Extortion - Sach Kahoon Hindi
Extortion Case: भूना में आढ़ती से मांगी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला,व्यापारी को मिली सुरक्षा
भूना (संगीता रानी /सच कहूं)। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना की अनाज मंडी में एक आढ़ती से व्हाट्सऐप वॉइस कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है शिकायत के मुताबिक, कॉल करने वाले व्यक्ति ने रकम नहीं देने पर कारोबार को नुकसान पहुंचाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और व्यापारी को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।
दो दिन में मांगा जवाब, खुद को गैंग से जुड़ा बताया
अनाज मंडी की फर्म देवी लाल कलवंत राय के मालिक आढ़ती देवी दयाल ने रविवार को थाना प्रभारी कंवर सिंह को शिकायत दी। शिकायत के अनुसार, उन्हें व्हाट्सऐप वॉइस कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम गीली राणा बताया और खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा होने का दावा किया। शिकायत में यह भी बताया गया है कि कॉल करने वाले ने अपनी पहचान की पुष्टि के लिए गैंग के किसी अन्य व्यक्ति से बात करवाने का दावा किया।
2025 में भी सामने आया था ऐसा मामला
भूना अनाज मंडी में रंगदारी की धमकी का यह पहला मामला नहीं बताया जा रहा है। 23 फरवरी 2025 को भी एक गेहूं व्यापारी को व्हाट्सऐप वॉइस कॉल के माध्यम से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत सामने आई थी। लगातार इस तरह की घटनाओं की चर्चा के बाद मंडी के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
STF समेत चार टीमें जांच में जुटीं
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ, सीआईए फतेहाबाद, सीआईए रतिया और भूना पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस कॉल से जुड़े मोबाइल नंबर, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति की पहचान और उसकी कथित गैंग से संबद्धता की पुलिस जांच कर रही है।
व्यापारियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
भूना अनाज मंडी में सामने आए इस मामले ने स्थानीय व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता व्यापारी को सुरक्षा उपलब्ध कराई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कॉल किसने की, रंगदारी मांगने के पीछे कौन लोग हैं और क्या आरोपी का किसी संगठित गिरोह से वास्तव में कोई संबंध है।
Kairana Extortion Case: किरयाना व्यापारी की पत्नी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, दो गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Extortion Case: शामली पुलिस ने किरयाना व्यापारी की पत्नी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन-सिम व अवैध हथियार बरामद हुए है। पकड़े गए दोनों आरोपी मुजफ्फरनगर के रहने वाले है। दोनों को पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया है
विगत 12 अगस्त को राजेश गोयल निवासी गांधी गंज मण्डी शामली की पत्नी से फोन पर गाली-गलौच करते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की घटना कारित की गई थी। राजेश गोयल की शामली के मुख्य बाजार में किरयाना की दुकान है। उनके पुत्र बाहर रहकर प्रोपर्टी डीलिंग का कार्य करते है। रंगदारी प्रकरण में पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में विगत शनिवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह निर्देशानुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गौतम व एसआई विपिन शर्मा पुलिस टीम के साथ में नगर में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे।
इसी दौरान शामली शुगर मिल से गांव लिलौन की ओर जाने वाले रास्ते से पुलिस टीम ने व्यापारी की पत्नी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व सिम, 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष निवासी मोहल्ला जनकपुरी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर व मोहित उर्फ टीटू निवासी ग्राम सोहजनी जाटान जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। वहीं, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना में लिप्त शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद हरियाणा एवं राजस्थान में पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास के संबंध में संबंधित जनपदों एवं राज्यों से जानकारी की जा रही है।
गोल्डी बराड़ के नाम पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार
विदेश में रह रहे रिश्तेदार ने रची साजिश, अंतरराष्ट्रीय ई-सिम के जरिए दी धमकियां
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पंजाब में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने शंकर गांव के एक प्रवासी बुजुर्ग दंपति से गोल्डी बराड़ के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तीरथ सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी बहादुरपुर, थाना बिल्गा, जिला जालंधर और जशनदीप सिंह उर्फ जशन पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी धर्मकोट, थाना सदर नवांशहर, जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विनीत अहलावत ने बताया कि असामाजिक तत्वों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक टीम गठित की गई थी।
आधुनिक तकनीकी तरीकों, मानवीय इंटेलिजेंस और तकनीकी विश्लेषण का उपयोग करते हुए टीम ने दोनों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शिकायत के अनुसार, 12 जनवरी को रात करीब 11:30 बजे पीड़ित पवित्र सिंह को एक अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य बताया और 10 दिनों में दो करोड़ रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद 21 मार्च को उनके विदेश में रहने वाले बेटे रंजीत सिंह को भी इसी तरह की धमकी भरी कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिला। Jalandhar News
जांच में सामने आया कि आरोपी तीरथ सिंह, जो कनाडा में रहता है और पीड़ित परिवार का रिश्तेदार है, फरवरी में भारत आया था। उसने टैक्सी ड्राइवर जशनदीप सिंह के साथ मिलकर यह साजिश रची। तीरथ सिंह ने पीड़ित परिवार की संपत्ति और आर्थिक स्थिति की जानकारी जशनदीप को दी। योजना के अनुसार, जशनदीप को 25 लाख और तीरथ सिंह को 1.25 करोड़ रुपये मिलने थे। जशनदीप ने आॅनलाइन अंतरराष्ट्रीय ई-सिम हासिल कर अपने घर से ही कॉल और मैसेज किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की गहन पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:– Train: गढ़ी-हरसरू के पास ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
कांग्रेस नेता से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी
पुलिस ने किया मामला दर्ज
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव सरार्फा व्यापारी से बदमाश द्वारा पांच करोड रुपए की रंगादारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सरार्फा व्यापारी हेमंत बख्शी ने बताया कि रेलवे रोड़ पर उसकी ज्वैलर्स की शॉप है। शाम को उसके मोबाइल फर वटसअप कॉल आई, जिसमें युवक ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताते हुए जल्द से जल्द पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी।
हेमंत बख्शी ने बताया कि घटना के बाद से पूरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। बख्शी ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दी और सुरक्षा की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सरार्फा व्यापारी को सुरक्षा कर्मी भी उपलब्ध करवा दिए है। साथ ही पुलिस भी मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। शहर में व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, जिससे व्यापारियों में काफी रोष भी है। Rohtak News
हिसार में ज्वेलर्स से मांगी दो करोड़ की रंगदारी
हिसार (सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना)। Hisar Extortion Case: हिसार सिटी थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित खजांचियान बाजार के सुंदर ज्वैलर की दुकान पर एक युवक द्वारा पर्ची फेंककर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दुकान में मिली पर्ची पर लिखा है सुन लाला, दो करोड़ रुपए दे देना, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। पर्ची फेंककर युवक भाग निकला। पर्ची पर देवेन्द्र उर्फ धोलू बालसमंदिया नाम लिखा है। दोनों बदमाशों का चेहरा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सिटी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। Hisar News
खजांचियान बाजार के चंदन सोनी ने बताया कि दोपहर को 1 बदमाश पैदल आया और दुकान में फिरौती की पर्ची फेंककर चला गया। उन्होंने बताया कि घर के नीचे हमारी राघव ज्वैलर्स और सुंदर ज्वैलर्स के नाम से दुकानें हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदार ने पुलिस को फुटेज मुहैया कराई है। सिटी थाना पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी हुई है।
पिछले साल जून में रंगदारी मसले पर माहौल रहा था तनावपूर्ण | Hisar News
रंगदारी के मसले को लेकर जून 2024 में शहर में माहौल तनावपूर्ण रहा था। आॅटो मार्किट स्थित महेंद्रा शोरूम के आगे 25 जून 2024 को बाइक पर तीन बदमाश आए थे। उन्होंने शोरूम के अंदर और बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। बदमाशों ने तब पहले पर्ची फेंकी थी। उसके बाद बदमाशों ने आॅटो मार्कीट के 2 अन्य व्यापारियों से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी मांगने पर मार्कीट के व्यापारी वर्ग ने धरना-प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें:– Summer Special Trains Cancelled: अचानक रद्द की गई समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
हांसी में कपड़े के शोरूम संचालक से मांगी 50 लाख रंगदारी
पर्ची छोड़कर फरार हुए बाइक सवार युवक, पुलिस जांच में जुटी
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी में कपड़े के शोरूम संचालक से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दिल्ली-हिसार हाईवे पर स्थित रामायण टोल प्लाजा के पास स्थित ग्रीन वैली मार्किट में एक कपड़ों के शोरूम में दो बाइक सवार युवकों में से एक ने घुसकर 50 लाख रुपए देने की धमकी देते हुए पर्ची फेंकी।
जानकारी के अनुसार, यह शोरूम टीओएसकंपनी का है, जिसकी मालकिन हिसार निवासी अंजू रानी और उनकी बहन हैं। शोरूम में एक युवती को काम पर रखा गया है, जो घटना के समय मौजूद थी। Hansi News
घटना के दौरान एक युवक शोरूम के अंदर आया और उसने कपड़ों के बारे में पूछा। फिर बाहर आकर बाइक पर बैठे युवक से फोन मांगा। इसके बाद युवक फिर अंदर आया और वहां एक धमकी भरी पर्ची फेंकी, जिसमें लिखा था कि गोलू भीम नगरिया, सुबह 10 बजे तक 50 लाख रुपये पहुंचा दो। इसे मजाक मत समझना। नहीं तो 10 बजे के बाद पता चल जाएगा। बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने मौके का मुआयना किया। Hansi News
यह भी पढ़ें:– Civil Hospital Sirsa: नागरिक अस्पताल में व्यक्ति की जेब से निकाले 24 हजार
गुरुग्राम में राजस्थान के कारोबारी से बदमाशों ने मांगी 10 लाख की रंगदारी
बोले, धंधा करना है तो हमारा खर्च भी उठाना पड़ेगा | Gurugram News
घटना के बाद से दहशत में है कारोबारी और उसका परिवार
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: यहां एक कारोबारी से बदमाशों ने 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि बदमाशों ने उसे धमकी दी कि अगर धंधा करना है तो हमारा खर्चा भी उठाना पड़ेगा। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास शुरू कर दिए हैं। Gurugram News
जानकारी के अनुसार यहां सेक्टर-48 में राजस्थान निवासी राम प्रसाद की प्रिंटिंग पे्रस है। उनकी प्रिंटिंग प्रेस पर एक मर्सिडीज कार में सवार होकर चार बदमाश आए। कार का नंबर उत्तर प्रदेश का था। उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस पर आकर सीधे रंगदारी मांगी। राम प्रसाद के पास बैठकर ही बदमाशों ने उसे रंगदारी की धमकी दी। उन्होंने राम प्रसाद को 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए उसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दी। राम प्रसाद ने रंगदारी देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसकी दुकान बंद करने की चेतावनी दी। इतना ही नहीं उन्होंने धमकी दी कि अगर दुकान खोली गई तो उसे गोली मार दी जाएगी। उसके परिवार को बर्बाद कर दिया जाएगा। Gurugram News
बदमाशों ने यह भी कहा कि वे हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं। धमकी को हल्के में ना लेना। पीड़ित धमकी देने के बाद चारों आरोपी मर्सिडीज कार में सवार होकर वहां से चले गए। इस घटना के बाद से राम प्रसाद व उसका परिवार दहशत में जी रहा है। सभी डरे हुए हैं। पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की मांग परिवार ने की है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि घटना की जांच करने के साथ उत्तर प्रदेश नंबर की उस मर्सिडीज की भी तलाश की जा रही है, जिसमें सवार होकर बदमाश आए थे।
यह भी पढ़ें:– खनन विभाग ने 2 वाहन किए सीज, 6.71 लाख जुर्माना
प्रधान पुत्र ने सभासद पति से मांगी दो लाख रुपये की रंगदारी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मोहल्ला आर्यपुरी निवासी महिला ने पूर्व प्रधान के पुत्र व दो तीन अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रंगदारी न देने पर आरोपियों पर उसके पुत्र के साथ में गाली-गलौच व मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। Kairana News
शनिवार को कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी महिला हुसन ने कोतवाली पर तहरीर दी है। बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह अपने पुत्र इनाम के साथ में घर के अंदर बैठी थी। इसी दौरान मोहल्ला निवासी पूर्व प्रधान का पुत्र अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ में घर में घुस आया। आरोपियों ने वहां पर बैठे उसके पुत्र इनाम के साथ में गाली-गलौच करते हुए कहा कि तेरी पत्नी वार्ड सभासद है। तुम वार्ड में जो सड़क बनवा रहे हो, उसकी एवज में तुम्हे दो लाख रुपये देने होंगे। वरना तुम्हे जान से मार देंगे। Kairana News
उसने किसी तरह बीच बचाव करके आरोपियों को वहां से भेज दिया। थोड़ी देर बाद उसका पुत्र इनाम नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में जाने लगा। इसी दौरान आरोपी प्रधान पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र इनाम को जबरदस्ती रोक लिया तथा गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपी मारपीट करते हुए दो लाख रुपये नही देने पर मजा चखाने की बात कर रहे थे। आरोपियों की मारपीट में उसके पुत्र को काफी गुम चोटें आई है। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– आईवी स्कूल में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मचाया धमाल
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम से मांगी 5 लाख रंगदारी
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। पुलिस ने मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई की महिला केयर टेकर को युवराज सिंह की मां से 5 लाख रुपये की रंगदारी लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ने पूर्व क्रिकेटर, उनकी मां और परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी बरामद की और डीएलएफ फेज 1 पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। Gurugram News
डीएलएफ फेज 1 निवासी पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 में युवराज के भाई जोरावर सिंह की केयर टेकर के रूप में हेमा कौशिक उर्फ ​​डिंपी नामक महिला को काम पर रखा गया था। जोरावर सिंह पिछले कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। शबनम सिंह ने कहा कि हेमा को 20 दिन बाद ही काम से हटा दिया गया, क्योंकि वह प्रोफेशनल नहीं थीं। Gurgaon News
शबनम ने बताया कि मई 2023 में, हेमा कौशिक उर्फ ​​डिंपी ने उन्हें कॉल करना और व्हाट्सएप संदेश भेजना शुरू कर दिया। जिसमें उसने धमकी दी कि वह झूठे मामले में फंसाकर मेरे परिवार को बदनाम कर देगी। इसके लिए हेमा ने 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। 19 जुलाई को हेमा कौशिक ने व्हाट्सएप मैसेज में धमकी दी कि वह 23 जुलाई को केस करेगी और परिवार को बदनाम करेगी। शबनम ने हेमा को कहा कि रकम बहुत बड़ी है। सोमवार तक 5 लाख रुपये देने का फैसला किया गया था, लेकिन इसे मंगलवार के लिए टाल दिया गया और वे पुलिस के पास गई।
शिकायत के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और जब आरोपी महिला हेमा कौशिक उर्फ ​​डिंपी मेगा मॉल में 5 लाख रुपये लेने पहुंची तो पुलिस टीम ने उसे शबनम सिंह से पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी पूर्व नीतेश कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान दक्षिणी दिल्ली के मालवी गांव निवासी नितेश कौशिक की पत्नी हेमा कौशिक उर्फ ​​डिंपी के रूप में की गई है। उसके कब्जे से 5 लाख रुपये नकद बरामद किये गये. हम आरोपी महिला से पूछताछ कर रहे हैं। Gurugram News
यह भी पढ़ें:– फाजिल्का, जलालाबाद व अबोहर में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
लॉरेंस बिश्नोई समर्थित रंगदारी गिरोह का पदार्फाश, तीन गिरफ्तार
मोहाली (सच कहूँ/एमके शायना)। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) समर्थित एक जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़ कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान जीरकपुर निवासी रोहित भारद्वाज उर्फ रिम्मी, चंडीगढ़ निवासी मोहित भारद्वाज और चंडीगढ़ निवासी अर्जुन ठाकुर के रुप में हुई है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में एक विस्तृत जांच और खुफिया जानकारी एकत्र करने के बाद, स्टेट स्पेशल आॅपरेशन सेल, मोहाली ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई शुरु की थी, जिसके कारण जबरन वसूली रैकेट चलाने में शामिल गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों ने आरोपी रोहित भारद्वाज उर्फ रिम्मी के पास से 14.78 लाख रुपए नकद और अन्य आरोपियों के पास से मोबाइल फोन से साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
डीजीपी ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्ति आॅनलाइन गैंबलिंग प्लेटफॉर्म ‘डायमंड एक्सचेंज’ का इस्तेमाल करके पीड़ितों को आॅनलाइन गेमिंग में शामिल होने के लिए राजी कर रहे थे और भारी मुनाफा कमाने के लिए मामूली फीस पर सट्टा लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ मुनाफा कमाने के बाद निश्चित रुप से पीड़ित सट्टेबाजी में पैसा लगाना शुरु कर देता है और फिर, आरोपी व्यक्ति क्रेडिट पर लाखों रुपए की पेशकश करते थे। उन्होंने कहा कि एक बार जब पीड़ित ने क्रेडिट का लाभ उठाया, तो आरोपी उस व्यक्ति से भारी शुल्क लेते थे।
एआईजी एसएसओसी एसएएस नगर अश्विनी कपूर ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी व्यक्ति एसएएस नगर के सेक्टर 69 में किराए के फ्लैट से काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि आरोपी व्यक्तियों ने मोहाली और चंडीगढ़ में नाइट क्लब, बार मालिकों और व्यवसायियों से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इशारे पर जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें:– नकब लगाकर उड़ाई मिनी बैंक शाखा से पच्चीस हजार की नकदी
खन्ना पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप 7 दबोचे
दुकानों में घुसकर दुकानदारों से पैसे मांगे, न देने पर बंधक बनाया, काम बंद करवाने की धमकी
खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। जिला लुधियाना के खन्ना की पुलिस (Khanna Police) ने सुभाष बाजार के दो दुकानदारों की शिकायत पर 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उन पर जबरन वसूली, घर में जबरन घुसने, गलत तरीके से बंधक बनाने, अपराधिक धमकी आदि के आरोप लगे हैं। अभी हाल ही में दुकानदारों ने इन लोगों पर जबरन दुकान की मरम्मत का काम बंद करवाने और दुकानों में घुसकर पैसे मांगने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद खन्ना पुलिस ने इन पर कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें:– नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक युवक को किया काबू
जानकारी के अनुसार सुभाष बाजार में दो दुकानदारों की शिकायत पर खन्ना पुलिस ने आप के प्रदेश संयुक्त सचिव गुरदीप सिंह दीपू, ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष वरिंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर शर्मा, तरिंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शहरी राज कुमार जस्सल, युवा अध्यक्ष खन्ना व वार्ड नंबर 21 प्रभारी प्रशांत डंग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
रिंकी मोबाइल सेंटर के मालिक रिंकी और मुख्य बाजार खन्ना स्थित पंकज गारमेंट्स के मालिक पंकज ने कहा कि कल दोपहर सातों आरोपी जबरन उनकी दुकानों में घुस गए। वह दुकानों का मरम्मत का काम करा रहे थे। आरोपियों ने मरम्मत कार्य बंद करने की चेतावनी दे पैसों की मांग की। (Khanna Police) शिकायतकर्ताओं ने कहा कि जब उन्होंने अपनी दुकानों से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें जबरन दुकानों के अंदर बंद कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने दुकानों की मरम्मत के लिए लाए सामान का भी नुकसान किया।
शोर मचने के बाद जब अन्य दुकानदार एकत्र हुए तो आरोपी भाग गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
शिकायत के आधार पर बादली थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। इलाके में फोन पर रंगदारी मामले के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अब एक और युवक से फोन पर 50 लाख की डिमांड की गई है। रकम न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत के आधार पर बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। मामला बादली थाने के अधीन लगते गांव दुल्हेड़ा का है। यहां के निवासी दीपक के पास धमकी भरी कॉल आई। दीपक ने कहा है कि गत 12 दिसंबर की सुबह उसके पास अलग-अलग तीन नंबरों से कॉल आई। कॉलर ने 50 लाख रुपये की डिमांड की। रुपये न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। धमकी भरी कॉल आने के बाद से वह दहशत में है।
यह भी पढ़ें:– लुधियाना में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी
पुलिस को शिकायत देकर जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई गई है। रंगदारी मांगने वाले कौन हैं, ये अभी स्पष्ट है। किसी ने मजाक किया है या फिर असल में रंगदारी मांगी गई है, ये भी जांच का विषय है। जिन नंबरों से कॉल आई, पुलिस उनका रिकार्ड जुटाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल शिकायत के आधार पर बादली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि इसी महीने के पहले सप्ताह में भी एमआईई के एक उद्योगपति से फोन पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसी तरह से कुछ दिनों पहले बादली थाना क्षेत्र के दो ट्रांसपोर्टरों से भी मंथली देने की डिमांड की गई थी। इनमें से एक वारदात पुलिस सुलझा चुकी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।