Balbir Singh - Sach Kahoon Hindi

पंजाब में स्वास्थ्य व शिक्षा क्रांति के बाद अब आएगी बिजली क्रांति: डॉ. सिंह
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में 245 करोड़ की बिजली परियोजनाओं का किया शुभारंभ

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: जिला पटियाला में बिजली के बुनियादी ढांचे के निर्माण, विस्तार और नवीनीकरण की 245 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और बिजली मंत्री संजेव अरोड़ा के नेतृत्व में किया। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार बिजली क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है, ताकि हर घर, खेत और उद्योग को निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली बिजली उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वास्थ्य क्रांति लाकर लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दी हैं, उसी तरह अब बिजली क्षेत्र में ‘बिजली क्रांति’ को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली के बिना न घर चलता है, न खेती, न उद्योग। समाज और अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए बिजली सबसे जरूरी साधन है। Patiala News

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत जिले में बिजली के ढांचे को पूरी तरह अपग्रेड किया जाएगा, पुरानी व जर्जर तारों की मरम्मत, नई लाइनों की स्थापना और उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे न केवल बिजली कटौती समाप्त होगी, बल्कि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से भी राहत मिलेगी।

डॉ. सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार जनता की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सस्ती और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि बिजली ढांचे की मजबूती से न केवल वर्तमान की जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि आने वाले दशकों के लिए भी मजबूत आधार तैयार होगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और लोगों की जीवन गुणवत्ता बेहतर बनेगी। इस मौके मेयर कुंदन गोगिया, जिला प्रधान तेजिन्द्र मेहता, जसबीर गांधी तथा बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। Patiala News

यह भी पढ़ें:– पिस्तौल सहित तीन अपराधी गिरफ्तार, ड्रोन बरामद

तीन बार के ओलम्पिक स्वर्ण विजेता हॉकी लीजेंड बलबीर का निधन
मोहाली। तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारत के लीजेंड हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार सुबह निधन हो गया। बलबीर के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। बलबीर 96 वर्ष के थे। उन्हें गत 12 मई को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान भी उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा और उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। हॉकी लीजेंड बलबीर के पौत्र कबीर ने बयान जारी कर बताया कि उनके दादा बलबीर का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बलबीर के परिवार में बेटी सुशबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं।

बलबीर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने की मांग

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, भारतीय ओलम्पिक संघ और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बलबीर को महान खिलाड़ी बताते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पंजाब के खेल मंत्री सोढी ने बलबीर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।

बलबीर ने 1948 लंदन, 1952 हेलसिंकी और 1956 मेलबोर्न ओलम्पिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। मेलबोर्न में उनके नेतृत्व में ही टीम ने सोना हासिल किया था। इसके अलावा वह 1958 टोक्यो एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे। सेंटर फॉरवर्ड बलबीर ने 61 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 246 गोल किए थे। हेलसिंकी ओलंपिक में हॉलैंड के खिलाफ फाइनल में 6-1 से मिली जीत में उन्होंने पांच गोल किये थे और यह रिकॉर्ड आज भी बरकरार है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।