिखा की देखरेख में झज्जर से भागलपुर बिहार के लिए 27 प्रवासी लोग, त्रिपुरा के लिए 5 प्रवासी, बहादुरगढ़ क्षेत्र से बिहार भागलपुर के लिए 73, त्रिपुरा के लिए 29 व यूपी के लिए 857 प्रवासी लोगों को भेजा गया है। एसडीएम शिखा ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उपरांत ही उनके गृह जिलों में भेजने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। वहीं एसडीएम तरूण पावरिया की देखरेख में बहादुरगढ़ से प्रवासी श्रमिक गंतव्य की ओर रवाना हुए।
रोडवेज की दो बसों में बैठाकर रोहतक रेलवे स्टेशन भेजा गया
बहादुरगढ़ एसडीएम तरूण कुमार पावरिया ने बताया कि शनिवार को निर्धारित शेड्यूल अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र से 73 प्रवासी लोगों को बिहार के भागलपुरी के लिए रवाना किया। (Migrant Laborers) भागलपुरी जाने वाले प्रवासी लोगों को रोडवेज की दो बसों में बैठाकर रोहतक रेलवे स्टेशन भेजा गया, जहां से विशेष श्रमिक ट्रेन से वे बिहार के लिए रवाना हुए। वहीं त्रिपुरा जाने वाले 29 लोगों को एक बस में बैठाकर गुरूग्राम भेजा गया है, जहां से विशेष ट्रेन से उक्त प्रवासी लोग त्रिपुरा के लिए भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ कलस्टर के लिए रोडवेज की 7 बसों में 245 प्रवासी श्रमिक, इटावा कलस्टर के लिए 6 बसों में 210 प्रवासी श्रमिक, मुरादाबाद कलस्टर के लिए एक बस में 36 प्रवासी श्रमिक तथा बरेली कलस्टर के लिए 10 बसों में 366 प्रवासी श्रमिकों को भेजा गया है।उन्होंने बताया कि सभी प्रवासी लोगों के स्वास्थ्य की जांच उपरांत ही उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
शरीर का तापमान 98.7 डिग्री हुआ तो नहीं कर सकेंगे हवाई यात्रा
कोरोना से जंग: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने मीडिया के कुछ लोगों को 99 डिग्री फॉरेनहाइट तापमान होने के कारण प्रवेश से रोका (Air Travel  )
एक-तिहाई उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी गई
नई दिल्ली (एजेंसी)। मानव शरीर का सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट माना जाता है और 98.7 डिग्री फॉरेनहाइट होने पर शायद ही दुनिया का कोई डॉक्टर कहेगा कि आपको बुखार है। इसके बावजूद दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रवेश से पहले यदि शरीर का तापमान 98.7 डिग्री पाया गया तो यात्री को टर्मिनल के अंदर नहीं जाने दिया जायेगा। दो महीने के अंतराल के बाद सोमवार से शुरू हो रही घरेलू उड़ानों की तैयारियों के बारे में दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने शनिवार को मीडिया को बताया कि शरीर के तापमान की जाँच, हाथों और जूतों के तलवों के सेनिटाइजेशन, सामान के विसंक्रमण, आरोग्य सेतु ऐप में हरा सिग्नल और बोर्डिंग पास का प्रिंटआउट लेने के बाद ही यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश दिया जायेगा।
प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनर से ललाट के तापमान की जाँच कर रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने मीडिया के कुछ लोगों को 99 डिग्री फॉरेनहाइट तापमान होने के कारण प्रवेश से रोक दिया। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 94.6 डिग्री से 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट के बीच तापमान होने पर ही किसी व्यक्ति को टर्मिनल भवन में जाने देने का निर्देश है।
25 मई से पहली उड़ान सुबह 4.30 बजे रवाना होगी।
डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध समाप्त होने के बाद 25 मई से पहली उड़ान सुबह 4.30 बजे रवाना होगी। सरकार ने एक-तिहाई उड़ानों के परिचालन की ही अनुमति दी है इसलिए अभी दिल्ली हवाई अड्डे से रोजाना 190 उड़ानें रवाना होंगी और इतनी ही यहाँ उतरेंगी। प्रतिदिन तकरीबन 20-20 हजार यात्रियों के आने-जाने की उम्मीद है।
सभी उड़ानों का परिचालन अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल टी-3 से ही होगा। इतने यात्रियों के लिए इस टर्मिनल पर पर्याप्त सुविधा मौजूद है और सामाजिक दूरी का अच्छी तरह पालन किया जा सकेगा। कोरोना वायरस कोविड-19 के मद्देनजर देश में नियमित यात्री उड़ानों का परिचालन 25 मार्च से पूरी तरह बंद है। दो महीने बाद 25 मई से कई प्रकार एहतियाती शर्तों के साथ एक-तिहाई उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी गयी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
कोरोना/लॉकडाऊन। अब जिला लुधियाना से प्रतिदिन चलेंगी 12 ट्रेन
राहत। हर ट्रेन की यात्री क्षमता होगी 1600 : डीसी, अब दोराहा से भी चलेंगी ट्रेनें  (12 trains run daily from Ludhiana)
लुधियाना( सच कहूँ/राम गोपाल रायकोटी )। प्रवासी लोगों को उनके राज्यों में छोड़ने के लिए जिला लुधियाना से ट्रेनों की संख्या में विस्तार किया जा रहा है। अब प्रतिदिन 12 ट्रेन रवाना की जाएंगी। इनमें से कुछ ट्रेनें दोराहा से भी जाएंगी। हर टेÑन की क्षमता 1600 के करीब होगी। उपरोक्त जानकारी डिप्टी कमिशनर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने आज स्थानीय गुरू नानक स्टेडियम में तैयारियों की मीटिंग दौरान दी। अग्रवाल ने बताया कि इन ट्रेनों के द्वारा अब तक जिला लुधियाना से 1.35 लाख से अधिक प्रवासियों को उनके राज्यों के लिए भेजा जा चुका है।
प्रवासियों को लेजाने के लिए पहली रेल 5 मई, 2020 को लुधियाना से रवाना हुई थी। उल्लेखनीय है कि लुधियाना के अलावा जालंधर, पटियाला, अजीतगढ़ (मोहाली), श्री अमृतसर साहब, फिरोजपुर, सरहन्द और बठिंडा से भी प्रतिदिन ही टेÑनें रवाना हो रही हैं। हर ट्रेन में 1200 यात्री भेजे जा रहे हैं। लुधियाना से अब तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, मनीपुर, झारखंड व अन्य राज्यों के लिए टेÑने रवाना हुई हैं।
डिप्टी कमिशनर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिला लुधियाना से 8 लाख से अधिक प्रवासी लोगों की तरफ से अपने राज्य में जाने के लिए आॅनलाईन अप्लाई किया हुआ है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि अब अधिकतर लोग लुधियाना से जाना नहीं चाहते क्योंकि शहर में उद्योग फिर से चल पड़े हैं और लोगों को फिर रोजगार के साथ जुड़ने का मौका मिल गया है। जिला प्रशासन की ओर से अगले दिनों दौरान टेÑनों की संख्या और बढ़ाई जायेगी। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बसों के द्वारा भेजने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
हर यात्री की स्क्रीनिंग करने उपरांत उनको जारी किया जा रहा सर्टीफिकेट
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से इन प्रवासियों का रेल किराया, भोजन, पानी, रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने का सारा खर्चा उठाया जा रहा है। हर यात्री की स्क्रीनिंग करने उपरांत उनको सर्टीफिकेट जारी किया जाता है। अगले दिनों दौरान ज्यादा से ज्यादा प्रवासी लोगों को भेजने के लिए ओर टेÑनें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से इस काम में बहुत पारदर्शिता रखी जा रही है।
यात्रियों को दी जाती मैडीकल स्लिप पर बारकोड लगाया जा रहा है।
यात्रियों की जब गुरू नानक स्टेडियम में स्क्रीनिंग होती है और टिकट जारी की जाती है
तो उसका बारकोड स्कैन किया जाता है।
अग्रवाल ने इन ट्रेनों की रवानगी के लिए अलग -अलग विभागों और आधिकारियों की ओर से दिए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
राजस्थान सरकार ने यूपी सरकार को बसों का 36 लाख रु. का बिल भेजा
यूपी सरकार बोली- पहले ही चुकता कर दिया
(Rajasthan Transport Corporation)
दो पड़ोसी राज्यों के बीच घिनौनी राजनीति अति दुख:द : मायावती
लखनऊ (एजेंसी)। राजस्थान सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को 36.36 लाख रुपए का बिल भेज दिया। ये बिल उन छात्रों के नाम से भेजा गया है, जिन्हें राजस्थान परिवहन निगम की बसों द्वारा कोटा (राजस्थान) से यूपी छोड़ा गया था। बिल पर यूपी के डिप्टी सीएम ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि इसे तो पहले ही चुकता कर दिया गया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान कांग्रेस सरकार द्वारा विद्यार्थियों को घर भेजने के लिये खर्च हुए 36़ 36 लाख रुपए की मांग को अमानवीय बताते हुये कहा कि दो पड़ोसी राज्यों के बीच ऐसी राजनीति अति दुख:द है।
सुश्री मायावती ने शुक्रवार को ट्वीटकर कहा ‘राजस्थान की कांग्रेसी सरकार द्वारा कोटा से करीब 12000 युवा-युवतियों को वापस उनके घर भेजने पर हुए खर्च के रूप में यूपी सरकार से 36.36 लाख रुपए और देने की जो माँग की है वह उसकी कंगाली व अमानवीयता को प्रदर्शित करता है। दो पड़ोसी राज्यों के बीच ऐसी घिनौनी राजनीति अति-दुख:द। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तरफ उत्तर प्रदेश छात्रों को घर भेजने के नाम पर मनमाना पैसा वसूल रही है और दूसरी ओर प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिये बसों की बात करके राजनीति का खेल खेल रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
दो माह बाद रेलवे टिकट काऊंटर खुले
टिकटों की बुकिंग सुबह 8 बजे से तीन बजे तक होगी
यात्रियों को 90 मिनट पहले पहुंचना होगा रेलवे काऊंटर पर
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाली भारतीय रेलवे ने शुक्रवार से अपनी सेवाएं आम जनता के लिए शुरू करते हुए रेलवे बुकिंग काऊंटर खोल दिए हैं। रेलवे द्वारा आरक्षित टिकटों की बुकिंग की प्रक्रिया शुक्रवार से सुबह 8 बजे से तीन बजे तक के लिए शुरू कर दी हैं। रेलवे यात्रा करने के लिए आने वाले आने वाले यात्रियों को 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा तथा यात्रा के लिए जरूरी जांच के बाद ही यात्रा रेल में प्रवेश कर पाएंगे। भिवानी रेलवे स्टेशन पर भी आज से रेलवे बुकिंग शुरू हो गई हैं।
रेलवे बुकिंग काऊंटर खुलने के बारे में जानकारी देते हुए भिवानी रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जीके गुप्ता ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए सुबह 8 बजे से तीन बजे तक के लिए टिकट बुकिंग काऊंटर प्रतिदिन के लिए खोल दिया गया है। भिवानी से स्पेशल ट्रेन 025025 से यात्री दिल्ली की तरफ यात्रा कर सकते हैं। काऊंटर खुलने से अब यात्री आॅनलाईन के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर आकर भी अपनी टिकट बुकिंग करवा पाएंगे। रेलवे ने टिकट बुकिंग के साथ ही सोशल डिस्टेंस व सैनेटाईजर के बाद काम में लेना शुरू कर दिया है। रेलवे सेवाएं शुरू होने के बाद भिवानीवासी जसवंत व गोविंद ने खुशी जताई तथा कहा कि लंबे समय के बाद वे रेलवे यात्रा कर पाएंगे। इससे वे काफी खुश है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
विडंबना। मुश्किलों से बेजार होकर पैदल ही अपने प्रदेशों को रवाना हुए श्रमिक (migrant Laborers)
संजय मेहरा/सच कहूँ गुरुग्राम। ‘‘था तुझको गुरूर खुद के लम्बे होने का ऐ सड़क, गरीब के हौंसले ने तुझे पैदल ही नाप दिया…।’’ कोई भी इन लाइन को पढ़े तो उसके सामने वह तस्वीर आ जाती है, जो दिन-रात हम मीडिया की सुर्खियों में देखते हैं। टीवी, अखबारों और सोशल मीडिया पर आज यही सब छाया हुआ है। पांव में छाले, फिर भी चले जाते हैं लोग। चंद्रयान जैसे उपग्रहों पर इतराने वाले भारत की यह तस्वीर शर्मिन्दगी भरी है।
एक साल की उम्र से लेकर उम्रदराज व्यक्तियों ने भी नहीं मानी हार
कोरोना के खौफ के बीच अपनों के बीच जाकर जीने-मरने की बातें कहते हुए जिस तरह से श्रमिकों और उनके परिवारों ने पैदल ही रवानगी की, वह हमारे सिस्टम पर अनेक सवाल खड़े करता है। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम से होकर कई राज्यों का रास्ता निकलता है। (migrant Laborers) यहां बात दो, चार, दस, बीस किलोमीटर, मील की नहीं, बल्कि सैकड़ों, हजारों किलोमीटर के सफर की है। पैदल, साइकिल पर मापने वाले इन श्रमिकों के अटूट हौंसले को देख हर कोई उन पर दया का भाव भी रखता है तो साथ में सरकारों को भी कोसता है। यहां हम देखें तो 24 घंटे ही लोगों का इधर से उधर आना-जाना लगा रहता है। कोई राजस्थान, एमपी जा रहा है तो कोई यूपी, बिहार।
हर किसी की अपनी मंजिल है अपना ठिकाना है।
भूख और बेरोजगारी से तंग होकर अपना चंद सामान समेट अपने प्रदेशों को रवाना हुए लोग सिर्फ यही कहते हैं ।
यहां मरने से अच्छा है अपनों के बीच जाकर मरें।
उनकी दो लाइनों की यह बात उनकी मजबूरी, उनके भय को विस्तार से बता देती है।
बसों, ट्रेनों में नंबर नहीं आया तो पैदल ही हुए रवाना
कहने को तो बसें, ट्रेनें यहां से संचालित की जा रही हैं, लेकिन उनमें भी सभी का नंबर नहीं आ रहा। 15 दिन पहले आॅनलाइन अप्लाई करने के बाद भी नंबर नहीं आया तो यहां गढ़ी-हरसरू से समूह में पैदल ही रवाना हुए यूपी के रमेश, जयराम, गुड्डू, फूलवती व सुमन का परिवार। उनकी शिकायत थी कि कहीं पर भी फोन मिला लें, कोई जवाब नहीं मिलता। ज्यादातर तो फोन ही नहीं मिलता। ऐसे में वे कब तक इंतजार करते। उधर से गांव से घरवालों का 24 घंटे दबाव रहता कि तुरंत रवाना हो जाएं। इसलिए उनकी मजबूरी बन गई।
छोटे बच्चों, सामान को साथ लेकर वे चल पड़े।
जैसे-जैसे अपने घर पहुंच ही जाएंगे, यह सोचकर उन्होंने केएमपी एक्सप्रेस-वे से पलवल की तरफ कदम बढ़ाए।
महिलाओं के सिर पर सामान, गोदी में बच्चा और फिर पल्लु पकड़कर साथ में चलता थोड़ा बड़ा बच्चा बार-बार पूछता कि कितनी दूर और है।
मां मासूमियत के साथ कहती कि थोड़ी दूर और है।
किसी के तन पर पूरे कपड़े नहीं, किसी के पांव में चप्पल
यहां से रवाना होने वालों में बहुत से बच्चे ऐसे थे, जिनका जन्म ही यहां पर हुआ है। वे पहली बार अपनों की जन्मभूमि में जा रहे थे। बेशक वे 21वीं सदी में पैदा हुए, लेकिन शायद ही वे अपने जीवन में आज से बुरा दौर देखें। बहुतों के पांवों में जूते, चप्पलें नहीं तो बहुतों के तन पर पूरे कपड़े तक नहीं। दिल्ली और इसके आसपास रहकर जीवन की गाड़ी को गति देने के उद्देश्य से यहां आए इन श्रमिकों में बहुत से तो अब तौबा करके जा रहे हैं कि वापस नहीं आएंगे। क्योंकि बहुत बुरा दौर देखा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
लॉकडाऊन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने काटे वाहनों के चालान
अबोहर(सुधीर अरोड़ा सचकहूँ)। देशभर में कोरोना के चलते चल रहे लाकडाऊन के दौरान राज्य भर में सांय 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगाया जा रहा है ताकि कोरोना जैसी महामारी को बढने से रोका जा सके। डीसी के आदेशों पर पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ लोगों से कर्फ्यू नियमों का पालन करवाने में जुटा हुआ है। इसी के तहत गत सांय पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर सांय छह बजे के बाद घूमने वाले लोगों के वाहनों के चालान किए गए।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चन्द्र शेखर व उनकी टीम ने बस स्टैंड के निकट फायर बिग्रेड के पास नाकाबंदी कर यहां से गुजर रहे अनेक वाहन चालकों को डीसी के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में उनके चालान काटे जबकि अनेक वाहनों को बंद भी किय गया। थाना प्रभारी ने कहा कि कर्फ्यू नियमों की उल्लघना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए सभी दुकानदार व अन्य लोग छह बजे के बाद अपने घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि यह सब आप लोगों की सुरक्षा के लिए ही किया जा रहा है। इसलिए लोग प्रशासन को सहयोग करें।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
संगरूर से यूपी के आजमगढ़ के 166 निवासियों को किया रवाना
समूह व्यक्तियों को मैडीकल स्क्रीनिंग उपरांत जारी किए गए सर्टिफिकेट (Azamgarh, UP From Sangrur)
संगरूर में रहते अन्य राज्यों के निवासियों को भी अपने-अपने राज्यों में भेजने की प्रक्रिया जारी
संगरूर(सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। कोविड-19 की महामारी को रोकने के लिए पंजाब में लगाए गए कर्फ्यू के कारण कई राज्यों के व्यक्ति पंजाब में फंसे हुए हैं। पंजाब सरकार के प्रयासों से इनको वापिस अपने घरों में भेजने की प्रक्रिया जारी है और आज संगरूर से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के साथ सम्बन्धित 166 व्यक्तियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए बसों के द्वारा पटियाला रेलवे स्टेशन तक रवाना किया गया। डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने बताया कि इन व्यक्तियों को पटियाला में पहुंचाने के लिए जिला संगरूर में से अलग-अलग सब डिवीजनों अहमदगढ़, मालेरकोटला, खनौरी, सुनाम आदि से बसें नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में रवाना की गई।
इन नोडल आधिकारियों की निगरानी में समूह व्यक्तियों को मैडीकल स्क्रीनिंग उपरांत सर्टिफिकेट जारी किये गए उन्होंने कहा कि इस काम के लिए जिला स्तर पर डिप्टी डायरैक्टर संगरूर को नोडल अधिकारी लगाया गया, जिन्होंने अलग -अलग सब डिवीजनों पर लगाए गए नोडल अधिकारियों के साथ तालमेल कर इस सारी कार्रवाई को पूरा किया। उन्होंने कहा कि संगरूर में रहते अन्य राज्यों के निवासियों को भी अपने -अपने राज्यों में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
अयोध्या/ रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां-शिवलिंग
नई दिल्ली। देश में लागू लॉकडाउन 4.0 के बीच मिली छूट के बाद कई हिस्सों में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नियमों के तहत निर्माणकार्य चल रहा है और इसी बीच अयोध्या में एक बार फिर राम मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ हुआ। प्रशासन से इजाजत के बाद ट्रस्ट की ओर से रामजन्मभूमि परिसर को समतल करने का काम शुरू हुआ। लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान हो गया।
यहां समतलीकरण के दौरान काफी पुरानी मूर्तियां मिलीं, ट्रस्ट की ओर से दावा किया गया कि यहां शिवलिंग, मूर्ति और अन्य कुछ सामान जमीन में मिला। (Ancient Idols Found in Ayodhya) मूर्तियां मिलने के साथ ही दावों की बौछार हुई तो सुप्रीम कोर्ट में पक्षकार रह चुके लोगों के बयान आने भी शुरू हो गए। हिंदू महासभा के वकील विष्णु जैन ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान हम पर मुस्लिम पक्ष ने हिंदू तालिबान का आरोप लगाया था और कहा था कि वहां पर मंदिर के कोई अवशेष नहीं है। पुरातात्विक मूर्तियां का मिलना यह उन आरोपों का जवाब है, जो हम सुप्रीम कोर्ट में बहस करते चले आ रहे थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें
नई दिल्ली (एजेंसी)। दो महीने के अंतराल के बाद घरेलू यात्री उड़ानें सोमवार से शुरू हो जायेंगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को जानकारी दी। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘घरेलू नागरिक उड्डयन का परिचालन चरणबद्ध तरीके से 25 मई से शुरू किया जायेगा। सभी हवाई अड्डों और विमान सेवा कंपनियों को इसकी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण को देखते हुये हवाई अड्डों पर तथा विमान के अंदर बरती जाने वाली सावधानियों और नयी परिस्थितियों में परिचालन के तौर-तरीकों के बारे में मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) संबंधी दिशा-निर्देश जल्द जारी किये जायेंगे।
वहीं देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 5611 मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,819 पर पहुंच गयी है तथा इस दौरान 3124 लोग स्वस्थ हुए जिससे इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 43,070 हो गयी।
पिछले 24 घंटों में 3124 लोग स्वस्थ हुए हैं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 5611 नए मामले आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,819 पर पहुंच गयी। देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 61,426 सक्रिय मामले हैं। इससे एक दिन पहले 4970 नए मामले सामने आए थे। देश में इस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 140 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,317 हो गयी। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद एक सकारात्मक पक्ष यह भी है कि इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और पिछले 24 घंटों में 3124 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 43,070 हो गयी है।
एयरलाइंस ने शुरू कर दी बुकिंग:- बता दें कि सरकार की तरफ से इसको लेकर अभी निर्देश जारी किया गया है। हालांकि कई एयरलाइंस ने 1 जून से हवाई टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। एयरलाइंस पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। लॉकडाउन के चौथे चरण में भी प्लेन, ट्रेन, मेट्रो के संचालन पर पूरी तरह से पाबंदी है। लेकिन अब इसे धीरे-धीरे खोला जा रहा है। बता दें कि देश में हर रोज करीब 6500 घरेलू उड़ानें होती हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।